प्रयागराज-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में गुरूवार को संगम सभागार में निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण के सम्बंध में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के प्रयोग में लायी जाने वाली फोटोयुक्त मतदाता सूची का अवलोकन कर मतदाता सूची को सभी पहलुओं से अद्यावधिक व शुद्ध बनाये जाने में सहयोग की अपेक्षा की है। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा अर्हता दिनांक…

प्रयागराज-जनपद न्यायालय व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 दिसंबर को

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधी बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी वाद, फौजदारी वाद, आपसी सुलह समझौते के आधार पर होने वाले समस्त वादों का किया जाएगा निस्तारण उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज के तत्वाधान में दिनांक 9.12.2023 को प्रात 10:00 बजे से जनपद न्यायालय, प्रयागराज व समस्त तहसील में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा l जिसमें पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व संबंधित वाद, बैंक के ऋण संबंधी वाद, विद्युत संबंधी…

मकान कब्जे के विवाद में बिल्डर रिजवान और अधिवक्ता की यूनीफार्म पहने युवकों के बीच विवाद

लखनऊ के चौक थाना क्षेत्र स्थित पुलगामा मोहल्ले में मकान कब्जे के विवाद में बिल्डर रिजवान और अधिवक्ता की यूनीफार्म पहने युवकों के बीच गुरुवार शाम विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर बीच सड़क पर मारपीट के बाद लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक महिला का सिर फट गया। वह अधिवक्ता की ड्रेस में थी। जिसके बाद इन लोगों ने थाने में जाकर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने रात में इसका वीडियो वायरल होने पर दोनों पक्षों से तहरीर लेकर साक्ष्य के आधार पर…

जिलाधिकारी, प्रयागराज तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गस्त कर किया गया लोगो से संबाद

जिलाधिकारी, प्रयागराज तथा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ गस्त कर किया गया लोगो से संबाद, तथा पुलिस उपायुक्त प्रयागराज व पुलिस आयुक्त प्रयागराज, मण्डलायुक्त प्रयागराज, जिलाधिकारी प्रयागराज, पुलिस उपायुक्त नगर, पुलिस उपायुक्त गंगानगर, पुलिस उपायुक्त यमुनानगर, सहायक पुलिस आयुक्त कर्नलगंज एवं सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन्स द्वारा जनमानस में सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने एवं जनता से संवाद कायम करने के दृष्टिगत पुलिस बल के साथ थाना कर्नलगंज क्षेत्रान्तर्गत मनमोहन चौराहा से कटरा बाजार, लक्ष्मी चौराहा, हॉलेण्ड हॉल चौराहा तक गश्त की गयी। रास्ते में जनता के व्यक्तियों से…

प्रयागराज-जिला पंचायत सभागार में अमृत कलश यात्रा वंदनोत्सव कार्यक्रम का किया गया आयोजन

आजादी का अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत गुरूवार को जिला पंचायत सभागार में अमृत कलश यात्रा के वंदनोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद के समस्त ब्लॉकों के अमृत कलशों का संग्रहण यहां किया गया, जिन्हें दिनांक 27.10.2023 की सुबह प्रदेश मुख्यालय लखनऊ के लिए प्रस्थान किया जायेगा। इस दौरान वीरों की गाथा विषयक अभिलेख प्रदर्शनी तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा वंदे मातरम् गीत तथा लोकनृत्य कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर…

बरेली – मझगवां ब्लॉक क्षेत्र में एएनएम के घर में घुसकर युवक ने दी धमकी।

पीड़ित ने बताया कि मेरे गांव का युवक का फोन मेरे फोन पर आया और उसने मुझे अपने घर आने को कहा जिस पर मैंने उसे मना कर दिया तभी वह शाम को मेरे घर पर आकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा और कहने लगा कि मैंने तुझे घर बुलाया था तू घर नहीं आई अब देख मैं तेरा क्या हाल करता हूं मैं तेरी तेजाब डालकर शक्ल बिगाड़ दूंगा युवक ने धोखाधड़ी करके मेरे आधार नंबर पर वह बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जिससे उसने फोन…

बरेली – अभिभावकों ने सरकारी पैसा कहां किया है खर्च विभाग करेगा जांच

बरेली जिले में शासन से मिले पैसे से परिषदीय स्कूलों के बच्चों के अभिभावकों ने ड्रेस, बैग, जूते- मोजे खरीदे हैं या अन्य घरेलू कार्य किया है, इसकी जांच विभाग करेगा। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने विभाग को निर्देश जारी किए हैं। दरअसल, बीते दिनों एक्स पर जिला महाराजगंज के एक परिषदीय स्कूल के बच्चों का बिना ड्रेस में आने का वीडियो वायरल हुआ था। इस पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने सभी बीएसए को पत्र भेजकर ड्रेस आदि का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। इसको लेकर…

