फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2025 जनपद के ब्लाक मोहम्मदाबाद के ग्राम व पोस्ट सिरौली में पिछले 20 वर्षों से कच्चे नाले का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिसके चलते ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में हालात और बिगड़ जाते हैं, क्योंकि नाले का गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में भर जाता है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि दलदल से गुजरना उनकी मजबूरी बन चुका है। नाले का गंदा पानी घरों की दीवारों में दरारें डाल चुका है, जिससे कभी…
Category: रुझान
लखीमपुर खीरी : रक्षाबंधन पर सुरक्षा का संकल्प,राखी के धागे में पिरोया विश्वास और सम्मान
लखीमपुर खीरी – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने जनपद के पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा की कलाई पर राखी बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर उन्होंने जनपद की प्रत्येक महिला के सम्मान और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दिलाया।राखी का यह त्यौहार केवल एक पारंपरिक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और सुरक्षा का वह अटूट धागा है, जो बहन अपने भाई की कलाई पर सजाकर समाज में सम्मान और संरक्षा…
लखीमपुर खीरी : गोला तीर्थ पुरोहित कल्याण समिति के पदाधिकारी अपनी समस्याओं को लेकर गोला विधायक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे
गोला गोकर्णनाथ – बृहस्पतिवार को गोला तीर्थ पुरोहित कल्याण सीमित के अध्यक्ष अशोक जोशी समिति पदाधिकारियों के साथ गोला विधायक माननीय अमन गिरी के तीर्थ आवास पर पहुंचे। समिति के अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ पुरोहितों की समस्याओं को लेकर विधायक को अवगत कराया समिति के पदाधिकारियों ने बताया तीर्थ परिसर जो पुरोहितों के बैठने एव तीर्थ यात्रियों के पूजा अर्चना की जगह होती है उन घाटो के सामने कुछ अराजक तत्वो ने अपनी दुकाने लगा दी जिस पर तीर्थ पुरोहितों के विरोध करने पर अराजक तत्व लडाई झगडे पर…
फर्रुखाबाद:होमगार्ड्स कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण, जिलाधिकारी व जिला कमाण्डेन्ट ने किया हरिशंकरी पौधा रोपित
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश शासन एवं होमगार्ड्स मुख्यालय लखनऊ के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान के क्रम में आज होमगार्ड्स कार्यालय परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी एवं जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स डी.एन. सिंह ने हरिशंकरी पौधा (बरगद, पीपल एवं पाकड़ का त्रिवेणी रोपण) का विधिवत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के महत्व को रेखांकित करते हुए जिलाधिकारी महोदय ने उपस्थित होमगार्ड्स जवानों एवं अधिकारियों को पेड़-पौधों की उपयोगिता, पर्यावरणीय…
फर्रुखाबाद:लगातार बारिश और तेज हवाओं से गन्ना फसल को नुकसान, किसान भाई सतर्क रहें – जिला गन्ना अधिकारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 पिछले कुछ दिनों से जिले में हो रही लगातार बारिश और तेज हवाओं के चलते किसानों की गन्ना फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिला गन्ना अधिकारी श्री सुधीर कुमार गुप्ता ने प्रेस नोट जारी करते हुए किसानों से सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा और हवा के कारण खेतों में अत्यधिक नमी और जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे कई जगहों पर गन्ना गिर गया है। गन्ना गिरने से फसल की गुणवत्ता और उपज पर…
फर्रुखाबाद:गंगा का बढ़ा जलस्तर, तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड में
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 अगस्त 2025 जनपद में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। लगातार बढ़ते पानी से गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार को तहसील सदर के नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने राजस्व विभाग की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने विकास खंड कमालगंज के ग्राम जंजाली नगला, खेम रेंगाई और चाचूपुर में पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और…
लखीमपुर खीरी : एसपी को विद्यालय की छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र,लंबी उम्र और खुशहाली की करी कामना
लखीमपुर खीरी – रक्षाबंधन पर्व के शुभ अवसर पर शुक्रवार को विभिन्न विद्यालय सनातन धर्म बालिका इण्टर कॉलेज,पंडित दीन दयाल उपाध्याय इण्टर कॉलेज,पंडित दीन दयाल उपाध्याय विद्या मन्दिर,आर्य कन्या डिग्री कॉलेज व स्कोलर वर्ल्ड कॉलेज की छात्रओं ने पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा को राखी बांधी।इस अवसर पर छात्राओं ने उनकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं है बल्कि यह आपसी विश्वास स्नेह और सुरक्षा के गहरे…
