कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता विकास कुमार पाण्डेय एंव उनके परिजनों के साथ बरसठी पुलिस द्वारा किए गए उत्पीड़न के विरोध में अधिवक्ता समिति शाहगंज भी मुखर हो गयी है। अधिवक्ता समिति शाहगंज के अध्यक्ष एडवोकेट राजदेव यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश वर्मा को सौंपकर न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।अधिवक्ता समिति शाहगंज द्वारा दिए गए ज्ञापन के मुताबिक वरिष्ठ अधिवक्ता विकास कुमार पाण्डेय एंव उनके परिजनों के साथ बरसठी पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज कर प्रताड़ित किया…
Category: रुझान
कोरांव/प्रयागराज : मुख्य विकास अधिकारी ने किसान के्रडिट कार्ड से सम्बंधित लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करने के दिए निर्देश
कोरांव/प्रयागराज :मुख्य विकास अधिकारी श्री आशीष कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को संगम सभागार में किसान के्रडिट कार्ड की प्रगति के सम्बंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने बैंको के प्रतिनिधियों एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों को किसानों के के्रडिट कार्ड से सम्बंधित लम्बित प्रकरणों को शीघ्रता से निस्तारित करने के निर्देश दिये है। उन्होंने नवम्बर माह में बैंको में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति धीमी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसके निस्तारण में तत्काल शीघ्रता लाये जाने का निर्देश दिये है।…
पीलीभीत: कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत जनपद में नामित संस्थओं द्वारा प्रशिक्षण प्रारम्भ न कराये जाने पर नामित संस्थाऐं तत्काल प्रस्तुत करें अपना स्पष्टीकरण-जिलाधिकारी।
पीलीभीत : जनपद में कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत मिशन निदेशक द्वारा बाॅनसन इस्टीट्यूट आॅफ इन्फाॅर्मेशन टैक्नोलाॅली लखनऊ व बी0सी0एस0 कन्सलेटिंग प्राईवेट लिमिटेड लखनऊ को क्रमशः 298 एवं 250 प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उक्त लक्ष्य की प्रगति के लिए जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई, पीलीभीत के अधिकारियों द्वारा नामित संस्थाओं से सम्पर्क किया गया जा रहा है। प्रशिक्षण के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 25.11.2019, 18.03.2020, 30.09.2020, 26.10.2020 व 27.11.2020 को बैठकें आयोति करते हुये नामित संस्थाओं को प्रशिक्षण प्रारम्भ…
पीलीभीत : ग्राम पंचायत दियूनी केसरपुर में सामुदायिक शौचालय में व्यय की गई धनराशि का किया जाये मूल्यांकन व ग्राम प्रधान व सचिव से वसूली के सम्बन्ध में की जाये कार्यवाही-जिलाधिकारी।
पीलीभीत : जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा ग्राम पंचायत दियूनी केसरपुर विकास खण्ड मरौरी ग्राम प्रधान/सचिव के द्वारा निर्मित कराये जा रहे सामुदायिक शौचालय के निर्माण के सम्बन्ध में आई शिकायत की जांच डिप्टी कलेक्टर श्री योगेश कुमार द्वारा ग्राम प्रधान श्री सालिक राम व सचिव श्री भगवान स्वरूप द्वारा सामुदायिक शौचालय निर्माण गाटा संख्या 296 क्षे0 0.097 हे0 पर न करते हुये गाटा संख्या 293 क्षे0 0.154 हे0 पर कराकर सरकारी धनराशि का दुरूपयोग करने पूर्ण से दोषी पाये गये है।अवर अभियन्ता, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, को नामित कर विकास…
पीलीभीत : बरखेड़ा में किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा धर्मेश गंगवार किए गए नजरबंद।
