मैनपुरी में बेकरी उत्पादों की खाद्य सुरक्षा अधिकारी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। नए साल में केके और अन्य बेकरी उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। रविवार को टीम ने ब्रेड, केक और चोको चिप्स के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय डॉ. टीआर रावत के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को टीम ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान आगरा रोड पर स्थित बीआर एंड संस बेवर के वाहन से ब्रेड का नमूना लिया। वहीं देवी…
Category: रुझान
पीलीभीत के मुकदमे में समझौता न करने पर पीड़िता के भाई को पीटा
पूरनपुर की किशोरी को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म, पॉस्को के आरोपी ने कोर्ट में चल रहे मुकदमे को लेकर हुई कहासुनी पर पीड़िता के भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल को गंभीर हालत में इलाज को लखनऊ ले जाया गया है। हजारा पुलिस ने आरोपी गांव शांतीनगर निवासी रंजीत यादव को गिरफ्तार कर चालान किया है। वर्ष 2017 में हजारा थाना क्षेत्र की एक किशोरी को बहलाकर गांव शांतीनगर निवासी रंजीत यादव ले गया था। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी…
पीलीभीत : रैंकिंग में जिले की स्थिति सुधरी, पांचवें पायदान पर बनाया स्थान
पीलीभीत में शिकायतों के निस्तारण के मामले में पीलीभीत की स्थिति अक्तूबर की अपेक्षा नवंबर में अच्छी रही। प्रदेश स्तर पर हुई समीक्षा में जिले को पांचवां स्थान मिला है, जबकि अक्तूबर में रैंक 56 थी। अपर जिला अधिकारी राम सिंह गौतम ने बताया कि शिकायतों के निस्तारण में जिले की स्थिति काफी बेहतर है। इस बार नवंबर की हुई समीक्षा में पांचवें स्थान पर पीलीभीत रहा है। अक्तूबर की रैंकिंग में काफी पिछड़ने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी छवि सुधारने के लिए सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर…
नोएडा के इस बच्चे ने 700 रुपए में मांगी थार कार , आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर कर कही ये बात ।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर आए दिन कई तरह के वीडियो शेयर करते रहते हैं. उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से कभी फनी वीडियो शेयर किए जाते हैं तो कभी मोटिवेशनल वीडियो शेयर करते हैं. ऐसे में उन्होंने अब एक छोटे बच्चे का वीडियो शेयर किया है. जो महिंद्रा कंपनी की थार को केवल 700 रुपए में खरीदना चाहता है. बच्चे का वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी कई तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे और उसके पिता…
ट्रांसपोर्ट नगर की पार्किंग नंबर एक के सामने कार में लगी आग
लखनऊ में रविवार देर शाम चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में धुआं निकलते देख उसमें बैठे लोगों ने कूद कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार लपटों से घिर गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और राहगीर रूककर विडियो बनाने लग गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी।सूचना पाकर दमकल विभाग के कर्मचारी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।…
नामी स्कूल नहीं आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ाती हैं अपने बेटे को ये DM अर्चना वर्मा ने सरकारी शिक्षा की बुराई करने वालों के लिए एक मिसाल कायम की है।
सरकारी शिक्षा की बुराई करने वाले लोग आपको हर तरफ मिल जाएंगे. छोटे से छोटा सरकारी कर्मचारी छोड़िए प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले व्यक्ति भी अपने बच्चों को सरकारी के बजाय निजी स्कूल में ही पढ़ाना पसंद करते हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश की एक महिला IAS अफसर ने सभी के लिए मिसाल कायम कर दी है. हाथरस जिले की जिलाधिकारी यानी सबसे बड़ा अफसर होने के बावजूद IAS अर्चना वर्मा ने अपने सवा दो साल के बेटे का एडमिशन जिले के एक आंगनबाड़ी केंद्र में कराया है. अर्चना…
प्रयागराज-मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में धान खरीद एवं अन्नपूर्णा भवन योजना के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई
मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में धान खरीद एवं अन्नपूर्णा भवन योजना के अन्तर्गत उचित दर दुकानों के निर्माण की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। समीक्षा के दौरान यह अवगत कराया गया कि सम्भाग में 110 उचित दर दुकानों के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है एवं 25 दुकानों का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है जिस पर मण्डलायुक्त ने समस्त जिला पूर्ति अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत दुकानों के निर्माण हेतु निर्देशित किया गया। धान खरीद की समीक्षा के दौरान यह अवगत कराए जाने पर कि…
