11000 लाइन की चपेट में आने से युवक की हुई मौत सांडी से कस्बा बामण में आई थी बारात डीजे पर चढ़ने से युवक 11 000 लाइन की चपेट में आ गया जिससे शिवम पुत्र दया राम 25 वर्षीय अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई एक गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। चौकी प्रभारी विकास यादव ने बताया मृतक शिवम थाना सांडी कस्बा का निवासी है।
Category: रुझान
ग़ाज़ीपुर :-गुलाबचंद पांडेय व रामाश्रय कुशवाहा का हुआ प्रमोशन
सैदपुर कोतवाली में कार्यरत द्वय हेड कांस्टेबल गुलाब धर पाण्डेय व रामाश्रय कुशवाहा जी को एस आई पद पर पदोन्नति होने पर अखिलेश मौर्य के नेतृत्व में पुरी सम्यक युवा मंच टीम के साथ माला व अंग वस्त्र के साथ राष्ट्रीय चिन्ह व पेन डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया । आम जन मानस में पुलिस विभाग के प्रति मेल जोल के साथ शान्ति व न्याय स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दी गई।जिसमे पियरी प्रधान कृपाशंकर सिंह कुशवाहा , महासचिव हिमांशु मौर्य मीडिया प्रभारी जयप्रकाश कुशवाहा कोषाध्यक्ष शिवमूरत मौर्य ,राहुल…
गाजीपुर:-निःशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन बौद्ध विहार के प्रांगण में हुआ सम्पन
कुशवाहा विचार एवं विकास मंच दिलदार नगर के तत्वावधान में 24/10/2023 सोमवार को निःशुल्क रक्त जांच शिविर तथागत बौद्ध विहार के प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमें सुरभि जांच घर/एस बी एम हास्पिटल/के डा0 विजय जी, एवं आदर्श जांच घर के डा0 अजीत कुशवाहा व डा मान सिंह यादव जी एवं डा0राकेश कुशवाहा व उनके सहयोगियों का विशेष सहयोग रहा। शिविर में 205 लोगों का जांच हुआ । अंत में संगठन के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरी डाक्टर टीम, सच्चिदानंद मौर्य व संगठन परिवार का आभार…
गोमती नदी के आसपास के रूट पर डायर्वजन, जानिए
लखनऊ में मूर्ति विसर्जन के चलते गोमती नदी के आसपास के रूट पर डायर्वजन किया गया है। यह डायवर्जन बुधवार सुबह दस बजे से शाम तक लागू रहेगा। यातायात डीसीपी हृदेश कुमार ने इस दौरान जाम से बचने के लिए लोगों ने से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।अयोध्या की तरफ से कैसरबाग जाने वाली रोडवेज बसों को कमता तिराहे से गोमतीनगर की तरफ मोड़ दिया जायेगा। यह वाहन समता मूलक, गॉधीसेतु, पीएनटी, संकल्प वाटिका, चिरैयाझील, क्लार्क अवध के पीछे से सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग आ-जा सकेंगे।सीतापुर…
पीलीभीत में घर के पास खेत में पड़ा मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उगनपुर गांव निवासी युवक का खून से लथपथ शव उसके मकान के पास ही खेत में पड़ा मिला। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव निवासी सूरजपाल की पत्नी ममता सुबह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर मकान के पास खेत किनारे खड़ी बाइक पर गई। पास जाकर देखा तो खेत में उनके देवर…
पीलीभीत में दीपावली से पहले लोगों को मिलेगा तोहफा, दूर होगा सड़कों पर छाया अंधेरा
पीलीभीत में शहर में लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों का अभाव महसूस किया जा रहा है। नगर पालिका के पिछले बोर्ड के दौरान लाइट लगवाई गई थीं। उनमें से अधिकतर खराब हो चुकी हैं। नगर निकाय चुनाव के दौरान भी शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों का मुद्दा जोर-शोर से उठा था। अब दीपावली से पहले शहर जगमग होगा। शहरवासियों को जल्द ही स्ट्रीट लाइट की समस्या से राहत मिलेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद को छह सौ लाइटें खरीदने की मंजूरी डीएम से मिल चुकी है। जल्द ही लाइटों…
पाक को हराने के बाद अफगानिस्तान का ‘लुंगी डांस’, इरफान पठान ने राशिद खान संग किया डांस
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के हराकर एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया है. इससे पहले अफगान ने इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी थी और अब टीम ने पाकिस्तान को भी मात दे दी है. ऐसा पहली बार हुआ है कि वर्ल्ड कप मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया है. पाक को हराने के बाद सभी अफगानी खिलाड़ियों ने बस में जश्न बनाया और लुंगी डांस किया. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने भी राशिद खान के साथ बीच मैदान पर ठुमके…
