दरवाजे पर सो रहे थे घर के लोग, शातिर तरीके से घुसे चोर, उड़ा ले गए पांच लाख के जेवर और नकदी

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की रात चोर एक घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय सभी परिजन घर के बाहर सो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वारदात दन्नाहार थाना क्षेत्र के नगला हविलिया गांव में हुई। गांव निवासी राजवीर सिंह रविवार की रात पत्नी औार बच्चों के साथ दरवाजे पर चारपाई डाल कर सो रहे थे। देर रात चोरों ने मकान में…

मैनपुरी में बेचना चाहता है शराबी पति, आंखों में डालता है मिर्च और नमक, महिला के सनसनीखेज आरोप; डीएम और एसपी हैरान

मैनपुरी में पति के जुल्म से परेशान पीड़िता ने डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि पति जुआ खेलता है और शराब पीता है। वह उसे बेचना चाहता है। वह पीटने के साथ ही आंखों में नमक और मिर्च डाल देता है। मैनपुरी के कस्बा करहल के गांव निटावली निवासी एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि पति जुआ खेलता है और शराब पीता है। वह उसे बेचना चाहता है। वह पीटने के साथ…

मैनपुरी में कमरे में फंदे पर लटकता मिला 11वीं की छात्रा का शव, परिजन ने देखा तो मची चीख पुकार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की रात एक छात्रा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजन खुदकुशी को लेकर कोई वजह नहीं बता सके। मामला किशनी थाना क्षेत्र के धमियांपुर गांव का है। गांव निवासी अजीत सिंह वर्तमान में रामनगर रोड स्थित घर में परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार की रात उनकी पुत्री गौरी (15) ने घर के कमरे में दुपट्टे…

पीलीभीत में ट्रांसफार्मर फुंकने से 300 घरों की सात घंटे गुल रही बिजली

पीलीभीत में शहर के मोहल्ला मीना बाजार स्थित 400 केवीए का ट्रांसफार्मर सुबह चार बजे फुंक गया। इससे 300 घरों की बिजली लगभग सात घंटे तक प्रभावित रही। करीब 11 बजे मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति सुचारु की गई। सात घंटे बिजली न मिलने से लोगों को पानी का संकट भी झेलना पड़ा। शहर की बिजली व्यवस्था गर्मियों की शुरुआत से ही बेपटरी है। मगर व्यवस्था सही करने का नाम नहीं लिया जा रहा है। आलम यह है कि कर्मचारी जिस जगह फाल्ट सही करते हैं, अगले दिन वहीं बिजली दोबारा…

पीलीभीत में जलनिगम के ठेकेदारों ने खोदकर छोड़ दीं सड़कें, नहीं की मरम्मत, ग्रामीणों को हो रही परेशानी

पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र में जल निगम के ठेकेदारों ने कई गांवों में सड़कों की खोदाई कर भूमिगत पाइप लाइन तो बिछा दी है, लेकिन गड्ढे नहीं भरे। इससे ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने जलनिगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। जल जीवन मिशन योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए जनपद के कई गांवों में सड़कों की खोदाई तो कर दी, लेकिन सड़कों की मरम्मत ठेकेदार नहीं करा रहा है। इसके कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।…

पीलीभीत में लहूलुहान नेपाली युवक बोला, मेरे साथी की कर दी हत्त्या फिर खूब दौड़ी पुलिस

खून से लथपथ हालत में एक नेपाली युवक ने पुलिस को अपने एक साथी की हत्या करने की कहानी सुना दी। इसके बाद पुलिस खूब दौड़ी लेकिन कोई साक्ष्य न मिला। युवक के मेडिकल में भी नशे में होने की पुष्टि हुई। बता दें कि शहर के मोहल्ला पंजाबियान में मंगलवार सुबह एक नेपाली युवक घायल अवस्था में घूम रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लहूलुहान हालत में घूम रहे नेपाली युवक से सवाल जवाब किए।जिसमें उसने बताया कि उसका नाम मेघ…

पीलीभीत में लूट की योजना बनाते पांच बदमाश गिरफ्तार

पीलीभीत के थाना जहानाबाद पुलिस ने लूट की योजना बनाते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव जतीपुर में वैदिक कन्या इंटर कॉलेज के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके वहां से थाना जहानाबाद के गांव सुंदरपुर निवासी शाहिद उर्फ गुड्डू, गांव भगाडांडी निवासी मुश्ताक अहमद, गांव सुंदरपुर निवासी असलम, कोतवाली बीसलपुर के गांव रसियाखानपुर निवासी अनीस, पूरनपुर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा निवासी जुबैर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास…

प्रयागराज : महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया

महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने के दृष्टिगत क्रियान्वित किए जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति एवं गुणवत्ता की जांच हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम अलोपीबाग स्थित लो०नि०वि० की पान्दून वर्कशाप का निरीक्षण करते हुए वहां हो रहे कार्यों का अवलोकन किया। पान्टून बनाने की पूरी प्रक्रिया को समझते हुए उन्होंने आ रही समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को सभी कार्यों को जून 2024 तक पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए इसके दृष्टिगत एक कार्ययोजना एवं…

