प्रयागराज : जय श्री राम’ के उद्घोष के साथ जल जीवन मिशन के पंडाल का माघ मेला में हुआ शुभारंभ

22 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व का परिणाम है कि जल जीवन मिशन के तहत उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को निरंतर कम किया जा रहा है. किस तरह से जल जीवन मिशन पूरे यूपी में ग्रामीणों के जीवन में बदलाव ला रहा है, उसकी एक झांकी प्रयागराज के माघ मेले में देखने को मिलेगी.प्रयागराज के माघ मेले में पहुंच रहे करोड़ों श्रद्धालुओं के बीच उत्तर प्रदेश जल जीवन मिशन का पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है.अयोध्या…

27 जनवरी तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश जारी किए गए हैं

लखनऊ में शीतलहरी के प्रकोप के चलते 27 जनवरी तक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई के आदेश जारी किए गए हैं। लखनऊ डीएम सूर्यपाल गंगवार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया हैं कि जिन स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा नही हैं, वहां पर 10 बजे से 3 बजे तक क्लास चले पर यूनिफॉर्म की बाध्यता नही होगी।आदेश में कहा गया हैं कि स्टूडेंट्स को ठंड से बचाने के लिए कक्षाओं में पर्याप्त प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टेम्परेचर मेन्टेन करने के लिए जरूरत पड़ने…

पीलीभीत में बकरे के लालच में पिंजरे में फंस गई बाघिन

पीलीभीत के शहर से सटे देवहा नदी के इलाके में पिछले 11 दिन से डेरा जमाए बाघिन रविवार को आखिरकार पिंजरे में कैद हो गई। रविवार अपराह्न एक बजे बाघिन पिंजरे में बंधे बकरे को खाने के लालच में पिंजरे के अंदर घुसी थी। पिंजरे में बंद बाघिन को पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के मुख्यालय लाया गया। जहां चिकित्सकों की निगरानी में बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। बाघिन की शहर के नजदीक 11 जनवरी को मौजूदगी देखी गई थी। इसके बाद से लगातार पांच किलोमीटर के दायरे…

हरदोई:- पिहानी के बखरिया गायत्री मंदिर पर आज होगी मां दुर्गा व हनुमान जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा

जहां एक और पूरा देश राममय है और अयोध्या में राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर क्षेत्र के बखरिया गायत्री मंदिर पर गायत्री प्रज्ञा पीठ पिहानी के प्रमुख ट्रस्टी श्री अतुल कपूर ,संजय सिंह ,अनिल राठौर, सुनील राठौर, सुधीर राठौर ,धर्मेंद्र राठौर के संचालन में दुर्गा जी व हनुमान जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा है। श्री अतुल कपूर ने बताया है कि आज सोमवार दोपहर 12:20 पर मूर्तियों की प्रार्थना प्रतिष्ठा की जाएगी। सोनू सिंह, पूर्व प्रधान रामू सिंह ,बलराम सिंह ,डॉक्टर शत्रुघन…

मैनपुरी में महिला को खुरपी मारकर किया घायल

मैनपुरी। गांव तिमनपुर में नामजद के घर में बकरी चले जाने के विवाद में आरोपियों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। खुरपी पर चेहरे पर वार किया। बचाने आए पति को भी गाली गलौज करते हुए धमकाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना कुरावली क्षेत्र के गांव तिमनपुर निवासी घमंडी लाल की बकरी शनिवार को गांव निवासी हवलदार के दरवाजे पर चली गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी विवाद करने लगे। हवलदार उसकी पत्नी रेखा और राम खिलाड़ी उसके घर पर मौजूद…

मैनपुरी में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को पुरस्कृत करें

मैनपुरी : कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने रविवार को जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में समीक्षा की। कहा कि दुर्घटना के बाद एक घंटे के अंदर घायलों की मदद कर उन्हें चिकित्सालय पहुंचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके नाम एआरटीओ को उपलब्ध कराएं। ताकि घायलों की मदद करने वालों को पुरस्कृत किया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपस में समन्वय बनाकर मार्ग दुर्घटनाओं को रोकें। ओवर स्पीड, बिना सीट-बेल्ट, हेलमेट का प्रयोग किए बिना वाहन चलाने…

पीलीभीत : अहमदाबाद में होने वाली प्रतियोगिता के लिए 13 खिलाड़ी हुए चयनितन की देखरेख में जुटे हुए हैं।

