मुख्यमंत्री के समक्ष पेश की जाएगी विभागों की कार्ययोजना, आइये जाने

उत्तर प्रदेश की सत्ता लगातार दूसरी बार संभालने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद जुदा रूप में हैं। मंत्रिमंडल की शपथ के अगले ही दिन शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों के सौ दिन, छह महीने तथा साल भर का रोडमैप तैयार करने का निर्देश दिया था। मुख्यमंत्री आज लोकभवन में सभी विभागों को तैयारी को परखने के साथ उनकी कार्ययोजना को भी देखेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दूसरे कार्यकाल में सभी विभागों से अगले सौ दिन की कार्ययोजना बनवाई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर…

भारत ने अपना नेतृत्व सही चुना, जिसके कारण देश का हो रहा विकास : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की इस टिप्पणी पर उनकी आलोचना की कि भारत की आर्थिक स्थिति पड़ोसी द्वीप देश श्रीलंका से भी बदतर है जो वर्तमान में आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर आप दुनिया और हमारे पड़ोसी देशों की मौजूदा स्थिति को देखें तो आप समझ जाएंगे कि भारत ने अपना नेतृत्व सही चुना है जिसके कारण देश का विकास हो रहा है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में हार पर कटाक्ष किया और कहा…

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री ने दी जानकारी, मोदी सरकार में भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई,

केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि नरेन्द्र मोदी के देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत ने एक इंच भी जमीन नहीं खोई है। सदन में यूक्रेन पर चर्चा के दौरान बसपा के एक सदस्य की टिप्पणी को लेकर यह बात कही। बसपा के सदस्य श्याम सिंह यादव ने सरकार पर चीन को धीरे-धीरे भारतीय क्षेत्र देने का आरोप लगाया था। बाद में कानून मंत्री रिजिजू ने कहा कि बसपा नेता को संसद में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए थी रिजिजू ने कहा, ‘सभी…

नया माडल जेल मैनुअल तैयार कर रही सरकार, कई बिंदुओं पर किया गया फोकस : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि आपराधिक प्रक्रिया पहचान विधेयक (Criminal Procedure Identification Bill) लाने का मकसद देश की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। लोकसभा में विचार के लिए आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक पेश करते हुए अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार एक माडल जेल मैनुअल भी तैयार कर रही है जिसे राज्यों को भेजा जाएगा।अमित शाह ने आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक पर लोकसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नए जेल…

विपक्ष ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ उठाई आवाज

पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों में लगातार जारी बढ़ोतरी के खिलाफ केंद्र सरकार को घेरते हुए विपक्ष ने संसद के दोनों सदनों में सोमवार को हंगामा करते हुए मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की। करीब दो हफ्ते से लगभग रोजाना दामों में की जा रही वृद्धि से जनता पर पड़ रहे दोहरे बोझ का हवाला देते हुए विपक्षी दलों ने संसद में तत्काल महंगाई पर चर्चा की आवाज उठाई। महंगाई पर कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये चर्चा कराने की मांग खारिज किए जाने पर विपक्ष ने राज्यसभा में हंगामा करते…

झारखंड कांग्रेस नेताओं की आज होगी प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे की अध्यक्षता में दिल्ली में बैठक

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद, पार्टी राजनीतिक रणनीतियों पर जोरों-शोरों से काम कर रही है। झारखंड कांग्रेस के 25 नेताओं की आज, मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ बैठक है, जिसके लिए सबको दिल्ली बुलाया गया है। बता दें कि कमजोर कड़ियां को मजबूत करने के लिए अविनाश पांडे पूरी तरह से जुटे हुए हैंझारखंड कांग्रेस की यह बैठक अविनाश पांडे की अध्यक्षता में होगी। बैठक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने के कयास लगाए जा…

अगले साल उत्तर प्रदेश 14 नए मेडिकल कालेजों से लैस होगा, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी बूस्टर डोज

प्रदेश में वर्ष 2023 में 14 और नए मेडिकल कालेज बनकर तैयार हो जाएंगे। इन मेडिकल कालेजों के शिलान्यास कार्य में तेजी के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इनका निर्माण समय पर पूरा किया जा सके। हर जिले में एक मेडिकल कालेज खोलने के लक्षय की ओर योगी सरकार तेजी से बढ़ रही है। बीते पांच वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बूस्टर डोज दी गई, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आगे इसे और बेहतर बनाने के लिए प्रयास तेज कर दिए…

आम आदमी पार्टी ने साधा संपर्क , छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं!

संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता देव ने कहा कि मैं वैचारिक मतभेदों के कारण भाजपा में शामिल नहीं होऊंगा, मेरे परिवार की पांच पीढ़ियां कांग्रेस में रही हैं और मैं भी पार्टी नहीं छोड़ रहा हूं। उन्होंने कहा कि मेरे लिए कांग्रेस से आगे सोचना भी मुश्किल है। उन्होंने आगे कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल से नहीं मिला हूं लेकिन यह सच है कि राजनीति में ऐसे लोग होते हैं जो एक-दूसरे से संपर्क करते हैं। इसलिए, ऐसा नहीं है कि किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया। लेकिन…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी MNS प्रमुख राज ठाकरे से मिलने मुंबई में देर रात पहुंचे

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार देर रात महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात से जुड़ी तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि यह एक पारिवारिक भेंट थी, जिससे राजनीति का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की राज ठाकरे के साथ करीब 2 घंटे बैठक हुईसंवाददाताओं से गडकरी ने MNS प्रमुख के परिवार के साथ अपने पुराने संबंधों की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उनके निमंत्रण पर…

शिवपाल सिंह यादव का काम बता रहा है जल्द जा सकते हैं बीजेपी में!

समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक शिवपाल सिंह यादव का भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रेम अचानक बढऩे लगा है। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से उनकी बढ़ती खटास के कारण ही उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली। अब 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद वह फिर नई राह पर हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरे और बड़े वोट के…

सामाजिक न्याय दिल्ली पहुंचा, एमके स्टालिन ने भारत की राजधानी में की ‘द अन्ना-कलैगनार अरिवालयम’ की स्थापना

दिल्ली से दक्षिण भारत का इतिहास लिखने वाले डीएमके पार्टी के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने भारत की राजधानी में ‘द अन्ना-कलैगनार अरिवालयम’ की स्थापना कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। दिल्ली में एक द्रविड़ किले अन्ना-कलैगनार अरिवलयम का उद्घाटन 2 अप्रैल को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम द्वारा प्रचारित ‘द्रविड़ मॉडल’ के प्रतीक के रूप में किया जाएगा, जो भारतीय संघ की राजनीति में एक अनिवार्य तत्व हैइमारत को द्रविड़ वास्तुकला के अनुसार डिजाइन और निर्मित किया गया था, जिसमें चार ऊंचे स्तंभ थे। और अन्ना और कलैग्नर की बेस्ट प्रतिमाएं पोर्च…

केजरीवाल संग पंजाब के सीएम भगवंत मान करेंगे गुजरात में रोड शो

गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का ‘रोड शो’ आयोजित हो रहा है। इस रोड शो को ‘तिरंगा यात्रा’ का नाम दिया गया है जो दो किलोमीटर का होगा। अहमदाबाद के निकोल और बापूनगर में होने वाले इस तिरंगा यात्रा में राज्य भर से पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं सहित लगभग 50,000 लोग शामिल हो रहे हैं। पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए बताया है कि अहमदाबाद के में शुरू हो रहे इस रोड शो के जरिए आज से AAP का चुनाव अभियान शुरू होगा।…

अहम सात विधेयक राज्‍यसभा में पेश करने वाली है सरकार, आइये जाने

राज्यसभा में जारी बजट सत्र के आखिरी सप्ताह के लिए सूचीबद्ध सात विधेयकों में से छह विधेयक को लोकसभा में पारित किया जा चुका है। अब राज्यसभा में इस सप्ताह आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक (Criminal Procedure Identification Bill 2022) और दिल्ली नगर निगम संशोधन विधेयक समेत सात मुख्य विधेयकों को सूचीबद्ध किया गया है। सात में से छह विधेयकों को लोकसभा में पहले ही पारित किया जा चुका है। पिछले हफ्ते लोकसभा में आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक 2022 पारित किया गया। विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय गृह राज्य मंत्री…

