फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जुलाई 2025 जनपद के लोकप्रिय सांसद मुकेश राजपूत ने आज अपने स्थानीय आवास पर जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। विभिन्न क्षेत्रों से पधारे जनमानस ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, आवास तथा अन्य दैनिक समस्याओं से संबंधित प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किए। सांसद श्री राजपूत ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र समाधान हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का पहला दायित्व जनता की समस्याओं को प्राथमिकता…

प्राइवेट स्कूल की मनमानी फ़ीस व किताबों के अधिक दाम लेने की शिकायत करने के लिए गोंडा से लखनऊ छात्रों ने पैदल यात्रा कि

शिवम पांडे व अन्य छात्रों के साथ गोंडा से लखनऊ पैदल यात्रा निकाली गई थी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी मिलने के लिए. लेकिन मुख्यमंत्री आवास के पुलिस कर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें जबरन गाड़ी में ठूस के एक एक को बैठा के इको गार्डन में भेज दिया. और मुख्यमंत्री जी से मिलने नहीं दिया गया. जबकि शिवम पांडे ने कोई खुद का मामला लेके नहीं गए थे. वो पूरे देश के गरीब किसान व अन्य लोगों के बच्चों के भविष्य के प्रति गए थे.…

लखनऊ:यूपी पुलिस मुख्यालय में हुआ प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान समारोह, पुलिस परिवारों के लिए गौरव का क्षण।

लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) के ऑडिटोरियम में आज “वामा सारथी” संस्था द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एक भावुक और प्रेरणादायक आयोजन बन गया। इस कार्यक्रम में यूपी पुलिस के सेवा में कार्यरत अधिकारियों और कर्मियों के उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने शैक्षणिक क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अनेक सामाजिक और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। ये वही बच्चे…

फर्रुखाबाद:रेलवे रोड निर्माण को लेकर व्यापारियों ने दिया धरना, अधिकारियों के लिखित आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 रेलवे रोड के अधूरे निर्माण और बिजली पोल शिफ्टिंग कार्य की धीमी प्रगति को लेकर शुक्रवार को फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के व्यापारियों ने चौक बाजार में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। धरने का नेतृत्व फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने किया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह धरना दोपहर बाद अधिकारियों के लिखित आश्वासन के बाद स्थगित कर दिया गया। धरने के दौरान विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार मौके पर…

फर्रुखाबाद:लापता 15 वर्षीय बालक को पुलिस ने 2 घंटे में बरामद कर परिजनों को सौंपा, आमजन ने की प्रशंसा

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 शहर के शीशम बाग इलाके में रहने वाले रहीस खान का 15 वर्षीय पुत्र हमजा शनिवार को अचानक स्कूल जाने के बाद लापता हो गया। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बावजूद जब हमजा का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने स्थानीय पुलिस से सहायता की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी अमृतपुर एवं कोतवाली फतेहगढ़ के प्रभारी रणविजय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शीशम बाग क्षेत्र में…

फर्रुखाबाद नगर पालिका द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉलिथीन बहिष्कार पर जागरूकता अभियान।

(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए नगर क्षेत्र में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को पॉलिथीन के उपयोग से होने वाली गंभीर बीमारियों और पर्यावरणीय नुकसान के प्रति संवेदनशील बनाना रहा। नगर के मोहल्ला मेमरान स्थित दुर्गा जी के मंदिर पर प्रस्तुत किए गए नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों ने जीवंत अभिनय के माध्यम से यह दर्शाया कि किस प्रकार पॉलिथीन…

फर्रुखाबाद : जिला राठौर साहू समाज की द्वितीया बैठक का आयोजन

द दस्तक 24 न्यूज़: जिला राठौर साहू समाज की द्वितीया बैठक पर कार्यक्रम की बनेगी रणनीति !विगत वर्ष की भांति इस वर्ष 2025 में भी वार्षिक अधिवेशन एवं मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है ! कार्यक्रम की रूपरेखा एवं प्लान तैयार करने हेतु द्वितीय बैठक दिनांक 27/7/ 2025 दिन रविवार को श्री संजय सिंह राठौर के आवास नाला मच्छरटटा फर्रुखाबाद शाम 3:00 बजे बैठक होगी !जिसमें जिला स्तरीय कार्यकारी के सभी संरक्षकगढ़ पदाधिकारी सदस्य एवं ब्लॉक स्तरीय अध्यक्षों की उपस्थिति अनिवार्य होगी !बैठक में अपने-अपने विचार…

फर्रुखाबाद:कोतवाली कायमगंज पुलिस ने नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 कोतवाली कायमगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ आरती सिंह के दिशा-निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह और क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियुक्त राज पुत्र राजू, निवासी मोहल्ला जयजयराम, थाना कासगंज, जनपद कासगंज को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश…

फर्रुखाबाद की बेटियाँ कबड्डी में दिखाएंगी दमखम, मंडलीय ट्रायल्स के लिए 10 खिलाड़ियों का चयन

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 फतेहगढ़ स्थित स्व. ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय महिला कबड्डी ट्रायल्स के बाद फर्रुखाबाद की 10 होनहार खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल्स के लिए किया गया है। यह ट्रायल्स आगामी 29 जुलाई 2025 को सायं 3:00 बजे कानपुर के छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय में आयोजित किए जाएंगे। मंडलीय स्तर पर चयनित टीम 4 से 6 अगस्त तक आगरा में होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता पूरे…

फर्रुखाबाद:कारगिल विजय दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन, पूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आज आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर एक गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री फतेहचंद वर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के उपाध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी श्री शिव महेश द्विवेदी उपस्थित रहे। संगोष्ठी में कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन करने वाले पूर्व सैनिकों को शाल एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह राष्ट्रभक्ति…

