जौनपुर:पूर्वांचल विश्व विद्यालय के धरनारत कर्मचारियों की मांगे हुई पूरी,धरना हुआ समाप्त

जौनपुर: कुलपति महोदया ने कर्मचरियों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता हेतु 12 बजे बुलाया जहां कर्मचारियों और कुलपति के बीच सार्थक वार्ता हुई। कुलपति महोदया से कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राम जी सिह, रामजस मिश्रा, केशव यादव, के बीच हुई वार्ता के बाद संतोषजनक आश्वासन के बाद आज कुलपति धरनास्थल पर आई तथा धरना समाप्त हो गया।बता दें कि कर्मचरियों का धरना उनकी चार मांगों को लेकर 3 जून से चल रहा था।श्रेणीवार वरिष्ठता सूची,विनियमित कर्मचारियों को रिक्त पद पर समाहित करना,कर्मचारियों को आकस्मिक मृत्यु के पश्चात उनके पाल्यो को नियुक्ति…

फर्रुखाबाद:जिले की सभी सीएचसी,नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ,डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और सिविल अस्पताल में मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस

फर्रुखाबाद 9 जून 2022 मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रधानमन्त्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस जिले की सभी सीएचसी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला और सिविल अस्पताल लिंजीगंज में मनाया जाता है इसके अलावा हर माह की 24 तारीख को भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) दिवस मनाया जाने लगा है । जो जिले की चार प्रथम संदर्भन इकाई (एफआरयू)कायमगंज, राजेपुर कमालगंज और डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय महिला में मनाया जाता है |यह कहना है मुख्य…

रायबरेली:जेष्ठ मास की पूर्णिमा एवं गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

डलमऊ/ रायबरेली : जेष्ठ मास की पूर्णिमा एवं गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा तट डलमऊ के विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी लगाई गई और गंगा तट के किनारे स्थित मंदिरों और शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए पूजा-अर्चना का कार्यक्रम आयोजित किए गए   गंगा तट डलमऊ के किलाघट सड़क घाट रानी शिवाला घाट पक्का घाट संकट मोचन घाट पथवारी घाट शुकुल घाट आदि के साथ लगभग 1 दर्जन से अधिक स्नान घाटों पर लगभग 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के पावन…

फर्रुखाबाद :गंगा दशहरा नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत

फर्रुखाबाद गंगा दशहरा नहाने नहाते समय डूब जाने से युवक रामकिशोर व बांबी की मौत हो जाने पर कोहराम मच गया। थाना कंपिल के ग्राम नगला गुमानी निवासी हेमंत सिंह का 15 वर्षीय पुत्र बॉबी आज सुबह परिजनों के साथ अटेना घाट पर गंगा नहाने गया था। उधर जनपद बदायूं के ग्राम मल्लापुर निवासी सियाराम का 20 वर्षीय बेटा रामकिशोर भी दोस्तों के साथ गंगा नहाने अटेना घाट आया था। दोनों युवक नहाते समय गहराई में चले जाने के कारण गंगा में डूब गए।

बरेली: गंगा दशहरा के दिन हजारो श्रधालुओ राम गंगा में दुबकी लगाईं ।

गंगा दशहरा के दिन हजारो श्रधालुओ राम गंगा में दुबकी लगाईं । गंगा दशहरा ज्येष्ठ मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन स्नान करने से दस पापो से मुक्ति मिलती है जिसके चलते दशहरा कहते है। आज के ही दिन माँ गंगा धरती पर अवतरित हुई थी।राम गंगा तट पर श्रधालुओ के आने का सिलसिला सुबह अँधेरे से हो शुरू हो गया और सूरज निकलते ही राम गंगा घाट पर स्नान करने वालो की संख्या हजारो में हो गई /भक्तो ने माँ गंगा…

पीलीभीत: विधायक पूरनपुर एवं जिलाधिकारी द्वारा ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के शुभ अवसर पर माँ गोमती महोत्सव का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया गया