जौनपुर : भारत विकास परिषद की महावीर शाखा ने विधि—विधान से किया पूजन—अर्चन

शाहगंज : भारत विकास परिषद महावीर शाखा की महिलाओं ने महिला संयोजिका रीता जायसवाल की देख—रेख में तीज महोत्सव का आयोजन पक्का पोखरा के राम जानकी मंदिर में हुआ जहां पदाधिकारियों व सदस्यों ने शंकर पार्वती की पूजा अर्चना के साथ ही भजन कीर्तन करते हुए भगवान शंकर व पार्वती की कथा सुना। साथ ही अखंड सौभाग्यवती होने का निर्जला व्रत रखते हुये माता पार्वती को श्रृंगार का सामान अर्पित कर प्रसन्न कर अपने पति के लिए अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद पाने का प्रयास किया। इस अवसर पर शालिनी…

जन्म देने के बाद एंबुलेंस में ही तड़पकर मौत, KGMU ने नहीं किया था भर्ती

नवजात को जन्म देने के बाद इलाज न मिलने से एंबुलेंस में ही तड़पकर मलिहाबाद की एक महिला की सांसें थम गईं। परिवारीजनों ने बताया कि अधिक रक्तस्राव होने पर महिला की बिगड़ती हालत को देखकर मलिहाबाद सीएचसी से एंबुलेंस से क्वीनमेरी के लिए रेफर किया गया था।क्वीनमेरी और डफरिन अस्पताल में भर्ती न किए जाने से महिला एंबुलेंस में ही छटपटाती रही। दोनों अस्पतालों में इलाज न मिलने से एंबुलेंस में ही उसकी सांसें थम गईं। पीड़ित परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री जन शिकायत नंबर 1076 पर शिकायत भी दर्ज कराई…

छात्र मंच से अभद्र और आपत्तिजनक भाषा में कमेंट, पढ़िए खबर

लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की चार दीवारी के अंदर छात्रों ने ऐसी हरकत की है कि छात्राएं शर्मसार है। देश की टॉप क्लास लॉ यूनिवर्सिटी की पहचान रखने वाले इस संस्थान में फ्रेशर्स पार्टी हुई। जिसमें एक छात्र मंच से डबल मीनिंग लैंग्वेज में स्पीच दे रहा है। कई छात्राओं के नाम लेकर उनके प्राइवेट पार्ट्स तक पर कमेंट कर डाला।इस दौरान शायद ही बैच की कोई ऐसी छात्रा रही हो, जिसके लिए अभद्र और आपत्तिजनक भाषा उस छात्रा ने मंच से न बोली हो। कई…

बेटी के लिए कुली से बने आईएएस, स्टेशन के वाई-फाई से रात भर करते थे पढ़ाई

श्रीनाथ केरल के एर्नाकुलम रेलवे स्टेशन पर कुली का काम किया करते थे. अपनी बेटी की पढ़ाई-लिखाई और अच्छी शिक्षा देने के लिए वह खूब मेहनत करते थे. कुछ ही दिन में उन्हें समझ आ गया कि अच्छी परवरिश का जो सपना देख रहे हैं वह इस कमी में मुमकिन नहीं है. इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी करने की सोची. इसके लिए उन्होंने स्टेशन के फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल किया और दिन-रात कुली का काम करने के साथ पढ़ाई भी की. उनकी मेहनत रंग लाई और आखिरकार वह आईएएस…

जिला उमरिया तहसील बिलासपुर क्राइम पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपी सहित अवैध गांजा पकड़ा गया क्राइम

कोतवाली थाना अंतर्गत बिलासपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम हर्रवाह में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर 6 किलो गांजा के साथ 1 मोटरसाइकिल, 1 ईको वैन, 4 नग मोबाइल सहित 3 आरोपी पकड़े गए वहीं 1 आरोपी फरार हो गया। कुल 4 लाख 68 हजार रुपये कीमती की जप्ती हुई। टीआई राजेश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि जिले की एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में और एडिशनल एसपी प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर तत्काल बिलासपुर चौकी प्रभारी ए एस आई उमेश यादव,…

प्रयागराज: प्रयागराज सैयुक्त राष्टीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संग प्रयागराज मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन पत्र

दिनांक 18/9 /2023 को संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ जनपद प्रयागराज माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन पत्र जिला अधिकारी महोदय के माध्यम से 11 सूत्री मांग पत्र सोपा गया इस मौके पर मजदूर संघ महामंत्री रविकांत जी एवं साथीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आनंद त्रिपाठी मंडल संयोजक अटल कुमार राय जिला महामंत्री आशीष कुशवाहा जिला अध्यक्ष डॉ बी एन पाल जी उपाध्यक्ष डॉ आत्माराम कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार चौहान रिचा त्रिपाठी सचिव डॉक्टर जमाल अहमद डॉक्टर रोमी अकिल मनीषा गौतम राहुल शर्मा अजय कौशल बैंकट रमन हरेंद्र सिंह सोनू यादव…

