टी20 वर्ल्ड कप में बीते दिन भारत के सामने इंग्लैंड था, और ऐसे में पूरे देश को उम्मीद थी कि टीम इंडिया फाइल्स में पहुंच जाएगी और पाकिस्तान को मात देगी। लेकिन ऐसा न हो सका, इंग्लैंड से टीम इंडिया को मात मिली और टी20 वर्ल्ड कप का इस बार का सफर खत्म हो गया। इस हार के बाद से टीम इंडिया को लेकर अलग अलग तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अभिनेता व क्रिटिक केआरके ने भी एक ट्वीट किया और बीसीसीआई को सलाह दी…
Category: खेल
सेमीफाइनल में टीम मैनेजमेंट किसके लिए करेगा माथापच्ची, आइये जानते हैं
चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद का मानना है कि गुरुवार को एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को चुनने का सही फैसला करना टीम प्रबंधन के लिए आसान नहीं होगा। जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर 12 चरण के अंतिम मैच के अलावा भारत ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों में कार्तिक को पंत पर तरजीह दी है।हालांकि, कार्तिकफिनिशर की अपनी भूमिका पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जबकि पंत भी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अब…
न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान हाई वोल्टेज मैच को देख पाएंगे लाइव
ग्रुप 1 में शीर्ष पर रहने वाली न्यूजीलैंड और ग्रुप 2 में दूसरे नंबर पर रहने वाली पाकिस्तान टीम के बीच आज सिडनी में टी20 वर्ल्ड कप 2022 का पहला सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इसी के साथ आज पहला फाइनलिस्ट भी मिल जाएगा और एक टीम का सफर समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि ये नॉकआउट मुकाबला रोमांचक होने वाला है। अगर आप भी इस मैच को लाइव देखना चाहते हैं तो जान लीजिए कि कहां आप इस महामुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे।न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड…
फ्लाइट मे क्यों छोड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने अपनी बिजनेस क्लास सीट? यहां जानें वजह
ऑस्ट्रेलिया में जारी टी20 वर्ल्ड कप में तेज गेंदबाजों को काफी मेहनत करनी पड़ रही है। गेंदबाजों की इस मेहनत को देखते हुए टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक ऐसा फैसला लिया है जो आपका दिल जीत लेगा। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के दौरान मेलबर्न, सिडनी और एडिलेड में मैच खेले। इस दौरान इन तीनों ने अपनी बिजनेस क्लास सीट टीम के तेज गेंदबाजों को देने का फैसला किया ताकि वह टांगे सीधी रख कर पूरा आसाम कर सकें।ऑस्ट्रेलिया में बाउंसी…
भारतीय टीम में सेमीफाइनल में दिखेंगे बदलाव, राहुल द्रविड़ ने कर दी पुष्टि
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने स्वीकार किया कि वह आईसीसी मेंस टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सेमीफाइनल के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करने पर विचार करेंगे। द्रविड़ की टीम ने रविवार को सुपर 12 के आखिरी मैच में जिम्बाब्वे पर 71 रन की आसान जीत के साथ ग्रुप 2 की अंकतालिका में शीर्ष पर कब्जा किया। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेलना है।भारत गुरुवार को जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम से भिड़ने के लिए एडिलेड जाएगा।…
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की किस्मत का श्रीलंका की जीत-हार से होगा फैसला, आज ग्रुप 1 का सबसे बड़ा मुकाबला
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 के ग्रुप 1 के आखिरी मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। इंग्लैंड को सेमीफाइल में जगह पक्की करने के लिए ये मैच हर हाल में जीतना है, वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए ये मैच मात्र औपचारिकता है। इंग्लैंड की टीम अगर इस मैच में जीत दर्ज करती है तो वह लगातार दूसरी बार आईसीसी के इस मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हालांकि पिछली बार इंग्लैंड को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हार का सामना करना…
विराट कोहली की बल्लेबाजी के हुए शेन वॉटसन भी मुरीद, बोले- कोहली गजब है
