(द दस्तक 24 न्यूज़) , 30 जुलाई 2025 जनपद में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को गरिमामय और सम्मानपूर्वक ढंग से मनाने के लिए तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों को उनके उत्तरदायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी महापुरुषों की मूर्तियों की सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य समय से पूर्ण किया जाए।…
Category: रुझान
फर्रुखाबाद में सड़क का नामकरण “शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रंजीत कुमार संपर्क मार्ग” किया गया
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद फर्रुखाबाद में जमाल खां की मजार से कंझाना तक जाने वाले ग्रामीण संपर्क मार्ग (कुल लंबाई 6.84 किलोमीटर) का नामकरण “शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रंजीत कुमार संपर्क मार्ग” के रूप में किए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है। यह निर्णय प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग (अनुभाग-1) द्वारा लिया गया है और इस संबंध में शासनादेश संख्या-325/2025/आई/1040085/23-1-25-23-1099/112/2025 दिनांक 29 जुलाई 2025 को जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष द्वारा भेजे गए…
फर्रुखाबाद:पुलिस परिवारों के मेधावी बच्चों को वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने किया सम्मानित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस विभाग में सेवारत अधिकारियों व कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया था, जिन्होंने विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने माता-पिता और विभाग का गौरव बढ़ाया। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजय वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं…
फर्रुखाबाद:कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम को लेकर दिल्ली में हुई अहम बैठक, सांसद मुकेश राजपूत रहे शामिल।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल, राम भक्त पद्मश्री स्व. कल्याण सिंह जी की पुण्यतिथि (21 अगस्त 2025) के अवसर पर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आज उन्नाव से लोकप्रिय सांसद डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी जी महाराज के दिल्ली स्थित आवास पर संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद माननीय राजवीर सिंह (राजू भैया) जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री श्री संदीप सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर फर्रुखाबाद से सांसद श्री मुकेश…
फर्रुखाबाद:साइबर क्राइम पीड़ित को मिली राहत: फतेहगढ़ पुलिस ने वापस कराए ₹1.28 लाख।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। थाना राजेपुर पर पंजीकृत एक साइबर क्राइम के मामले में फतेहगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹1,28,000/- की ठगी गई रकम वापस पीड़ित के खाते में जमा कराई है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी अमृतपुर/क्राइम अजय वर्मा के निर्देशन में की गई। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी व उनकी टीम द्वारा यह सफलता हासिल की गई। मामला क्या…
फर्रुखाबाद:कायमगंज पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज संजय वर्मा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मु.अ.सं. 132/2025 धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त पुकार दिवाकर उर्फ हैप्पी पुत्र महिमा चन्द्र निवासी ग्राम पितौरा, कायमगंज, जनपद फतेहगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। ★घटना का विवरण: दिनांक 13 जून 2025 को…
फर्रुखाबाद में गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार हेतु प्रस्ताव आमंत्रित, जिलाधिकारी ने जारी किया निर्देश।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों के चयन हेतु जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों से प्रस्ताव एवं आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी द्वारा जारी आदेश के माध्यम से दी गई। आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय एकीकरण अनुभाग, लखनऊ के शासनादेश संख्या 148/वालेंसी/2025-18 दिनांक 01.01.2025 के अनुपालन में 26 जुलाई 2025 को यह निर्णय लिया गया है कि “गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार” के…
लखीमपुर खीरी : सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज गोला की छात्रा का मॉडल राज्य स्तरीय प्रदर्शनी हेतु चयनित
