मेडिकल में दाखिले से जुड़ी परीक्षा नीट (नेशनल एलिजबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) से खुद को अलग करने के बाद तमिलनाडु की ओर से अब सीयूईटी (सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट) पर उठाए जा रहे सवालों से केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्र ने राज्य सरकार के रुख पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है। इस बीच, तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है। दोनों के बीच तमिलनाडु सरकार के रुख सहित राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अमल पर चर्चा होने की खबर…
Category: राज-नीति
परवेश वर्मा का पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR पर बयान, कहा- केजरीवाल ने सत्ता का दुरुपयोग किया है
पंजाब में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी की राज्य में सरकार बन चुकी है। वहीं इस बीच AAP पर पश्चिमी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के सांसद परवेश सिंह वर्मा ने रविवार को बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने पंजाब में भाजपा नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने पर सीएम अरविंद केजरीवाल की खिंचाई की। साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया। सांसद वर्मा ने कहा कि वे AAP द्वारा पंजाब की पुलिस शक्ति का दुरूपयोग करने के बारे में, शिकायत करने के लिए जल्द…
राहुल गांधी पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने पर फिर छुट्टियां मनाने विदेश जा सकते हैं
हाल ही में संसद का सत्र खत्म हुआ है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। राहुल के इसी महीने विदेश जाने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में अपनी हार के बाद पहले ही कठिन चुनौतियों का सामना कर रही है। इस बीच राहुल का ऐसे छुट्टियों पर जाना पार्टी की ओर मुश्किलें बड़ा सकता है। बीजेपी भी इसे भुनाने में पीछे नहीं रहने वाली है जो पहले ही उन्हें चुनावी नेता बताती है सूत्रों…
अमेरिका रवाना होंगे राजनाथ सिंह, यूक्रेन पर होगी बात
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 10 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच वाशिंगटन डीसी में चौथे टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय डाइलाग में भाग लेने के लिए अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर होंगे। यूक्रेन और रूस के बीच जारी लड़ाई के बीच आयोजित हो रही इस वार्ता पर दुनियाभर की नजरें हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन को भी उम्मीद है कि सोमवार को होने वाली टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता से अमेरिका को भारत के साथ प्रशासनिक कायरें और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में साझा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।रक्षा मंत्री राजनाथ…
भाजपा विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी चाहती है: सलमान खुर्शीद
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शनिवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी (आप) को कांग्रेस के विकल्प के रूप में चाहती है। उन्होंने इसका कारण बताते हुए कहा भाजपा ऐसा इसलिए चाहती है क्योंकि वह आम आदमी पार्टी को सरलता से संभाल सकते हैं।वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, ‘भाजपा अभी भी कांग्रेस से डरी हुई है, भले ही हम संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में इतनी छोटी पार्टी में सिमट गए हों, लेकिन देश भर में…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भारतीय जनता युवा मोर्चा की नई वार्ता श्रृंखला में हुईं शामिल
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha, BJYM) की नई वार्ता श्रृंखला के उद्घाटन सत्र में 30 युवा और गतिशील भारतीयों के साथ बातचीत की। समाचार एजेंसी एएनआइ की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस दौरान विभिन्न नीति संबंधी विषयों पर चर्चा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक सीतारमण ने मोदीनामिक्स (Modinomics), मंत्रालय का कोविड दृष्टिकोण, रोजगार, स्टार्टअप, डिजिटल अर्थव्यवस्था, डिजिटल करेंसी, आर्थिक विकास का भविष्य और देश के सामने बड़ी चुनौतियों जैसे विषयों पर…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव, एक युवक हिरासत में