विराट कोहली की बल्लेबाजी के मुरीद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन ने टी20 विश्व कप में उनके रिकॉर्ड को ‘गजब’ बताया है। कोहली अब तक इस टी20 विश्व कप में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का 1016 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।वॉटसन ने स्टार स्पोटर्स पर कहा, ”टी20 विश्व कप में 80 से ऊपर की औसत से एक हजार से अधिक रन। कमाल के आंकड़े हैं।” उन्होंने कहा, ”टी20…
करारी हार पर छलका शाकिब अल हसन का दर्द, जीत नहीं पाते…
बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टी20 विश्व कप 2022 बुधवार को भारत के हाथों मिली पांच रन की हार के बाद भारत के खिलाफ करीबी मैच न जीत पाने पर अफसोस जताया। शाकिब ने कहा, जब हम भारत के खिलाफ खेलते हैं, कहानी यही रहती है। हम लगभग जीत के करीब होते हैं लेकिन हम मैच खत्म नहीं कर पाते। दोनों टीमों ने इसका लुत्फ उठाया, यह शानदार मैच था और हम यही चाहते थे। अंत में किसी को जीतना है और किसी को हारना है।टी20 अंतरराष्ट्रीय में…
टीम इंडिया का प्लेइंग XI कैसा होगा ? दिनेश कार्तिक की चोट ने बढ़ाई कप्तान रोहित शर्मा की टेंशन
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होना है। टीम इंडिया के प्लेइंग XI में क्या कोई बदलाव देखने को मिलेगा? इस पर सस्पेंस बना हुआ है। भारत को पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद टीम इंडिया की टेंशन थोड़ी सी बढ़ गई है। वहीं दिनेश कार्तिक पिछले मैच में बैक इंजरी से परेशान नजर आए थे और दक्षिण अफ्रीकी पारी के दौरान उन्हें मैदान से लौटना पड़ा था और उनकी जगह ऋषभ पंत ने…
ये 4 भारतीय खिलाड़ी टीम में नहीं चुने जाने से हैं निराश, एक ने कहा- भगवान सब देख रहा है
चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति ने आखिरी बार सोमवार 31 अक्टूबर को भारतीय टीम का चयन किया। उन्होंने एक साथ चार सीरीजों के लिए चार अलग-अलग टीमों का ऐलान किया है। करीब दो दर्जन खिलाड़ियों को इन टीमों में मौका मिला है, लेकिन कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं चुने जाने से निराश हैं। इनमें पृथ्वी शॉ, नितीश राणा, रवि बिश्नोई और उमेश यादव का नाम शामिल है।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20…
बारिश की वजह से भारत के अगले मैच का समीकरण बिगड़ सकता है
साउथ अफ्रीका के हाथों भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पहली हार का सामना करना पड़ा। रविवार को टेंबा बावुमा की टीम ने भारत को 5 विकेट से पटखनी देकर प्वाइंट्स टेबल में नंबर 1 का ताज छीना। ग्रुप स्टेज में भारत के अब दो मैच बाकी है और सेमीफाइनल में भारत को आसानी से प्रवेश करना है तो इन दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करनी होगी। मगर मौसम को देखकर ऐसा लग रहा है कि भारत की सेमीफाइनल की राह आसान नहीं होने वाली है। दरअसल, टीम…
रोहित शर्मा बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से मात्र एक कदम दूर
भारत को आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना तीसरा मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ पर्थ में खेलना है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने का शानदार मौका है। अगर रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम आज साउथ अफ्रीका को चित करने में कामयाब रहती है तो बतौर कप्तान रोहित शर्मा एक साल में सबसे अधिक मैच जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची में बाबर आजम की बराबरी कर लेंगे। बाबर आजम ने यह रिकॉर्ड 2021 में बनाया था।टी20…
PCB के खिलाफ मोहम्मद आमिर ने उगली आग, रमीज राजा को की चयनकर्ताओं समेत निकालने की बात
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने चयनकर्ताओं समेत चेयरमैन रमीज राजा को निकालने की बात की है। जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली इस हार के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गया है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 131 रनों का मामूली लक्ष्य रखा था, इस आसान से स्कोर के सामने पाकिस्तान निर्धारित 20 ओवर में 129 ही रन बना पाई। पाकिस्तान की इस…
विराट कोहली का बल्ला सिडनी में उगलता है आग, पढ़िए पूरी खबर