बरेली – सीएससी प्रभारी मझगवां का आरोप शराब के नशे में रात्रि 11:00 बजे अनधिकृत तौर से लेबर रूम का किया निरीक्षण।

आंवला – ब्लॉक मझगवां के सीएससी प्रभारी ने थाना बिशारतगंज में एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शराब के नशे में सीएमओ फॉलो व ज्वाइंट वी डी ओ ने रात्रि 11:00 बजे बिना किसी को सूचित करें लेबर रूम का जबरदस्ती निरीक्षण किया जिसमें ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मी स्टाफ नर्स से अभद्रता की जो की स्टाफ नर्स एक नवजात शिशु को हायोथर्निया से बचने के लिए नवजात शिशु की मां से मदर केयर दिलवा रही थी तभी लेबर रूम के पंखे भी जबरदस्ती चलवाए जो कि नवजात शिशु…

बरेली – सिरौली कस्बे में बीच सड़क पर दुकानदार पर चाकू से हमला, किया गिरफ्तार।

सिरौली थाने के सामने ही बीच चौराहे पर एक दबंग ने दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की तहरीर दी गई है। सिरौली कस्बे के फैजान की थाने के पास ही मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह सिरौली के मोहल्ला मुराबटोला का मिक्की अली हाथ में चाकू से लेकर आ गया उसने से दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया लेकिन गनीमत रही की उसने काउंटर की आड़ लेकर अपने आप को बचाया। इतने में आसपास के लोग एकत्र हो गए तभी हमलावर चाकू लहराते…

जौनपुर: नगर पंचायत द्वारा दवा छिड़काव के नाम पर किया जा रहा खानापूर्ति

जिले के नगर पंचायत कजगांव में इस समय मच्छरों के प्रकोप के कारण जहां लोग डेंगू व मलेरिया जैसी घातक बीमारी के शिकार हो रहे हैं वहीं दुसरी तरफ नगर पंचायत में रहने वाले लोग पुरी तरह से परेशान है देर रात तक मच्छरों के चुगने से जाग रहे हैं मच्छरों का प्रकोप का आलम यह है कि दिन हो या रात उनका वार चलता ही रहता है मच्छरों के प्रकोप से अधिकांश छोटे-छोटे बच्चे मलेरिया व डेंगू की गिरफ्त में आ जा रहे हैं इसके बावजूद नगर पंचायत पुरी…

मैनपुरी:महेंद्र प्रताप व भुवनेश प्रताप को लखनऊ में किया जायेगा सम्मानित

मैनपुरी: जनपद के दो उत्कष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को , जिन्होंने अपने विद्यालय के छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता दिलवाई है । इस कार्य के लिए इन शिक्षकों का 29 अक्टूबर को लखनऊ में सम्मान किया जाएगा ।शासन द्वारा पत्र जारी कर दोनों शिक्षकों को लखनऊ बुलाया गया है । जनपद के विकास खण्ड घिरोर के राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह जो कि वर्तमान में सहायक अध्यापक पद पर कम्पोजिट विद्यालय नाहिली तथा कम्पोजिट विद्यालय नवाद के प्रधानाध्यापक भुवनेश…

मैनपुरी में अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे ससुरालीजन

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी एक विवाहिता को सुसरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं। आए दिन मारते पीटते हैं और घर से निकालने के लिए धमकाते हैं। परेशान होकर पीड़ित ने ससुरालीजन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला दूंदे निवासी सुप्रिया चौहान ने बताया कि उसकी शादी 12 फरवरी 2022 को हिर्देश सिंह के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग…

मैनपुरी में चोरी के जेवर सहित पकड़ा चोर

बेवर के थाना पुलिस ने बुधवार को एक चोर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे चोरी किए गए जेवर और तमंचा कारतूस मिले। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सुबह एक सूचना पर मझोला हाइवे पुल के पास दबिश देकर एक चोर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पुष्पेंद्र कुमार निवासी ब्रहृमदेव मंदिर के पास मोहल्ला काजीटोला बताया। उसके कब्जे से तीन जोड़ी पायल, एक तमंचा कारतूस मिले। पूछताछ में बताया कि बरामद हुईं पायल चोरी की हैं। उसके खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। गिरफ्तार…

