कुमार कार्तिकेय मुंबई इंडियंस में हुए शामिल, नौ साल से नहीं गए अपने घर

क्रिकेट की ऐसी ललक की नौ साल से घर नहीं गए, तीन राज्य भटके और आखिरकार चौथे राज्य की टीम में करियर का सबसे बड़ा मुकाम हासिल किया। यह कहानी है बायें हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह की, जिन्हें मुश्किल दौर से गुजर रही मुंबई इंडियंस ने आइपीएल के शेष सत्र के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। वे टीम में मप्र के मोहम्मद अर्शद खान की जगह लेंगे, जो चोटिल होकर लीग से बाहर हो गए हैं।कार्तिकेय मूलत: उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले हैं। कानपुर…

उमरान मलिक हुए लसिथ मलिंगा और सिद्धार्थ त्रिवेदी के एलीट क्लब में शामिल

Indian Premier League के इतिहास में महज तीन बार ऐसा हुआ है, जब किसी गेंदबाज ने एक ही मैच में चार बल्लेबाजों को क्लीन बोल्ड किया हो। आईपीएल 2022 में Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad मैच, जो 27 अप्रैल को खेला गया, उससे पहले ऐसा 2012 आईपीएल में हुआ था। उमरान मलिक ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ पांच विकेट झटके, जिसमें से चार बल्लेबाजों को उन्होंने क्लीन बोल्ड किया। इस तरह से उमरान लसिथ मलिंगा और सिद्धार्थ त्रिवेदी के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं। आईपीएल में पहली बार…

रियान पराग ने की एडम गिलक्रिस्ट और जैक्स कालिस की बराबरी

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच के हीरो रहे राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग, जिन्होंने 31 गेंद पर नॉटआउट 56 रनों की पारी खेली, इस मैच के दौरान उन्होंने चार कैच भी लपके। मैन ऑफ द मैच बने रियान पराग ने इस मैच में एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आईपीएल के एक ही मैच में 50 से ज्यादा रन और चार कैच लपकने वाले रियान महज तीसरे खिलाड़ी हैं और ऐसा करने वाले…

पंजाब किंग्स का ये गेंदबाज ‘सेफ्टी शील्ड’ पहनकर उतरा , चेन्नई के विस्फोटक बल्लेबाज को किया क्लीन बोल्ड

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में सोमवार को मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने पंजाब किंग्स की टीम थी। इस मैच में 6 साल के लंबे इंतजार के बाद एक खिलाड़ी को आइपीएल के किसी मुकाबले में खेलने का मौका मिला। इस मैच में वह एक खास तरह से सेफ्टी शील्ड मास्क पहन कर गेंदबाजी करने उतरे और एक इन फार्म बल्लेबाज का विकेट भी चटकाया। इतना ही नहीं आखिरी ओवर करते हुए महेंद्र सिंह धौनी को आउट कर उन्होंने मैच को भी पंजाब की…

रोहित शर्मा ने बताया CSK से हारने के बाद किस खिलाड़ी ने छीन ली उनकी टीम से जीत

आइपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस को सीएसके के खिलाफ भी हार मिली और ये इस टीम की इस सीजन में लगातार सातवीं हार थी। आइपीएल इतिहास में ये पहला मौका था जब किसी टीम को पहले सात मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। मुंबई की टीम इन लगातार हार के बाद लगभग प्लेआफ की दौड़ से बाहर हो गई है। वैसे सीएसके और मुंबई के खिलाफ खेला गया मैच रोमांचक और बेहद करीबी था। जीत तो सीएसके के लिए भी आसान नहीं…

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ने IPL 2022 के बीच मे लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास

इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलने वाले विस्फोटक आलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। बुधवार 20 अप्रैल को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस बेहद चौकाने वाले फैसले की जानकारी दी। इसी साल भारत के दौरे पर पोलार्ड ने टी20 और वनडे सीरीज खेली थी।पोलार्ड ने वीडियो जारी करते हुए कहा, “काफी सावधानी से चर्चा करने के बाद मैंने आज इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला लिया है। जैसा की कई सारे युवा खिलाड़ियों का होता है…

केएल राहुल का लखनऊ की हार पर कप्तान आया रिएक्शन, बताया कहां हो गई चूक

लखनऊ सुपर जायंट्स को मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत बताया है। उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी में टीम को वैसी ही साझेदारी की जरूरत थी जैसा कि फाफ डु प्लेसी ने किया। लखनऊ को सात मैचों में तीसरी शिकस्त खानी पड़ी है। कप्तान ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत के बावजूद सामने वाली टीम को 15 से 20 रन अधिक बनाने दिए।राहुल ने…