पीलीभीत में ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में जिला एथलेटिक्स संघ एवं इंटर डिस्ट्रिक नेशनल चैंपियनशिप के लिए अंडर 16, अंडर 14 बालक और बालिका वर्ग का रविवार को ट्रायल हुआ। इसमें जिले से 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ। 14 फरवरी से 18 फरवरी के मध्य अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली प्रतियोगिता को लेकर ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में इसका ट्रायल लिया गया। 600 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग दौड़ में हरप्रीत सिंह प्रथम, हरिश्चंद्र दूसरे और मुकीन ने तीसरा स्थान पाया। बालिका वर्ग में ज्योति प्रथम रहीं। भाला फेंक में…

पीलीभीत के बाजार में महिला से हुई लूट के मामले में दो युवक गिरफ्तार

पीलीभीत में नशे की पुड़िया खरीदने के लिए रुपये पूरे न होने पर आरोपियों ने शहर के मुख्य बाजार में महिला कर्मचारी से लूट कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया। आरोपी कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्ले के रहने वाले हैं। जो आपस में अच्छे दोस्त भी हैं। सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला होली चौराहे की रहने वाली नीतू सिंह चावला चौराहे के पास एक सराफ की दुकान में काम करती हैं। बुधवार की रात आठ बजे वह घर लौट रहीं थीं। इसी दौरान चावला…

पीलीभीत में परेवा किशनी समिति के 80 लाख रुपये 352 बकायेदारों पर फंसे

बीसलपुर में परेवा किशनी साधन सहकारी समिति के लगभग 80 लाख रुपये 352 बकायदारों पर कई सालों से फंसे हुए हैं। इससे समिति की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। बकायेदारों में 149 मृतक भी शामिल हैं। अधिकारियों द्वारा बकाया वसूली करने में अरुचि दिखाए जाने से समिति के घाटे से उबरने के आसार नजर नहीं आ रहे। समिति सचिव अरविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 352 बकायेदारों पर समिति का 80 लाख रुपया कर्जा है। यह सारा कर्जा वर्ष 2016 से पहले का है।…

CMS के संस्थापक प्रबंधक जगदीश गांधी का निधन

CMS के संस्थापक प्रबंधक जगदीश गांधी का निधन हो गया है। उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में 25 दिन से इलाज चल रहा था। डॉ गांधी ने रविवार रात 1 बजे अंतिम सांस ली।कार्डियक अरेस्ट के बाद ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के चलते उन्हें 28 दिसंबर को मेदांता में भर्ती कराया गया था, तभी से उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट रखा गया था।CMS के सूचना विभाग ने बताया-फिलहाल उनके परिवार के सदस्य देश से बाहर हैं। उन्हें सूचना भेज दी गई हैं। मंगलवार को उनके पार्थिव शव को CMS गोमतीनगर एक्सटेंशन…

सीतापुर: हीरापुर में स्थित महाबली हनुमान व शिव मंदिर पर सफकत अली , मोनू करेगें धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन, विशाल भंडारे के साथ 151 दीप जलाकर मानाऐगें दीपावली

मिश्रित /सीतापुर : अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां चारों ओर धूम मची हुई है । वहीं मिश्रित तहसील क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद निवासी हिंदू धर्म के देवी देवताओं में आस्था रखने के कारण बीते समय में ग्राम हीरापुर मंदिर निर्माण कराने वाले शफकत अली उर्फ मोनू ने राम मंदिर की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को अपने द्वारा स्थापित कराए गए अपने ईष्ट महाबली हनुमान और आशुतोष शिव जी के मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करके 151 दीप प्रज्वलित करते हुए दीपावली…

जौनपुर : जय श्री राम के गगनभेदी नारे से गुंजायमान हुआ नगर

शाहगंज : श्री राम प्राण प्रतिष्ठा अभियान समिति संयोजक रुपेश जायसवाल के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाला गया। यात्रा रविवार अपराह्न बाहर बजे संगत नगर स्थित संगत जी मन्दिर निकला। यात्रा में धर्म ध्वजा लिए रामभक्त आगे आगे चलते रहे। वहीं पुरुषोत्तम श्रीराम की विभिन्न झांकी बैंड़ पार्टी डीजे एवं ढ़ोल मंजीरे के साथ रामधुन पर कीर्तन करते रामभक्त चलते रहे। यात्रा संगत नगर पुराना चौक पीएनबी चौक होते हुए रामलीला भवन चौक कोतवाली चौक डाकघर तिराहा जेसीज चौक होते हुए नगर भ्रमण कर घासमंडी चौक स्थित राम जानकी मन्दिर…