बरेली – प्रेम का सन्देश ही क्रिसमस का केंद्रबिंदु है: रेव्ह संजय पौल।
स्थानीय इज्जत नगर स्थित सैण्ट पौल कान्वेंट इंग्लिश स्कूल व मसीही कलीसिया चर्च ने उत्साहपूर्वक क्रिसमस पर्व आयोजित किया जिसमें शिक्षण संसथाओं के संगठन बेसिक शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी डा क़दीर अहमद,अभय भटनागर ऐड़, पंकज कुमार सक्सेना ऐड़, अभिषेक द्विवेदी, राकेश विक्रम सक्सेना, रिंकेश सौरखिया, प्रदीप कुमार गुप्ता, कृष्ण कुमार शर्मा,अमित गंगवार आदि उपस्थित रहे।स्टेडियम से रीजनल स्पोर्ट्स आफीसर जितेन्द्र यादव, फुटबॉल कोच शमीम अहमद, डिस्ट्रिक फुटबॉल ऐसोसिएशन बरेली के मून रोबिनसन, अनिल पुन्डीर, सुभाष कुमार, गोपाल देवनजिया, प्रवीण राणा, मुश्ताक, अर्जुन भगत, नवीन चौपड़ा भी शामिल…
बरेली – नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी चेयरमैन इमराना बेगम ने जगह-जगह जलवाएं अलाव।
मीरगंज – भीषण ठंड से निजात दिलाने के लिए फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन इमराना बेगम ने जगह-जगह जलवाया अलाव। कस्बे में ठंड में अलाव जलते देख जलते देख राहगीरों और कस्बा वासियों ने अपने हाथ पैरों को सेक कर अलाव का आनंद लेकर ठंड से राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत चेयरमैन इमराना बेगम और अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम द्वारा लोधी नगर चौराहे पर और कस्बे में बीच मार्केट में जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की। और गली मोहल्ले में भी दर्जनों स्थानों पर…
बरेली – फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार एक फरार पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।
मीरगंज – फतेहगंजपश्चिमी पुलिस द्वारा एक स्मैक तस्कर को 10 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये है एक मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चैंकिग के दौरान खिरका भिटौरा रोड पर बसीठ की पुलिया के पास से गिरीश उर्फ छुटकन पुत्र नत्थूलाल गंगवार निवासी ग्राम खिरका को कुल 10 ग्राम अवैध स्मैक जिसकी राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये है एक अदद मोटर साइकिल हीरो स्पेलन्डर प्लस नं0 UP 25DM 8625…
25 मिनट तक क्या कर रहा था चोर, CCTV खंगलाने पर हो सकता है खुलासा
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित निलमथा में घर में घुसकर फौजी की पत्नी को लूटपाट कर गोली मारने वाली की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगी है। फौजी के घर में घुसे संदिग्ध युवक के घर में 25 मिनट रुकने की बात सामने आ रही है।इसके लिए पुलिस आसपास से CCTV को आधार बता रही है। जिसमें संदिग्ध का धुंधला फुटेज सामने आने की बात शुरू से की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना के आसपास के समय पर करीब दो दर्जन CCTV खंगलाने…
मुलायम के गढ़ में अटल और गोरखपुर में लगेगी गोरक्षनाथ की विशाल प्रतिमा, योगी सरकार 30 महापुरुषों का करेगी सम्मान
प्रदेश की योगी सरकार अलग-अलग जिलों में महापुरुषों की प्रतिमा लगाने जा रही है. पृथ्वीराज चौहान से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं लगाई जाएंगी. उत्तरप्रदेश सरकार 30 से अधिक महापुरुषों की मूर्तियां लगवाएगी. स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों की लगवाई जा रही है मूर्तियाँ. मैनपुरी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी. इसी तरह गोरखपुर हवाई अड्डे पर महायोगी गोरक्षनाथ की प्रतिमा लगाई जाएगी. मैनपुरी में पृथ्वीराज चौहान भामाशाह महर्षि कश्यप ,महर्षि वाल्मिकी ,भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगेगी. बाराबंकी :…
मैनपुरी में साझेदारी के नाम पर ठगे 5 लाख रुपये ठगे
मैनपुरी शहर के मोहल्ला कटरा निवासी एक युवक मॉल में साझे के नाम पर 5 लाख रुपये ठगी का शिकार हो गया। गीतापुरम कॉलोनी का रहने वाला एक शख्स और पत्नी रुपये लेकर गायब हो गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा निवासी अतुल कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा कि गीतापुरम कॉलोनी निवासी धर्मवीर सिंह से उसका संपर्क हुआ। धर्मवीर शहर के राधारमन रोड पर एक मॉल खोलने की बात कह…
मैनपुरी में सात वार्डों में 18 करोड़ की लागत से लगेंगे बिजली के खंभे
