पूरनपुर में हाईटेंशन लाइन पर बिजली गिरने से शेरपुर उपकेंद्र 18 घंटे ठप रहा। बिजली गिरने से कई इंसुलेटर, इनकमिंग ट्राॅली के साथ ही घरों में बिजली उपकरण फुंक गए। शेरपुर कलां कस्बा समेत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में लोगों को बिजली संकट से जूझना पड़ा। शनिवार रात तेज गड़गड़ाहट के साथ पूरनपुर से शेरपुर उपकेंद्र के लिए जा रही 33 केवीए लाइन पर बिजली गिर गई। इससे हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर फुंक गए। विद्युत उपकेंद्र की इनकमिंग ट्रॉली में खराबी आ गई। घरों में टीवी, पंखे, बल्ब, इन्वर्टर आदि…
Category: रुझान
पीलीभीत में संघ की शाखा में घुसे बसपाई, स्वंयसेवकों पर किया जानलेवा हमला, ध्वज उतारकर नीचे गिराया
यूपी के पीलीभीत जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा लगा रहे स्वयंसेवकों पर जानलेवा हमला किया गया। बसपा के नेता और कार्यकर्ता अचानक शाखा में पहुंचे और ध्वज उतारकर फेंक दिया। विरोध पर कातिलाना हमला किया। घटना से गुस्साए हिन्दू संगठन मैदान में उतर आए। इसके बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए पीलीभीत पुलिस प्रशासन ने हमले में शामिल बसपा विधानसभा अध्यक्ष सहित कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, संघ की शाखा में हमले की…
पीलीभीत में अब प्याज ने पकड़ी तेजी, टमाटर हुआ बेदम
पीलीभीत में टमाटर अब बाजार में बेदम होता दिखाई दे रहा है। फिलहाल यह 20 से 25 रुपये किलो के भाव बिक रहा है, लेकिन अब प्याज ने लोगों को रुलाना शुरू कर दिया है। प्याज की कीमत सप्ताह भर में ही 20 रुपये से बढ़कर 30-35 रुपये प्रति किलो हो गई है। अभी तक टमाटर पर ही सबसे अधिक महंगाई थी। टमाटर के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए थे। करीब दो महीने तक टमाटर लोगों की पहुंच से दूर रहा। अब टमाटर के दाम गिरकर 15…
मैनपुरी में सपा के पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज, पीड़ित ने वेतन न देने का लगाया आरोप, पांच साल से कर रहा था नौकरी
मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र में पीड़ित ने काम करने के बाद कई महीनों तक उसकी तनख्वाह न देने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के पूर्व सदर विधायक पर मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज होने के बाद सदर विधायक ने मामले को विपक्षियों की साजिश और षडयंत्र बताया है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित हिम्मत सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी माधाऊ…
मैनपुरी में भराभराकर गिरी घर की कच्ची दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत, मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में छप्पर के नीचे सो रही महिला मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटा कर महिला को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा चौकी अंतर्गत आने वाले ऊंचा इस्लामाबाद गांव की है। गांव निवासी गीता देवी (40) का आधा मकान कच्चा और आधा पक्का बना हुआ है।…
मैनपुरी में युवक ने जहर खाकर दी जान, पत्नी से हुई थी कहासुनी
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में उस समय कोहराम मच गया जिस समय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी से कुछ कहासुनी हो गई थी जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों को जानने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला जनपद घिरोर थाना…
मैनपुरी में सराफा व्यापारी से दिनदहाड़े लाखों की लूट, बाइक से आए बदमाश और जेवर से भरा बैग लूटकर फरार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यापारी से लाखों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। दिनदहाड़े जेवर से भरा बैग लूटने की वारदात से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से बात करके जानकारी जुटाई। थैले में लाखों के जेवर, चाबी आदि रखे हुए थे। घटना भोगांव थाना क्षेत्र के कबीरगंज मोहल्ला की है। यहां के निवासी सराफा व्यापारी कमलेश कुमार वर्मा गांव छाछा में सराफ की दुकान किए हुए हैं। सोमवार की सुबह करीब 10…
मैनपुरी में दूसरे की जमीन का बन गया मालिक, युवक को फंसाया और 25 लाख में बेच दी, हकीकत पता चली तो उड़ गए होश
