लखनऊ के शहीद पथ के पास बनेगा भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय

लखनऊ के शहीद पथ के पास भारतीय नौसेना का शौर्य संग्रहालय बनेगा। पुलिस मुख्यालय के पास करीब 8 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है। यह गोमती नदी के भी नजदीक है। पर्यटन विभाग ने 24.43 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर सितंबर में आधारशिला रखी जा सकती है।यहां सेवामुक्त युद्धपोत INS गोमती की मिसाइल, टारपीडो व कैनन समेत अन्य उपकरणों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय नौसेना के बेड़े में 34 वर्ष तक शामिल INS गोमती उत्तर प्रदेश को दिया गया है।भारतीय नौसेना का शौर्य…

पीलीभीत की हॉकी टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

शाहजहांपुर में आयोजित मंडल स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में पीलीभीत के दियूरी जूनियर हाईस्कूल और अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने परचम लहराया। दोनों टीमों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ये टीमे दो सितंबर को झांसी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बरेली मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांधी स्टेडियम में 22 अगस्त को जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में बेसिक स्तर पर जूनियर हाईस्कूल दियूरी और माध्यमिक स्तर पर अवंतीबाई कॉलेज की टीम ने जीत हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रवेश किया था। मंडल स्तरीय प्रतियोगिता…

मैनपुरी में राकेश टिकैत का भाजपा पर हमला, बोले, 2047 तक किसानों की जमीन उद्योगपतियों को देगी सरकार

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बोला भाजपा पर हमला। सरकार से किसानों को नलकूप पर 18 घंटे बिजली दिलाने की मांग की। मैनपुरी के बरनाहल में पंचायत के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं। राकेश टिकैत ने कहा कि बेसहारा जानवर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार को किसान विराेधी करार देते हुए कहा कि इससे बचकर रहना होगा। इस सरकार की योजना 2047 किसानों…

मैनपुरी में डिंपल यादव बोलीं- गठबंधन के नाम ‘इंडिया’ से ही डर गई भाजपा

मैनपुरी में सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। भाजपा सरकार को न्यायालय पर भी भरोसा नहीं है। न्यायालयों के आदेशों के खिलाफ सरकार काम कर रही है। चुनाव के समय लोगों से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए हैं। महिला अपराधों के प्रति सरकार संवेदनहीन बनी हुई है। शुक्रवार को सांसद आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। सांसद ने कहा…

पीलीभीत में दो पक्षों में जमकर पथराव बाजार में तैनात की गई पुलिस

पीलीभीत में मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में शुरू हुई मारपीट पुलिस की लापरवाही के चलते पथराव में तब्दील हो गई। घटना के बाद फजीहत से बचने के लिए पुलिस ने आनन फानन में पथराव करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है और पूरे मामले में जांच की बात कही है। दरअसल पूरा मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कस्बे का बताया जा रहा है, जहां गुरुवार को कस्बे के रहने वाले अनीस और असलम पक्ष के बीच मामूली कहासुनी के चलते मारपीट हुई थी।…

रायबरेली:सर्राफा व्यवसाई की दुकान मे चोरी करने वालो मे से सात बदमाश मुड़भेड मे हुए गिरफ्तार

जिले के चार थाना क्षेत्रों में बीते दिनों एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर चोर पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। यह शातिर चोर इन थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स की दुकानों सहित बड़ी दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे जो पुलिस के लिए सर दर्द बन गया था। दुकानों के शटर काटकर सर्राफा व्यवसाइयो के यहां चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 7 अभियुक्तों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है जिसमें 2 अपराधियों के पैर में गोली…

हरदोई : दो दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का होगा आयोजनः-मन्जू शर्मा

हरदोई : उपक्रीड़ाधिकारी मन्जू शर्मा ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय, हरदोई के द्वारा हाकी के जादूगर स्व० मेजर ध्यान चन्द जी के जन्म दिवस 29 अगस्त 2023 को खेल दिवस के शुभ अवसर पर 14 वर्ष से कम आयु के बालकों की दो दिवसीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त आयु प्रमाण पत्र/आधार कार्ड/नगर निगम का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है । प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु इन्ट्री निःशुल्क है । इस…