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया अपना दूसरा मुकाबला आज नीदरलैंड्स के खिलाफ सिडनी में खेलेगी। इस मैच में भी एक बार फैंस की नजरें फिर भारतीय रन मशीन विराट कोहली पर रहेगी। पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रनों की मैच जिताऊ पारी खेले वाले विराट कोहली से फैंस चाहेंगे कि वह सिडनी में भी एक बार फिर धमाल मचाएं। इस मैदान पर किंग कोहली के पिछले रिकॉर्ड को देखकर लगता है कि फैंस की यह मनोकामना आज जरूर पूरी होगी।सिडनी में विराट कोहली ने अभी तक कुल 4…
दिनेश कार्तिक के पिता कृष्ण कुमार ने बोला, पता नहीं विश्व कप के बाद क्या होगा
इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों के लिए टी20 विश्व कप 2022 आखिरी मल्टी नेशन टी20 टूर्नामेंट हो सकता है, जिनमें एक नाम विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का भी है। 37 साल के हो चुके दिनेश कार्तिक को लंबे समय के बाद टीम इंडिया में एक फिनिशर की भूमिका मिली है। इसे वह पसंद कर रहे हैं और यही वजह है कि उनके पिता कृष्ण कुमार पहली बार उनका मैच देखने ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं।दिनेश कार्तिक के पिता कृष्ण कुमार ने बताया कि वे…
कौन हो सकता है भारतीय टीम का अगला कप्तान?
पाकिस्तान के पूर्व महान गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने तो हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का अगला कप्तान करार दिया है। भारत के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज वसीम अकरम और वकार यूनिस ने मुकाबले को लेकर अपनी राय दी। इसी दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का नेक्स्ट कैप्टन बताया। एस्पोर्ट्स पर इस चर्चा का हिस्सा पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक भी थे, जिन्होंने कहा कि हार्दिक पांड्या को खुद पर भरोसा है और वे खेल को अच्छी तरह से पढ़ते हैं।…
क्लीन बोल्ड हुए थे कोहली फिर भी मिले तीन रन, आखिर क्या कहता है क्रिकेट का नियम?
टी20 वर्ल्ड कप के राउंड-12 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 53 गेंदों पर शानदार 82 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए। आखिरी गेंद तक खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में कई दिलचस्प घटनाएं घटी। इस मुकाबले में कुछ ऐसी घटनाएं भी घटी जिससे विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, इस मैच के आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने…
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान की हार से बौखलाए उठाई अंपायर पर उंगली, भारतीय फैंस ने दिखाया आईना
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने अपने फैंस को दीवाली से एक दिन पहले खुशियों की सौगात देते हुए पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज भी जीत के साथ। आखिरी गेंद पर पाकिस्तान की इस हार के बाद पड़ोसी देश के दिग्गज बौखलाए हुए हैं। कुछ पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट अपनी टीम को लताड़ रहे हैं तो वहीं कुछ अंपायर पर उंगली उठा रहे हैं। इन्हीं में से एक पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर…
भारत बनाम पाक :विराट कोहली का अर्धशतक, भारत की हुई चार विकेट से जीत
भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने 4 रन के स्कोर पर बोल्ड आउट कर दिया। भारत का दूसरा विकेट कप्तान रोहित शर्मा के रूप में गिरा और उन्हें हैरिस राउफ ने 4 रन के स्कोर पर कैच आउट करवा दिया। हैरिस राउफ ने सूर्यकुमार यादव को 15 रन पर आउट कर दिया। अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर दूर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। विराट कोहली ने 43 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हार्दिक पांड्या 40 रन बनाकर मो. नवाज…
रोहित शर्मा एंड कंपनी पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेने जल्द उतरेगी, आइये जानें
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने अभियान का आगाज चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। यह मैच भारतीय समयानुसार डेढ बजे शुरू होगा। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच में बारिश खलनायक का रोल अदा कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से यहां का मौसम अच्छा नहीं रहा है। देखने वाली बात यह होगी कि मैच के दौरान बारिश कैसे खलल डालती है। बाद भारत बनाम पाकिस्तान भिड़ंत की करें तो टीम इंडिया के घायल शेरों की नजरें इस मुकाबले में…
