सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। 24 मार्च को बुखार होने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। कल सोनिया गांधी को अस्पतात से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें बिल्कुल नॉर्मल पाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार वे एक सिस्टमिक इन्फेक्शन (सिस्टमैटिक संक्रमण) के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई। उपचार का उन पर सकारात्मक असर हुआ। वह अब ठीक हो गई हैं और अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।