कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय दायित्व है और यूपी कैबिनेट सभी के लिए आदर्श होना चाहिए

उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली कैबिनेट बैठक ली. इस अहम मीटिंग में वैश्विक संकट को देखते हुए पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम योगी ने मंत्रियों को अगले छह महीने तक विदेशी यात्रा से बचने की सलाह दी है. साथ ही कहा है कि एक दिन सभी मंत्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें. कैबिनेट मीटिंग में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों से कहा कि ईंधन संरक्षण राष्ट्रीय दायित्व है और यूपी कैबिनेट सभी के लिए आदर्श होना चाहिए. इसलिए सभी मंत्री सप्ताह…

‘पीएम मोदी से मेरी तीन गुजारिश’; केजरीवाल बोले- पूरा देश सदमे में, अर्थव्यवस्था कहां खड़ी है?

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से तीन महत्वपूर्ण गुजारिशें की हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस समय सदमे में है। केजरीवाल ने देश की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कठोर कदमों का उल्लेख किया। अरविंद केजरीवाल के अनुसार, इन कदमों का सीधा अर्थ है कि देश की अर्थव्यवस्था का काफी बुरा हाल है। या फिर आने वाले समय में स्थिति और भी खराब होने का अंदेशा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि देश यह…

पश्चिम बंगाल: शपथ लेते ही एक्शन में शुभेंदु सरकार, डीजीपी समेत शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा…

पश्चिम बंगाल विधानसभा से हटाई गई ममता बनर्जी की पुरानी कुर्सी

पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के साथ ही विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पिछले 15 वर्षों से इस्तेमाल की जा रही कुर्सी को हटा दिया गया है। यह कुर्सी अब विपक्ष के नेता के कक्ष में स्थानांतरित कर दी गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी इस कुर्सी का प्रयोग नहीं करेंगे, बल्कि उनके लिए मुख्यमंत्री कक्ष में एक अलग सीट की व्यवस्था की गई है। नई सरकार के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक पुनर्व्यवस्था के तहत यह लकड़ी की कुर्सी…

सीएम योगी ने प्रौद्योगिकी दिवस पर युवाओं के नाम लिखी पाती, किस पर दिया जोर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर यानी 11 मई को युवाओं के नाम पाती लिखी है, जिसमें उन्होंने तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया है. सीएम योगी ने कहा कि तकनीक केवल विकास का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता का सशक्त आधार है. प्रदेश की सरकार भी इसी मंत्र पर आगे बढ़ रही है. मुख्यमंत्री ने युवाओं को तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझाते हुए कहा कि 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है. ये तारीख़ यूं ही नहीं चुनी गई हैं. साल 1998 में…

‘अखिलेश यादव आसमान में भैंस उड़ा रहे..’, ओम प्रकाश राजभर ने सपा मुखिया के लिए क्यों कही ये बात? मचा बवाल

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है, उन्होंने कहा कि सपा मुखिया से अलग राजनीति की उम्मीद नहीं की जा सकती. ये सोचना ऐसा है जैसे आसमान में भैंस को उड़ाना. आसमान में भैंस उड़ाने की कला केवल सैफई कुनबे को आती है. कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया. उन्होंने पोस्ट कर लिखा- ‘जिन्ना…

सम्यक पार्टी: भविष्य की लोकतांत्रिक राजनीति की नई आशा

लखनऊ, 10 मई, 2026। सम्यक पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज लखनऊ में सम्पन्न हुई। यह बैठक केवल एक संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य के लोकतांत्रिक भारत की नींव रखने वाली एक दूरदर्शी पहल साबित हुई। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार से आए राष्ट्रीय पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के संगठनात्मक विस्तार, जमीनी मजबूती और आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की। बैठक का केंद्र बिंदु पार्टी को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक लोकतांत्रिक ढंग से मजबूत बनाने की रणनीति रहा। सम्यक…

पंजाब : CM भगवंत मान की यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! क्या हुआ नया मामला जानें

