उत्तर प्रदेश स्थित प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों यानी बटुकों के साथ हुई प्रशासनिक कहासुनी को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस मामले में जहां पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कार्रवाई की बात कही थी, वहीं अब उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का बयान सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने बीजेपी में फूट का दावा करना शुरू कर दिया है. बटुकों ने ब्रजेश पाठक को मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद भी दिया, जिससे राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं. अविमुक्तेश्वरानंद के…
Category: बोल-बच्चन
महाराष्ट्र: मुसलमानों का 5 फीसदी आरक्षण रद्द, बीजेपी ने क्या कहा
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के मुस्लिम समाज को ‘SEBC’ यानी सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग के तहत दिया गया 5 फीसदी आरक्षण रद्द करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में शासन निर्णय (GR) जारी होते ही कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की तीखी आलोचना शुरू कर दी है. बता दें की साल 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नेतृत्व वाली कांग्रेस-राष्ट्रवादी गठबंधन सरकार ने मराठा समाज को 16 फीसदी और मुस्लिम समाज को 5 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया था. मुस्लिम आरक्षण को ‘SEBC’ श्रेणी…
बिहार में होगी शराबबंदी कानून की समीक्षा? RLM विधायक की मांग पर जेडीयू ने साफ किया रुख
बिहार में 2016 से शराबबंदी कानून लागू है. लगभग 10 साल हो चुके हैं और इस बीच एक बार फिर से इस कानून की समीक्षा को लेकर विवाद शुरू हो गया है. मंगलवार (17 फरवरी, 2026) को सदन में एनडीए के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा के विधायक माधव आनंद ने मांग उठाई कि शराबबंदी कानून की समीक्षा होनी चाहिए. माधन आनंद की इस मांग के बाद प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है. हालांकि जेडीयू ने अपना रुख साफ कर दिया है. जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने अपने…
‘जिनके परिवार नहीं होते वो…’, सीएम योगी के माता प्रसाद की पत्नी वाले बयान पर भड़के सपा प्रमुख अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक टिप्पणी को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की पत्नी के संदर्भ में कथित बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. अब इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की पत्नी को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि, “हमारा ‘पीडीए परिवार’…
यूपी में एंट्री से अखिलेश, मायावती, राहुल ही नहीं योगी की भी टेंशन बढ़ाएंगे ओवैसी! आखिर क्या हो सकता है मसला
उत्तर प्रदेश की सियासत में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले मुस्लिम वोट बैंक एक बार फिर केंद्र में आ गया है. ऑल इंडिया इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हैदराबाद सांसद असदुद्दीन ओवैसी की सक्रियता ने विपक्षी खेमों में हलचल बढ़ा दी है. फिलहाल सवाल यह नहीं है कि ओवैसी कितनी सीटों पर लड़ेंगे, बल्कि यह है कि उनके मैदान में उतरने से किस पार्टी का समीकरण बिगड़ेगा और किसकी रणनीति बदलेगी. दावा है कि एआईएमआईएम 200 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इन सबके बीच राज्य में अन्य सियासी दलों…
दिल्ली CM रेखा गुप्ता का हमला, ‘पिछली सरकार ने DTC को 65 हजार करोड़ के घाटे में डाला’
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में पार्किंग और परिवहन व्यवस्था को लेकर पिछली सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक पार्किंग है और इस दिशा में मौजूदा सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में एक बेहद शानदार मल्टी लेवल पार्किंग बनकर तैयार हुई है, जो बहुत कम समय में पूरी की गई. यह इस बात का प्रमाण है कि अगर नीयत साफ हो तो विकास कार्य तेजी से पूरे किए जा…
पंजाब में BJP को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता ने थामा अकाली दल का दामन
पंजाब में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी में गठबंधन की चर्चां के बीच बड़ी सियासी खबर सामने आई है. रविवार (15 फरवरी) को पंजाब बीजेपी के उपाध्यक्ष और बिजनेसमैन और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना बीजेपी छोड़ कर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए. पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने संगरूर में उन्हें अकाली दल में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया. अरविन्द खन्ना दो बार विधायक रहे हैं. पहले वे कांग्रेस में भी रहे हैं. साल 2022 में वे बीजेपी में गए थे.…
UP: अखिलेश यादव पर मंत्री संजय निषाद का तंज!
