आईएनएस विक्रांत फंड के दुरुपयोग मामले में आज इकनोमिक आफेंस विंग ने मुंबई में भाजपा नेता किरीट सोमैया से पूछताछ की। जानकारी के मुताबिक ये पूछताछ करीब तीन घंटे तक चली। सोमैया ने बताया कि वो ईओडब्ल्यू के सामने दूसरे दिन पेश हुए थे। उन्होंने ये भी बताया कि वो कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए ही इकनोमिक आफेंस विंग के सामने पेश हुए और सवालों का जवाब दिया। भाजपा नेता का कहना था कि वो जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।सोमैया ने आगे बताया कि…
Category: राज-नीति
केशव प्रसाद मौर्य बोले- यूपी के लोगों को राशन की मिल रही डबल डोज
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने एक बार कहा था कि दिल्ली से एक रुपया भेजा जाता है तो लाभार्थी तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं, लेकिन भाजपा सरकार में पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है. इसके साथ मौर्य ने उत्तर प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के शासनकाल में आवास योजनाएं लागू की गईं, तो यह भ्रष्टाचार की भेट चढ़…
असम में पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा टीएमसी में हुए शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका,
असम में कांग्रेस को फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे रिपुन बोरा ने राज्य कांग्रेस में अंदरूनी कलह का हवाला देते हुए रविवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का दामन थाम लिया है। बोरा टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में यहां तृणमूल में शामिल हुए। इस मौके पर टीएमसी के राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन भी उपस्थित थे…
विधानसभा चुनाव समेत हिजाब और मंत्री विवाद पर हो सकती है चर्चा, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का कर्नाटक दौरा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार से कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वह पार्टी की तैयारियों को बारे में नेताओं से जानकारी लेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा राज्य में हिजाब विवाद और मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने वाले केएस ईश्वरप्पा के मुद्दे समेत कई बातों पर भी चर्चा कर सकते हैं। भाजपा प्रमुख राज्य की अपनी यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके अलावा वह ऐतिहासिक मंदिरों का दौरा करेंगे।दरअसल, नड्डा रविवार सुबह तोरणगल्लू पहुंचेंगे।…
वारंगल में किसानों की समस्या को लेकर किसान संघर्ष सभा करेंगे राहुल गांधी, भाजपा के ऊपर साधा निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अगले माह तेलंगाना दौर पर जाएंगे। दो दिवसीय इस दौरे के दौरान वे किसान संघर्ष सभा को वारंगल में संबोधित भी करेंगे। एएनआई से बात करते हुए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और सांसद रेवांथ रेड्डी ने बताया कि राहुल गांधी 6-7 मई को प्रदेश आएंगे। राहुल गांधी का तेलंगाना दौरे का सबसे प्रमुख मकसद किसानों के मुद्दे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में किसान संकट में हैं। रेड्डी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार किसानों का अनाज खरीद नहीं रही है।…
2024 की तैयारी में अभी से जुटी कांग्रेस, सोनिया ने बनाई समिति
कांग्रेस अब प्रशांत किशोर के सुझाए रास्ते से ही 2024 के महासमर की तैयारी में जुट गई है। कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से बुलाई गई वरिष्ठ नेताओं की बैठक में प्रशांत किशोर ने प्रजेंटेशन दिया है। इसके मुताबिक, कांग्रेस को भाजपा से सीधे तौर पर 370 सीटों पर मुकाबला करने के लिए कमर कसना होगा। बाकी सीटों के लिए सही गठबंधन तैयार करना होगा।यह लगभग तय माना जा रहा है कि पीके को औपचारिक रूप से कांग्रेस में प्रवेश मिलेगा और कुछ फैसले लेने की छूट भी होगी।…
सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं पर विपक्ष पर भाजपा ने किया पलटवार, कहा- राजस्थान में क्यों नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
हालिया सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं को लेकर विपक्ष की ओर से सरकार पर सवाल उठाने को लेकर भाजपा ने तगड़ा पलटवार किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर भाजपा शासित राज्यों में भी कुछ वाकए हुए लेकिन वहां कानून व्यवस्था बहाल हो गई जबकि राजस्थान में अब तक एक भी गिरफ्तारी नहीं की गई है। वहीं भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है लेकिन वहां उपद्रवियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा…
