भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जौनपुर पुष्पराज सिंह ने बताया कि कल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुनील बंसल जी मल्हनी विधान सभा के बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी से लेकर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को सम्बोधित करेंगे।
Category: रुझान
छत्तीसगढ़: एसईसीएल की खदानों से करोड़ों की चोरी रुकवाने के लिए ननकीराम ने केन्द्रीय गृहमंत्री, कोयला मंत्री व प्रदेश के गृहमंत्री को लिखा पत्र
कोरबा: भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल की खदानों से कोयला, डीजल, कीमती कलपुर्जे तथा स्क्रेप की सुनियोजित तरीके से प्रतिदिन चोरी हो रही है। चोरी का आंकड़ा प्रतिमाह करोड़ों रुपयों में है। पूर्व गृहमंत्री एवं रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने इन चोरियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को पत्र लिखा है।केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी एवं छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रेषित पत्र में ननकीराम कंवर ने कहा है कि कोरबा जिले में ही एसईसीएल के…
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक की सक्रियता से कानून व्यवस्था हो रही चुस्त -दुरुस्त
पीलीभीत : दिनांक 15/16-07-20 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक श्री जयप्रकाश महोदय द्वारा थाना सेहरामऊ उत्तरी की चौकी गढ़वा खेड़ा पर अपराध नियंत्रण व विवेचनाओं की जानकारी ली गई। सर्वप्रथम महोदय ने चौकी पर पुलिसकर्मियों की बैरक, मैस व चौकी परिसर का निरीक्षण किया। बैरक के अंदर की दीवार पर पानी लीकेज/सीलन थी जिसको तत्काल रिपेयर कराने के निर्देश थानाध्यक्ष सेहरामऊ उत्तरी को दिए। चौकी पर पुराना सोलर पैनल लगा हुआ था जोकि उपयोग में नहीं था, सोलर पैनल को तत्काल रिपेयर कराने अथवा उसको पुलिस लाइन में जमा कराकर…
पीलीभीत: तहसील पूरनपुर हाथ धोने पर बच्चों को पीटा , सीओ से की शिकायत
उत्तर प्रदेश पीलीभीत तहसील पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी की रहने वाली रामवती के दो छोटे बच्चे 14 जुलाई को खेत में धान की पौध लगाने गए थे. शाम को वह नाले में हाथ पैर धो रहे थे. तभी गांव के 2 लोगों ने बच्चों की पिटाई लगा दी. घर पहुंचते ही बच्चों ने अपने परिवार वालों से शिकायत पूरी घटना जानकारी दी. महिला ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की, कार्रवाई ना होने पर महिला ने बुधवार योगेंद्र कुमार के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई…
बरेली – अतिहर्ष पांडे ने 92.8% अंक हासिल कर सिरौली का किया नाम रोशन
आँवला – सिरौली नगर के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं इसी कड़ी में हाई स्कूल (Central Board of Secondary Education) की परीक्षा में सिरौली के छात्र अतिहर्ष पांडे ने मुरादाबाद गांधी नगर पब्लिक स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र अतिहर्ष पांडे के रिजल्ट के बाद से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। अति हर्ष पांडे के पिता रविदत्त पांडे सिरौली राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं बेटे की इस कामयाबी पर…