हरदोई :जिलाधिकारी ने देखी फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया

हरदोई : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्वाचन कार्यालय में फर्स्ट लेवल चेकिंग प्रक्रिया देखी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफएलसी हॉल में किसी भी दशा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल कैमरा, स्पाई पेन आदि ले जाने की अनुमति किसी को न दी जाए। एफएलसी हॉल में प्रवेश से पूर्व प्रवेश द्वार से पहले बनाये गए कलेक्टिंग सेंटर काउंटर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जमा करा लिए जाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया 19 सितंबर तक जारी रहेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित…

हरदोई :विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित 175 विद्यार्थियों ने फाइलेरिया रोधी दवा खाई

हरदोई: राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 10 से 28 अगस्त तक आईडीए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फ़ाइलेरियारोधी दवा का सेवन पात्र लाभार्थियों को कराया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज पिहानी में फाईलेरियारोधी दवा का सेवन कराने के लिए बूथ लगाया गया । बूथ का उद्घाटन कॉलेज के प्रधानाध्यापक प्रोफ़ेसर मंगल किरन ने फाइलेरिया रोधी दवाएं आइवरमेक्टिन, डाईइथाइल कार्बामजीन और एल्बेंडाजोल का सेवन कर किया । दवा सेवन के बाद प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्होंने और…

प्रयागराज-आईपीएस अधिकारियों ने सिविल डिफेंस के कार्यों को सराहा,प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,

प्रयागराज। सिविल डिफेंस के वार्डेन को संबोधित करते हुए आईपीएस नीतू काडियान ने कहा की नागरिक सुरक्षा कोर के वार्डेन क्यूआरटी की तरह प्रशासन को सहयोग करते है जो प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि अल्प सूचना पर बिना देरी के सिविल डिफेंस के वार्डेन प्रशासन का सहयोग करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं इनकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।आईपीएस नीतू काडियान चौक डिविजन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में वार्डेन को संबोधित करते हुए…

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर टीबी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

आज 26 अगस्त 2023 को लंबित मांगे पूरी न होने पर आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश टीबी कंट्रोल एम्प्लॉय वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर टीबी संविदाकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। गौरतलब है कि लखनऊ में आयोजित सम्मेलन में मांगे पूरी न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया था, इस निर्णय के क्रम में आज दूसरे दिन ज़िला क्षय रोग केंद्र, लोहिया हॉस्पिटल, सिविल हॉस्पिटल लिंजीगंज के अलावा पूरे ज़िले में अलग अलग टीबी केंद्रों के सभी संविदा कर्मियों ने काली पट्टी पहन…

मैनपुरी में लोगों को चपत लगा फरार हुआ पोस्टमास्टर,जमाकर्ताओं नें करोड़ों रुपए के घोटाले का लगाया आरोप, डाक अधीक्षक बोले- की जा रही जांच

प्रदेश की जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र में एक डाक विभाग में तैनात गांव के पोस्टमास्टर पर करोड़ों का घोटाला करने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है की पोस्ट मास्टर नें रुपए जमा कर्ताओ की किताबों में रुपए की फर्जी एंट्री कर विभाग में रुपए जमा नहीं किए। पोस्ट मास्टर लोगों की गाड़ी कमाई को लेकर फरार हो गया। हालांकि पोस्ट मास्टर के गायब होते ही गांव में खलबली मच गई है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी से शिकायत कर आरोपी पोस्ट मास्टर के खिलाफ कार्रवाई कर…

मैनपुरी में युवक की गला दबाकर हत्या, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

यूपी के मैनपुरी जिले में प्रेम संबंधों के चलते युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। बताते चलें कि बीते 12 अगस्त को आकाश पुत्र शुगर सिंह घर से लापता हो गया था। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदा का मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो 14 अगस्त को गांव के ही कुछ दूरी पर खेत में आकाश शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज…

मैनपुरी में तीन साल पहले भतीजी से दुष्कर्म के दोषी चाचा को आजीवन कारावास

मैनपुरी जनपद के थाना क्षेत्र के एक गांव में 3 साल पहले चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी थी. इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज पॉस्को एक्ट जितेंद्र मिश्रा ने की. उन्होंने दोष सिद्ध होने पर दोषी को उम्र कैद के साथ 11,500 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई. पूरा मामला बरनाहल थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा हुआ था. यहां के निवासी पीड़िता के पिता ने अपने सगे छोटे भाई के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि 24 जून…