4 साल बाद जिस फ्लाइट से पाकिस्तान लौटे नवाज शरीफ उसी में हो गई चोरी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ चार साल बाद अपने देश लौटे हैं. पाकिस्तान लौटते ही उन्होंने एक बड़ी भीड़ को संबोधित किया. इससे पहले, पाकिस्तान आते समय फ्लाइट में ही कुछ ऐसा हो गया जिसके चलते हवा में उड़ती फ्लाइट में हंगामा हो गया. इसी फ्लाइट में नवाज शरीफ भी मौजूद थे. इसी फ्लाइट में किसी का कोई सामान चोरी हो गया था. सामान चोरी होने की वजह से हर किसी के सामान की तलाशी ली जाने लगी. यह सब हवा में उड़ती फ्लाइट में हो रहा था और…
रामलीला ऐशबाग में 80 फिट का रावण दहन, पढ़िए रिपोर्ट
विजयदशमी का पर्व हर साल रावण‚ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ उल्लास के साथ मनाया जाता है। यही परंपरा बीते कई दशकों से ऐशबाग रामलीला, लखनऊ में भी भव्य आयोजन के साथ देखी जा रही थी। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐशबाग रामलीला मैदान दशहरा पर्व भी मनाया था लेकिन इस साल वहां कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतला नहीं फूंका जाएगा। यही नहीं रावण के पुतले की ऊंचाई भी 110 से घटा कर 80 फिट कर दी गई है।श्रीराम लीला समिति ऐशबाग लखनऊ के…
फर्रुखाबाद:कश्यप निषाद सभा के जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह कश्यप को निष्क्रियता के चलते पद से विभुक्त किया गया
कश्यप निषाद सभा के वर्तमान जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह कश्यप को एक वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो जिला कमेटी का गठन किया। एवं कश्यप निषाद सभा उत्तर प्रदेश आफिस के पास भेजा और न ही कोई सक्रियता दिखाई । अतः उन्हें उनकी निष्क्रीयता के कारण महिपाल सिंह कश्यप को जिला अध्यक्ष के पद से विभुक्त किया जाता है तथा शीघ्र ही फर्रुखाबाद का जिला अध्यक्ष कश्यप निषाद सभा उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा फर्रुखाबाद में कमेटी बुला कर जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया जायेगा। कश्यप निषाद सभा उत्तर प्रदेश…
कन्नौज:थाना कोतवाली पुलिस द्वारा मात्र 24 घण्टे के अन्दर मुकदमें में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द के निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अरविन्द कुमार के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर डा0 प्रियंका बाजपेयी के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस का सराहनीय कार्य। थाना कोतवाली कन्नौज पर पंजीकृत मुकदमा में एनुद्दीन आदि के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना से मुकदमा में वांछित चल रहे अभियुक्तगण को मात्र 24 घण्टे के अन्दर तकिया चौराहा ग्राम जसौली के आगे से एनुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन उम्र करीब 55 वर्ष, मैनुद्दीन पुत्र…
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस टीम ने पांच जुआरियो को ताश के पत्ते सहित 6540 रुपये के साथ जुआ खेलते किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय कुमार जनपद फतेहगढ के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के कुशल नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कम्पिल पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रिंकू उम्र 38 वर्ष पुत्र रामचन्द्र निवासी मोहल्ला चौधिरयान थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़, विवेश उम्र 22 वर्ष पुत्र राकेश गौतम निवासी बाथम मोहल्ला थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़, राजीव उम्र 22 वर्ष पुत्र किशनलाल निवासी मोहल्ला गंगाटोला थाना कम्पिल जनपद फतेहगढ़, जीतू उम्र 32…
मैनपुरी के थाना भोगांव के ग्राम रामनगर अहिरवां में जमीनी विवाद के चलते महिला की गोली मार कर की हत्या
घर के बाहर बरामदा में सो रही थी महिला। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को मोर्चरी भेजा। मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना का लिया जायजा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें की घटित। थाना भोगांव के ग्राम रामनगर अहिरवां की घटना।