बदायूं : ग्राम पंचायत असरासी भदरोलिया के लोग एक अलग मिलने वाली योजना से ख़ुश हैं
बदायूं : ग्राम पंचायत असरासी भदरोलिया के लोगों की समस्या थी गांव में बारात घर का न होना . लोग शादी जैसे प्रोग्राम टेंट लगाकर खेतो में करते थे. लेकिन फसलों के खड़े होने पर यह समस्या अपने आप में अलग बन जाती थी. इस समस्या से लोग अब मुक्त होने वाले हैं. क्योंकि गांव में जल्द ही बारात घर बनेगा और इसी के साथ ही एक सामुदायिक शौंचालय बनने जा रहा है. इनका सर्वे बीते दिन खंड विकास अधिकारी ,लेखपाल ,ग्राम प्रधान ने किया. अब संभावना है की जल्द…
लालगंज/मिर्जापुर : पुलिस द्वारा बच्चियों के अपहरण का आरोपी वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार
लालगंज/मिर्जापुर : दिनांक13.07.2020 को समय करीब सायं 05.00 बजे अभियुक्त दीपक चौबे पुत्र श्रीनारायण चौबे उर्फ बबलू दूबे उम्र करीब-19 वर्ष निवासी ग्राम मुन्शीपुर थाना लालगंज मीरजापुर, वादी सुरेन्द्र दुबे पुत्र स्व0 भोलानाथ हालपता लहंगपुर (मूल निवास कोल्हुआ लालगंज) की 18 माह की पुत्री देविका जो दरवाजे पर खेल रही थी उसे मोटरसाईकिल से लेकर भागने लगा तो दूसरी पुत्री दिव्याशी उम्र 06 वर्ष 06 माह पीछे-पीछे दौडने लगी तो उसे भी लेकर दीपक भागने लगा,दिव्याशी के शोर मचाने पर करीब डेढ़ किलोमीटर दूर ग्राम गंगहरा खूर्द के पास जाते-जाते…
कोरबा : SECL गेवरा के जीएम एस के पाल बनाये गए डायरेक्टर
छत्तीसगढ़/कोरबा : देश के सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाली SECL गेवरा के महाप्रबंधक एस के पाल को डायरेक्टर बनया गया है। सार्वजनिक उपक्रम चयन बोर्ड ने साक्षात्कार के बाद श्री पाल का चयन किया गया है। श्री पाल पूर्व में दो मर्तबा डायरेक्टर बनने के दौड़ में शामिल थे लेकिन उनका चयन नहीं हो पाया था।
कोरबा : वित्त वर्ष के 4 माह के बाद भी रायल्टी का नहीं मिला टारगेट
कोरबा : वित्त वर्ष समाप्त होने के 4 माह बाद भी खनिज विभाग को रायल्टी वसूली का टारगेट छत्तीसगढ़ शासन से नहीं दी गयी है जबकि खनिज विभाग प्रदेश में सर्वाधिक रायल्टी वसूली करती है. बावजूद इसके अभी तक विभाग को रायल्टी चालू वर्ष में कितना वसूल करना है इसकी भी जानकारी अफसरों को भी नहीं है. पिछले वर्ष जिला खनिज विभाग ने प्रदेश में सर्वाधिक 21 सौ करोड़ रायल्टी वसूल किया था इस वर्ष खनिज विभाग को रायल्टी बढ़ाकर टारगेट दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है लेकिन विभाग…
कोरबा : बाइक अनियंत्रित होकर पलटी,दर्दनाक मौत
कोरबा : कोसाबाड़ी से रजगामार पर स्थित रिसदी चौक पर आज एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया, जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गयी. दुखद बात यह है की मृत युवक का कुछ ही दिनों बाद विवाह होने वाला था. परिजन विवाह की तैयारी में थे इस बीच युवक की मौत होने से परिवार में मातम छाया हुआ है.