गोला गोकर्णनाथ – स्थानीय विद्यालय वि०कु०स्मा० सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कॉलेज की छात्रा स्वास्तिका सिंह पुत्री श्री अतुल प्रताप सिंह का मॉडल जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत वर्ष 2024-25 में चयनित हुआ है जिसे अब राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा जनपद स्तरीय इस नवाचार मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन दिनाँक 26/07/2025 को प० दीन दयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लखीमपुर में हुआ था जिसमें जिसमे गोला सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 9 की छात्रा स्वास्तिका सिंह का यह मॉडल रेलगाड़ी के…
फर्रुखाबाद:फाइलेरिया से बचाव हेतु छात्राओं की पहल: मदन मोहन कनौडिया इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जनपद सहित उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में आगामी 10 अगस्त से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। इसी के तहत मदन मोहन कनौडिया इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता के उद्देश्य से एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें उन्होंने फाइलेरिया से बचाव की दवा सेवन करने की अपील की। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, लेकिन इससे बचाव संभव है। पिछले वर्ष मैंने, स्टाफ…
फर्रुखाबाद:रौनक शाक्य ने प्रदेश स्तर पर लहराया परचम, तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन’ ने किया सम्मानित।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 गौरवशाली उपलब्धि हासिल कर जनपद फर्रुखाबाद और समाज का नाम रोशन करने वाली छात्रा रौनक शाक्य को तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन द्वारा सम्मानित किया गया। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य एवं उनके सहयोगियों राधेश्याम शाक्य, महावीर सिंह शाक्य और संतोष शाक्य ने रौनक को पगड़ी पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रौनक शाक्य, जो मूलतः ग्राम नगला जैतपुर निवासी डॉ. विजय शाक्य की सुपुत्री हैं, ने हाल ही में लखनऊ में आयोजित सीबीएसई की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में…
प्रयागराज: मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मंगलवार को गॉधी सभागार आयुक्त कार्यालय, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज में मण्डलीय उद्योग बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा में अध्यक्ष महोदय में उपस्थित उपायुक्त उद्योग/सम्बन्धित सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित कराया जाए। लाभाभी परक योजना में प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया। एम. एस.एम.ई. नीति 2017 की समीक्षा में मण्डल स्तर पर कोई प्रकरण लम्बित नही है, एवं एम. एस.एम.ई. नीति 2022 की समीक्षा में संयुक्त…
प्रयागराज: विधान परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी ने विकास भवन परिसर में आकांक्षा हॉट का किया उद्घाटन
आकांक्षा हॉट में स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के साथ-साथ स्वास्थ्य पोषण एवं एनआरएलएम के समूह के स्टाल लगाए गए, जिसमें वृहद पैमाने पर स्थानीय लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षात्मक विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद स्तर पर आयोजित आकांक्षा हॉट का उद्घाटन सुरेंद्र चौधरी माननीय सदस्य विधान परिषद के द्वारा विकास भवन परिसर में किया गया। आकांक्षा हॉट में स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के साथ-साथ स्वास्थ्य पोषण एवं एनआरएलएम के समूह के स्टाल लगाए गए, जिसमें वृहद पैमाने पर स्थानीय लोगों…
कन्नौज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तलवार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 जनपद की विशुनगढ़ थाना पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत विशुनगढ़ पुलिस ने ग्राम नन्दग्रामपुर से एक अभियुक्त को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पवन पुत्र इन्द्रपाल निवासी ग्राम नन्दग्रामपुर, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक नाजायज तलवार बरामद की…
कन्नौज:जनता की समस्याओं के समाधान हेतु तत्पर कन्नौज पुलिस ,एसपी विनोद कुमार ने की जनसुनवाई
कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने आज पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन के अंतर्गत आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आए फरियादियों ने विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं शिकायतें दर्ज कराईं, जिन पर एसपी विनोद कुमार ने गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित प्रभारी निरीक्षकों व थानाध्यक्षों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी श्री कुमार ने स्पष्ट कहा कि जन समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता…
