शिव मंदिर के साथ की गई तोड़-फोड़ का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग मंदिर को निशाना बना रहे हैं। मुहर्रम पर उपद्रवियों द्वारा मंदिर की धार्मिक पताका को भी फाड़ा जा रहा है। पूरे देश में मुस्लिम समुदाय के लोग मुहर्रम का मातम मना रहे हैं। इस दौरान कई राज्यों के कई हिस्सों से हिंसक वारदातें सामने आई हैं। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में ताजिया ले जा रही भीड़ ने पहले काँवड़ियों और बाद में पुलिस पर पत्थरबाजी की।…
Category: रुझान
पीलीभीत में अगले साल से बदली नजर आएगी रेलवे जंक्शन की सूरत
अगले साल तक जंक्शन का नजारा बदला हुआ नजर आएगा। जंक्शन पर प्लेटफार्म चौड़ा होगा। सुर्कलेटिंग एरिया बढ़ाया जाएगा। जीआरपी थाने का निर्माण होगा। जंक्शन नए लुक में नजर आएगा। पीलीभीत जंक्शन का चयन भारत स्टेशन योजना के तहत हो गया है। इसके तहत तकरीबन 13.67 करोड़ की लागत से तमाम कार्य कराए जाएंगे। जिले की पहचान बनी बांसुरी को गेट पर लगाया जाएगा। जंक्शन के सुर्कलेटिंग एरिया को बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जीआरपी इंस्पेक्टर का आवास तोड़ा जाएगा। जंक्शन पर बना जीआरपी थाना भी तोड़ा जाएगा। इसे पूर्व की…
पीलीभीत बवाल में इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी निलंबित, 125 लोगों पर मुकदमा
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को कांवड़ियों और ताजिएदारों के आमने-सामने आने के बाद बवाल हो गया था। अब इस मामले में संबंधित निरीक्षक समेत दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि पूरे मामले की प्राथमिक जांच के बाद रविवार को जहानाबाद के थानाध्यक्ष प्रवीन कुमार और शाही चौकी प्रभारी आदित्य सिंह को निलंबित कर दिया है। प्रारंभिक जांच में कुछ पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई थी। उनके अनुसार पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक अनिल…
पीलीभीत में चाट पकौड़ी के ठेले पर मासूम को जंजीर से बांधकर सो गया पिता
पीलीभीत में बाप बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का एक वीडियो सामने आया है। जहां चाट पकौड़ी के ठेले पर एक पिता अपने बेटे को जंजीर से बांधकर पास में ही सो गया। कुछ लोगों का कहना है कि मासूम खुराफाती है, तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि मासूम का पिता शराब का आदी है, जो चाट पकौड़ी की बिक्री कराने के लिए बेटे को जंजीर से बांधकर चला जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर पूरनपुर तहसील क्षेत्र के कबीरपुर कासगंज का एक वीडियो तेजी से…
2 किलो टमाटर के लिए गिरवी रखे बच्चे, इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देगा
कर्ज लेने के लिए घर या सोने-चांदी की चीजों के गिरवी रखने की कई कहानियां आपने सुनी होंगी. कटक से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक शख्स ने दो बच्चों को ही टमाटर के बदले गिरवी रख दिया. एक ग्राहक ने टमाटर की दुकान में दो बच्चों को बैठाया और टमाटर खरीदने लगा. इसके बाद उसने दुकानदार से कहा कि ये टमाटर गाड़ी में रखकर आता हूं, अभी और 10 किलो टमाटर लेने हैं. इसके बाद दुकानदार ग्राहक के लौटने का इंतजार ही करता रह गया.…
रायबरेली : सत्ता के संरक्षण में सरहंग बना प्रधान पति पर अवैध कब्जा,रंगदारी समेत कई संगीन आरोप
नसीराबाद। विवादित कार्यशैली,अमर्यादित आचरण,सत्ता के संरक्षण में सरहंगी की पराकाष्ठा को पार करने वाले रायपुर टोड़ी प्रधानपति अनीता साहू के पति हनुमान साहू,समेत उनके परिवार पर अवैध कब्जा,रंगदारी,जानमाल की धमकी समेत कई संगीन आरोप लग चुके है। इस विवादित प्रधान पति पर बीते कई वर्षो से कई आरोप में कई शिकायतें थाने से लेकर कप्तान के टेबल तक पहुंच चुकी है।लेकिन आरोप है कि सत्ता के एक स्थानीय भाजपा नेता के संरक्षण में इस दागी प्रधानपति पर कानून के लंबे हाथ छोटे साबित हो रहें है। पूर्व में ग्राम सभा…
महिला कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार, कहा- नारीशक्ति ने आर-पार का मन बनाया है
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर महिला कर्मचारियों ने रविवार को हुंकार भरी। कृषि विभाग के सभागार में आयोजित महिला सम्मेलन में महिला कर्मचारियों ने कहा कि अब पुरानी पेंशन को लेकर नारी शक्ति ने आर-पार का मन बना लिया है, अब वह रुकने वाली नहीं है। पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या की महिलाएं पहुंची थी। महिलाओं की भीड़ इतनी बढ़ी कि कुर्सियां कम पड़ गई।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु ने कहा कि प्रदेश की राजधानी में पहली बार मातृ शक्तियों ने इस सभागार को भर कर…
