रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म (सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन) का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सूत्र पहले ही अंगीकार कर चुके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसे अपने दूसरे कार्यकाल की नई सरकार के लिए फार्मूला बनाते नजर आ रहे हैं। कामकाज में मंत्रियों की न सिर्फ सक्रियता रहे, बल्कि वह विभाग के प्रदर्शन के प्रति जवाबदेही भी बनें, इसके स्पष्ट संकेत दे दिए गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कैबिनेट के सामने प्रस्तुतीकरण मंत्रियों को ही करना होगा, अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव सिर्फ सहयोग के लिए उपस्थित रहेंगे।…
Category: राज-नीति
लोकसभा में सीए, सीएस और आइसीडब्ल्यूए संबंधी विधेयक मंजूर, बदलावों से तीनों निकायों की स्वायत्तता नहीं होगी प्रभावित
लोकसभा ने बुधवार को चार्टर्ड अकाउंटेंट, कास्ट अकाउंटेंट और कंपनी सचिवों के संस्थानों के कामकाज में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि परिवर्तन इन निकायों की स्वायत्तता को प्रभावित नहीं करेंगे। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स, कास्ट एंड वर्क्स अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरी (संशोधन) विधेयक संबंधित संस्थानों की अनुशासनात्मक समितियों के पीठासीन अधिकारी के रूप में गैर-चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए), गैर-लागत लेखाकार और गैर-कंपनी सचिव की नियुक्त को सुगम करेगा है।ये तीन संस्थान, इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आइसीएआइ), इंस्टीट्यूट आफ कास्ट…
तृणमूल पर बरसे अमित शाह ने कहा- हम विपक्षियों की हत्या कर नहीं हासिल करते सत्ता
लोकसभा में बहस दिल्ली में तीनों नगर निगमों (एमसीडी) के एकीकरण के विधेयक पर हो रही थी, लेकिन विपक्ष और सत्ता पक्ष की ओर से दूसरे राज्यों की राजनीति साधने की भी भरपूर कोशिश हुई। तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सौगत राय ने भाजपा पर सत्तालोलुप होने का आरोप लगाया तो गृहमंत्री अमित शाह ने उन्हें चुनाव के पहले और बाद में बंगाल में हुई राजनीतिक हिंसा का आइना दिखा दिया। पंजाब से कांग्रेस सदस्य रवनीत सिंह अपनी पार्टी की लाइन से अलग हटकर विधेयक के खिलाफ बोलने के बजाय आम…
कांग्रेस ही लाई EVM और आज क्या हुआ – इंजी अलप भाई पटेल
जैसा कि आप लोग इसका शीर्षक देखकर ही कुछ अंदाजा लगा लिए होंगे कि यह लेख किस पर आधारित होगा। जी हां आज मैं अपने इस लेख में कांग्रेस EVM और आज के बारे में लिखा हूं। जैसे कि आप सभी लोग जानते होंगे कि इस देश में एक से एक नई तकनीक लाने वाली कांग्रेस पार्टी ही है। चाहे वह बड़े बड़े उद्योग धंधे हो, चाहे अस्पताल हो, चाहे कंप्यूटर हो और भी बहुत सारी तकनीकी।जब कांग्रेस कंप्यूटर लेकर आई थी तो यही संघ/अटल बिहारी बाजपेई संसद के सामने…
डिप्टी सीएम केशव मौर्या के साथ विभागों के बंटवारे में हुआ झोलझाल!