पीलीभीत:बिलसंडा में भाजपा कार्यकर्ता 12 अगस्त को निकलेंगे तिरंगा यात्रा।
बिलसंडा: पीडब्ल्यूडी गेस्टहउस में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंडल कार्यशाला में बिलसंडा मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बिलसंडा मंडल की कमेटी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस कार्यशाला में आगामी तिरंगा यात्रा की तैयारी को लेकर मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला मंत्री आयुष मिश्रा जी ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य यह है कि लोगों में देश भक्ति की भावना को प्रोत्साहन करते हुए हर घर तिरंगा लहराने को बढ़ावा देना है। तिरंगा…
फर्रुखाबाद:जाहरवीर गोगा जी महाराज के ऐतिहासिक मेले को लेकर प्रशासन सतर्क, बैठक में लिए गए अहम निर्णय
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 जनपद में हर वर्ष की भांति इस बार भी जाहरवीर गोगा जी महाराज का ऐतिहासिक मेला भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों और कानून-व्यवस्था को लेकर जिला अधिकारी सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (ADM) अरुण कुमार सिंह ने की। बैठक में मेला आयोजन से जुड़े कई नियमों में बदलाव की घोषणा की गई। ADM अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष मेले के दौरान केबिल लाइन नहीं काटी जाएगी, जिससे…
प्रयागराज:संगठित अपराध के अंत का संकल्प — STF की कार्रवाई में कुख्यात शूटर आशीष रंजन उर्फ छोटू ढेर
प्रयागराज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध के विरुद्ध चल रही विशेष कार्यबल (STF) की मुहिम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कुख्यात शूटर और सुपारी किलर आशीष रंजन सिंह उर्फ छोटू को प्रयागराज में STF ने मुठभेड़ में मार गिराया। यह कार्रवाई राज्य सरकार की ‘संगठित अपराध के अंत का संकल्प’ नीति के अंतर्गत की गई है, जिसके तहत प्रदेश को अपराधमुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ❖ कई राज्यों में फैला था अपराध का जाल ढेर हुआ अपराधी छोटू,…
फर्रुखाबाद:265वां सालाना उर्स 9 अगस्त से — सूफी संत की दरगाह पर दिखेगी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 लोको कैंट फतेहगढ़ की ऐतिहासिक और गंगा-जमुनी तहजीब की प्रतीक दरगाह हज़रत मखदूम शाह सय्यद शहाबुद्दीन औलिया अलैहि रहमा में इस वर्ष 265वां सालाना उर्स ए मखदूम 9 अगस्त से 12 अगस्त 2025 तक बड़े ही अकीदत व मोहब्बत के साथ मनाया जाएगा। इसकी जानकारी दरगाह परिसर में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद शरीफ उर्फ मोहब्बत शाह और नायब सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद वसीम उर्फ मोहम्मद मियां ने दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर देशभर से हज़ारों जायरीन…
नई दिल्ली:UPI हमेशा मुफ्त नहीं रह सकता- RBI गवर्नर की टिप्पणी ने डिजिटल पेमेंट पर नई बहस छेड़ी
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 देश की डिजिटल भुगतान क्रांति की रीढ़ बन चुके यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लेकर एक अहम बयान सामने आया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने संकेत दिया है कि भविष्य में UPI ट्रांजेक्शन हमेशा मुफ्त नहीं रह सकते, और अंततः इसकी लागत उपभोक्ताओं या व्यवसायों को वहन करनी पड़ सकती है। गवर्नर मल्होत्रा ने यह टिप्पणी बुधवार को मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की। उन्होंने स्पष्ट किया, “यह अभी भी…
कानपुर:मंडलीय ऋण सहकारी आवास समिति लिमिटेड की अध्यक्ष बनीं केतकी कुशवाहा, निर्विरोध हुआ चयन
कानपुर:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 मण्डलीय ऋण सहकारी आवास समिति लिमिटेड, कानपुर मण्डल की प्रबंध कमेटी का चुनाव आज समिति के क्षेत्रीय शाखा कार्यालय, आवास निगम परिसर, नया बाजार चुन्नीगंज, कानपुर नगर में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से सम्पन्न कराया गया। यह चुनाव जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार यादव की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में कुशवाहा समाज की जानी-मानी समाजसेविका श्रीमती केतकी कुशवाहा को निर्विरोध सभापति (अध्यक्ष) चुना गया।, वहीं श्रीमती ऊषा दीक्षित को उपाध्यक्ष (उप सभापति)…
लखीमपुर खीरी : गोला ब्लॉक कुंभी में सीडीओ का औचक निरीक्षण,कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर
गोला गोकर्णनाथ – गोला ब्लॉक कुंभी में सीडीओ का औचक निरीक्षण कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक कार्यालय में उपस्थिति रजिस्टर की जांच में 30 में से 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 10 संविदा और पांच नियमित कर्मचारी बगैर सूचना के अनुपस्थित मिले इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा नियमित कर्मचारियो का एक दिन का वेतन काटा जाए और संविदा कर्मचारियो का मानदेय तत्काल रूप से बाधित किया जाए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने…
सीतापुर : सांसद अशोक कुमार रावत ने जन सभा को किया सम्बोधित , भाजपा प्रत्याशी सीमा भार्गव को भारी मतों से जिताने के लिए की अपील
मिश्रित / नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य के चेयर मैन पद के उपचुनाव को लेकर आज कस्बा मिश्रित के नगर पालिका कार्यालय के पीछे मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के जिलाअध्यक्ष सुदीप मिश्रा के नेत्रतिव व पूर्व सभासद राजेश मिश्रा के संयोजक में आज एक जन सभा का आयोजन किया गया । आयोजित जन सभा में सांसद अशोक कुमार रावत , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव , भाजपा जिला महा मंत्री रोहित सिंह आदि ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी…
इटावाः जनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुख्य अतिथि डॉ मुकेश यादव के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के संजोयक बृजेश यादव प्रधानाचार्य श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों डॉ संजय शर्मा,डॉ शिव कुमार , डॉ उमेश,गुफरान अहमद, कप्तान सिंह वर्मा,जगदीश सिंह का स्वागत किया । इस जनपदीय विद्यालयीय हैंडबाल प्रतियोगिता में श्रीमती इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज खरगपुर सरैया,हिन्दू विद्यालय जसवन्तनगर, एस. डी.आर्ट.एम. विद्यालय धर्मनगर,चित्र गुप्त ई.का.और पीएम. श्री विद्यालय कंधानी के छात्र/छात्राओं का ट्रायल लेकर मंडलीय प्रतियोगिता के…
फर्रुखाबाद:सचेत (SACHET) मोबाइल एप: आपदा से सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज) 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा संख्या-633/ICEM/2025-28, दिनांक 04.08.2025 के निर्देशानुसार आम जनमानस को राष्ट्रीय एकीकृत आपदा चेतावनी पोर्टल “SACHET” एवं संबंधित मोबाइल एप के प्रचार-प्रसार की सूचना दी जा रही है। यह मोबाइल एप्लीकेशन भारत सरकार के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समय से पूर्व चेतावनी प्रदान करना है। 📱 क्या है SACHET मोबाइल एप? SACHET एक ऐसा मल्टी-डायमेंशनल मोबाइल एप है, जो यूजर्स को उनके स्थानीय मौसम, तापमान,…
नई दिल्ली: IAS राहुल सिंह को CBSE चेयरपर्सन के पद पर दो वर्षों का सेवा विस्तार
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के चेयरपर्सन के रूप में कार्यरत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राहुल सिंह की सेवाओं को केंद्र सरकार ने दो वर्ष के लिए और बढ़ा दिया है। वह 1996 बैच के बिहार कैडर के अधिकारी हैं। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के अधीन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राहुल सिंह की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को 11 नवम्बर 2025 से आगामी दो वर्षों तक के लिए बढ़ाया गया है। इसका मतलब है कि अब वे…
नोएडा में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन: 39 बिल्डर्स और कॉलोनाइज़र पर लगेगा भूमाफिया एक्ट, अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में
नोएडा:(द द दस्तक 24 न्यूज़) 07 अगस्त 2025 नोएडा के सेक्टर 82 के आसपास के इलाकों—सलारपुर, भंगेल और ग़ाज़ीपुर—में अतिक्रमण का मसला अब तूल पकड़ता जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण की आँखों के सामने बेतहाशा अवैध निर्माण और ज़मीन कब्ज़ा किया गया, लेकिन कार्यवाही के नाम पर अब तक सिर्फ कागज़ी औपचारिकताएं होती रहीं। कुछ दिन पहले नोएडा प्राधिकरण के सीईओ के आदेश पर इन सभी अतिक्रमित स्थलों पर नोटिस चस्पा किए गए थे, जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। लेकिन स्थिति यह रही कि न तो…
लखनऊ:ED का बड़ा एक्शन , निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन के कई ठिकानों पर छापेमारी
(द द दस्तक 24 न्यूज़) , 07 अगस्त 2025 उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी से जुड़ी एक बड़ी कार्रवाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने निलंबित IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश के करीबी माने जाने वाले निकांत जैन के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई निवेशकों से रिश्वत लेने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते की गई है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमें सुबह से ही लखनऊ के गोमतीनगर के विशाल खंड स्थित निकांत जैन के आवास और दफ्तरों पर कार्रवाई में जुटी रहीं। इसके अलावा मेरठ…