पीलीभीत: बरखेड़ा में जिला प्रशासन के निर्देश पर थानाध्यक्ष बरखेड़ा एवं बरखेड़ा पुलिस द्वारा सपा नेताओं को हिरासत में लेकर नजरबंद किया गया, किसान आंदोलन को लेकर पार्टी हाईकमान के निर्देश अनुसार सपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं को किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करना था परंतु जिला प्रशासन के निर्देश पर बरखेड़ा पुलिस ने क्षेत्र के चर्चित, लोकप्रिय एवं मजबूत जनाधार वाले जमीनी सपा नेता एवं दो बार की लगातार जिला पंचायत सदस्य दीप्ति गंगवार के पति धर्मेश गंगवार…
पीलीभीत: जनपद की समस्त औद्योगिक इकाईयों शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के तहत अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को शिशिक्षु के रूप में नियमानुसार अप्रेन्टिस प्रशिक्षण प्रदान करें।
पीलीभीत: जिलाधिकारी श्री पुलकित खरे द्वारा जनपद की समस्त औद्योगिक इकाईया/उत्पादन इकाईया को निर्देशित किया गया है कि शिक्षुता प्रशिक्षण योजना के क्रियान्वयन हेतु वेबपोर्टल के माध्यम से अपनी औद्योगिक इकाई का पंजीकरण करते हुये अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को शिशिक्षु के रूप में नियमानुसार अप्रेन्टिस प्रशिक्षण प्रदान करें।शिशिक्षु अधिनियम 1961 के अन्तर्गत 14 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी युवा किसी भी औद्योगिक/सेवा क्षेत्र हेतु निर्धारित किये प्रशिक्षण पाठयक्रम में प्रवेश लेकर सैद्वान्तिक ज्ञान को अथवा किसी भी प्रशिक्षण संस्थान में तथा व्यवहारिक ज्ञान को सीधे उद्योग में…
बरेली : दुनिया का कोई भी आंदोलन युवा शक्ति के बिना शसक्त नही बन सकता-यशु गुप्ता।
आँवला : भारतीय जनता पार्टी के सिरौली नगर मण्डल अध्यक्ष एवं नगर पंचायत सभासद यशु गुप्ता ने कहा कि युवाओं के बिना दुनिया का कोई आंदोलन हो या विचारधारा युवाशक्ति के बिना सफल नही हो सकता । यह विचार भाजपा नेता ने ब्लाक रामनगर में नेहरु युवा केन्द्र बरेली द्वारा आयोजित युवा क्लब विकास कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में युवाओ को सम्बोधित कर व्यक्त किए । देश की युवा शक्ति आगे चलकर देश की कर्णधार बनेगी जिसके दम पर ही किसी निर्माण या विध्वंस की नींव रखी जाती और…
बरेली – समाजवादी छात्र नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य का किया घेराव ।
आँवला – समाजवादी छात्र नेता सौरव यादव के नेतृत्व में दर्जनों छात्र छात्राओं ने महाविद्यालय में शिक्षकों की कमी व पुस्तकालय खुलवाने के संबंध में दिया ज्ञापन| समाजवादी छात्र सभा के छात्र नेता सौरव यादव के नेतृत्व में दो सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव कर ज्ञापन सौंपा|ज्ञापन में कहा गया कि महाविद्यालय में पिछले कई वर्षों से शिक्षकों की भारी कमी होने के कारण वार्षिक रिजल्ट में लगातार गिरावट आ रही है जिससे विद्यार्थियों का मनोबल टूट रहा है क्योंकि अधिकतर विद्यार्थियों की आर्थिक स्थिति…
आजमगढ़ : शिक्षक साथियों के मान सम्मान के लिए अपना जी जान लगा देंगे -ध्रुव कुमार त्रिपाठी
आजमगढ़ : आज बुढ़नपुर बाजार स्थित शिक्षक साथियों ने अपने नेता ध्रुव कुमार त्रिपाठी को गोरखपुर फैजाबाद निर्वाचन खंड में मिली जीत के लिए माल्यार्पण कर स्वागत किया शिक्षक विधायक ने आश्वासन दिया कि सभी संवर्ग के शिक्षक साथियों के सम्मान के लिए कुछ भी करना होगा तो करेंगे मैंने शिक्षक हितों का अपने पूर्व के कार्यकाल में भी ध्यान रखा और आगे भी इसके लिए सदैव तत्पर रहूंगा शिक्षक साथियों ने आजमगढ़ जिले में अभूतपूर्व मतदान के लिए जिला अध्यक्ष बृजेश राय का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।…
पीलीभीत: पुलिस चौकी घुँघचाई का भवन हुआ नीलाम।