मैनपुरी के निवासी सैनिक, चंडीगढ़ में हुआ सैनिक का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी सैनिक का चंडीगढ़ में बीमारी के चलते निधन हो गया। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। जानकारी होने पर गांव के लोग भी जमा हो गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। घटना बरनाहाल थाना क्षेत्र के नगला शिवकरण गांव की है। गांव निवासी रामपूत (40) सेना में सूबेदार के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती चड़ीगढ़ में थी। तीन दिन पूर्व अचानक उनकी तबीयत खराब हुई…
मैनपुरी में ट्रेन की चपेट में आकर साधु की मौत, देवी जागरण सुनने को घर से निकले थे
उत्तर प्रेदश के मैनपुरी में ट्रेन की चपेट में आकर साधु की मौत हो गई। वह घर से पास के गांव में चल रहे देवी जागरण में शामिल होने की बात कहकर निकले थे। सुबह खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली । मामला घिरोर थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव का है। गांव निवासी सुभाष चंद्र मिश्रा (50) बीती रात पास के गांव नगला खेरी में हो रहे देवी जागरण को सुनने गए थे।…
मैनपुरी में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार का जुर्माना; किसानों को सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश के मैनुपरी में धान की पराली जलाना प्रतिबंधित है। इसके बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी के चलते जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पराली जलाने वाले छह किसानों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें दोबारा पराली न जलाने की सख्त हिदायत भी दी गई है। कृषि विभाग द्वारा पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी कहीं न कहीं पराली जलाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। एक…
पीलीभीत में मंडी में खरीदे धान का नहीं हुआ उठान
पीलीभीत के मंडल में धान खरीद की हकीकत परखने के लिए शासन ने प्रबंध निदेशक पीसीएफ संजय कुमार को यहां का नोडल अधिकारी नामित किया है। नोडल अधिकारी रविवार को मंडी समिति पहुंचे। यहां पर आरएफसी और पीसीएफ के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र से धान का उठान न होने पर नाराजगी जताते हुए एफसीआई के अधिकारियों को तुरंत उठान कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह बरेली रवाना हो गए। पीसीएफ के प्रबंध निदेशक संजय कुमार रविवार को पीलीभीत मंडी पहुंचे। मंडी में भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। इसके…
पीलीभीत में पहली बार होगा डांडिया महोत्सव का आयोजन
अब तक पीलीभीत शहर में डांडिया नृत्य का आयोजन नहीं हुआ करता था. लेकिन इस साल पहले बार नगरपालिका पीलीभीत की ओर से डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. पीलीभीत: वैसे तो डांडिया नृत्य गुजरात व उससे जुड़े राज्यों की परंपरा मानी जाती है. लेकिन आज इंटरनेट के दौर में सब एक दूसरे की परंपराओं को अपना कर त्योहार मानते हैं. जल्द ही पीलीभीत शहर में भी डांडिया उत्सव मनाया जाएगा. वहीं डांडिया नृत्य के साथ यहां तमाम अन्य एक्टिविटी भी होने जा रही हैं. दरअसल, पीलीभीत जिले…
पीलीभीत में गजरौला में पेट्रोल पंप से लौट रहे मैनेजर से बदमाशों ने की लूट
पीलीभीत में रविवार की शाम पेट्रोल पंप से काम निपटाकर घर लौट रहे मैनेजर से नकाबपोश बदमाश 15 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट ले गए। पूरनपुर के रहने वाले बृजमोहन थाना गजरौला क्षेत्र के उगनपुर स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर हैं। रविवार की शाम वह काम निपटाने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। जरा चौकी के पास जंगल में हुई। बृजमोहन के मुताबिक, बाइक पर पीछे से आए तीन युवकों ने उनके सिर पर डंडा मारा। इससे वह गिर पड़े। इसके बाद तीनों बदमाशों ने उन्हें पकड़…
पीलीभीत में माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर फिर दिखा बाघ, दहशत में थम गए लोगों के कदम
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के पिपरिया संतोष गांव में तीन दिन पूर्व से डेरा जमाए बाघ की चहलकदमी जारी है। निगरानी के बीच बाघ माधोटांडा-खटीमा मार्ग को पार कर झाड़ियों में डेरा जमाए रहा। बाघ को देखने के लिए लोगों की दिनभर भीड़ जुटी रही। जंगल से बाहर बाघों की चहलकदमी लगातार जारी है। हमलावर बाघिन को पकड़े जाने के बाद भी दहशत कम नहीं हो सकी है। माधोटांडा क्षेत्र के गांव पिपरिया संतोष में तीन दिन से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। इससे ग्रामीणों में दहशत…
