लखनऊ:(d दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) का तबादला कर दिया है। इन तबादलों को दोनों जिलों में प्रशासनिक कार्यक्षमता को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर को मिली नई डीएम मेधा रूपम गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का तबादला कर उन्हें प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है। उनकी जगह पर कासगंज की जिलाधिकारी रहीं मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद: राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद में 29 जुलाई को लगेगा रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 450 पदों पर होगी भर्ती
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ रहा है। दिनांक 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से संस्थान परिसर में रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 450 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। कौन-कौन कर सकता है प्रतिभाग? इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, बी.ए., बी.एससी. आदि उत्तीर्ण युवा अभ्यर्थी (छात्र/छात्राएं) भाग ले सकते हैं। खास बात यह…
फर्रुखाबाद:सावन का तृतीय सोमवार पुठरी मंदिर में आस्था का जनसैलाब, गूंज उठे जयकारे।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 सावन के पवित्र तृतीय सोमवार को फर्रुखाबाद के प्रसिद्ध पुठरी शिव मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। तड़के सुबह से ही भक्तों का रेला मंदिर प्रांगण में उमड़ पड़ा और “हर हर महादेव” व “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माँ गंगा से पवित्र जल भरकर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया। हजारों की संख्या में आए कांवड़िए और स्थानीय भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की…
हरिद्वार:मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, दर्जनों घायल
हरिद्वार:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 श्रद्धा और आस्था का केंद्र रहे हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। इस हृदयविदारक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान: प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में अधिकांश उत्तर प्रदेश से हैं। मृत श्रद्धालुओं के नाम इस प्रकार हैं:…
फर्रुखाबाद:इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण जाम, घंटों तक फंसे रहे वाहन और श्रद्धालु
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 सावन के तीसरे सोमवार से पहले फर्रुखाबाद स्थित पांचाल घाट पर कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ने से इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार को भीषण जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि घंटों तक यात्री, श्रद्धालु और स्थानीय वाहन चालक फंसे रहे। पांचाल घाट पर गंगा जल भरने के लिए फर्रुखाबाद सहित आस-पास के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में कांवड़िए पहुंचे थे। अधिकतर कांवड़िए गोला गोकर्णनाथ की ओर जल लेकर रवाना होते हैं, जबकि कुछ अन्य प्रमुख शिवधामों की ओर…
फर्रुखाबाद : उर्मिला राजपूत ने श्री जदुनाथ सिंह जी के पार्थिव शरीर पर शाॅल ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
द दस्तक न्यूज़ 24:अपनों का जाना अत्यंत दु:खद होता है 27/07/2025 पूर्व विधायक श्रीमती उर्मिला राजपूत जी ने बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम आकलगंज में कई बार प्रधान रहे श्री जदुनाथ सिंह जी के पार्थिव शरीर पर शाॅल ओढ़ाकर अंतिम विदाई दी और उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कमालगंज के ग्राम ईशापुर निवासी श्री राम शरण राजपूत जी के निधन पर श्रंघीरामपुर घाट पर पहुँचकर अंतिम दर्शन किए और शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया।इसके अतिरिक्त ग्राम बिचपुरी में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं पर शोक प्रकट किया। 17 वर्षीय…
प्रयागराज : खेल निदेशालय, उ0प्र0 के तत्वाधान में राज्य स्तरीय महिला हैण्डबाल एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
दिनांक 27 से 29 जुलाई, 2025 तक राज्य स्तरीय महिला हैण्डबाल एवं बास्केटबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा0 कविता, आई.आर.एस., संयुक्त आयकर द्वारा खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर आशीर्वाद देते हुए किया। उन्होनें अपने सम्बोधन में आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहेंगें, जिससे प्रदेश की महिला खिलाडियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा, आगे उन्होने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल का भी महत्व है…