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ठग ने जमीन का फर्जी बैनामा करके एक व्यक्ति से 25 लाख रुपये ठग लिए। खरीदार जब जमीन पर कब्जा लेने गया तो हकीकत सामने आई। इसके बाद उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने में आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला करहल थाना क्षेत्र के पैरार शाहपुर गांव का है। गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पास 5 जून को एक व्यक्ति आया। उसने अपना नाम जैसीराम बताया। उसने ढकपुरा करहल में साढे पांच बीघा भूमि…
सेक्सटार्सन गिरोह के चक्कर में फस गया लखनऊ का अधेड़, पढ़िए खबर
लखनऊ में एक सेक्सटार्सन का नया मामला सामने आया है। जिसमें गोमतीनगर निवासी एक अधेड़ सेक्सटार्सन गिरोह के चक्कर में फस गया। गिरोह द्वारा बनाए गए अश्लील वीडियो को डिलीट कराने के नाम पर कई बार में 88 हजार रुपये दिए और दस लाख की मांग पर अवसाद में चला गया। जिसके बाद अचानक रविवार शाम को संदिग्ध हालात में घर से निकल गया। उनकी स्कूटी सोमवार शाम को इंदिरा नहर के पास खड़ी मिलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने कई घंटे गोताखोरों की मदद…
80 सीट पर जीत की रणनीति को लेकर होगी आज वार्ता
2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की टॉप लीडरशिप सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में आज भाजपा और RSS की समन्वय बैठक लखनऊ के सरस्वती शिशु मंदिर निराला नगर में होगी। इसमें सभी सहयोगी संगठन सरकार के मंत्रियों को जमीनी हकीकत की जानकारी देंगे। बैठक 2 दिनों तक चलेगी। इसमें RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले और सर-कार्यवाहक अरुण कुमार, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल होंगे।लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर RSS और प्रदेश सरकार और भाजपा कि बैठक…
नेता ने अपशब्द कह दिए तो महिला ने जड़ा तमाचा, पढ़िए खबर
लखनऊ में BJP के पूर्व पार्षद का वीडियो वायरल हुआ। इसमें रोड पर गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद में नेता ने अपशब्द कह दिए। मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इसके बाद महिला ने उनकी पिटाई कर दी।पूरे मामले में ठाकुरगंज थाने की पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया है। पुलिस ने ऐसे किसी वीडियो की जानकारी से इनकार किया है। दरअसल, पूरा मामला रविवार देर रात का है। वीडियो में दिख रही घटना ठाकुरगंज में हुई थी।वायरल वीडियो में दिख रही गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा है। जिसमें…
5 हजार बिच्छुओं के साथ कई दिनों तक रह चुकी है ये महिला मामला समझें
एक महिला 5 हजार से अधिक बिच्छूओं के साथ कई दिन तक रही है. आपको लग रहा होगा कि यह केवल एक कहानी है तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. हम आपको ऐसी महिला के बारे में बताएंगे, जो एक कमरे में 5 हजार से अधिक बिच्छूओं के साथ रह रही थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड की रहने वाली कंचना केतकेउ ने एक ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसे उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बना दिया है. वह 12 वर्ग मीटर के कांच के कमरे में 5,320 जहरीले बिच्छूओं के साथ…
समिट बिल्डिंग में रविवार को हंगामा, घायल युवक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया
लखनऊ में गोमती नगर स्थित समिट बिल्डिंग में रविवार को हंगामा हो गया। यहां क्लब में एंट्री के दौरान नशे में धुत एक युवक और बाउंसरों के बीच धक्का-मुक्की हुई। फिर युवक ने अपना हाथ शीशे पर मार दिया। इससे उसके हाथ में काफी चोट आई। इसके बाद वह सीढ़ियों पर ऐसे ही घुमता आया।आखिरी में ग्राउंड फ्लोर पर आया, तो ब्लड निकलने के चलते उसकी स्थिति काफी खराब हो गई थी। वह समिट के बाहर दीवार में गिर लेट गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको…
मैनपुरी में झोलाछाप का क्लीनिक सील, वृद्ध महिला की गलत इंजेक्शन लगाने से हुई थी मौत, टीम ने नोटिस चस्पा किया