पंजाब के अमृतसर में एक दर्दनाक और चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां ट्रैफिक डायवर्जन और रास्ते बंद होने के कारण एक गर्भवती महिला समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाई और अपने गर्भ में पल रहे बच्चे को खो बैठी. इस घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है और प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित के पति जुगराज सिंह ने आरोप लगाया है कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को इलाज के लिए अमृतसर के श्री गुरु अमरदास अस्पताल ले जा रहा था. हालांकि, उस वक्त मुख्यमंत्री…

NC सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के सांसद आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी ने BJP की कड़ी आलोचना करते हुए उन पर आरोप लगाया है कि वे भारत को चीन जैसी ‘एक राष्ट्र, एक पार्टी’ व्यवस्था में बदलने की कोशिश कर रहे हैं. यह बयान ऐसे समय आया है जब ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि नेशनल कॉन्फ्रेंस में कोई गंभीर आंतरिक संकट चल रहा है और पार्टी बड़े विभाजन के कगार पर है. उन्होंने कहा कि BJP ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा छीनकर और उसकी स्थिति को कम करके जो कुछ…

निशांत कुमार नहीं जेडीयू के तीन चार लोग चलाएंगे स्वास्थ्य विभाग! तेजस्वी यादव के खास खुलासे से सियासी हड़कंप

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को जेडीयू के नेतृत्व को निशाना बनाते हुए बिहार स्वास्थ्य विभाग के कामकाज पर तीखा प्रहार किया। बिहार के मंत्री निशांत कुमार के बारे में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की कि स्वास्थ्य विभाग के भीतर निर्णय लेने की शक्ति जेडीयू के कुछ व्यक्तियों के हाथों में केंद्रित प्रतीत होती है। यादव ने पत्रकारों से कहा कि जेडीयू के तीन-चार लोग ही स्वास्थ्य विभाग चलाएंगे। इसके अलावा इसे कौन चलाएगा? ये टिप्पणियां बिहार के नव नियुक्त स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार द्वारा शुक्रवार को…

इमरान मसूद की सलाह सपा को नहीं आई रास, क्या है मामला समझें

लोकसभा चुनाव के समय बने इंडिया गठबंधन में दरार पड़ती दिख रही है, उत्तर प्रदेश की सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को सलाह दिए जाने के बाद सपा ने आक्रामक रुख अपना है. अखिलेश यादव के नेता ने न सिर्फ इमरान मसूद बल्कि कांग्रेस पार्टी को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. समाजवादी पार्टी के नेता मनीष जगन अग्रवाल ने कहा है कि “बीजेपी के अघोषित एजेंट और कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद को अपनी कांग्रेस पार्टी को सलाह और मशविरा देना चाहिए.” सपा नेता…

बिहार सरकार में विभागों का हुआ बंटवारा

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो गया है. निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बनाये गये हैं. विजय सिन्हा BJP को कृषि मंत्री बनाया गया. गुरुवार (07 मई) को सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हुआ. पूर्व सीएम नीतीश कुमार बेटे निशांत कुमार और 31 अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. निशांत ने करीब दो महीने पहले अपने पिता नीतीश के मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा सदस्य बनने की घोषणा के बाद सक्रिय राजनीति में एंट्री की थी. पिछले महीने बीजेपी…

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे बाल-बाल बचे!

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर कल्याण-मुरबाड में एक शादी समारोह में जाते समय खराब मौसम और तेज तूफान की चपेट में आ गया. इस दौरान पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से तूफान से बाहर निकाला. मुरबाड इलाके में अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू होने के बाद शिंदे ने अपना आगे का दौरा रद्द कर दिया. इसके बाद हेलिकॉप्टर को सुरक्षित रूप से जुहू हेलीपैड पर उतारा गया. शिंदे और उनके साथ मौजूद सभी अधिकारी पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