लखनऊ:सिपाही की पत्नी सौम्या कश्यप ने ससुराल पक्ष से तंग आकर की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो वायरल
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां यूपी पुलिस में तैनात सिपाही अनुराग सिंह की पत्नी सौम्या कश्यप ने कथित रूप से ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से ठीक पहले सौम्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया, जिसमें उसने अपने साथ हो रहे उत्पीड़न और मानसिक पीड़ा को साझा किया है। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है और पूरे…
प्रयागराज : कलस्टर समूह में स्थापित करें परियोजना/स्व रोजगार इकाई, मिलेगा 50,000 रू0 का अनुदान
विशेष केन्द्रीय सहायता द्वारा प्रायोजित एवं उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, महानगर, लखनऊ द्वारा संचालित पी0एम0-अजय योजनान्तर्गत ग्रान्ट-इन -एड (आय सृजक योजनाए) का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्त योजनान्तर्गत जनपद प्रयागराज में निवासित ऐसे व्यक्ति लाभान्वित किये जायेंगे, जो लाभार्थी अनुसूचित जाति का व्यक्ति एवं जनपद का निवासी हो, लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, लाभार्थी का परियोजना की जरूरतानुसार साक्षर होना अनिवार्य है, लाभार्थी कलस्टर एवं समूह के रुप में कार्य करने का इच्छुक हो, लाभार्थी पूर्व में निगम द्वारा संचालित…
लखीमपुर खीरी : तिरंगा कावड़ यात्रा पहुंची छोटी काशी गोला,भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
गोला गोकर्णनाथ – तिरंगा कांवड़ यात्रा निघासन ब्लॉक के सिंगाही से शुरू होकर छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ पहुंची जहां पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने तिरंगा कावड़ यात्रियों का सदर चौराहा पर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। लखीमपुर खीरी से निकली यह अनोखी कावड़ यात्रा 151 फिट लंबे तिरंगे के साथ ब्रह्मोस मिसाइल का प्रतिरूप जिसमे सैकड़ो तिरंगा कावड़ यात्रियों ने भगवान भोलेनाथ का गोला छोटी काशी पहुंचकर जलाभिषेक किया और हर हर बम बम व भारत माता की जय के जयकारों से छोटी काशी गोला…
लखीमपुर खीरी : श्रावण माह में कांवड़ियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं ?
श्रावण माह में कांवड़ियों के लिए फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं – सावन के पवित्र माह में लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवड़ियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है सावन के पवित्र माह में जहां देशभर में कावड़ यात्रा को लेकर भक्ति भाव का माहौल है वही लखीमपुर खीरी जिले के आधारपुर गांव के पास दानवीरों ने कांवरियों के लिए सेवा का अद्भुत उदाहरण पेश किया है लखीमपुर शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर एन एच 730 पर करीब 50000 वर्ग फुट…
लखीमपुर खीरी : हिंसक तेंदुएं ने 6 साल के मासूम की ली जान
लखीमपुर खीरी – गोला वन रेंज की अंदेशनगर वंन चौकी क्षेत्र के ग्राम ज्ञानपुर में सुशील नाम का युवक गांव के बाहर तालाब किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था वह घर के बाहर अपने 6 वर्षीय बेटे के साथ चारपाई पर सो रहा था बताया जा रहा है शनिवार को आधी रात में पिता के साथ सो रहे बच्चे को तेंदुआ जबड़े में जकड़े पास के खेत में घसीट ले गया और उसको अपना निवाला बना लिया सूचना पाकर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मासूम बच्चे…
फर्रुखाबाद:ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें: फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर धमकाने वाले साइबर ठगों से बचें।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 डिजिटल युग में जहां सुविधाएं बढ़ी हैं, वहीं साइबर ठगी के नए-नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। हाल के दिनों में कई लोग ऐसे मामलों के शिकार हुए हैं, जहाँ किसी ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर ऑनलाइन धमकाया, पैसों की डिमांड की और डिजिटल फ्रॉड का शिकार बना दिया। क्या है मामला? कुछ ठग सोशल मीडिया या फोन कॉल के जरिए खुद को “क्राइम ब्रांच”, “साइबर सेल” या किसी अन्य पुलिस एजेंसी का अधिकारी बताकर आम नागरिकों को डराते हैं। वे…
फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता: सरकारी इन्सास राइफल व नगदी चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले गंभीर अपराध का खुलासा करते हुए फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर एक सरकारी इन्सास राइफल व नगदी से भरे कैश बॉक्स की चोरी के मामले में अभियुक्त सतेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन तथा अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में की गई। चोरी की वारदात और विवेचना का सिलसिला दिनांक 23 जुलाई…
फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन ने महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को दिया समर्थन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 महात्मा गौतम बुद्ध के मूल सिद्धांतों और धरोहरों की स्वतंत्रता की मांग को लेकर चल रहे महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को अब जनपद फर्रुखाबाद से भी समर्थन मिलने लगा है। तथागत संभ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने आंदोलन के समर्थन में संकिसा के राजघाट स्थित वाईबीएस सेंटर पहुंचकर अनिश्चितकालीन धरना कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, सहयोगी राधेश्याम शाक्य, महावीर सिंह शाक्य तथा शेर सिंह शाक्य ने आंदोलन के उद्देश्यों के प्रति एकजुटता जताई…
फर्रुखाबाद:मोहम्मदाबाद के ग्राम लगुनावरी में सर्पदंश से मासूम अन्शी की दर्दनाक मौत।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम लगुनावरी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। विकास की नन्हीं सुपुत्री अन्शी का सर्पदंश के कारण आकस्मिक निधन हो गया। यह हृदयविदारक घटना रविवार को हुई, जिसने पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया। परिजनों के अनुसार, अन्शी सामान्य दिनों की तरह खेल रही थी, तभी अचानक एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया। तत्काल परिजन उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्यवश चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्शी की…
फर्रुखाबाद:स्कूल बचाओ अभियान” के तहत आम आदमी पार्टी ने मीरपुर, फर्रुखाबाद में किया जोरदार प्रदर्शन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में 27,000 से अधिक सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने राज्यव्यापी “ढपोरशंखों को जगाओ, शंख बजाओ – स्कूल बचाओ अभियान” के तहत मीरपुर, ब्लॉक बढ़पुर, फर्रुखाबाद में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अभियान के अंतर्गत पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय ग्रामीणों ने मीरपुर गांव के बंद किए गए प्राथमिक विद्यालय पर शंख, थाली और ताली बजाकर प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने गगनभेदी नारों जैसे – 🔸 “मधुशाला नहीं,…
फर्रुखाबाद में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा – डीएम व एसपी ने किया केंद्रों का निरीक्षण
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद में आज समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) प्रारम्भिक परीक्षा-2023 शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में सम्पन्न हुई। परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़, रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़, बद्री विशाल पीजी कॉलेज फर्रुखाबाद, मॉडर्न पब्लिक स्कूल रेलवे रोड, केआर रस्तोगी इंटर कॉलेज, तथा गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल लाल दरवाजा सहित कई परीक्षा केंद्रों का भ्रमण…
रायबरेली : मृतक महिला का शव चारपाई पर ले जाने को मजबूर हुए ग्रामीण ?
रायबरेली जनपद के ग्राम तिवारिन का पुरवा मजरे पहुरी में कच्ची सड़कों की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। एक दुखद घटना में एक महिला की मृत्यु के बाद एंबुलेंस गांव की कच्ची पगडंडियों में नहीं जा सकी । इससे ग्रामीणों को मृतक महिला के शव को चारपाई पर रखकर ले जाना पड़ा। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि गांव के चारों ओर कोई पक्का रास्ता नहीं है। सभी वाहन कीचड़ में फंसे हुए हैं और कच्चा रास्ता पूरी तरह से खराब स्थिति में है। इस सड़क से…
फर्रुखाबाद: समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा: डीएम व एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण, शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारम्भिक परीक्षा-2023 का आयोजन पूर्णतः शांतिपूर्ण, पारदर्शी और शुचितापूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी तथा पुलिस अधीक्षक महोदया आरती सिंह ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया और परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने केंद्र प्रभारियों से सुरक्षा, अनुशासन, निगरानी और परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी…