भाजपा को रिपीट करने से कोई ताकत नहीं रोक सकती : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि चार राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा की तरह हिमाचल में भी भाजपा की सरकार रिपीट होगी। कोई भी ताकत भाजपा को सरकार रिपीट करने से नहीं रोक सकती। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता खूब उछलकूद कर रहे थे। नतीजे आने के बाद अब चुप्पी साध ली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से लेकर दिल्ली तक कांग्रेस का कुनबा पूरी तरह से बिखरा हुआ है। सब अपनी अपनी डफली अपना अपना राग अलाप रहे हैं। भाजपा एकजुट होकर चुनाव…

भाजपा का नैतिक बल राज्यसभा में सौ का आंकड़ा बढ़ाएगा , अपने दम पर भी विधेयक पारित कराने में हो सकती है सक्षम

असम, त्रिपुरा और नगालैंड से एक-एक राज्यसभा सीट जीतने के बाद संसद के उच्च सदन में भाजपा का आंकड़ा सौ पर पहुंच गया है। 245 सदस्यों के सदन में यह बहुमत से भले ही कम हो लेकिन कई अहम अवसरों पर राज्यसभा में मतदान के वक्त के आंकड़ों को आधार माना जाए तो अब भाजपा अपने दम किसी भी विधेयक को पारित कराने के करीब पहुंच गई है।चाहे अनुच्छेद 370 को रद करने का मामला हो या फिर तीन तलाक का या फिर कृषि कानून का, ऐसे मौकों पर भी…

किसान मोर्चा से नाम मिलने पर, कृषि मंत्री ने कहा- वादे को लेकर सरकार प्रतिबद्ध

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से नामित सदस्यों के नाम मिलने के बाद सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर विशेषज्ञों की समिति का गठन कर देगी। संसद के उच्च सदन में एक सवाल पर तोमर ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा करते समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एमएसपी पर समिति बनाने के वादे को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है।तोमर ने सदन को बताया कि सरकार किसानों के संगठन एसकेएम के संपर्क में है और…

शरद यादव को अब दिल्ली में भी रहना मुश्किल; SC बोला खाली करो घर

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव को 31 मई 2022 तक बंगला खाली करना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को शरद यादव को मानवीय आधार पर संसद सदस्य के रूप में आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए 31 मई तक समय दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने शरद यादव को एक सप्ताह के भीतर एक हलफनामा देने को कहा कि वह कब तक बंगला खाली कर देंगे। एक सप्ताह के भीतर अंडरटेकिंग जमा नहीं करने की स्थिति में यादव को दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश…

सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर क्यों माला चढ़ाकर राहुल ने दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों से जानें पूरा मामला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सिलेंडर और मोटरसाइकिल पर फूल की माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। दरअसल कांग्रेस के अन्य नेताओं के साथ महंगाई और बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दामों के खिलाफ विजय चौक पर प्रदर्शन के दौरान राहुल ने ऐसा किया है। इस प्रदर्शन में अधीर रंजन चौधरी, मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर समेत कई कांग्रेस नेता शामिल हुए। आज देशभर में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है…

असम, मणिपुर और नगालैंड के कुछ इलाकों से हटेगा AFSPA, मोदी सरकार का बड़ा फैसला,

देश की मोदी सरकार ने सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (AFSPA) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने नगालैंड, असम और मणिपुर के कुछ इलाकों से अफस्पा को हटाने का फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। अमित शाह नेट ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत सरकार ने दशकों बाद नगालैंड, असम और मणिपुर राज्यों में अफस्पा के तहत अशांत क्षेत्रों को कम करने का फैसला किया है।उन्होंने अगले ट्वीट में कहा कि अफस्पा…

भाजपा में शामिल हो सकते है शिवपाल यादव , राज्यसभा जाना लगभग तय

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर भतीजे अखिलेश यादव को झटका दे सकते हैं। शिवपाल सपा अध्यक्ष अखिलेश की उपेक्षा से नाराज चल रहे हैं। शिवपाल ने बुधवार को विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की और मीडिया से बातचीत में कहा कि समय आने पर बताऊंगा। इस कारण वह मंगलवार को अखिलेश द्वारा बुलाई गई सहयोगी दलों की बैठक में भी शामिल नहीं हुए। सूत्रों के अनुसार पिछले दिनों दिल्ली गए शिवपाल की भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात भी हो चुकी…