हेलो-राइड ठगी की मास्टरमाइंड नीलम ने क्या खुलासा किया ? चार साल से थी फरार
यूपी एसटीएफ के सामने हेलो राइड कंपनी की निदेशक नीलम वर्मा ने गिरफ्तारी के बाद कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। उसको शनिवार को एसटीएफ ने मानकनगर से गिरफ्तार किया था। चार साल से फरार चल रही 100 करोड़ की ठगी की आरोपी नीलम वर्मा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए ईओडब्ल्यू के पूर्व विवेचक को एक मोटी रकम दी थी। जिसके लिए उसने अपना एक प्लाट बेचा था। एसटीएफ की पूछताछ में नीलम ने बताया कि ईओडब्ल्यू के एक पूर्व विवेचक ने उसकी लोकेशन पता लगा गई थी, लेकिन…
बरेली – अलखेस्वर महादेव शिव मंदिर पर चल रहे सुंदरकांड का समापन।
सिरौली । गांव लीलौर महाभारत कालीन झील के तट पर स्थित श्री अलखेस्वर महादेव शिव मंदिर पर चालीस दिन से चल रहे सुंदरकांड के पाठ का आज समापन हो गया। जहां पर बताया गया की अलकेश्वर महादेव शिव मंदिर पर चल रहे सुंदरकांड में क्षेत्र की सुख व समृद्धि के लिए एक यज्ञ का भी आयोजन किया गया । यज्ञ अवधि में 21 जोड़ो ने शामिल होकर आहुति लगाकर सुंदरकांड का समापन करवा दिया गया कार्यक्रम में गांव के अलावा जिसमें दूरदराज से आए सैकड़ो लोगों ने भी भाग लिया…
मैनपुरी में हौसला बुलंद चोरों ने पांच दिन के भीतर एक ही घर में दूसरी बार चोरी की वारदात अंजाम दिया
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हौसला बुलंद चोरों ने पांच दिन के भीतर एक ही घर में दूसरी बार चोरी की वारदात अंजाम दिया। घर से नकदी व जेवर न मिलने पर एक परात और दीवार घड़ी चुरा ले गए। पहली बार चोरी होने पर भी पुलिस को शिकायत की गई थी। चोरों के न पकड़े जाने से पीड़ित व ग्रामीणों में आक्रोश है। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के सहारा गांव की है। गांव निवासी उपकार सिंह चौहान दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव स्थित घर में मां…
मैनपुरी में ई-रिक्शा चालक पर सांड ने कर दिया हमला, चाहकर भी न बचा पाए लोग; तोड़ दिया दम
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह सांड ने हमला करके ई-रिक्शा चालक को मार डाला। खबर मिली तो परिजन में चीख पुकार मच गई। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाली क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास उसका शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। मामला करहल थाना क्षेत्र के दाडी कांकन गांव की है। गांव निवासी जबर सिंह (48) शहर में किराए पर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार की सुबह भी…
मैनपुरी में शिवलिंग हटाकर बनाया बौद्ध विहार, दो पक्ष आए आमने सामने, दबंगों ने काट दिया बरगद का पेड़
मैनपुरी के घिरोर कल्होर पछां में हुआ विवाद एक-दूसरे पर लगाए आरोप। पेड़ काटे जाने से लोगों में आक्रोश फैल गया था। लेकिन गांव के लोगों ने आपसी वैमनस्य उत्पन्न न हो इसलिए गुस्से को सहन कर लिया। काटे गए बरगद के तने का अवशेष अभी भी बौद्ध विहार पास मौजूद है। एसडीएम ने दिए हैं जांच कर कार्रवाई के आदेश। देव स्थान के नाम दर्ज है जमीनगांव कल्होर पछां में कुछ जमीन सरकारी अभिलेखों में देव स्थान के नाम दर्ज है। इस जमीन पर बने चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित…
मैनपुरी : गांव रठेरा निवासी एड. इच्छाराम यादव की हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत से मौत, दो को किया गया रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अलग-अलग क्षेत्रों में शनिवार को हार्ट अटैक और सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं दो अन्य मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज, सैफई के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शनिवार को 14 मरीज भर्ती कराए गए। शनिवार को मोहर्रम के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी 12 बजे तक ही थी। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक 455 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। गांव रठेरा निवासी एड, इच्छाराम यादव को…
पीलीभीत में निर्माणाधीन फ्लाईओवर की राह में बिजली के खंंभे बने रोड़ा
