बरेली : नहीं साहब मै तो खुद ही सनातनी हूं, मैं धर्म परिवर्तन क्यों कराऊंगा

बरेली : प्रेमनगर इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को घर के पास में ही रहने वाला दूसरे संप्रदाय के बंटी ने 30 जून को अपेन साथियों की मदद के साथ घर से अगवा कर लिया। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि बंटी उसकी बेटी पर धर्मांतरण कर उससे निकाह करने का दबाव बना रहा है। दो संप्रदायों का मामला होने के कारण प्रेमनगर पुलिस ने शनिवार रात ही अपहरण और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर…

पीलीभीत: राज्य मंत्री स्वतन्त्र प्रभार उ0प्र0 शासन व जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा वृक्षारोपण कर सम्मेलन कक्ष का उद्घाटन किया गया तथा मिशन शक्ति बुकलेट का विमोचन कर महिला आरक्षियों को बीटबुक वितरण की गयी l

आज दिनांक 05.07.2022 को राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, उ0प्र0 श्री असीम अरुण, मा0 विधायक पूरनपुर श्री बाबूराम पासवान व जिलाधिकारी पीलीभीत श्री पुलकित खरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार पी0द्वारा 01 जुलाई से 07 जुलाई तक चलाये जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत आस-पास के वातावरण को हरा-भरा एवं सौन्दर्यीकृत रखने हेतु पुलिस लाइन पीलीभीत एवं ग्राम कल्याणपुर नौगवां जनपद पीलीभीत में वृक्षारोपण किया गया। लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया तथा उनको बताया गया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन…

पीलीभीत:फत्तेपुर खुर्द के सिंहपुर गोशाला में पीपल आम अमरूद लीची नीबू नीम के 1100 पौधे रोपित किए गए ।

पीलीभीत /पूरनपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद बृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष दीक्षित राजू की अध्यक्षता मैं वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 के शुभारंभ के अवसर पर वृहदवृक्षारोपण कार्यक्रम फत्तेपुर खुर्द के सिंहपुर गोशाला मैं पीपल आम अमरूद लीची नीबू नीम आदि के 1100 पौधे रोपित किए गए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक प्रमुख पति श्री नरेन्द्र प्रकाश दीक्षित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के नोडल jeres सालिकराम अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आदर्श वर्मा ग्रामपंचायत अधिकारी महेंद्र सिंह पशु चिक्तिसा अधिकारी राजीव कुमार मिश्र…

जौनपुर ; ग्राम रोजगार सेवकों ने किया ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन

खेतासराय(जौनपुर)- सोंधी ब्लाक के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान बीडीओ नंदलाल कुमार को समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्हें एक ज्ञापन सौंपा।ग्राम रोजगार सेवक संघ के बैनर तले शाहगंज सोंधी ब्लाक के रोजगार सेवक सोंधी स्थित ब्लाक कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।रोजगार सेवकों को प्रदर्शन करते देख बीडीओ ने उनकी समस्याओं को जानना चाहा। रोजगार सेवकों ने कुछ ग्राम प्रधानों पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुड़ैला, सबरहद, कुहिया समेत कई ग्राम पंचायतों के प्रधान द्वारा उनका…

जौनपुर : सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

शाहगंज(जौनपुर)- सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी महिला की सोमवार की दोपहर सर्प दंश से मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया। उक्त गांव निवासी किरन पत्नी रामाशंकर सोमवार की दोपहर करीब एक बजे घर में गृहस्ती का काम कर रही थी कि अचानक उसे एक जहरीले सांप ने काट लिया। हालत गंभीर होने पर स्वजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जौनपुर : गैंगस्टर एक्ट का आरोपित तमंचा के साथ गिरफ्तार

खेतासराय(जौनपुर) – पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के शातिर अपराधी को रविवार की रात गोरारी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी में आरोपित के पास से पुलिस को एक तमंचा मय कारतूस मिला। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गैंगस्टर का चालान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह रात्रि लगभग नौ बजे उप निरीक्षक शान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल, मंहगू यादव, कांस्टेबल योगेश यादव के साथ गश्त पर थे। गोरारी मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में दिखाई दिया। तलाशी लेने पर उसके पास से…

जौनपुर ; करेंट की चपेट में आने से हिस्ट्रीशीटर की मौत

खेतासराय(जौनपुर)- क्षेत्र के बरंगी गांव में सोमवार की सुबह एक हिस्ट्रीशीटर की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में लग गए।बरंगी गांव निवासी 45 वर्षीय आसिफ पूत्र स्व. फिरोज सुबह पानी का मोटर चलाने के लिए तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया। परिजन मानीकलां एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक वर्ष 2020 में तीन सितम्बर को गैंगस्टर…