फर्रुखाबाद:आरओओ/एआरओ भर्ती परीक्षा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण

(द दस्तक 24 न्यूज़) , 26 जुलाई 2025 जिले में आयोजित होने वाली आर0ओओ/ए0आर0ओ0 भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कमालगंज स्थित आर0पी0 स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आर0पी0 इंटर कॉलेज तथा फिरोज गांधी इंटर कॉलेज का दौरा किया। उन्होंने केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, सुरक्षा इंतजाम तथा सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की गहनता से जांच की। जिलाधिकारी ने कॉलेज प्रबंधन…

फर्रुखाबाद में 10 अगस्त से शुरू होगा फाइलेरिया मुक्त अभियान, एसडीएम सदर ने की दवा सेवन की अपील

(द दस्तक 24 न्यूज़), 26 जुलाई 2025 जनपद समेत उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में 10 अगस्त से फाइलेरिया (हाथी पांव) उन्मूलन अभियान की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी। इसी संबंध में एसडीएम सदर रजनीकांत की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम सदर ने सभी जनपदवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और दवा का सेवन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है और…

प्रयागराज : कलस्टर/समूह में स्थापित करें परियोजना/स्व रोजगार इकाई, मिलेगा 50,000 रू0 का अनुदान

विशेष केन्द्रीय सहायता द्वारा प्रायोजित एवं उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0, महानगर, लखनऊ द्वारा संचालित पी0एम0-अजय योजनान्तर्गत ग्रान्ट-इन -एड (आय सृजक योजनाए) का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उक्त योजनान्तर्गत जनपद प्रयागराज में निवासित ऐसे व्यक्ति लाभान्वित किये जायेंगे, जो लाभार्थी अनुसूचित जाति का व्यक्ति एवं जनपद का निवासी हो, लाभार्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, लाभार्थी का परियोजना की जरूरतानुसार साक्षर होना अनिवार्य है, लाभार्थी कलस्टर एवं समूह के रुप में कार्य करने का इच्छुक हो, लाभार्थी पूर्व में निगम द्वारा संचालित…

प्रयागराज : समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक परीक्षा) की परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार एवं कटिबद्ध

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 27 जुलाई को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक परीक्षा) निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि…

लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस मनाते हुए कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया

गोला गोकर्णनाथ – देश में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है साल 1999 में भारत ने पाकिस्तान को कारगिल में करारी शिकस्त दी थी।कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को शहीद हुए भारतीय जवानों के सम्मान हेतु कांग्रेसियों ने जनपद लखीमपुर खीरी में दर्जनों जगह कारगिल विजय दिवस मनाया इसी कड़ी में गोला गोकर्णनाथ में शहीद वीर अब्दुल हमीद पार्क पर दर्जनों कांग्रेसियों ने कारगिल विजय दिवस मनाते हुए कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए याद किया। इस अवसर…

लखीमपुर खीरी : छोटी काशी गोला में तीसरे सोमवार को होने वाले मेले का एसपी ने लिया जायजा,दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखीमपुर खीरी – पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा द्वारा शनिवार को थाना गोला पर श्रावण मास के तृतीय सोमवार के दृष्टिगत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं मेले की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं ब्रीफिंग कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।श्रावण मास के तृतीय सोमवार के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं कावरियों की भीड़ तथा लगने वाले श्रावण मेले के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों की समीक्षा की गई तथा ड्यूटी में लगे अधिकारियो कर्मचारियों की ब्रीफिंग की गयी एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने प्राइमरी स्कूलों के विलय के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्राइमरी स्कूलों को बंद कर उन्हें अन्य विद्यालयों में मर्ज (विलय) किए जाने की नीति के विरोध में आज जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट फर्रुखाबाद में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री, वर्तमान सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिव कन्या कुशवाहा जी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी का कहना है कि यह नीति गरीब, ग्रामीण और…

फर्रुखाबाद: थाना समाधान दिवस अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपद के थाना जहानगंज में आज फरियादियों की समस्याएं सुनने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह स्वयं पहुंचे। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान आए शिकायतकर्ताओं की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं न्यायोचित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. संजय सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों से कहा कि जनसुनवाई केवल एक औपचारिकता न होकर पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का माध्यम होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध निस्तारण किया जाए,…

फर्रुखाबाद:जनपद में श्रावण मास तृतीय सोमवार व नाग पंचमी पर्व पर लागू होगा रूट डायवर्जन, भारी मालवाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 श्रावण मास के तृतीय सोमवार व नाग पंचमी पर्व के दृष्टिगत जनपद फतेहगढ़ में भारी भीड़ व कावड़ यात्रा के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से दिनांक 26 जुलाई 2025 रात्रि 8:00 बजे से दिनांक 29 जुलाई 2025 रात्रि 8:00 बजे तक भारी मालवाहनों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। जनपद पुलिस प्रशासन द्वारा जारी रूट डायवर्जन आदेश के अनुसार, फतेहगढ़ में प्रवेश करने वाले ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डम्पर, लोडर आदि भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों…

फर्रुखाबाद:थाना समाधान दिवस पर कमालगंज पहुंचे डीएम व एसपी, जन-सुनवाई कर दिए निर्देश।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 26 जुलाई 2025 जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ के तहत शनिवार को जिलाधिकारी श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने थाना कमालगंज का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जन-सुनवाई करते हुए मौके पर मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जन-सुनवाई के दौरान कई ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पारिवारिक कलह, बिजली-पानी की समस्याओं, व पुलिस से संबंधित शिकायतों को रखा। जिलाधिकारी द्विवेदी ने स्पष्ट…