बरेली – आंवला नगर पालिका चैयरमैन सैयद आविद अली ने मोहल्ला मोहब्बत गंज गोटिया में जाकर लोगों की समस्याओं को सुना और पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

आंवला चेयरमैन सय्यद आबिद अली वार्ड न. 3 के मोहल्ला मोहब्बत गंज में अपने लोगो का हाल चाल जानने पहुंचे । साथ में नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे साथ ही अलाव लगाकर लोगो से बातचीत की और लोगो की समस्याएं सुनी और तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने का कर्मचारियों को आदेश दिया आंवला चेयरमैन ने साथ ही साथ इसी वर्ष 2024 में मोहल्ला मोहब्बत गंज को संपूर्ण रूप से विकसित कराने का वायदा किया । साथ में रहे प्रधान लिपिक रजनीश तिवारी जी , दीपक , पंकज चंद्रा ,…

बरेली – उपजिलाधिकारी साहब आपकी छवि धूमिल कर रहा दलाल, जिलाधिकारी से शिकायत।

आंवला – योगी सरकार की लाख कोशिशों के बाद भी भ्रष्टाचार कम नहीं हो रहा है आंवला क्षेत्र के गांव पैगा की रहने वाली एक विधवा गरीब महिला राजदेवी ने जिलाधिकारी बरेली को दिये शिकायतीपत्र में आरोप लगाते हुए बताया है कि आंवला तहसील पर इस्माईलपुर का रहने वाला एक व्यक्ति एसडीएम साहब के नाम पर लोगों से दलाली कर अधिकारियों की छवि खराब कर रहा है महिला ने बताया उसको लगभग ढाई साल पहले वह व्यक्ति आंवला तहसील पर मिला था जिसने उसको किसान सम्मान निधि योजना की हर…

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हाई अलर्ट मोड

यूपी पुलिस अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर हाई अलर्ट मोड पर है। इस कार्यक्रम में देश-विदेश के प्रमुख लोगों के आने के चलते राजधानी में विशेष तौर पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।इसके बीच समारोह में शामिल होने वाले अधिकतर लोग शहर से होकर गुजरेंगे। पुलिस ने पुराने लखनऊ में 25 सेंसिटिव प्वाइंट चिह्नित करने के साथ एयरपोर्ट से लेकर रेलवे स्टेशन और अयोध्या मार्ग से जुड़े हर संवेदनशील प्वाइंट पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दूसरी तरफ अयोध्या जाने वाले…

मैनपुरी में डिंपल यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना, बोली नोटबंदी ने बर्बाद कर दिया

यूपी के मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे यहां पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। डिंपल यादव पार्टी के कार्यकर्ता के पहुंची थी घर मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिंपल यादव नगला धारम में अपनी पार्टी की जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी के यहां पर पहुंची। जहां पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर का निशाना साधा कहा कि…

मैनपुरी में असलहा के बल पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के ही रहने वाले दो लोगों पर असलहा के बल पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। बताया कि उसे शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। एसपी को दी गई शिकायत को पुलिस संदिग्ध मान रही है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। बेवर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 14 जनवरी को वह बाजार से वापस…

मैनपुरी में समझौते से निपटाए जाएं चेक बाउंस के मुकदमे

मैनपुरी के न्यायालयों में लंबित चल रहे चेक बाउंस के मुकदमे समझौते से निपटाने के लिए सीजेएम नम्रता सिंह ने न्यायिक मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि चेक बाउंस के मुकदमे दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए जाएं। मुकदमे निपटाने के लिए दीवानी में तीन दिवसीय विशेष लोक अदालत लगेगी। सीजेएम ने कहा कि दीवानी परिसर में 22, 23 और 24 जनवरी को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विशेष लोक अदालत में चिन्हित किए गए लंबित मुकदमे दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे।…

मैनपुरी में भरभराकर गिरी कच्ची दीवार, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत, घर में मची चीख पुकार

मैनपुरी में कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। गांव के लोग परिजन को ढांढस बंधाते रहे। घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के अवहार मढ़ैया गांव की है। गांव निवासी ब्रजेश कुमार (55) शाम को घर में कच्ची दीवार के सहारे…

पीलीभीत में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

कलीनगर में स्कूल के पास खेल रही छह साल की बच्ची को एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने पीछे की ओर ले गया। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र की महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि पांच नवंबर को उसकी छह साल की बेटी घर के नजदीक स्थित स्कूल के पास खेल रही थी। आरोप है कि गांव का ही युवक उसे टॉफी दिलाने का लालच देकर…