मैनपुरी में छात्राएं बेहतर शिक्षा ग्रहण कर समाज को आगे बढ़ाएं

मैनपुरी के करहल रोड स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय औडेंय पड़रिया में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत महिला रोल मॉडल विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में मुख्य अतिथि जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने कहा कि महिलाओं को किसी प्रकार से डरने की जरूरत नहीं है। छात्राएं जागरूक बनते हुए बेतर शिक्षा ग्रहण कर अपने समाज को आगे बढ़ाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महिला हैं। यही नहीं खेल, विज्ञान, राजनीति एवं नौकरियों में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। फिर…

पीलीभीत में अफेयर, 25 साल की चाची से भतीजे को हुआ प्यार, फिर बेमेल इश्क में मचा कत्लेआम

पीलीभीत जिले में चाची के प्रेम में फंसकर युवक ने अपने चाचा की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि हत्या करने के बाद आरोपी भतीजा चाची से फोन पर डेढ़ घंटे बात करता रहा था, लेकिन हत्या की भनक तक नहीं लगने दी। एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि थाना गजरौला इलाके के गांव उगनपुर निवासी नंदलाल (28) का शव सोमवार की सुबह आठ बजे उसके खेत में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने…

पीलीभीत में लॉरेंस बिश्नोई की फोटो प्रोफाइल पर लगाकर व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले पांच बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

पीलीभीत के जिले में एक किराना व्यापारी से लॉरेंस बिश्नोई की फोटो प्रोफाइल पर लगाकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया. आरोपियों के दो साथी अभी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे समेत अन्य हथियार भी बरामद किए हैं. दरअसल, अमरिया कस्बे में दुकान चलाने वाले मुख्तियार अली ने बीते दिनों तहसील समाधान दिवस में डीएम और एसपी से शिकायत कर बताया था कि उनकी गैर मौजूदगी में दो युवक…

पीलीभीत में प्राइवेट बैंक कर्मी का खेत में मिला शव, लूटपाट के बाद की गई हत्या

पीलीभीत में पांच दिन से लापता प्राइवेट बैंककर्मी का शव बुधवार की शाम लखनऊ-टकनपुर बाईपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गन्ने के खेत में पड़ा मिला। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गौहनिया गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। अमरिया थाना क्षेत्र के गांव गायबोझ निवासी मकसूद अहमद का 24 वर्षीय बेटा मोहम्मद यूसुफ अलीगढ़ में बंधन बैंक में कार्यरत था। शनिवार को वह अलीगढ़ से घर के लिए ट्रेन से निकला था। रात करीब 11 बजे वह पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर उतरा।…

मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर कबाड़ मंडी में बुधवार देर रात आग लग गई।

लखनऊ के मड़ियाव थाना क्षेत्र स्थित केशव नगर कबाड़ मंडी में बुधवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें उठते देख लोगों ने दमकल और कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पर पहुंची तीन दमकल की गाड़ियों ने 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग से तीन लोगों की दुकानों में रखा समान जल गया।सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि रात 12:01 बजे कंट्रोल रूम को केशव नगर कबाड़ मंडी में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन बीकेटी से दो फायर…

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रयागराज मतदान केन्द्र की सूची के प्रकाशन की सूचना

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 के उपबन्धों के अनुसरण में मै, नवनीत सिंह चहल, उत्तर प्रदेश राज्य के प्रयागराज जनपद का जिला निर्वाचन अधिकारी एतद्द्वारा निर्वाचन आयोग, के पूर्व अनुमोदन से 51-फूलपुर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 254-फाफामऊ, 255-सोरांव(अ0जा0), 256-फूलपुर, 261-इलाहाबाद पश्चिम एवं 262-इलाहाबाद उत्तर, 52-इलाहाबाद संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 259-मेजा, 260-करछना, 263-इलाहाबाद दक्षिण, 264-बारा(अ0जा0) एवं 265-कोरांव(अ0जा0), 278-भदोही(आंशिक) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 257-प्रतापपुर एवं 258-हण्डिया विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए संलग्न सूची में विनिर्दिष्ट मतदान केन्द्रों की उनमे से प्रत्येक के समक्ष लिखे हुए मतदान…

बरेली – जनपद बरेली के आंवला में अलीगंज बस स्टैंड पर शिवा नर्सिंग होम पर इलाज के दौरान एक महिला की मौत।

बरेली/आंवला – आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सरकारी अस्पताल में महिला की डिलीवरी हुई थी। वहां से ठीक हालत में मां और नवजात को घर भेज दिया गया था। घर पहुंचने पर महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर अलीगंज स्टैंड स्थित शिवा नर्सिंग होम पर आए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। नर्सिंग होम की डॉक्टर अर्चना सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया। वहीं नर्सिंग…