पीलीभीत : महिला चिकित्सालय के निर्माण खूब हो रही अनदेखी, जिम्मेदार मौन ।

पीलीभीत पूरनपुर। करोड़ों रुपए की लागत से हो रहे महिला चिकित्सालय के निर्माण कार्य में जमकर अनदेखी की जा रही है। निर्माण फर्म के ठेकेदार मनमानी से कार्य करा रहे हैं। खास बात तो यह है कि निर्माण कार्य जून 2021 में पूरा होना था लेकिन निर्धारित समय का एक साल बीत जाने के बाद भी कार्य अधूरा है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण न करने से ठेकेदार निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को परे रख बजट को खपाने में लगे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जांच हो…

रायबरेली-पुल की छत क्षतिग्रस्त आवागमन बाधित

डलमऊ रायबरेली-करीब 1 माह पूर्व सिंचाई विभाग के पुल की छत क्षतिग्रस्त होने से 2 गांव के लिए जाने वाला रास्ता अवरुद्ध हो गया है, जिसके चलते स्कूली बच्चों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। डलमऊ तहसील क्षेत्र के हिगामऊ घुरवारा मार्ग पर स्थित सिंचाई विभाग के पुल की छत क्षतिग्रस्त होने से 2 ग्राम सभाओं के लिए जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया, सिंचाई विभाग का पुल की छत 1 माह पूर्व कैसे गिरी यह बात तो स्थानीय लोग भी…

फर्रुखाबाद:सपा प्रदेश सचिव ने मृतक के परिवार से की मुलाकात

अखिलेश यादव के निर्देश पर आज जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के ग्राम बरहमपुर में बहेलिया समाज के निर्दोष व्यक्ति गौतम सिसोदिया की पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर दुखित परिवार को सांत्वना हेतु अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी द्वारा रुपए 100000 (एक लाख )की सहायता दी गई एवं सरकार से रुपए 2000000(बीस लाख) की मांग की गई मृत परिवार से डॉ नवल किशोर शाक्य ,जिला प्रभारी मनदीप यादव ,जिला महासचिव डॉक्टर नवरंग सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष राजीव चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष एवं आनंद यादव विधानसभा अध्यक्ष आदि उपस्थित रहे

बरेली :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिरौली पुलिस ने 5 गिरफ्तार कर जेल भेजे

बरेली /यूपी : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली महोदय के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 04/07/2022 को थाना सिरौली पुलिस द्वारा 05 नफर वारंटी अभियुक्तों क्रमशः 1. विद्याराम पुत्र डोरी लाल 2. प्रेमपाल पुत्र घनश्याम निवासी ग्राम चकरपुर गही थाना सिरौली जनपद बरेली 3. ओमकार पुत्र डूंगर लाल निवासी ग्राम रम्पुरा भोपत नगर थाना…

बरेली – सिरौली पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

आँवला – श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली महोदय के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 04/07/2022 को थाना सिरौली पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 240/2022 धारा 376 आईपीसी व 3/4 पोक्सो अधिनियम के नामजद अभियुक्त अलाउद्दीन पुत्र ऐनुद्दीन निवासी ग्राम मऊ चंद्रपुर थाना आंवला जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया ‌।…

फर्रुखाबाद:चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी के विरोध में सिटी मजिस्ट्रेट को राष्ट्रपति के नाम दिया संबोधन ज्ञापन

फर्रुखाबाद:आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फर्रुखाबाद में राष्ट्रपति को सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के द्वारा ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की गिरफ्तारी एवं CHA के कर्मचारियों को अभिलंब रिहाई की बात की गई CHA के तकरीबन 28,000 कर्मचारी जिन्हें कोरोना काल महामारी के दौरान कार्य कराने के बावजूद नियमित करने का वादा कर अब उन्हें कांग्रेस की गहलोत सरकार हटाने का प्रयास कर रही है। CHA के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर भीम आर्मी संस्थापक व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष…

बरेली : घर के आँगन मे सो रही लड़की के साथ छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज

देवरनियां। कोतवाली देवरनियां के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एक युवक द्वारा उसके घर मे घुसकर उसकी नबालिग लडकी‌ के साथ छेड़छाड़ करने उसके परिवार वालो द्वारा धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।महिला का आरोप है,कि वह रात को अपने घर मे सो रही थी।बाहर आंगन मे उसकी नाबालिग पुत्री सो रही थी।कि आरोपी राशिद दीवार फांदकर उसके घर मे घुस आया,और सो रही लडकी के साथ छेड़छाड़ करने लगा,जाग होने पर उसका मुंह दबाया। लडकी के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।महिला का आरोप है,कि…