पीलीभीत आदि माँ गोमती के उद्गम स्थल पर आज माँ गोमती महोत्सव का शुभारम्भ माननीय विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान एवं जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान के शुभ अवसर पर मॉ गोमती महोत्सव का आयोजन दिनांक 08 जून से 12 जून के मध्य किया जाएगा। उद्गम स्थल पर आज से दिनांक 12 जून तक सायं 06 बजे रात्रि 10 बजे तक रास लीला का मंचन किया जायेगा, इसके साथ ही साथ अपराहन 02 बजे से…

पीलीभीत: इडो नेपाल बाडर पर प्रशासन की लाचार ब्यावस्था के कारण बैल्हा श्मशान घाट का कार्य अधूरा

पीलीभीत: तहसील पूरनपुर के ग्राम पंचायत बैल्हा से जहा एक वर्ष से प्रधान अमरीक सिंह कार्यकाल पूरा होने के बाद भी श्मशान घाट का कार्य अधूरा । सैकड़ो ग्रामीण अर्थी लेकर श्मशान घाट जाते है तो 31-05-2022 को इंद्र सिंह पुत्र माला सिंह को श्मशान घाट लेकर पहुंचे तो झाड़ी घास फूस देखते हीसंगत ने विरोध कर उच्च अधिकारियो को साफ सफाई व अधूरे कार्य को पूर्ण करवाने गुहार लगायी संगत की तरफ से सुरजीत सिंह, लखमीर सिंह गुरजंट सिंह जंगीर सिंह रमेश सिंह गुरमीत सिंह परमजीत सिंह सज्जन सिंह…

पीलीभीत :पूरनपुर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश शाखा पूरनपुर में पूरनपुर के व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को दिया

पीलीभीत पूरनपुर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश शाखा पूरनपुर में पूरनपुर के व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए एक ज्ञापन माननीय उप जिलाधिकारी महोदय को दियासंगठन के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता महामंत्री श्याम खंडेलवाल ने बताया कि पूरनपुर में बड़ी लाइन का कार्य काफी दिनों से लंबित है इसको जल्दी शुरू करवाया जाय बबली नवीन रोडवेज बस स्टैंड स्टेशन रोड घोषित किया जाए अवैध अतिक्रमण हटाते समय दुकानदारों के हितों का ध्यान रखा जाएइस अवसर पर नगर चेयरमैन कौशलेंद्र भदौरिया मनदीप सिंह मनदीप कपूर शेखर ठाकुर अनूप गोयल…

पीलीभीत: गोष्ठी में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया अमन और शांति का संदेश।

पीलीभीत शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी पीलीभीत पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 द्वारा सभी धर्मों के धर्मगुरूओं के साथ गांधी सभागार पीलीभीत में जनपद में अमन और शांति बनाये रखने के उद्देश्य से मीटिंग आयोजित की गयी। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जनपद की सोशल मीडिया सेल बारीकी से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों पर जनपदीय पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। साथ ही द्वारा समस्त धर्म गुरुओं से जनपद के सभी आमजनों को शान्तिपूर्ण…

बरेली -लीलौर की प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल भंडारे का विशाल आयोजन,महान संतो का आगमन

बरेली की तहसील सिरौली क्षेत्र के गांव लीलौर महाभारत कालीन झील के प्राचीन शिव मंदिर पर गत वर्षो की भाँती भी इस वर्ष भी सभी के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।भंडारे के प्रांगण मे दूर दूर से महान संतो को आमंत्रित किया गया है।और उन्हे ससम्मान भोज किया गया।संत भोंज के बाद ग्रामीणो ने मिलकर मंदिर के गतिमान भंडारे कई अपना सहयोग देना शुरु किया बताया जा रहा है की इस मंदिर पर पहले भी कई चमत्कार हुए हैं।इसी कारण यहाँ पर लोगो का शिव के…