चेन्नई के खिलाफ मिली रोमांचक जीत को कप्तान राशिद खान ने बताया यादगार

आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस का विजयरथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। टीम ने रविवार को मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को तीन विकेट से हराकर छह मैचों में अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। गुजरात के लिए उसके रेगुलर कैप्टन हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह राशिद खान ने टीम की कप्तानी की। राशिद ने मुकाबले में कप्तानी पारी भी खेली। उन्होंने केवल 21 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। उन्होंने क्रिस जॉर्डन के…

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स को हराया

फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (नाबाद 66) और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (55) के शानदार अर्धशतकों और तेज गेंदबाजों जोश हेजलवुड (28 रन पर तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को शनिवार को 16 रन से हरा दिया।बैंगलोर ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 189 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और दिल्ली को सात विकेट पर 173 रन पर रोक दिया। बैंगलोर ने इस तरह छह मैचों में चौथी जीत हासिल की, जबकि दिल्ली ने पांच मैचों में तीसरी हार…

ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में 25वें मैच के बाद कोई बदलाव नहीं, जानें कौन-कौन बल्लेबाज है शामिल

आईपीएल 2022 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से हुआ। मुकाबले में कोलकाता के नीतीश राणा और आंद्र रसेल ने क्रमश: 54 और 49 रनों की पारी खेली। वहीं, हैदराबाद के लिए राहुल त्रिपाठी ने शानदार 71 और एडेन मार्करम ने नाबाद 68 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। सीजन के 25वें मैच की समाप्ति के बाद ऑरेंज कैप की रेस में टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स के…

ट्रेंट बोल्ट और सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड क्रिकेट अवार्ड में साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर चुने गए

न्यूजीलैंड की पुरुष राष्ट्रीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ ट्रेंट बोल्ट और महिला अंतरराष्ट्रीय टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट पुरस्कारों में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 अंतरराष्ट्रीय खिलाडि़यों का पुरस्कार जीता। ये पुरस्कार तीन दिन तक आनलाइन समारोह में दिए जाएंगे। पिछले साल यूएई में टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए बोल्ट को यह पुरस्कार दिया गया। न्यूजीलैंड की टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।बोल्ट ने अपनी टीम के फाइनल तक…

BCCI जल्द कर सकता ऐलान, ईडन गार्डन्स में होंगे प्लेऑफ के मुकाबले

आईपीएल 2022 के लीग चरण के मैच इस समय महाराष्ट्र के मुंबई और पुणे में खेले जा रहे हैं। लीग चरण के बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे और फिर फाइनल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि लीग के 15वें सीजन के प्लेऑफ मुकाबले कोलकाता के ईडन गार्डन्स (Eden Gardens, Kolkata) में आयोजित किए जाएंगे। खबरों की मानें तो कोलकाता में क्वालीफायर-1 (Qualifier-1) और एलिमिनेटर (Eliminator) मुकाबले खेले जाएंगे जबकि क्वालीफायर-2 (Qualifier 2) अहमदाबाद में होंगे। बोर्ड जल्द ही इस संबंध में आधिकारिक ऐलान कर सकता है।इनसाइडस्पोर्ट्स ने बीसीसीआई सूत्रों…

उमेश यादव से युजवेंद्र चहल ने छीनी पर्पल कैप, टॉप-3 में ‘KUL-CHA’ ने मारी एंट्री

आईपीएल 2022 के 20वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को तीन रन से मात दी। राजस्थान के लिए इस मुकाबले में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) सबसे सफल गेंदबाज बनकर उभरे। चहल ने मुकाबले में चार ओवर में 41 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के बाद अब चहल के पास पर्पल कैप (purple cap in ipl 2022) आ गया है। चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव से पर्पल कैप हथिया…

विराट कोहली थर्ड अंपायर के आउट देने पर भड़के, गुस्से में बैट को जमीन पर दे मारा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के 18वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को सात विकेट से मात दी। मुंबई की इस सीजन में यह लगातार चौथी हार है और टीम को अभी भी अपनी पहली जीत की तलाश है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के नाबाद 68 रनों के दम पर 151 रनों का स्कोर बनाया। आरसीबी ने इसके बाद अनुज रावत के 66 और विराट कोहली के 48 रनों के दम पर इस स्कोर को 9 गेंदें शेष रहते…