पीलीभीत में असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम में बिजली के पोल रोड़ा बने हुए हैं। करीब सात महीने से नेशनल हाईवे अथॉरिटी और ऊर्जा निगम के बीच मामला फंसा है। ऊर्जा निगम का कहना है कि उसे खंभे हटाने के लिए अब तक धनराशि नहीं मिली है, जबकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि पूरी धनराशि दे दी गई है। बिजली विभाग की ओर से ही खंभे हटाने में देरी हो रही है। जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए असम चौराहे पर फ्लाईओवर का…
पीलीभीत में सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रकरण संवेदनशीलता से निस्तारित करें
पीलीभीत में उत्तर प्रदेश विधान परिषद की वित्तीय एवं प्रशासकीय विलंब समिति ने शनिवार को विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। समिति ने कहा कि विवाहित पुत्रियों को भी अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने का अधिकारी है। समिति के सभापति डॉ. हरि सिंह ढिल्लो ने सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ निस्तारित करने के निर्देश दिए। समिति के सदस्य रामगोपाल उर्फ गोपाल अंजन, अंगद कुमार सिंह, शहनवाज खान, उप सचिव पीएन द्विवेदी एवं समीक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने शनिवार को विकास भवन सभागार में सभापति हरि सिंह ढिल्लो…
पीलीभीत में बरखेड़ा में ग्रामीण की पीटकर हत्या, रिश्तेदार घायल
पीलीभीत में थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास की कुछ लोगों ने पीटकर हत्या कर दी। उनके रिश्तेदार को भी घायल कर दिया। भगवान दास पर शुक्रवार देर शाम उस वक्त हमला किया गया जब वह रिश्तेदार के साथ बाइक से बरेली से लौट रहे थे। बरखेड़ा क्षेत्र के गांव ललौरगुदरानपुर निवासी भगवान दास शुक्रवार सुबह बरेली के थाना क्योलड़िया निवासी अपने रिश्तेदार भगवान दास पुत्र ओमप्रकाश के साथ बाइक से बरेली गए थे। काम निपटाने के बाद शाम छह बजे वह रिश्तेदार के साथ लौट रहे…
पीलीभीत में कांवड़िए और ताजियादार आमने-सामने, पथराव में सीओ का सिर फूटा
पीलीभीत में शनिवार शाम को कांवड़िए और ताजियेदार आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया. देखते ही देखते हालात बिगड़ते गए और दोनों तरफ से पथराव चालू हो गया. जानकारी अनुसार इस पथराव में मौके पर मौजूद सीओ सदर प्रतीक दहिया के सर में चोट लगी है. यूपी के पीलीभीत में शनिवार को कांवड़िए और ताजियादार आमने-सामने आ गए. बताया गया कि सूचना पर पहुंचे दारोगा ने एक कांवड़िए को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बाद कांवड़िए आक्रोषित हो गए और जमकर बवाल मचाया. इस दौरान पत्थरबाजी…
पीलीभीत में दुकानें बचाने के लिए व्यापारियों ने उठाई फ्लाईओवर बनवाने की मांग
बीसलपुर में हाईवे के चौड़ीकरण की जद में आ रहीं 100 से अधिक दुकानों को टूटने से बचाने के लिए व्यापारी लामबंद होने लगे हैं। शनिवार को व्यापारियों ने विधायक विवेक वर्मा के सामने अपनी दिक्कतें रखीं। कहा, दुकानें टूटने से 100 से ज्यादा दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। फ्लाईओवर का निर्माण कराके इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। खुदागंज से बीसलपुर होते हुए पीलीभीत तक जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। चौड़ीकरण की जद में बीसलपुर नगर में 100 से…
लखनऊ में यूट्यूब से कमाई के लालच देकर फंसाया, डायरी के 51 पन्नों पर लिखी कहानी
लखनऊ में एक युवक साइबर ठगों के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। परिजनों को युवक के कमरे से 51 पन्नों की डायरी मिली है। इसमें साइबर ठगों के ब्लैकमेलिंग की पूरी कहानी है।डायरी बताती है कि ठगों ने यूट्यूब से कमाई के लालच में देकर लिंक पर क्लिक कराकर डाटा हैक कर लिया। इसके बाद फोन पर अश्लील फोटो और वीडियो भेजकर पैसों की मांग करने लगे। इसके चलते पवन डिप्रेशन में था। इसलिए उसने यह कदम उठायापुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप…
STF की मदद से पुलिस ने अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को लखनऊ से उठाया, क्या है मामला
माफिया अतीक अहमद के वकील विजय मिश्र को शनिवार देर रात पुलिस ने STF की मदद से लखनऊ के विभूति खंड से हिरासत में लिया है। विजय मिश्र के खिलाफ प्रयागराज के अतरसुइया थाने में एक फर्नीचर व्यवसायी से 3 करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज है। अतरसुइया पुलिस विजय मिश्रा से पूछताछ कर रही है।STF सूत्रों के मुताबिक, विजय मिश्र रंगदारी के एक मामले में वांछित चल रहे थे। प्रयागराज पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, पर पकड़ में नहीं आ रहे थे। प्रयागराज पुलिस ने STF से…
