मुंबई में आईपीएल 2026 के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक 76 वर्षीय ब्रिटिश ब्रॉडकास्ट इंजीनियर, जो लीग के प्रसारण कार्य से जुड़े हुए थे, होटल के कमरे में मृत पाए गए। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान जान विलियम लैंगफोर्ड के रूप में हुई है, जो बीसीसीआई के साथ काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह होटल स्टाफ को जानकारी मिली कि लैंगफोर्ड अपने कमरे में बेहोश पड़े हैं। इसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत उन्हें बॉम्बे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें होटल के कमरे से बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
IPL 2026: मुंबई के होटल में आईपीएल से जुड़े ब्रिटिश इंजीनियर की मौत