अगले हफ्ते बोरिस जॉनसन आ रहें हैं हिन्दुस्तान, पीएम मोदी की मुलाकात के बाद हो सकती हैं कई घोषणाएं,
यूक्रेन-रूस युद्ध पर विपरीत विचारधारा रखने के बावजूद भारत और ब्रिटेन इसका असर अपने द्विपक्षीय रिश्तों पर नहीं पड़ने देंगे। अगले हफ्ते भारत के दौरे पर आ रहे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन और पीएम नरेन्द्र मोदी के बीच होने वाली मुलाकात द्विपक्षीय रिश्तों के भविष्य के लिहाज से काफी अहम साबित हो सकती है। विदेश मंत्रालय के अनुसार बोरिस जानसन 21-22 अप्रैल को भारत की यात्रा पर होंगे। पीएम मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्ता 22 अप्रैल को होगी।बोरिस जानसन गुजरात भी जाएंगे। बतौर पीएम जानसन की यह पहली…
शिक्षा मंत्री से सुशील कुमार मोदी ने केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए सांसदों का कोटा खत्म करने की अपील की
भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janta Party, BJP) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) से केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले (Kendriya Vidyalaya Admissions) में सांसदों और जिलाधिकारियों के कोटे को होल्ड पर रखने की बजाय खत्म करने की गुजारिश की है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि केंद्रीय विद्यालयों के दाखिले में सांसदों और जिलाधिकारियों कोटे को अगले आदेश तक टालने का फैसला किया गया है। मैं शिक्षा मंत्री से गुजारिश करता…
केंद्र सरकार ने अनुसूचित जनजाति के लिए विपक्ष से ज्यादा काम किया : गौरव भाटिया
विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि पिछले आठ वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग के कल्याण के लिए ढेरों कार्य किए हैं। प्रवक्ता गौरव ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए यह दावा किया कि पिछले आठ वर्षों में ST के लिए जितना काम हुआ है, वह छह लंबे दशकों तक शासन करने वाली विपक्षी पार्टियों में भी नहीं हुआ। मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते वक्त भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद में आठ…
मकान गिराए जाने पर खुर्शीद ने जताई चिंता, कहा-बंटा हुआ देश कभी दुनिया पर राज नहीं कर पाएगा
देश के कुछ राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा के बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को कहा कि एक विभाजित राष्ट्र कभी भी दुनिया पर राज नहीं कर पाएगा। दरअसल खुर्शीद ने यह बात रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा को लेकर कही और साथ ही सरकार से लोगों के बीच डर की जगह विश्वास बढ़ाने की बात कही।खुर्शीद ने मध्य प्रदेश के खरगोन में सांप्रदायिक झड़पों के एक दिन बाद रामनवमी के जुलूस पर हुए हमले में शामिल कुछ लोगों…
आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत कार्यरत समस्त जिला इकाईयों की ओर से उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री को योजना के क्रियान्वन में हो रही अनियमितताओं के संबंध में ज्ञापन दिया गया
दिनांक १४ अप्रैल २०२२ को आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना की प्रदेश की समस्त जिला इकाईयों (डिस्ट्रिक्ट इम्प्लीमेंटेशन यूनिट) की तरफ से १२ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल ने उप मुख्य मंत्री/चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री बृजेश पाठक जी से मुलाकात कर उन्हे प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनने की बधाई तथा कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दीं| साथ ही मंत्री जी को आयुष्मान भारत योजना के क्रियान्वयन मे आने वाली अनियमितताओं के बारे मे जानकारी दी|प्रतिनिधि मण्डल ने माननीय मंत्री जी को अवगत कराया कि २०१८ मे योजना के प्रारंभ होने के…
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध, बिहार के नालंदा में सीएम के सामने पटाखा फेंका
बिहार के नालंदा में मंगलवार की दोपहर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया। आयोजन के दौरान लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के समीप ही एक युवक ने तेज आवाज वाला पटाखा फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पटाखा नीतीश कुमार से करीब पांच से छह फीट दूर गिरा। इस पटाखे के कारण कार्यक्रम स्थल पर लगी कारपेट थोड़ी दूर तक जल गई। पटाखे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों के साथ ही सुरक्षा बल भी हरकत में…
सुप्रीम कोर्ट ने दी हार्दिक पटेल को राहत, अब लड़ सकेंगे चुनाव,