पीलीभीत पूरनपुर घुंघचाई।प्रस्तावित मॉडल थाने के निर्माण को लेकर जर्जर भवन की नीलामी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के सामने पूरी हुई। कम प्रचार-प्रसार होने की वजह से काफी कम संख्या में बोली लगाने के लिए लोग पहुंचे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे।आतंकवाद का दंश झेल चुकी घुंघचाई चौकी को लोगों की मांग पर मॉडल थाना बनाने के लिए शासन की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। भवन निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाना है। इसके लिए शासन से पहली किस्त…
मण्डलायुक्त आजमगढ़ ने की धान खरीद की समीक्षा
आज़मगढ़ : मण्डलायुक्त विजय विश्वास पन्त ने मण्डल के जनपदों में धान खरीद की प्रगति समीक्षा के दौरान कतिपय क्रय केन्द्रों पर उठान की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों को तत्काल इस ओर विशेष ध्यान देकर उठान में आ रही समस्याओं का सम्यक निराकरण करने का निर्देश दिया। उन्होंने शुक्रवार को देर सायं अपने कार्यालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में पाया कि मण्डल के जनपदों में धान क्रय हेतु विभिन्न क्रय एजेन्सियों के कुल 204 केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जिसमें आज़मगढ़ में 69, मऊ…
आजमगढ़ : टेंट हाउस की दुकान में 11 वर्षीय बालक का शव मिलने से सनसनी मच गई।
आजमगढ़ : आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव की है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ली और जांच पड़ताल में लगी हुई थी। मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है। किशोर की शिनाख्त आमिर खान पुत्र मोहम्मद रफीक के रूप में की गई। यह गोरखपुर के बड़हलगंज का निवासी था और इसके पिता स्थानीय क्षेत्र में किराए पर मकान लेकर दर्जी का काम करते हैं। पुलिस के लिए बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह किशोर…
मैनपुरी: स्वेटर पाकर खिले बच्चों के चेहरे
मैनपुरी: जानकारी के मुताबिक शासन द्वारा सही समय पर स्वेटर की व्यवस्था कर दी गयी है , जिसके तहत खण्ड शिक्षा अधिकारी घिरोर ने सभी विद्यालयों पर बच्चों हेतु स्वेटर उपलब्ध करा दिए हैं । आज कम्पोजिट विद्यालय नाहिली व प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय में स्वेटर वितरित किये गए ।प्राथमिक विद्यालय नाहिली द्वितीय में प्रधानाध्यापिका सरिता सिंह ने समयानुसार 10 – 10 के समूह में बच्चो व उनके अभिभावकों को व्हाट्स एप के माध्यम से सूचित कर बुलाया था , जिसकी सूचना पाकर आये बच्चो को स्वेटर वितरित किये ।वहीं…
पीलीभीत : पूरनपुर पत्रकार योगेश वर्मा पर जानलेवा हमला, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज नामजद आरोपी फरार, शनिवार शाम मोहल्ले में 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम ।
–पीलीभीत: पूरनपुर पत्रकारों में आक्रोश, उठाई सख्त कार्रवाई की अमृत विचार अखबार के तहसील प्रभारी पत्रकार योगेश वर्मा पर देर शाम जानलेवा हमला किया गया जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में मुहल्ले के ही 2 लोगों को नामजद करते हुए 4 लोगों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।यह घटना पूरनपुर के मुहल्ला लाइनपार साहूकारा की शनिवार देर शाम की है। बाइक पर 4 सवारी बैठी होने पर टोकने पर शराबियों ने पत्रकार श्री वर्मा…
पीलीभीत: पूरनपुर क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण के बारे में चर्चा हुई