बरेली – सिरौली थाना क्षेत्र में गाली देने पर किसान की भाला घोंपकर कर हत्या, आरोपी फरार।

आँवला – सोमवार सुबह खेत से चारा लेकर घर लौट रहे किसान के गाली देने पर उसके पेट में भाला घोंपकर हत्या कर दी गई। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हत्यारोपी हत्या के बाद फरार हो गया।सिरौली के गांव धनौरा गौरी के किसान रामपाल पाली सोमवार सुबह अपने खेत पर चारा लेने गए थे। जब वह चारा लेकर घर लौट रहे थे तभी गांव में सुनील पाली के घर के सामने से गुजर…

पीलीभीत: ईएमटी पायलट की सूझबूझ से 102 एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव।

पीलीभीत : बरखेड़ा ब्लाक के अंतर्गत मोहम्मद गंज राम्पुरा निवासी छाया देवी पत्नी राजकुमार उम्र 22 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी आशा बहू ने 102 टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी सीएचसी बरखेड़ा की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ईजी 0806 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से छाया देवी व आशा बहू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा की तरफ चलने लगे रास्ते में छाया देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक बढ़ गई पायलट…

 बरेली:चकबंदी लेखपाल की लापरवाही न बन जाए किसान की भूख हड़ताल की बजह

 बरेली /यूपी : पेशी के बाद भूमि पर कब्जा ना मिलने से नाराज किसान ने भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी, थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव पनवडिया में चकबंदी के बाद मिली भूमि पर कब जाना मिलने से नाराज किसान नंदकिशोर पुत्र छोटेलाल ने 6 जुलाई को भूख हड़ताल पर बैठने की दी चेतावनी, गांव पनवडिया निवासी नंदकिशोर पुत्र छोटेलाल  2 जुलाई शनिवार तहसील दिवस में भूख हड़ताल करने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था की चकबंदी के बाद गाटा संख्या 141, 142, व 74 की भूमि…

पीलीभीत : ईमटी पायलट की सूझबूझ से 102 एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

पीलीभीत ( दस्तक 24 ) बरखेड़ा ब्लाक के अंतर्गत मोहम्मद गंज रामपुरा निवासी छाया देवी पत्नी राजकुमार उम्र 22 साल के अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी ।आशा बहू ने 102 टोल फ्री नंबर पर 102 एम्बुलेंस पर इसकी सूचना दी । सीएचसी बरखेड़ा की 102 एंबुलेंस गाड़ी संख्या यूपी 32 ईजी 0806 तत्काल प्रभाव से प्रसव पीड़ा से पीड़ित के घर एंबुलेंस पहुंच गई और जल्दी से छाया देवी आशा बहू को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा की तरफ चलने लगे। रास्ते में छाया देवी को प्रसव पीड़ा बहुत अधिक…

बरेली :सक्षम संस्था द्वारा मानसिक मंदित गृह मे किया गया पौधारोपण

बरेली /यूपी : सक्षम संस्था द्वारा आज ममता नारी मानसिक मंदित संप्रेक्षण गृह में पौधारोपण, जलवायु परिवर्तन हेतु यज्ञ एवम् मंदित बच्चों को फल मिठाई वितरण किया गया।इस अवसर पर ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सक्सेना, महानगर सचिव श्री ए एल गुप्ता जी, महिला अध्यक्ष आशिमा गुप्ता, दिव्यांग केंद्र प्रभारी संगीता सक्सेना, किरन सक्सेना, सुमन श्रीवास्तव, कुसुम गुप्ता, रेनू मिश्रा,रोहित भाई, केंद्र प्रभारी अनुजा श्रीवास्तव संतोष शर्मा आदि कार्यक्रम में शामिल रहे।।

बरेली :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर सिरौली पुलिस ने की गिरफ्तारी

बरेली /यूपी : श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बरेली द्वारा अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में व श्रीमान क्षेत्राधिकारी आंवला महोदय के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी सिरौली बरेली महोदय के नेतृत्व में थाना सिरौली पुलिस द्वारा आज दिनांक 03/07/2022 को थाना सिरौली पुलिस द्वारा थाना हाजा पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 238/2022 धारा 457/380 आईपीसी में प्रकाश में आए शातिर किस्म के अभियुक्त महबूब बेग उर्फ गट्टा पुत्र रसूल बैग निवासी ग्राम हरदासपुर थाना सिरौली जनपद बरेली…