महाराष्ट्र की डिप्टी CM सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट से इस्तीफा दे दिया. राज्यसभा के सभापति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. हाल ही में सुनेत्रा पवार बारामती उपचुनाव में जीत हासिल कर विधायक बनी हैं. ये सीट अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई थी. 23 अप्रैल को वोटिंग हुई और 4 मई को घोषित हुए नतीजों में सुनेत्रा पवार को जीत मिली. बारामती उपचुनाव में सुनेत्रा पवार सहित 21 उम्मीदवार मैदान में थे. इस सीट से कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी), शरद पवार गुट जैसे विपक्षी दलों…

बिहार में सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, सीतामढ़ी अस्पताल का बदला गया नाम

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में तीसरी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई. मंत्री परिषद की इस बैठक में कुल 20 प्रस्ताव पर मुहर लगी. सीतामढ़ी में स्थित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का नाम बदलकर अब माता-सीता चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल करने का बुधवार (6 मई) को कैबिनेट में निर्णय लिया गया है. साथ ही राज के चयनित शहरी केंद्रों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं उत्पादक बनाने तथा एकत्रित शहरी आर्थिक क्षेत्र को विकास के लिए राज्य सरकार विश्व बैंक से 500 मिलियन डॉलर की सहायता लेगी और बिहार…

बंगाल के 23 में से नौ जिलों में खाता नहीं खोल पाई TMC

पश्चिम बंगाल के 23 जिलों में से 9 जिलों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का पूरी तरह सफाया कर दिया और इन क्षेत्रों की सभी 68 सीटों पर जीत हासिल की। इसी के साथ भाजपा ने इस बड़े चुनाव में राज्य को पूरी तरह अपने रंग में रंग दिया। राज्य में पहली बार सत्ता में आने वाली भाजपा के लिए इन नौ जिलों का जनादेश यह दिखाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनाव प्रचार में जो कहा था कि टीएमसी कई जिलों में खाता…

सीएम ममता ने कहा इस्तीफा नहीं दूंगी, संबित पात्रा बोले- अब विधानसभा कैसे जाएंगी आप?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राज्य की सियासत में जबरदस्त उबाल आ गया है। अपनी हार के बावजूद निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर नरम नहीं पड़ रहे हैं। ममता बनर्जी ने कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी। उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी ने हमला बोला है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने ममता बनर्जी की मंशा और उनके संविधानिक दर्जे पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ममता बनर्जी के बयान पर कटाक्ष करते हुए भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि ममता जी…

‘मुझे पीटा गया, लूट लिए 100 सीट’, BJP की जीत के बीच ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रचंड जीत हुई है. बीजेपी मुख्ममंत्री ममता बनर्जी की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) को 125 सीटों से मात देते हुए बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है. इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार (4 मई, 2026) को बंगाल चुनाव के लिए सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि आप केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को देख सकते हैं. उन्होंने मुझे…

बंगाल के नतीजों पर अशोक गहलोत का बड़ा बयान

पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों के चुनावी नतीजों पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने खासतौर से बंगाल के चुनावी परिणाम पर कहा कि इस परिणाम से पूरा देश निराश है. साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए इस जीत को बीजेपी के साथ चुनाव आयोगी की जीत करार दिया है. पूर्व सीएम ने कहा, “हम सभी कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.इस देश को जरूरत कांग्रेस की है एवं कांग्रेस ही इस देश के लोकतंत्र को बचा सकती है. बंगाल सहित…

बंगाल के नतीजों पर क्या बोले पंजाब CM भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे के बीच कहा पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने जो कुछ किया हो लेकिन पंजाब में ऐसा करने की बीजेपी ना सोचे. उन्होंने कहा कि हम पंजाब के लोग हैं और हम पंजाबी हैं जहां एक बार अड़ गए वहीं खड़े हो जाते हैं. सीएम मान ने आरोप लगाते हुए कहा, ”बीजेपी ने पंजाब में पहले ही बहुत नुकसान करवाया है. हमारा आरडीएफ का पैसा रोक रखा है, इसके अलावा करीबन 700…