फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 पर्यावरण संरक्षण और समाज में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना जागृत करने के उद्देश्य से फतेहगढ़ पुलिस ने विशेष पहल की है। पुलिस अधीक्षक, जनपद फतेहगढ़ द्वारा जिला कार्यालय होमगार्ड परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने सामूहिक रूप से वृक्ष लगाए और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य केवल हरियाली बढ़ाना नहीं है, बल्कि समाज में प्रकृति…

प्रयागराज : छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति हेतु करें तत्काल आवेदन

पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा (09-10) एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत कक्षा 11-12 के छात्र/छात्राओं के 02 अक्टूबर, 2025 को छात्रवृत्ति का भुगतान किये जाने का निर्णय शासन द्वारा लिया गया है। जनपद की शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत पात्र छात्र/छात्राओं एवं शिक्षण संस्थाओं को जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सूचित किया है कि छात्रवृत्ति हेतु तत्काल आवेदन करें एवं शिक्षण संस्थायें अपनी प्रोफाइल लॉक करते हुए दिनाक 31.08.2025 तक पात्र छात्र/छात्राओं का आवेदन अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज…

फतेहगढ़ पुलिस की अपील: “संचार साथी” मोबाइल ऐप से खुद को रखें साइबर धोखाधड़ी से सुरक्षित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 पुलिस ने आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क और सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि दूरसंचार विभाग, भारत सरकार ने Sanchar Saathi Portal और Sanchar Saathi Mobile App विकसित किया है, जिसका उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को फर्जी सिम कार्ड, स्पैम कॉल्स और साइबर धोखाधड़ी से बचाना है। इस मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से कोई भी उपभोक्ता संदिग्ध या फर्जी कॉल्स और एसएमएस की आसानी से रिपोर्ट कर सकता है। साथ ही यह ऐप उपयोगकर्ताओं को…

प्रयागराज : राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा प्रशिक्षित, चयनित एवं सूचीबद्ध परा विधिक स्वयंसेवक ही मान्यता प्राप्त है

सचिव/एडीजे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि राष्ट्रीय पैरा लीगल वालंटीयर्स वेलफेयर एसोसिएशन नामक एक संस्था देश के विभिन्न भागों में कार्यरत है, जो पैरा लीगल वालंटीयर्स (पीएलवी) का प्रतिनिधित्व करने का दावा करती है। नालसा के सदस्य सचिव ने आगे बताया है कि नालसा ने ऐसे किसी भी संगठन को मान्यता, संबंद्धता, प्राधिकृत या अनुमोदन प्रदान नहीं किया है। नालसा के निर्देशों के अनुसार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के परा विधिक स्वयं सेवक को ही मान्यता…

प्रयागराज : उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित संस्थागत छात्र आवासीय सुविधा हेतु 30 सितम्बर तक करें आवेदन

उ0प्र0 शासन के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित उच्च शिक्षा में अध्ययनरत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित एवं अस्थिबाधित दिव्यांगजनों को आवासीय सुविधा हेतु राजकीय दृष्टिबाधित छात्रावास, सी.पी.आई. कैम्पस, स्वरूपरानी चिकित्सालय के पास, प्रयागराज (उ0 प्र0) में प्रवेश हेतु 30 सितम्बर 2025 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। प्रवेश आवेदन पत्र निःशुल्क किसी भी कार्यालय कार्य दिवस में उपरोक्त विधा के दिव्यांगजनों द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र, शैक्षिक संस्थान की प्रवेश शुल्क रसीद की छायाप्रति उपलब्ध करानें पर निःशुल्क आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है। प्रवेश छात्रों को मेरिट एवं उनकी दिव्यांगता…

लखीमपुर खीरी : रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में अंतर्जनपदीय कबड्डी जिम्नास्टिक फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता 2025 का हुआ शुभारम्भ

लखीमपुर खीरी – बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी के तत्वाधान में लखनऊ जोन की अन्तर्जनपदीय कबड्डी क्लस्टर महिला/पुरुष कबड्डी, जिम्नास्टिक,फेंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता-2025 का शुभारम्भ श्री पवन गौतम अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) एवं श्री विवेक तिवारी सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन्स द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में लखनऊ जोन की कुल 11 टीमों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है जिसमें निर्णायक की भूमिका श्री हितेन्द्र कुमार, श्री विपनेश मिश्रा,श्री योगेश गुप्ता,श्री अरुण वर्मा,श्री रमेश वर्मा एवं सुश्री शैलेश यादव बेसिक शिक्षा विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा निभायी जा रही है। यह प्रतियोगिता…

कासगंज थानाध्यक्ष द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

कासगंज पटियाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना सिकंदरपुर वैश्य में आज थानाध्यक्ष द्वारा ड्रोन कैमरों के लेकर सभी ग्रामप्रधान ओर गणमान्य व्यक्तियों की मीटिंग बुलाकर बताया कि कुछ सर्वेक्षण एजेंसी द्वारा सर्वे का कार्य कराया जा रहा है जिससे किसी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है ग्रामप्रधान ओर गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जानकारी जन जन तक फैलाने की अपील की है कि किसी भी बहकाने पर न आए अगर फिर किसी तरह की कोई शक होती है तत्काल पुलिस को सूचना दें जिससे भ्रामक स्थियां पैदा न हो कई…