रायबरेली : कमीशन के चक्कर मे मरीजो को बाहर की दवाई लाने पे किया जा रहा मजबूर

सलोन रायबरेली शासन के स्पष्ट के निर्देश के बावजूद सरकारी अस्पताल की स्थित सुधरने का नाम नही ले रही है आने वाले मरीजो को बाहर से दवा लिखी जा रही है डाक्टर की मनमानी से परेशान मरीजो के जेब खाली किया जा रहा है आप को बताते चले कि मामला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलोन का है यहा मौजूद डॉक्टरो द्रोरा कमीशन के चक्कर मे बाहर की दवाई लिख कर मरीजो की जेब पर भारी पर रहा है जबकि इन दिनो भीषण गर्मी के कारण लोग हो रहे है बिमार वही…

बरेली – आम तो आम चौथे स्तम्भ की गाडी का भी सैलेंसर चोरी कर ले गये चोर

 बरेली- सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पत्रकार के घर के बाहर खड़ी कार से  चोरों ने साइलेंसर चुरा लिया | पीड़ित पत्रकार ने मामले की शिकायत पुलिस से की है | पीड़ित पत्रकार रविंद्र कुमार ने बताया कि 6 जून की रात को उसकी ओमनी कार ( गाड़ी नंबर up 25.DL -1775 )   त्रिपुती विहार स्थित  घर के सामने खड़ी थी , इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसकी कार का साइलेंसर चोरी कर लिया , जिसकी बाजार में कीमत एक लाख रूपए के आसपास है | उसने मामले…

बरेली – माता पिता और संतान के बीच बढ़ते मतभेद।

आँवला – प्रिय साथियों संसार मे माता-पिता ही वो सख्शियत हैं जो अपने बच्चों की खुशी के लिए अपना पूरा जीवन न्योछावर कर देते हैं अपने जीवन के सभी सुखों का त्याग कर वे हमारे जीवन को संवारने में लग जाते हैं और ये सब करते करते उनके निजी जीवन के बारे में वे तनिक भी नही सोंचते वहीं एक समय ऐसा जो कि प्रचलन में है कि जिन माता पिता के द्वारा अपना सर्वस्व त्याग कर हमारी खुशियों के लिए अपने जीवन के भौतिक सुखों को त्याग संतान को…

प्रयागराज- अभियुक्ता सुधा देवी पत्नी राजकुमार गोस्वामी निवासी कोलसरा थाना खीरी पुलिस द्वारा गिरफ्तार

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रयागराज के निर्देशन में अपराध रोकने व अपराधियों के बिरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस अधीक्षक यमुनापार तथा क्षेत्राधिकारी मेजा के पर्यवेक्षण मे प्र0नि0 थाना खीरी अनिल वर्मा के नेतृत्व मे गठित टीम हे0का0 अबुल बरकात हे0का0 त्रिवेन्द्र सिंह व म0का0 रूपा देवी थाना खीरी प्रयागराज के साथ मिलकर थाना खीरी में पंजीकृत मु0अ0स0 73/22 धारा 366/504/506/120B भा0द0वि0 SC/ST Act मे वांछित अभियुक्ता सुधा देवी पत्नी राज कुमार गोस्वामी निवासी कोलसरा थाना क्षेत्र खीरी प्रयागराज को पथरपुर मार्ग ग्राम कोलसरा थाना खीरी से आज दि0, 08/06/2022…

बरेली- लेखपाल पर 2 लाख रिश्वत मांगने और ग्रामीण को बंधक बना पीटने का आरोप

बरेली/शीशगढ़ _ शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गाँव सहोड़ा निवासी दो ग्रामीणो ने हल्का लेखपाल पर जमीन बचाने के नाम पर दो लाख रुपए रिश्वत माँगने का आरोप लगाया है!आरोप है कि रुपए देने से इंकार करने पर लेखपाल ने घर में पांच घण्टे बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट कर 20 हजार रुपए छीन कर मोबाइल भी तोड़ दिया! पीड़ित ग्रामीण दिनेश कुमार पुत्र विद्या राम ने वताया कि कल उनके फोन पर हल्का लेखपाल वैभव सक्सेना ने फोन कर उन्हें व गाँव के राधेश्याम पुत्र मिढ़ई लाल को अपने घर…