बिहार के छपरा जिले में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की गाड़ियों पर पथराव करने का मामला सामने आया है. पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ियों पर हुए हमले से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप में मच गया है. छपरा जिला प्रशासन ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले की क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है. इस हमले में शामिल एक युवक को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पकड़े…
महंगाई और रोजगार के संकट के बीच फैलाई जा रही है नफरत : राहुल गाँधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नफरत और बंटवारे की राजनीति के खिलाफ विपक्षी दलों में एकजुटता की संभावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि इसके फ्रेमवर्क पर चर्चा चल रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर महंगाई और रोजगार का संकट गंभीर है तो दूसरी ओर नफरत फैला कर देश को बांटा जा रहा है। इसे देखते हुए विपक्ष में जो भी नरेन्द्र मोदी और आरएसएस के खिलाफ हैं, उन सबको साथ आना चाहिए। राजद के वरिष्ठ नेता शरद यादव से उनके…
गृह मंत्रालय ने सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए हवाई परिवहन सेवाओं की बहाली की मांग पर दिया जवाब
कांग्रेस ने शुक्रवार को सशस्त्र बलों के जवानों के लिए हवाई परिवहन सेवाएं तत्काल बहाल करने की मांग की। इस पर केंद्र सरकार ने जवाब दिया कि गृह मंत्रालय (MHA) ने एयर इंडिया द्वारा सेवाओं को जारी रखने के लिए पहले ही मंजूरी दे दी है। टेंडर को भी अंतिम रूप दे दिया गया है और आदेश जारी किए जा रहे हैं। एमएचए ने कहा कि हवाई यात्रा के कारण देय राशि का भुगतान भी नियमों के अनुसार किया जाएगा। साथ ही कहा कि सीएपीएफ कर्मियों के लिए एयर कूरियर…
अमित शाह का हिंदी पर दिया गया सुझाव विपक्ष को नहीं सुहाया ,
गृह मंत्री अमित शाह का हिंदी को लेकर दिया गया सुझाव विपक्षी नेताओं को पसंद नहीं आया। विपक्षी नेताओं ने शुक्रवार को शाह के बयान की तीखी आलोचना की और इसे भारत के बहुलवाद पर हमला बताया। कहा कि वे हिंदी साम्राज्यवाद को लागू करने के कदम को विफल कर देंगे।मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने शाह पर हिंदी थोपने का प्रयास करने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि हिंदी राजभाषा है, न कि राष्ट्रभाषा, जैसा कि राजनाथ सिंह ने संसद में गृह मंत्री रहते हुए…
संसद सत्र को पहले खत्म करने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला
कांग्रेस ने संसद के बजट सत्र में पेट्रोल-डीजल-गैस की कीमतों के साथ बढ़ती महंगाई और किसानों से हुए समझौते के मुद्दे पर चर्चा नहीं कराने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। संसद में विपक्षी दलों की अगुआई कर रही कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इन मुद्दों पर लगातार चर्चा से भाग रही सरकार ने बहस से बचने के लिए ही सत्र को दो दिन पहले खत्म कर दिया। एनडीए-भाजपा सरकार पर लोकसभा की कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में महंगाई पर चर्चा के लिए बनी सहमति तोड़ने का…
सीएम जगनमोहन रेड्डी को आंध्र प्रदेश के सभी 24 मंत्रियों ने सौंपा इस्तीफा, आइये जानें
कैबिनेट फेरबदल से पहले आंध्र प्रदेश कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। गुरुवार दोपहर अंतिम कैबिनेट बैठक समाप्त करने के बाद सभी 24 कैबिनेट मंत्रियों ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।राज्य में 2024 के विधानसभा चुनावों के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी कैबिनेट में फेरबदल के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें 19 मंत्रियों को हटाए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री के कुछ दिनों में राज्य मंत्रिमंडल में…
अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक बदलाव किए जाएं :रिजिजू
केंद्र सरकार ने गुरुवार को बताया कि लोगों को कम खर्च पर और त्वरित न्याय प्रदान करने के उद्देश्य से अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक बदलाव किए जाएंगे। इसके मद्देनजर उसने भारतीय दंड संहिता (आइपीसी), दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और साक्ष्य कानून में संशोधनों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी हैविधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने राज्यसभा में कहा कि गृह मंत्रालय ने अपराध संबंधी कानूनों में व्यापक संशोधनों के संबंध में राज्यों के राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों, केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपालों और प्रशासकों, देश के प्रधान न्यायाधीश, विभिन्न उच्च…
कन्नौज: शिवपाल को लेकर सवाल पर भड़के अखिलेश यादव