प्रयागराज: प्रभारी मंत्री ने ग्राम पंचायत-सिंगरौर उपरहार विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर में ‘‘ऋषि तलैया’’ पर आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

मा0 मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) उ0प्र0/प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत-सिंगरौर उपरहार विकास खण्ड श्रृंगवेरपुर धाम स्थित श्रृंगी ऋषि स्मृति वाटिका, ऋषि तलैया पर आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आयोजित चौपाल में मा0 प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर महिलाओं के द्वारा सोहर गीत गाकर मा0 प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर चैपाल में उपस्थित लोगो को मा0…

प्रयागराज-पुलिस आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी सेवानिवृत्त पुलिस पेंशनरों की वार्षिक गोष्ठी

पुलिस आयुक्त, प्रयागराज द्वारा आज दिनांक-18/09/2023 को पुलिस लाइन्स में रिटायर्ड पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के मध्य गोष्ठी आहूत की गयी। उक्त गोष्ठी में पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय मौजूद रहीं ।पेंशनरो की समस्याओं के निस्तारण हेतु पेंशनर्स सेल के लिपिक व कर्मचागण मौजूद रहे ।भारी संख्या में पुलिस परिवार के रिटायर्ड पेंशनरों द्वारा प्रतिभाग कर पेंशन सम्बन्धी तथा व्यक्तिगत समस्याओं से अवगत कराया गया ।पेंशनरों द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं को प्राथमिकतापूर्वक लेते हुये पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा सम्बन्धित लिपिकों/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।पेंशनरों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु थाना…

फर्रुखाबाद:- साधन सहकारी सीमित कुबेरपुर कुतलुपुर मे किसानो को बी पैक्स खाता खुलवाने मे राजेपुर ब्लाक मे हासिल किया प्रथम स्थान ।

फर्रुखाबाद:- अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा ने बताया सीमित सचिव बाल मुकुंद एकाउंटेंट संदीप यादव स्वयंसेवक सुरजीत शाक्य की कडी मेहनत ने दिलाया प्रथम स्थान । बी पैक्स खाता खुलवाने वाले किसानो को मिलेगी प्राथमिकता ।साधन सहकारी सीमित कुबेरपुर कुतलुपुर मे किसानो के बी पैक्स दो सौ चौदह खाता खुलवाने मे राजेपुर ब्लाक मे प्रथम स्थान पर पहुंच गयी है। जब कि अमृतपुर मे साधन सहकारी सीमित दूसरे स्थान पर है।साधन सहकारी सीमित मे कुबेरपुर कुतलुपुर मे कुसमापुर निवासी अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए थे। अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्र ने…

पीलीभीत में आज पंडालों में विराजेंगे विघ्नहर्ता, शोभायात्रा निकलेंगी

पीलीभीत के जिले में मंगलवार से गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गईं हैं। महाराष्ट्र मित्र मंडल ने महाराष्ट्र से गणपति की भव्य मूर्तियां मंगवाई हैं। इन्हें मंगलवार को विधिविधान से पंडालों में विराजमान किया जाएगा। शहर में चौक बाजार व परमठ मंदिर से शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। पीलीभीत के द्वारकाधीश मंदिर चौक बाजार एवं कालिया मंदिर में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई जाएगी। द्वारिकाधीश मंदिर के अलावा चूड़ी वाली गली में पंडाल सजाया जाएगा। यहां गणपति…

पीलीभीत में गोकशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, इंस्पेक्टर के सीने में लगी गोली, बॉडी प्रोटेक्टर ने बचाई जान

पीलीभीत में सूचना के आधार पर गौकशी करने वाले आरोपियों को पकड़ने पहुंची पुलिस की आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। घटना के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। घटना के दौरान एक गोली इंस्पेक्टर जहानाबाद के सीने में जा लगी गनीमत यह रही की घटना के वक्त थाना अध्यक्ष ने बुलेट प्रूफ बॉडी प्रोटेक्टर पहने रखा था। घटना के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। मौके से कुल छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।…

पीलीभीत में एक दो नहीं कई बार शारदा का प्रकोप झेल चुके हैं लोग, धरना प्रदर्शन को मजबूर

उत्तरप्रदेश के पीलीभीत जिले के शारदा से सटे इलाके में रहने वालों का जीवन बीते दो महीने से उजड़ गया है. बीते कुछ समय में इलाके में एक दो बार नहीं बल्कि आधा दर्जन से भी अधिक बार बाढ़ जैसी परिस्थितियां बन चुकी हैं. ये हालात कब तक ऐसे बने रहेंगे इसका जवाब किसी पर भी नहीं है. दरअसल, पीलीभीत जिले में स्थित एक बड़ी आबादी शारदा किनारे बसी हुई है. मुख्य तौर पर शारदा नदी पीलीभीत जिले के कलीनगर व पूरनपुर तहसील से होकर गुजरती है. दोनों तहसीलों में…