बरेली – सन्धिग्ध अवस्था मे बीडीसी सदस्य् का पेड़ से लटका मिला शव

सिरौली – थाना क्षेत्र के ग्राम रुखाड़ा में क्षेत्र पंचायत सदस्य का शव संदिग्ध हालत में उनके ही निजी नलकूप के निकट एक पेड़ पर लटका मिला है ।सूचना पर पुलिस फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंच गई है ,और छानबीन में जुटी है। पुलिस ने शव को उतार कर पीएम के लिए भेजा है।रुखड़ा गांव के अमरपाल सिंह यादव के पुत्र योगेश यादव अपने ही गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य थे। सोमवार दोपहर तक पिता समेत तमाम लोगों से बातचीत करते रहे बताते हैं। दोपहर बाद योगेश घर…

बरेली -आशा और डॉक्टर की लापरवाही बनी गर्भधारण की बजह,नही मिला लाभ मिल रही धमकी

बरेली -सरदार नगर की शकुंतला पत्नी गंगा सहाय ने तीन साल पहले आशा रिंकी के साथ जाकर बड़ी लापरवाही के साथ नसबन्दी कराई थी। और् उसके बाद भी पीड़िता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। नशबंदी के बाद भी शकुंतला को गर्भ ठहर गया और जब शकुंतला डॉ मंजू गुप्ता के पास पहुंची तो उसने उसके बारे मे नही तो मंजू गुप्ता ने गर्भ गिराने की बात कही।जब शकुंतला ने नशबंदी कराने की शिकायत करने को कहा तो मंजू गुप्ता भड़क गयी और आशा रिंकी को डांट कर…

बरेली -सिरौली मे धड़ल्ले से होता है पेट्रोलियम का माफिया खेल,पुलिस रहती है मौन

आँवला – थाना पुलिस की मिली भगत से चल रहा था तेल और एथनॉल चोरी का खेल, कई बार थाना इंचार्ज को सूचना देने पर भी नहीं कराया गया काम बंद। मौके पर नहीं पहुंची थाना पुलिस को ग्रामीणों ने बुलाया 112 नंबर की पुलिस को। थाना क्षेत्र में सुबह 6 बजे भारी मात्रा में ग्रामीणों ने पकड़ी एथेनॉल व तेल पेट्रोल 2 घंटे के बाद भी नहीं पहुंची थाना सिरौली पुलिस। अवैध तरीके से चोरी छिपे हो रही एथनॉल की सप्लाई, को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा। आंवला डिपो…

बरेली – बिन वर्दी आ पुलिसर्मियों ने किसान से ठग लिए रुपये,किसी कहने पर दी धमकी

बरेली थाना अलीगंज के गांव के विचरा बालकिशनपुर के श्यामबिहारी ने बताया की उनका भाई प्रेम सिंह खेत मे काम कर रहा था तभी थाने के दो सिपाही बिना वर्दी आए और प्रेम सिंह को पकड़ कर थाने ले गये।थाना ले जाकर एक पुलिस कर्मी ने प्रेम सिंह से नंबर लेकर अपने भाई श्यामबिहारी को फोन कर बताया की तुम्हारा भाई थाने मे है आकर इसे ले जाओ।जब श्यामविहारी थाने पहुंचा तो प्रेम सिंह थाने मे नही था।पुलिस ने पकड़ कर श्यामविहारी को भी पकड़ कर थाने के लोअक्प मे…

जौनपुर:पूर्वांचल विश्व विद्यालय में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर क्रमिक अनशन चौथे दिन भी रहा जारी

जौनपुर: पी०यू०में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर किये जा रहे क्रमिक अनशन के चौथे दिन भी पूर्व की तरह धरना जारी रहा। प्रातः 11बजेअधिक संख्या में कर्मचारी धरने पर उपस्थित हुए। साथ ही अपने-अपने कार्यो को भी निपटाते रह।मीडिया प्रभारी डॉ दिलगीर हसन ने बताया कि कल कुछ समाचार पत्रों में विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ सुशील कुमार द्वारा प्रेस नोट जारी करके धरना समाप्त होने की सूचना दिया गया था जो बिल्कुल ग़लत था। महामंत्री केशव प्रसाद यादव ने बताया कि हम लोगों ने…