गुजरात को जिताने वाले राहुल तेवतिया ने इन्हें दिया जीत का क्रेडिट

राहुल तेवतिया (Rahul Tewatia) ने आईपीएल में एक बार फिर से पंजाब किंग्स के मुंह से जीत छीन ली। गुजरात टाइंटस के बल्लेबाज तेवतिया शुक्रवार को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर एक बार फिर से सुर्खियों में छा गए। उन्होंने इससे पहले भी पंजाब किंग्स के खिलाफ ही लगातार चार छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। हालांकि उस समय तेवतिया ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 2020 में यह कारनामा किया था। लेकिन अब उन्होंने आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइंटस के…

दिल दहलाने वाला किस्सा शेयर किया युजवेंद्र चहल ने, आइये जानते हैं क्या है किस्सा

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेल रहे हैं। 2014 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से जुड़ने से पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। चहल इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। अश्विन और चहल दोनों ही राजस्थान रॉयल्स की ओर से साथ में खेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अश्विन, चहल के साथ करुण नायर क्रिकेट को लेकर चर्चा करते दिख रहे हैं। इस चर्चा के दौरान चहल ने…

इस खिलाड़ी ने 14 गेंद पर 5 छक्के जमाते हुए बनाया रिकार्ड अर्धशतक, वीरेंद्र सहवाग ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

इंडियन प्रीमियर लीग के पिछले सीजन में सबसे महंगे बिके कोलकाता के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने नए सीजन में वापसी धमाकेदार रिकार्ड के साथ की। मुंबई के खिलाफ बुधवार को खेली गई विस्फोटक पारी के दम पर कमिंस ने रिकार्ड बुक में जगह बनाई। महज 14 गेंद पर इस खिलाड़ी ने अर्धशतक जमाया और आइपीएल इतिहास में सबसे तेज हाफ सेंचुरी जमाने के मामले में केएल राहुल की बराबरी कर ली।मुंबई ने टास हारकर कोलकाता के खिलाफ टूर्नामेंट के 14वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर…

कप्तान संजू सैमसन ने कहा, क्यों मैच हारे पता नहीं चला

आरसीबी और राजस्थान के बीच खेला गया मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में राजस्थान का पलड़ा पूरी तरह से भारी नजर आ रहा था, लेकिन आरसीबी के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने संजू की टीम से जीत छीन ली। शाहबाज अहमद ने 26 गेंदों पर 3 छक्के और 4 चौके जबकि कार्तिक ने 23 गेंदों पर एक छक्का और 7 चौकों की मदद से नाबाद 44 रन की पारी खेलकर आरसीबी को 4 विकेट से जीत दिला दी। आरसीबी से मिली हार के बाद राजस्थान के कप्तान…

कप्तान केएल राहुल क्यों हुए लखनऊ सुपर जायन्ट्स की जीत के बावजूद नाखुश, जानिए किन पर निकला गुस्सा

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 का 12वां मैच मुंबई के डीवाइ पाटिल स्पोर्ट्स एकैडमी स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायन्ट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने लगातार अपने दूसरे मैच में जीत दर्ज की लेकिन कप्तान केएल राहुल एक बात से काफी नाखुश नजर आए। दरअसल लखनऊ सुपर जायन्ट्स ने पांच ओवर के अंदर ही 27 रनों के स्कोर तक तीन विकेट गंवा दिए थे। राहुल ने मैच के बाद कहा कि यह टीम के लिए अच्छा नहीं है और इस पर हमें काम करना होगा।…

कप्तान रवींद्र जडेजा ने बताया कारण, सीएसके को पंजाब के खिलाफ क्यों मिली हार,

डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके का प्रदर्शन आइपीएल के 15वें सीजन में पहले तीन मैचों में निराश करने वाला रहा है और उसे हैट्रिक हार का सामना करना पड़ा है। कप्तान रवींद्र जडेजा की अगुआई में टीम को लगातार हार मिल रही है और पंजाब किंग्स के खिलाफ भी इस टीम को 54 रन से मैच गंवाना पड़ा। इस मैच में शिवम दूबे को छोड़कर सीएसके के सभी बल्लेबाजों ने पंजाब किंग्स के गेंदबाजों के सामने सरेंडर कर दिया और पूरी टीम 18 ओवर में 126 रन पर ही सिमट गई। रनों…