मैनपुरी के थाना क्षेत्र में झोलाछाप के गलत इंजेक्शन लगाने से हुई वृद्ध महिला की मौत के मामले को स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा संज्ञान लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ ने झोलाछाप के क्लीनिक पर नोटिस चस्पा करते हुए उसे सील कर दिया। क्लीनिक सील होते ही आसपास के झोलाछापों में हड़कंप की स्थिति है। मामला एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला गजासिंह से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी प्रेम देवी पत्नी स्वर्गीय सूबेदार सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। परिजन उन्हें दिखाने के लिए पास…
पीलीभीत में स्वयंसेवक को पीटने और RSS का ध्वज फेंकने का आरोप, मुश्किल में BSP नेता
यूपी के पीलीभीत में संघ की शाखा लगाने गए स्वयंसेवकों के साथ मारपीट का आरोप लगा है. यही नहीं है कि आरोप है कि संघ का ध्वज उतार कर फेंक दिया गया. पुलिस ने स्वयंसेवक की तहरीर के आधार पर बसपा के विधानसभा अध्यक्ष नागेंद्र गौतम, सर्वेश व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि दूसरे पक्ष का कहना है कि उसकी तहरीर ही नहीं ली गई. थाने में पुलिस के सामने ही उनके साथ आरएसएस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने गाली गलौज व अभरदाता…
पीलीभीत में बीसलपुर में बारिश से घर ढहा, जगह-जगह जलभराव
बीसलपुर में बारिश से गांव रुरिया निवासी लक्ष्मण प्रसाद कश्यप का कच्चा घर ढह गया। मलबे में दबने से दोनों लोग घायल गए। घर में रखा सारा सामान भी खराब हो गया। वहीं नगर में जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। शनिवार को पूरी रात और रविवार को दोपहर तक लगातार हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है और आने-जाने वालों को दिक्कत हो रही है। बारिश बंद होने के बाद जब सड़कों व गलियों में भरा पानी नालों से निकल गया,…
पीलीभीत में तेज हवा और बारिश से शहर की बिजली गुल
पीलीभीत में शहर में कई स्थानों पर रविवार को भी फाॅल्ट हो जाने से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति घंटों प्रभावित रही। जानकारी लगते ही कर्मचारी एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले में दौड़ लगाते रहे। बारिश के वजह से फाॅल्टों को सही करने में काफी समय लगा। हल्की सी बारिश भी शहर की बिजली व्यवस्था को खराब करने के लिए काफी है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट को जहां एक तरफ विभाग सही करा पाता है। वहीं, दूसरी ओर उसी जगह पर दोबारा समस्या हो जा रही है। शनिवार की रात…
पीलीभीत में 902 लोगों की जांच, 16 मलेरिया पॉजिटिव मिले
पीलीभीत में मौसम बदलते ही जिले में डेंगू और मलेरिया ने भी दस्तक दे दी। रोजाना डेंगू और मलेरिया के नए मरीज मिल रहे हैं। शनिवार को 57 मरीजों की डेंगू और 845 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। इनमें मलेरिया के 16 लोग पॉजिटिव आए हैं, जबकि एक भी मरीज डेंगू पॉजिटिव नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार जिले में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया जा रहा है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को उपचार देने के साथ अन्य लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहा…
पीलीभीत के जंगल से काटकर लाई गई लकड़ी का बनाया जा रहा था फर्नीचर
पूरनपुर में जंगल से काटकर लाई गई साल, सागौन की लकड़ी का घर में फर्नीचर बनाने की सूचना पर हरीपुर रेंज और खुटार की वन एवं वन्य जीव प्रभाग की टीम ने गांव कुर्रैया के एक घर में शनिवार को छापेमारी कर साल और सागौन के 41 चिरान फ्रेम बरामद कर लिए। लकड़ी खुटार रेंज क्षेत्र से काटकर लाने की जानकारी पर बरामद लकड़ी खुटार के वनकर्मी अपने साथ ले गए। हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि गांव कुर्रैया के घर में जंगल से काटकर लाई गई साल और…
मैनपुरी में पत्नी और उसके प्रेमी को आजीवन कारावास, आठ साल पहले पति की कर दी थी
मैनपुरी जिले की एक विशेष अदालत ने व्यक्ति की हत्या के मामले में पत्नी और उसके प्रेमी को शनिवार को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। शासकीय अधिवक्ता मुकुल रायजादा ने रविवार को बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (त्वरित अदालत) चेतना चौहान की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद प्रेमलता उर्फ पिंकी और उसके प्रेमी बब्लू को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई और दोनों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जबकि अदालत ने एक अन्य आरोपी सर्वेद्र को साक्ष्य के अभाव में बरी…