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सिराथू से चुनाव हारने के बावजूद उन्हें दोबारा उपमुख्यमंत्री बनाया गया तो संदेश ये गया कि पार्टी ने अपने सबसे बड़े पिछड़े चेहरों में से एक मौर्य की प्रतिष्ठा को बरकरार रखा है। लेकिन उन्हें जो मंत्रालय दिए गए हैं, उससे अब ये लग रहा है कि उनके पर भी कतरे गए हैं। 2017 में उन्हें PWD यानी लोक निर्माण विभाग जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया था। लेकिन इस बार ये अहम मंत्रालय उनसे छीन लिया गया है। उन्हें इस बार 6 विभाग सौंपे…
एमएलसी चुनाव में पार्टी का विरोध करने का आरोप, पूर्व एमएलसी समेत चार नेता सपा से निष्कासित,
सपा ने गाजीपुर के पूर्व विधान परिषद सदस्य कैलाश सिंह समेत चार नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गाजीपुर में एमएलसी चुनाव के दौरान पार्टी का विरोध करने के आरोप में पूर्व एमएलसी कैलाश सिंह गाजीपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव समेत पार्टी के अन्य सदस्यों को निष्कासित कर दिया। समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में पार्टी का विरोध करने के आरोप में गाजीपुर के पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) कैलाश सिंह समेत चार नेताओं को…
2020 से अब तक FCRA के तहत 466 संस्थाओं के लाइसेंस खारिज
संसद के बजट सत्र (Parliament Budget Session 2022) के दूसरे चरण की कार्यवाही के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हो रही है। गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में बताया कि गृह मंत्रालय ने 2020 से विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत संस्थानों के कुल 466 लाइसेंस खारिज कर दिए हैं। नित्यानंद राय कांग्रेस नेता सुरेश कोडिकुन्निल के सवाल का जवाब दे रहे थे। नित्यानंद राय ने बताया कि 2020 में लाइसेंस के नवीनीकरण के 100 याचिकाएं खारीज की गई थी। साल 2021 में 341 और 21 मार्च तक…
सामाजिक न्याय के मुद्दे पर बैठकें करें सांसद : पीएम मोदी
भाजपा संसदीय दल (BJP Parliamentary Meeting) की बैठक दिल्ली के अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय सेंटर में खत्म हो गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक मौजूद के अलावा तमाम सांसद मौजूद रहे। संसदीय दल की बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बैठक को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज की बैठक में बीजेपी संसदीय दल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार के लिए पीएम…
मोदी सरकार में पहली बार वापस मिला डिफाल्टरों से पैसा : वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में पूर्ववर्ती संप्रग सरकार पर जमकर हमला बोला। एनपीए हो गए ऋणों की भरपाई नहीं हो पाने का दोष मढ़ते हुए कहा कि बैंकों को पहली बार मोदी सरकार में डिफाल्टरों से पैसा वापस मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न धोखाधड़ी वाली योजनाओं से छोटे निवेशकों को ठगने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने समेत कई कार्रवाई की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक भी एप आधारित वित्तीय कंपनियों पर निगरानी रख रहा है।डिफाल्टर और एनपीए…
लोकसभा में हुआ अपराधियों का बायोलाजिकल सैंपल इकट्ठा करने का विधेयक पेश, तिलमिलाया विपक्ष
विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच पुलिस को अपराधियों का बायोलाजिकल डाटा लेने और संरक्षित करने का अधिकार देने का विधेयक लोकसभा में पेश हो गया। विपक्ष का कहना था कि विधेयक संविधानप्रदत मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मानवाधिकार के भी खिलाफ है। वहीं सरकार की ओर से गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी ने बदलते दौर के हिसाब से कानून में नए प्रावधानों की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि इससे अपराधियों के खिलाफ त्वरित और सटीक कार्रवाई सुनिश्चित हो सकेगदंड प्रक्रिया शिनाख्त विधेयक सोमवार को लोकसभा को लोकसभा में पेश…
केंद्रीय मंत्री नकवी ने किया बंगाल के घटनाक्रम का जिक्र , केंद्र ‘मूक दर्शक’ नहीं रह सकता
भाजपा ने कहा है कि बंगाल में राज्य सरकार द्वारा संवैधानिक मूल्यों के उल्लंघन को लेकर केंद्र सरकार ‘मूक दर्शक’ नहीं रह सकती है। बंगाल हिंसा पर पार्टी लागतार राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। भाजपा ने आरोप लगाया कि बंगाल विधानसभा में सोमवार को उसके विधायकों पर तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने हमला किया है। बंगाल के हालात पर चिंता जताते हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि राज्य के संवैधानिक तंत्र का अपराधी और अराजक तत्वों ने अपहरण कर…
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य होंगे यूपी विधान परिषद के नेता!
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को इस बार उच्च सदन में नेता की जिम्मेदारी दी जा सकती है। पिछली बार डिप्टी सीएम रहे डॉ़ दिनेश शर्मा विधान परिषद में नेता सदन थे। इस बार डॉ शर्मा मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं हैं जबकि मुख्यमंत्री योगी जी विधान सभा के नेता होंगे। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी विधान सभा के ही सदस्य हैं। सरकार की तरफ से जवाब देने, सभी प्रस्ताव रखने और यहां तक की उच्च सदन में बजट पेश करने का अधिकार नेता सदन का होता है। ऐसे…
अपने पास 34 विभाग सीएम योगी ने रखे, देखें पूरी लिस्ट
सीएम योगी ने ये विभाग हैंनियुक्ति, कार्मिक, गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, राजस्व, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भूतत्व एवं खनिकर्म, अर्थ एवं संख्या, राज्य कर एवं निबन्धन, सामान्य प्रशासन, सचिवालय प्रशासन, गोपन, सूचना, निर्वाचन, संस्थागत वित्त, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, उ0प्र0 पुनर्गठन समन्वय, प्रशासनिक सुधार, कार्यक्रम कार्यान्वयन, अवस्थापना, भाषा, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन, किराया नियंत्रण, प्रोटोकॉल, सैनिक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, नागरिक उड्डयन, न्याय एवं विधायी विभाग। डिप्टी सीएम और कैबिनेट मंत्रियों के पास ये विभाग हैं डिप्टी सीएम केशव…
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सेना में भर्ती को लेकर केंद्र सरकार पर उठाए सवाल!
यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. बसपा सुप्रीमो मायावती ने कोरोना के बाद सेना की भर्ती पर लगी रोक को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला किया है. मायावती ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया और केंद्र सरकार पर हमला करते हुए सभी पहलुओं पर समय रहते विचार करने को कहा. मायावती ने ट्वीट किया कि, “कोरोना के कारण सेना में भर्ती रैलियों के आयोजन पर पिछले दो साल से लगी हुई रोक…
मुसलमानो के विकास के लिए दी गई राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी की प्राथमिकता,
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले दानिश आजाद अंसारी ने अपनी प्राथमिकता भी तय कर ली है। बलिया निवासी दानिश आजाद ने लखनऊ में शिक्षा ग्रहण की है। मोहसिन रजा की जगह पर राज्य मंत्री के रूप में सरकार में शामिल 32 वर्षीय दानिश आजाद अंसारी ने का मिशन अपराध और अपराधी के खिलाफ तो चलेगा ही, वो युवाओं के साथ ही साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए काम करेंगे।दानिश को मंत्रिमंडल में शामिल करना भाजपा के मिशन 2024 के…
आकाश आनंद का कद बढ़ाकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बनाया राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बहुजन समाज पार्टी की कड़ी हार के बाद पार्टी की मुखिया मायावती ने रविवार को समीक्षा बैठक में कड़ा कदम उठाया है। मायावती ने बसपा उत्तर प्रदेश की पूरी कार्यकारिणी को भंग करने के साथ ही तीन चीफ कोआर्डिनेटर को नियुक्त किया है। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने उत्तर प्रदेश बसपा की कार्यकारिणी भंग करने के साथ ही अपने भतीजे आकाश आनन्द को बसपा का राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर बनाया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आंनद बड़ी…
आज लगातार दूसरी बार प्रमोद सावंत लेंगे गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद
भाजपा नेता प्रमोद सावंत आज गोवा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सावंत आज लगातार दूसरी बार गोवा के सीएम बनेंगे। शपथ ग्रहण समारोह तालेइगाओ में स्थित डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा। शपथ ग्रहण समारोह से पहले सावंत ने शनिवार को स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा भी लिया। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के कई बड़े नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। समारोह में 10 हजार से अधिक लोग शामिल हो…
मंत्री बेबी रानी मौर्य का स्वामी प्रसाद पर हमला
आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं बेबी रानी मौर्य ने 25 मार्च को इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री की शपथ ली थी।उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं बेबी रानी मौर्य ने रविवार को मीडिया से कहा कि भाजपा ने हमारा लगातार सम्मान बढ़ाने का काम किया है। मैं खुद जाटव समाज से आती हूं। भाजपा ने एक दलित को आगे रखकर मेयर, राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री और भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही अपने कार्यकर्ता को सम्मान दिया। बेबी रानी मौर्य…
चुनाव हारने पर भी बीजेपी ने क्यों नहीं काटा केशव प्रसाद मौर्य का पत्ता
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में हार के बावजूद, भाजपा ने केशव प्रसाद मौर्य को योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में फिर से उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया। केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट से चुनाव हार गए थे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे उनको योगी कैबिनेट में शामिल किया जाएगा या नहीं। हालांकि, पार्टी ने उत्तर प्रदेश में प्रमुख ओबीसी नेता के तौर पर उभरे केशव प्रसाद को ‘साइडलाइन’ करने का जोखिम नहीं लिया। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेतृत्व का एक वर्ग मौर्य को दिल्ली…
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को PWD तो बृजेश पाठक को नगर विकास मिलने की संभावना
मंत्रिमंडल की तरह ही विभागों के बंटवारे में भी चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं। सिद्धार्थनाथ सिंह, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा जैसे 22 दिग्गजों को इस बार बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिस तरह से नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है उससे लगता है कि इस बार विभागों के बंटवारे में भी बड़ा बदलाव नजर आएगा। चर्चा है कि इस बार केशव प्रसाद मौर्य के विभाग में बदलाव नही होगा। जबकि दूसरे डिप्टी CM बृजेश पाठक के विभाग में बदलाव संभव…