पीलीभीत वरुण गांधी ने पीलीभीत में उतारी युवा ब्रिगेड

वरुण गांधी इन दिनों पीलीभीत में काफी सक्रिय हो गए हैं. 2024 को देखते हुए उन्होंने अपने क्षेत्र में आने वाली पांचों विधानसभा का दौरा शुरू कर दिया है. पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी अक्सर बीजेपी के खिलाफ अपने तेवरों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. ऐसे में इस तरह की भी चर्चा है कि बीजेपी इस बार उनका टिकट काट सकती है, लेकिन वरुण गांधी भी पीछे नहीं है. तमाम कयासों के बीच उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है. पीलीभीत…

पीलीभीत में गोली लगने से घायल युवक की मौत:डबल मर्डर करके जेल गए पिता और दो बेटे पैरोल पर आए थे बाहर, जमीनी रंजिश में गईं 3 जानें

पीलीभीत में डबल मर्डर के आरोप में पैरोल पर बाहर आए तीन आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक 26 फरवरी 2009 को जमीन के विवाद के चलते बीसलपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अखोला गांव के रहने वाले रमेश चंद्र ने अपने बेटे शिवलेश और कुश्लेष के साथ…

पीलीभीत सिटी मजिस्ट्रेट ने हटवाया अतिक्रमण

पीलीभीत में अतिक्रमण कर खोली गई डेयरी से हो रही परेशानी की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर जाकर अतिक्रमण को हटा दिया है। डेयरी संचालक को सफाई को लेकर भी कडे निर्देश दिए गए हैं। शहर के बिलगंवा रेलवे क्रासिंग के पास संचालित एक डेयरी को लेकर आसपास के लोगों ने शिकायत डीएम से की थी। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह ने नगर पालिका की टीम के साथ मौके पर…

पीलीभीत में चोर को पांच साल की सजा, 10 हजार का जुर्माना

पीलीभी में तविशेष न्यायधीश (गैंगस्टर एक्ट) चंद्रमोहन मिश्र ने चोरी के मामले के दोषी को 10 हजार रुपये के अर्थ दंड सहित पांच वर्ष की सजा से दंडित किया है। थाना पूरनपुर में तैनात उप निरीक्षक कमरुल ने 28 फरवरी 1997 को थाना निगोही, शाहजहांपुर के ग्राम ईशापुर के खेमसिंह व उसके गैंग के साथियों तिलक सिंह, श्रीकृष्ण ब्रिंदावन आदि के विरुद्ध चोरी कर जनता में भय व्याप्त करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान आरोपित खेम सिंह ने न्यायालय में…

बरेली – बकरी चराने गए नहाते हुए 12 वर्ष के बच्चे की अरिल नदी में डूबने से हुई मौत परिवार में मचा कोहराम।

बरेली/आंवला – जनपद बरेली के तहसील आंवला के थाना सिरौली क्षेत्र के गांव बेल बोझी में बरेली और बदायूं का बॉर्डर है। गांव के रामदास श्रीवास्तव का 12 वर्षीय पुत्र राहुल श्रीवास्तव अनिल नदी पर बकरी चराने गया था। तभी वह अरिल नदी में नहाने लगा नदी में जल का तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया वहां जानकारी होने पर एक व्यक्ति पहुंचा। जिसने सूचना दी सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से 3 घंटे के बाद राहुल को नदी से बाहर निकाला गया परंतु तब…

हरदोई:प्राथमिक विद्यालय राघौपुर में शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन

हरदोई: निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की भागीदारी बढाने के उद्देश्य से विकास खण्ड माधौगंज के प्राथमिक विद्यालय राघौपुर में 25-08-2023 को खण्ड शिक्षा अधिकारी माधौगंज गिरिजेश कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। शिक्षा चौपाल में विकास खण्ड के एआरपी नीरज कुमार व कुलदीप कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन व वंदना से हुई। उसके बाद बच्चों के द्वारा प्रेरक गीत से लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित एआरपी…