फर्रुखाबाद:आप ने यूपी में संगठन विस्तार के तहत विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य को किया नियुक्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की स्वीकृति से 10 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियाँ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रखर श्रीवास्तव द्वारा अधिकृत पत्र के माध्यम से की गईं। घोषणा के अनुसार, फर्रुखाबाद जनपद से एडवोकेट जितेन्द्र सिंह शाक्य को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री शाक्य लंबे समय से सामाजिक एवं विधिक क्षेत्र में…
फर्रुखाबाद: पुलिस की बहादुरी को सलाम – व्यापार मंडल करेगा सम्मान।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 नगर उद्योग व्यापार मंडल व नगर युवा व्यापार मंडल (मिश्रा गुट), फर्रुखाबाद द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होटल मोहन पैलेस, रेलवे रोड पर 30 जुलाई दोपहर 01 बजे किया जा रहा है। यह कार्यक्रम फर्रुखाबाद पुलिस की सराहनीय कार्यप्रणाली और बहादुरी को सम्मान देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। हाल ही में एक मासूम बच्ची के अपहरण की घटना में पुलिस द्वारा मात्र 22 घंटे में बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही, कई मासूम बच्चियों के…
लखीमपुर खीरी : पांच लाख से अधिक कावड़ियों ने किया गोला के भोला का जलाभिषेक,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने स्वयं संभाला मोर्चा
गोला गोकर्णनाथ – श्रावण माह के तीसरे सोमवार को छोटी काशी गोला नगरी पूरी तरह से भक्तिमय नजर आई हर हर बम बम,जय भोले की जयघोष से पूरा गोला नगर गूंजायमान हो उठा हर रोड पर भगवा वस्त्र धारण किए सिर्फ कावड़िया ही नजर आए। कांवड़ियों पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छोटी काशी गोला में जलाभिषेक कर कावड़ियों पर पुष्प वर्षा कर कावड़ियों का भव्य स्वागत किया,इसी कड़ी में गोला विधायक अमन गिरी ने हिन्दू संगठनों के साथ शिव मंदिर पहुंचकर…
लखीमपुर खीरी : डीएम ने छोटी काशी गोला में किया जलाभिषेक,बताया छोटी काशी गोला को शिवभक्ति का महाकुंभ
गोला गोकर्णनाथ – श्रावण माह के तीसरे सोमवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने छोटी काशी गोला में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और विधि विधान से पूजा अर्चना कर खीरीवासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना की और गोला नगर में पधारे सभी श्रद्धालुओं व कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने श्रावण मेले से जुड़ी व्यवस्थाओं की पूरी गहन जाँच पड़ताल की रूट डायवर्जन, जल सेवा, बैरिकेडिंग से लेकर खोया-पाया केंद्र तक सब कुछ 24×7 मोड में रहा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के साथ अपर जिलाधिकारी…
लखनऊ:गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के डीएम बदले, नई नियुक्तियों से विकास को मिलेगी गति
लखनऊ:(d दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक अमले में बड़ा फेरबदल करते हुए गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिलों के जिलाधिकारियों (डीएम) का तबादला कर दिया है। इन तबादलों को दोनों जिलों में प्रशासनिक कार्यक्षमता को नई दिशा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। गौतमबुद्ध नगर को मिली नई डीएम मेधा रूपम गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा का तबादला कर उन्हें प्रयागराज का नया डीएम बनाया गया है। उनकी जगह पर कासगंज की जिलाधिकारी रहीं मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर…
फर्रुखाबाद: राजकीय आईटीआई फर्रुखाबाद में 29 जुलाई को लगेगा रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला, 450 पदों पर होगी भर्ती
(द दस्तक 24 न्यूज़) 28 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आ रहा है। दिनांक 29 जुलाई 2025 (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से संस्थान परिसर में रोजगार मेला एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में तीन प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और कुल 450 रिक्त पदों पर चयन किया जाएगा। कौन-कौन कर सकता है प्रतिभाग? इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बी.टेक, बी.ए., बी.एससी. आदि उत्तीर्ण युवा अभ्यर्थी (छात्र/छात्राएं) भाग ले सकते हैं। खास बात यह…