पीलीभीत : निर्माणाधीन महिला अस्पताल के ठेकेदार को कराऊंगा ब्लैक लिस्टेड: बाबूराम पासवान
पूरनपुर भाजपा विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि निर्माणाधीन महिला चिकित्सालय में मानक के अनुसार ठेकेदार द्वारा कोई भी कार्य किया नहीं जा रहा है, साथ ही भूकंप रोधी बिल्डिंग भी नहीं है ।जिसके चलते भाजपा सरकार में सरकारी पैसे का बंदरबांट नहीं होने दिया जाएगा ,ठेकेदार को कार्रवाई कर ब्लैक लिस्टेड कर आऊंगा, इस के अलावा निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी भी बक्से नहीं जाएंगे ,विधायक ने मुख्यमंत्री को दी शिकायत में कहां है कि नगर क्षेत्र में महिला अस्पताल की मदर चाइल्ड बैंक की…
मैनपुरी : प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय विकास खण्ड घिरोर पर हुआ औचक निरीक्षण
मैनपुरी : प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय विकास खण्ड घिरोर पर केंद्र सरकार द्वारा नामित जनपद मैनपुरी के कोविड 19 नोडल अधिकारी ईश्वर चन्द्र सचिव मथुरा- वृंदावन विकास प्राधिकरण मथुरा के साथ उपजिलाधिकारी अनिल कुमार कटियार,तहसीलदार घिरोर अजीत कुमार, लाइजनिंग अधिकारी सुमित कुमार सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी घिरोर द्वारा विद्यालय पर सरकार के निर्देशानुसार औचक निरीक्षण कर प्रवासी मजदूरों के सम्बंध में ग्राम सभा नाहिली की निगरानी समिति की बैठक लेकर उनको दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गयी । जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, आशा कार्यकर्ती, आँगन…
जौनपुर: दिनेशकान्त यादव समेत 11 लोगों पर लगा गैंगेस्टर
जौनपुर : डीएम दिनेश कुमार सिंह ने पूर्व बाहुबली सांसद उमाकांत यादव के पुत्र दिनेशकान्त यादव समेत 11 लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाई की गई है । उन पर आरोप है कि गैंग बनाकर अवैध शराब का धंधा करते है ।डीएम द्वारा जारी किये गए प्रेस नोट में सुरेश सोनकर निवासी उमरपुर नगर कोतवाली , धनन्जय यादव निवासी चुरावनपुर थाना सिंगरामऊ, मनीष कुमार यादव निवासी बलुवा थाना बदलापुर ,अंकित उपाध्याय निवासी बलुवा थाना बदलापुर ,पंकज सिंह निवासी बेलहटा थाना बक्शा,प्रतीक सिंह निवासी बेलहटा थाना बक्शा, नियाज निवासी खुटहन,नौशाद निवासी…
छत्तीसगढ़/कटघोरा: एक साल पुराने मजदूरी भुगतान के लिये दर – दर की ठोकरे खाते मजदूर पहुचे डीएफओ कार्यालय
कटघोरा: वन मंडल कटघोरा के अंतर्गत एतमा नगर परिक्षेत्र मे एक साल पहले मृदा जल संरक्षण के तहत् ग्राम गुरसिया मे स्टाप डेम का निर्माण कराया गया था जिसका मजदूरी भुगतान आज तक नही हो पाया। ज्ञात हो कि कटघोरा वन मंडल में 1 साल से समस्त रेंजो में यह समस्या आ रही है। रेल कॉरिडोर योजना के अंतर्गत कटघोरा वन मंडल में लगभग 20 करोड़ रुपए के लागत से तालाब स्टॉप डेम का निर्माण कराया गया है लेकिन निर्माण कराने के बाद रेंजर द्वारा मजदूरी भुगतान के लिए कोई…
पीलीभीत : सेनेटाइजर स्टैंड सैनेटाइजर और मास्क भेंट की है
पीलीभीत : कोतवाली पुरनपूर की चौकी घुंघचाई इस वर्ष *कोरोना महामारी* ने सारे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है. ऐसे में इस महामारी से निपटने के लिए सरकार अपनी ओर से हर सम्भव प्रयास कर रही है . वहीं दूसरी ओर हमारे समाज में से कई समाजसेवी जिन्हें हम *कोरोना योद्धाओं* के नाम से भी जानते हैं. वे अपनी ओर से भी इस महामारी में सहयोग करते आ रहे हैं. इसी कड़ी में ऐसे ही *एक योद्धा* हैं श्री *गुरप्रीत सिंह हैप्पी* जी जो की दड़वा चण्डीगढ़ के…