पीलीभीत: पूरनपुर क्षेत्र में घुंघचिहाई मंडल टीम के बैठक में माननीय जिला मंत्री श्री भारतेंद्र जी की उपस्थिति में मतदाता पुनरीक्षण के बारे में चर्चा हुई जिसमें बताया गया की सभी व्यक्तियों का वोट कैसे बनवाएंगे इसके बारे में विस्तृत चर्चा की गई ज्यादा से ज्यादा युवा लोगों के वोटों को बनवाया जाए इस मीटिंग में उपस्थित मंडल अध्यक्ष कृपा शंकर जी एवं सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सत्यपाल सिंह चौहान जी मंडल महामंत्री संजीव त्रिवेदी एवं लक्ष्मण प्रसाद वर्मा मंडल उपाध्यक्ष श्याम मोहन अवस्थी सेक्टर संयोजक प्रेमपाल मौर्य एवं…
पीलीभीत : सेहरामऊ व माधोटांडा पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक।
पीलीभीत: मिशन शक्ति के अंतर्गत दो थानों की पुलिस ने महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया। इसके अलावा समस्या आने पर विभिन्न हेल्पलाइनों के बारे में अवगत कराया। महिला सिपाहियों ने पुलिस की भी सहायता लेने के लिए कहा है।महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर प्रदेश भर में मिशन शक्ति के अंतर्गत अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर थानों में महिला हेल्प डेस्क की भी स्थापना की जा चुकी है। अपराधियों पर लगाम लगाने को लेकर महिलाओं और बेटियों को पुलिस लगातार जागरूक कर रही है। रविवार को…
मैनपुरी: घर में घुसकर नवविवाहिता पर जानलेवा हमला
मैनपुरी : चाकू से हमला कर महिला को किया मरणासन्नघर में सो रही थी महिला, हमलावरों की नहीं हुई पहचान15 दिन पहले ही हुई थी महिला की शादी गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर मैनपुरी जिले में शनिवार की रात घर में घुसकर नवविवाहिता पर चाकू से हमला कर दिया गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग जाग गए। तभी हमलावर भाग गए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में…
जौनपुर:बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का मनाया गया महापरिनिर्वाण दिवस
जौनपुर-जिले के सिरकोनी विकास क्षेत्र के कजगांव में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महा परिनिर्वाण दिवस सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में मनाया गया!इस दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये गये और दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई इसके बाद जिलाध्यक्ष ने बताया कि समाज में फैल रही कुरीतियों का विरोध करते हुए आपसी भाईचारा व एकजुटता से रहने की बात कही उन्होंने अपने उद्बोधन में यह भी कहा की बाबा साहब…
जौनपुर : 21 मुख्य आरक्षियों को 14 दिन पुलिस लाइन में आमद करने का आदेश
जौनपुर – पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों में तैनात 21 मुख्य आरक्षियों को 15 दिन के लिए पुलिस लाइन में आमद करने का आदेश दिया है । एसपी ने जिन 21 आरक्षियों को पुलिस लाइन में संबंध किया है उनमे वे आरक्षी हैं जो विभिन्न थानों का कार खासी काम करते हैं एसपी ने उनको एक बार फिर से 15 दिन की ट्रेनिंग ,पीटी ,सुसज्जित ड्रेस का आदेश दिया है। जिसमें मुख्य रुप से अमित कुमार सिंह पुलिस लाइन,…
बरेली – रामनगर ग्राम पंचायत का मजरा लक्ष्मीपुर में भाजपा युवा नेता यशवंत सिंह ने फीता काटकर प्रिंटिंग फ्लेक्स मशीन का शुभारंभ किया।
आँवला – रामनगर ग्राम पंचायत का मजरा लक्ष्मीपुर में आज सोमपाल लोधी के यहाँ गुरु कृपा प्रिन्टिंग फ्लेक्स मशीन का उद्घाटनयशवंत सिंह ने किया। उन्होंने सोमपाल लोधी को बधाई देते हुए कहा आप अपने कारोबार में दिनों दिन तरक्की करें उनके साथ रहे अन्य कार्यकर्ता आँवला नगर पालिका अध्यक्ष बड़े भाई संजीव सक्सेना बड़े भाई आदरणीय ब्लॉक प्रमुख श्रीपाल लोधी जी बड़े भाई श्रीराम गौतम ,जिला उपाध्यक्ष राममूर्ति वर्मा,पत्रकार आशीष तिवारी, पूर्व प्रधान छोटेलाल ,गौरव शर्मा,आदि लोग मौजूद रहे। रिपोर्टर – परशुराम वर्मा