उत्तर प्रदेश की सियासत में इन दिनों शिवपाल यादव चर्चा का केंद्र बने हैं। भतीजे अखिलेश यादव से नाराज बताए जा रहे प्रसपा मुखिया शिवपाल के बीजेपी के साथ जाने की खबरें चल रही हैं। बताया जा रहा है कि बीजेपी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है। हालांकि, शिवपाल ने इस संबंध में कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा है। गुरुवार को कन्नौज पहुंचे अखिलेश से जब शिवपाल से जुड़ा एक सवाल पूछा गया तो वह भड़क गए। शिवपाल से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने बीजेपी में…
पीयूष गोयल आस्ट्रेलिया के दौरे पर, फार्म वीजा पर जल्द सहमति की संभावना
भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते में योग, शेफ और वर्किंग वीजा की इजाजत के बाद आस्ट्रेलिया भारतीय फार्म (खेती बाड़ी) सेक्टर से जुड़े वीजा के लिए भी अपने दरवाजे खोल सकता है। बुधवार को आस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री डेन टेहन ने इसके संकेत दिए। वहीं, दोनों देशों के छात्र जल्द ही डुअल डिग्री व्यवस्था के तहत इंजीनियरिंग, मेडिकल व अन्य पाठ्यक्रमों की पढ़ाई कर सकेंगे। इस पर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। जल्द ही दोनों देशों के मानव संसाधन मंत्रालय डुअल डिग्री व्यवस्था को अंतिम रूप…
हथियारों के प्रसार व वित्त पोषण रोकने वाले बिल को लोकसभा से मंजूरी, सभी दलों का समर्थन
लोकसभा ने बुधवार को ‘सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरुद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022’ को मंजूरी दे दी। सभी दलों ने पार्टी लाइन से इतर इस विधेयक का समर्थन किया।विधेयक पर चर्चा के जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि कुछ ऐसे देश हैं जो वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) के दायित्वों के अनुरूप कार्य एवं नीतियां नहीं अपनाते हैं और इनमें से कुछ देश हमारे काफी पास हैं। जयशंकर ने कहा कि सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों,…
आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक पर लगी संसद की मुहर, राज्यसभा से भी पास
आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक की सिर्फ खामियां गिनाने और एक भी उपयोगी सलाह नहीं देने को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। राज्यसभा में विधेयक पर चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के हर काम को शंका की नजर से न देखे। इस विधेयक को लाने का एकमात्र उद्देश्य अपराधियों के खिलाफ पुख्ता इलेक्ट्रानिक सुबूत जुटाकर जल्द से जल्द सजा दिलाना है। विपक्ष को इसमें राजनीति नहीं देखनी चाहिए।आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक, 2022 पर संसद ने मुहर लगा दी है।…
अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था व महंगाई पर भाजपा सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी ने अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था व महंगाई के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के दूसरे कार्यकाल में अपराध की रफ्तार दोगुनी हो गई है। बैंक लूट, लाकर चोरी, बलात्कार, गोली कांड और हत्या की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं और अपराधियों की दबंगई चरम पर है। प्रदेश में अपराध की बुलेट ट्रेन दौड़ रही है। अखिलेश ने तेजी से बढ़ रही महंगाई पर कहा, आज के महंगाई के दौर में कंपनियां बढ़ती हुई लागत जनता से वसूल…
फर्रुखाबाद : एमएलसी चुनाव को लेकर अफसरों की क्या हैं तैयारी ?
फर्रुखाबाद : एमएलसी चुनाव को लेकर अफसरों की क्या हैं तैयारी ? इस सवाल का जबाब इस खबर में है एमएलसी चुनाव में मतगणना के दौरान सात टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर 250 मतों की गिनती एक चक्र में की जाएगी। इस प्रकार एक राउंड में कुल 1750 मतपत्रों की गिनती होगी। फर्रुखाबाद-इटावा स्थानीय प्राधिकारी विधान परिषद सदस्य सीट पर कुल मतदाता 5238 हैं। यदि लगभग 60 प्रतिशत या उससे कुछ अधिक भी वोटिग हुई तो अधिकतम तीन चक्रों में मतगणना पूरी हो जाने के आसार है। हालांकि प्रथम…
शिवपाल के बीजेपी में आने के सवाल पर केशव मौर्या क्या बोले
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य संसद भवन पहुंचे थे गृह मंत्री और प्रधानमंत्री से मुलाकात करने लेकिन बाहर निकलते हीं ,शिवपाल यादव के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल पर केशव प्रसाद मौर्य ने पहले कहा कि वो दूसरों के बारे में कुछ नही कह सकते, फिर शिवपाल की राम स्तुति पर किए गए ट्वीट के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो आज तक राम भक्ति से दूर रहते थे, आज राम भक्ति कर रहे हैं , उन सबका स्वागत है।…