पीलीभीत: ब्लॉक में सैंपलिंग कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गाली गलौज
पीलीभीत: कोरोना संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर सैंपलिंग कराई जा रही है। कई विभागों में जांच कराने के बाद मंगलवार को जिले से एक एंबुलेंस ब्लॉक परिसर में कर्मचारियों की सैंपलिंग, करने के लिए पहुंची। इस दौरान कर्मचारियों के अलावा अन्य बाहरी उन लोगों की भी जांच की जा रही थी। ब्लॉक परिसर में खड़ी एंबुलेंस के बाहर काफी लोगों की भीड़ लगी हुई थी। इस दौरान वहां एक युवक पहुंच गया और अपनी जांच सभी से पहले कराने की बात कहने…
पीलीभीत: सिंह एंड कंपनी मायसेम सीमेंट कंपनी द्वारा जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए
पीलीभीत: पुरनपूर आज दिनांक 14 जुलाई को सिंह एंड कंपनी आसाम रोड चौराहे पूरनपुर पर स्थित मायसेम सीमेंट कंपनी द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए खाद्यान्न के पैकेट वितरित किए गए इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री हंसराज गुलाटी अजय खंडेलवाल अशोक खंडेलवाल युवा व्यापार मंडल के प्रांतीय मंत्री विजय पाल विक्की अंकुश खंडेलवाल एवं कंपनी के द्वारा आए हुए लोगों द्वारा पैकेट वितरित किए गए व्यापार मंडल मायमेम कंपनी का आभार व्यक्त करता है रिपोर्ट :रामगोपाल कुशवाहा पीलीभीत
शाहगंज / जौनपुर – पैर पसार रहा करोना बनाए गए 6 कंटोनमेंट जोन।
शाहगंज / जौनपुर – कोरोना संक्रमण नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन ने 6 कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण को तेज करने की बात कही । स्थानीय नगर में आई पिछली रिपोर्ट में 15 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए। नोहटा मोहल्ले को बैरिकेडिंग कर कंटोनमेंट जोन घोषित किया गया। मोहल्ला हुसैनगंज में ढाई सौ मीटर दायरे में दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया गया। उप जिला अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने स्थानीय स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नगर भ्रमण किया और लोगों को आदेश अनुपालन करने…
खुटहन/ जौनपुर -प्रधान पुत्र ने प्राप्त किए 95% अंक शुभचिंतकों ने भी शुभकामनाएं।
खुटहन/ जौनपुर – ओइना गांव निवासी आयुष शुक्ला पुत्र विमलेश कुमार शुक्ला सीबीएसई इंटरमीडिएट (विज्ञान वर्ग ) परीक्षा में में 95% अंक प्राप्त किए। स्थानीय लोगों के साथ शिक्षकों ने भी शुभकामनायें ब्यक्त कीये। आयुष ने इस सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता डॉ आर पी शुक्ला निवर्तमान (डीएन )काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी , बड़ी मां सरोजा तथा मां कनक लता शुक्ला को दिए। उनके पिता विमलेश कुमार शुक्ला ग्राम प्रधान है। गांव वालों में बच्चे की इस सफलता पर हर्ष है।
कोरबा :वन मंडल क्षेत्र में बीज बुवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कोरबा -छत्तीसगढ़ सरकार के आदेशानुसार कोरबा वन मंडल क्षेत्र में बीज बुवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वनवासी और वन्यप्राणियों को आसानी से भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वन क्षेत्रों में बीज बुवाई की गई, जिसमें फलदार और सब्जी बीजों का रोपण के साथ सीडबॉल का छिड़काव किया गया. कोरबा वनमंडल में 55 हजार सीडबॉल का रोपण किया गया. इसके साथ ही 15 सौ किलोग्राम फलदार पौधे और 200 किलोग्राम सब्जी बीजों का भी छिड़काव किया गया. कोरबा वन मंडलाधिकारी एन गुरुनाथन ने बताया कि कोरबा वनमंडल…