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, मुख्यमंत्री की बातों का मैं समर्थन करता हूं। देश संविधान से चलता है और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत धार्मिक व्यवस्था, सुरक्षा दी गई है। वहीं,समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, “जो नेता सत्ता से बाहर हैं, बयानबाजी और पोस्टरबाजी वाले नेता रह गए हैं उन पर क्या कहना है। उन्होंने अपने समय में कितना सम्मान दिया? हमारी सरकार धर्म, महात्मा, संत को कितना सम्मान देती है यह सबको पता है।”
देश के दुश्मनों के साथ फोटो खिंचाने वाले का नाम है राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य
स्वतंत्रता के बाद से अब तक का सब से अच्छा बजट आया है। इसे लेकर उत्साह है। दुनिया के बड़े-बड़े निवेशक भारत और उत्तर प्रदेश आना चाहते हैं। इसकी वजह चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था है। सड़क, रेल, हवाई नेटवर्क अच्छा हुआ है। अब जलमार्ग के नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है। प्रयागराज से हल्दिया तक का जलमार्ग शुरू होने जा रहा है। यह दावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया। वह जिला पंचायत सभागार में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे। अपनी सरकार…
बंगाली बोलने पर पुणे में बंगाल के शख्स की पीट-पीटकर हत्या, भड़की ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महाराष्ट्र के पुणे में बंगाल के एक प्रवासी मजदूर की हत्या की निंदा की। उन्होंने इस घटना को हेट क्राइम करार देते हुए कहा कि किसी राज्य में बाहरी लोगों के प्रति नफरत को हथियार और निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर घटना का वीडियो पोस्ट करते हुए गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने कहा कि यह सीधा-सीधा हेट क्राइम है। एक युवा को उसकी भाषा, पहचान और जड़ों की वजह से…
विधानसभा में सपा पर CM योगी का शायरना तंज, ‘धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे’
यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार (13 फरवरी) को राज्यपाल के अभिभाषण पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया को रास्ता दिखा रहा है. उन्होंने कहा कि अभिभाषण के दौरान विपक्ष का व्यवहार गलत था. समाजवादी पार्टी के आचरण के कारण यूपी का पूरा सदन आहत महसूस कर रहा था. उन्होंने मिर्जा गालिब का शेर सुनाते हुए सपा पर तंज किया और कहा कि ‘धूल चहरे पर थी, आईना साफ करते रहे.’पहले यूपी को शक की निगाह से देखा जाता था- सीएम सीएम योगी ने…
निशिकांत दुबे ने राहुल की सदस्यता खत्म करने के लिए प्रस्ताव पेश किया, नेता प्रतिपक्ष ने किया तीखा पलटवार
भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया। लोकसभा नियम 352(5) और 353 के…
योगी सरकार के बजट पर मायावती की आई प्रतिक्रिया
त्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 9.13 लाख करोड़ रुपये का बजट आज बुधवार (11 फरवरी) को पेश किया, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में करीब 12.2 प्रतिशत अधिक है. वहीं योगी सरकार के इस बजट पर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है. बसपा चीफ मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पेश किया गया सन 2026-27 का बजट लोक लुभावना ज्यादा तथा जनता के वास्तविक…
राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस, किरेन रिजिजू बोले- संसद में PM मोदी पर बिना सबूत कैसे लगाए आरोप?
लोकसभा में बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर बड़ा बयान दिया, जिसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की उनसे तीखी बहस हो गई. राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस डील के जरिए भारत को ‘बेच’ दिया है और यह ‘पूरी तरह से आत्मसमर्पण’ है. इसके बाद किरेन रिजिजू ने कहा कि वह राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस लेकर आएंगे. 11 फरवरी 2026 को सदन में राहुल गांधी…
अखिलेश यादव ने बीजेपी को बताया किसान ‘विरोधी
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर कर किसानों के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर बड़ा हमला बोला है. अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये कुछ सवाल भी पूछे हैं. अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि किसानों को नुकसान पहुंचाकर, हमारे देश में कोई भी सरकार नहीं चल सकती है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पोस्ट के जरिये पूछा, “जब सब कुछ विदेश से आयेगा, तो किसान क्या…
पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन पहले हुई थी गिरफ्तारी
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एमएपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार (10 फरवरी, 2026) को जमानत मिल गई. धोखाधड़ी से मकान किराए पर लेने और कब्जा करने के मामले में जमानत मिली है. मकान मालिक ने पटना के गर्दनीबाग थाने में केस किया था. इसी मामले में तीन दिन पहले (शुक्रवार की देर रात) गिरफ्तारी हुई थी. अब देखना होगा कि कब तक उनकी रिहाई होती है क्योंकि एक दूसरे मामले में उन्हें रिमांड पर लिया गया है. इस मामले कल (बुधवार) जमानत के लिए सुनवाई होगी. जानकारी के अनुसार, सुनवाई के…
परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी की 20 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा 2026 के दूसरे एपिसोड में छात्रों, शिक्षकों और माता-पिता के लिए कई बड़ी बातें कहीं। बातचीत के दौरान PM मोदी ने देश भर के छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए परीक्षा की तैयारी, तनाव को मैनेज करने, अच्छी आदतों, टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल और करियर के विकल्पों के बारे में बात की। पढ़ाई के रूटीन और नींद से लेकर स्टार्टअप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक छात्र जीवन से जुड़े कई विषयों पर बातचीत की गई। यहां आप परीक्षा पे चर्चा 2026 में प्रधानमंत्री मोदी…
‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’, बंगाल की CM ममता बनर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को साफ संदेश
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह राज्यों में चल रहे लेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेगा। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल में एसआईआर के तहत दस्तावेजों की जांच के लिए समय सीमा एक सप्ताह तक बढ़ा दी है।यह जानकारी लाइव लॉ ने दी है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट पश्चिम बंगाल की एसआईआर से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई कर रहा है। इनमें ममता बनर्जी की एक याचिका भी शामिल थी। इसमें उन्होंने अन्य मुद्दों के साथ-साथ ‘लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी’ सूची में…
माओवाद के खिलाफ सरकार की निर्णायक लड़ाई’, राष्ट्रपति ने कहा- खत्म हो रहा भय और डर का माहौल
जगदलपुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बस्तर पंडुम का शुभारंभ करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने कहा कि माओवादियों के खिलाफ सरकार की निर्णायक कार्रवाई ने बस्तर क्षेत्र में भय व अविश्वास के माहौल का अंत कर दिया है। बस्तर में विकास का एक नया सवेरा हो रहा है। राष्ट्रपति ने हिंसा त्यागकर मुख्यधारा में शामिल हुए लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान और लोकतंत्र पर भरोसा रखें, शांति के मार्ग से विचलित करने की कोशिश करने वालों के बहकावे में नहीं आएं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा,…
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया…
बिहार के पूर्णिया से लोकसभा संसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले को लेकर राजनीति गरमा गई है. इस बीच जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है. तेज प्रताप यादव ने कहा कि पप्पू यादव ने अपनी मांग उठाई थी. उनको पुराने केस में उठाकर अंदर कर दिया गया है. कहीं न कहीं माहौल खराब किया जा रहा है. सरकार को इसका…