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने पाटीदार आंदोलन के दौरान हिंसा मामले में उनकी दोष सिद्धि पर रोक लगा दी है। सुप्रीम कोर्ट से दोष सिद्धि पर रोक लगने के बाद हार्दिक इस वर्ष के अंत में गुजरात में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे। हार्दिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर गुजरात हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने पटेल की दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग ठुकरा दी थी।…
पीएम शहबाज शरीफ को राजनाथ सिंह का दो टूक जवाब- आतंकवाद को खत्म करने पर लगाएं ध्यान
अमेरिका की यात्रा पर गए भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को शुभकामनाएं दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने पीएम शहबाज शरीफ को कहा है कि भारत चाहता है कि वो अपने यहां पर आतंकवाद पर अंकुश लगाएं। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान को चाहिए कि वो अपनी धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए बंद करे। गौरतलब है कि राजनाथ सिंह फिलहाल अमेरिका के पांच दिवसीय दौरे पर वाशिंगटन डीसी में हैं। उनके इस दौरे का मकसद दोनों देशों…
भारत को ‘विश्व गुरु’ बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का किया अमित शाह ने आह्वान
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मौजूदा समय देश के विकास के लिए अमृत काल है। ऐसे में सभी लोगों को पार्टी विचारधारा से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है, ताकि देश को विश्व गुरु का गौरव फिर से दिलाया जा सके। उन्होंने अमृत काल के अगले 25 वर्षों को देश के विकास के लिए अहम बताया। कहा कि यदि इस मौके पर हर नागरिक एक-एक ही संकल्प ले तो 130 करोड़ संकल्प देश को महान बनाएगा। देश की गिनती दुनिया के विकसित देशों में होने लगेगी।गृह मंत्री…
यूपी एमएलसी इलेक्शन रिजल्ट : बीजेपी की प्रचंड जीत, सपा का नहीं खुला खाता भाजपा ने 40 वर्ष बाद बनाया नया रिकार्ड
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के बाद एक बार फिर से बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है. विधानसभा में बहुमत के साथ ही अब बीजेपी विधान परिषद में भी बहुमत हासिल कर चुकी है. प्रदेश में ऐसा 40 साल बाद हो रहा है, जब किसी दल को विधानसभा और विधान परिषद दोनों ही जगह प्रचंड बहुमत मिला है. इससे पहले 1982 में कांग्रेस को दोनों ही सदनों में बहुमत मिला था. 9 अप्रैल को 36 सीटों में से 27 सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी को 24…
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने दी बधाई, कही ये बातें
पाकिस्तान में लंबे वक्त से चल रहे सियासी घमासान के बाद, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ देश के नए प्रधानमंत्री चुने गए। उन्होंने सोमवार को देश के नवनिर्वाचित प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली। पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। साथ ही उन्होंने पीएम शरीफ से कई मुद्दों पर अपनी बात रखते हुए, उन्हें कुछ नसीहत भी दी।पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ट्वीट कर बधाई दी है।…
ईडी ने दिया कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को समन, पूछताछ जारी
नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार केस (National Herald Case) में ईडी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को तलब किया है। इस मामले में ईडी अधिकारी खड़गे से पूछताछ कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआइ सूत्रों ने खड़गे से पूछताछ की जानकारी दी है। ईडी ने उन्हें सोमवार को पेश होने के लिए तलब किया था। बता दें कि इस केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी नेता राहुल गांधी भी आरोपी हैं बता दें कि सुब्रमण्यम स्वामी ने साल 2012 में अदालत में एक केस दर्ज कराया था। स्वामी ने आरोप…
जगन मोहन सरकार में फिर बनाए गए पांच उपमुख्यमंत्री, आंध्र प्रदेश के पुनर्गठन के बाद भड़का असंतोष
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने सोमवार को मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया। इस बार भी पांच उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं। मुस्लिम समुदाय से अमजद बाशा शेख बेपारी, अनुसूचित जाति से केएन स्वामी, अनुसूचित जनजाति से पीआर डोरा, पिछड़ा वर्ग से बीएम नायडू और कापू समुदाय से के सत्यनारायण को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। इस बार भी दलित महिला तनीति वनिता को गृह मंत्री बनाया गया है। पुनर्गठन के बाद असंतोष उभरने लगे हैं।पुरानी कैबिनेट में गृह मंत्री रहीं मेकाथोती सुचरिता ने विधानसभा से इस्तीफे की घोषणा की…