मैनपुरी में नगर पालिका क्षेत्र के सात नए वार्ड की गलियां वर्ष 2024 के अंत तक रोशन होंगी। इन वार्ड की गलियों में 18 करोड़ की लागत से बिजली के खंभे लगाकर तार खींचे जाएंगे। विद्युत निगम सात नए वार्ड में शीघ्र ही रिवैंप योजना के तहत काम शुरू कराएगा। नगर पालिका क्षेत्र में सात नए वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्ड में संसारपुर, शीतलाधाम, धारऊ, मधाऊ, नगरिया, रामलीला मैदान, खरपरी शामिल हैं। यह वार्ड कई गांवों को शामिल करके बनाए गए हैं। इन गांवोंं की कई गलियों में बिजली…
मैनपुरी में चार साल बाद भी रहस्य ही बना हुआ है छात्रा दुष्कर्म कांड, न्याय का इंतजार कर रहा पीड़ित परिवार
16 सितंबर 2019 को भोगांव क्षेत्र में स्थित एक विद्यालय की छात्रा का शव हास्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। स्वजन ने दुष्कर्म और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। स्लाइड और कपड़ों की जांच से छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया था। मामले की जांच एसआइटी को साैंपी गई थी। हॉस्टल में छात्रा के साथ दुष्कर्म और आत्महत्या का मामला चार साल बाद भी रहस्य ही बना रहा। दूसरी एसआइटी भी घटना का राजफाश करने…
पीलीभीत में कांशीराम फीडर तीन घंटे रहा बंद, 1200 उपभोक्ता रहे परेशान
खकरा चौकी के पास जंपर में टहनी फंसने से वह टूट गया। इस कारण लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न मिलने से उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के कांशीराम फीडर पर खकरा पुलिस चौकी के समीप पोल में लगे जंपर में खराबी आने से गांव चंदोई, खकरा, अशरफ खां, भूरे खां के लगभग एक हजार से 1200 उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित रही। सूचना पर पहुंची पावर कॉरपोरेशन की टीम ने कई लगभग तीन घंटे के बाद वहां आपूर्ति शुरू कराई। इससे वहां के…
पीलीभीत में घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं सुनी तो खटखटाया न्यायालय का दरवाजा, FIR लिखकर कार्रवाई के निर्देश
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि विगत 15 नवंबर को परिवार के लोग आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। घर में उसकी नाबालिग बेटी अकेली थी। इसी दौरान रात करीब नौ बजे गांव का ही भीमसेन नामक युवक उनके घर में घुस गया।आरोपित ने उनकी नाबालिग बेटी को पकड़ लिया। आरोपित ने धमकाते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म किया। घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़ित के पिता ने…
पीलीभीत में चरस के आरोपी को दो वर्ष की सजा
पीलीभीत में विशेष न्यायाधीश (एनडीपीएस, एक्ट) चंद्र मोहन मिश्र ने चरस रखने के आरोपी को दोषी पाते हुए दो वर्ष की सजा व पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। थाना जहानाबाद में तैनात उपनिरीक्षक राजेश कुमार 19 अगस्त, 2016 को ग्राम उमरसड के मुश्ताक को 300 ग्राम अवैध चरस सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा था। विवेचना के दौरान आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने कई गवाह पेश किए। वहीं आरोपित ने खुद को निर्दोष होना बताया। न्यायालय ने दोनों पक्षों के…
पीलीभीत में निलंबित सांसदों के विरोध में सपा ने इंडिया गठबंधन के साथ कलक्ट्रेट पर दिया धरना
लोकसभा से निलंबित किए गए सांसदों को लेकर शुक्रवार को सपा ने इंडिया गठबंधन और अन्य दलों के साथ कलक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया। धरने में मोदी सरकार के इस कार्य की आलोचना करते हुए इसे विपक्ष की मांगों और आवाज को दबाने का आरोप प्रशासनिक मशीनरी और सरकार पर लगाया। इसके बाद अपर जिलाधिकारी को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया। धरना-प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर हटाने को लेकर नेताओं की सदर कोतवाल से नोकझोंक भी हुई। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में शुक्रवार को सपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी,…
बरेली – पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद भानु प्रताप सिंह के बड़े पुत्र कर्नल पुरुषोत्तम ने कराया विशाल भंडारा।
मीरगंज – अग्रास गांव में प्राचीन देवस्थान श्री महापुरुष बाबा के देवस्थान पर बड़ी धूमधाम के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पूड़ी सब्जी और लड्डू का आनंद लिया। जानकारी कर्नल पुरुषोत्तम सिंह के पुत्र कौस्तुभ प्रताप सिंह का अभी कुछ दिनों पहले 15 दिसंबर को इंदौर की रहने वाली कीर्ति शर्मा से (राजस्थान) उदयपुर में फाइव स्टार होटल में शाही अंदाज में विवाह हुआ था। विवाह समारोह में बड़े-बड़े दिग्गज नेता विधायक, एमपी, एमएलए, सगे संबंधी और पारिवारिक लोग सम्मिलित…