कासगंज : किसानों का हित सर्वाेपरि, किसानो की समस्या का हो त्वरित निस्तारण-जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसान यूनियन के प्रतिनिधियों द्वारा जनपद में फ़र्टिलाइज़र के सही वितरण पर ध्यान आकर्षण किया गया गंज मंडी समिति में घट तोली की शिकायत भी सामने आई एवं बिजली विभाग की एक शिकायत जो लाइन मरम्मत से संबंधित है उसको भी किसानों द्वारा यहां पर रखा गया कुछ किसानों द्वारा किसान दिवस से अतिरिक्त शिकायतों को दिया गया किसानों द्वारा 10 शिकायतों का जिलाधिकारी के समक्ष एप्लीकेशन दी गई उर्वरक से संबंधित जिला कृषि अधिकारी एवं और कोऑपरेटिव प्रतिनिधि द्वारा जनपद में उपलब्ध फ़र्टिलाइज़र के संबंध में…

फर्रुखाबाद:राजेपुर ब्लॉक के ग्राम गांधी में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जिले के राजेपुर ब्लॉक के ग्राम गांधी में आज बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौजूद रहकर पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। राहत वितरण कार्यक्रम में माननीय विधायक अमृतपुर सुशील कुमार शाक्य, एसडीएम अमृतपुर, तहसीलदार अमृतपुर सहित भाजपा संगठन से जुड़े मंडल अध्यक्ष लालू राजपूत, मंडल महामंत्री रमेश सोमवंशी, ग्राम प्रधान बबलू सिंह, विवेक सिंह, रोहित कुशवाहा तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधायक सुशील…

फर्रुखाबाद:अमृतपुर विधानसभा में गंगा की बाढ़ से तबाही, सपा नेता डॉ. नबल किशोर शाक्य ने पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों को दी राहत

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में गंगा नदी की बाढ़ ने इस वर्ष विकराल रूप धारण कर लिया है। बाढ़ के कारण हजारों परिवार प्रभावित हैं, लाखों बीघा फसल जलमग्न हो चुकी है और पशु-पक्षी तक बेबस व लाचार हो गए हैं। गांव-गांव तक फैले पानी ने लोगों की आजीविका और जीवन को संकट में डाल दिया है। ऐसे कठिन हालात में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. नबल किशोर शाक्य ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर ग्रामीणों का हाल जाना और उन्हें राहत सामग्री…

लखीमपुर खीरी : इरशाद खान को गोला विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर सपा ने किया जोरदार स्वागत

गोला गोकर्णनाथ – 139 गोला विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधानसभा महासचिव इरशाद खान को बनाए जाने पर सपा नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर इरशाद खान का फूल मालाओं से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और विधानसभा महासचिव बनाए जाने पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने कहा इरशाद खान को विधानसभा महासचिव बनाए जाने से पार्टी को बल मिलेगा और आने वाले 2027 में समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर माननीय श्री…

लखीमपुर खीरी : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वी जयंती पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके महान योगदान को याद किया

गोला गोकर्णनाथ -भारत रत्न, संचार क्रांति के दूत पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बुधवार को संपूर्ण जनपद में कार्यक्रमो का आयोजन हुआ। गोला नगर में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अजीत जैन को अगुवाई में कांग्रेसियों ने पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर व कांग्रेस कैम्प कार्यालय भारत भूषण कालोनी गोला पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय रवि प्रकाश वर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल व नगर अध्यक्ष अजीत जैन ने…

हरदोई आरटीओ के आर आई का वीडियो वायरल सिगरेट पीकर दिखाई तानाशाही अनुशासनहीनता पर उठे सवाल

हरदोई:- हरदोई में योगी सरकार जहां लगातार अधिकारियों कर्मचारियों से अनुशासन और ईमानदारी की अपेक्षा कर रही है वहीं संभागीय परिवहन कार्यालय आरटीओ हरदोई थाना क्षेत्रीय निरीक्षक आर. आई. उमेश चंद्र कटिआर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिससे पूरे प्रशासन की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं वीडियो में आर. आई. को सड़क पर वाहनों का फिटनेस चेक करते समय हाथ में सिगरेट पीते हुए देखा जा सकता है यही नहीं उनके ड्राइवर पप्पू का भी वीडियो सामने आया है जिसमें वह आरटीओ…

पीलीभीत: थाना करेली के थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर।

पीलीभीत: बीसलपुर की विधानसभा के थाना करेली के थाना अध्यक्ष लाइन हाजिर कर दिए गए हैं। थाना करेली के थाना अध्यक्ष दीपक कुमार जनता के प्रति अड़ियल रवैया से सभी क्षेत्रवासियों परेशान थे। थाना अध्यक्ष हमेशा पक्षपात किया करते थे। क्षेत्र वासियों ने परेशान होकर थाना करेली के थाना अध्यक्ष की शिकायत पहले भाजपा के बिलसंडा के मंडल अध्यक्ष श्री संजीव कुमार मौर्य से की ।मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मौर्य , मंडल कमेटी के पदाधिकारी तथा क्षेत्र वासियों ने केंद्रीय मंत्री माननीय श्री जितेंद्र प्रसाद जी से 1 जून 20…

फर्रुखाबाद में गंगा व रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा बुलेटिन के अनुसार जनपद फर्रुखाबाद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। आज सुबह 8 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों में दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोहिया पुल (पांचाल घाट) पर जलस्तर 137.30 मीटर दर्ज किया गया। रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है, जबकि बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर जलस्तर 137.05 मीटर दर्ज हुआ। सिंचाई…

फर्रुखाबाद:कठिन तपस्या के बाद मिली सफलता, विनय दीप रतन शाक्य ने नीट परीक्षा में रचा इतिहास

(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 बौद्ध वचनों में कहा गया है –मनुष्य का जीवन मिलना कठिन है, जीवन मिल जाने पर उसका सही मार्ग पर चलना और भी कठिन है, सद्धम्म का मिलना कठिन है और बुद्ध का होना अति कठिन है। यही वचन आज चरितार्थ होते दिखे जब कठिन संघर्ष और तपस्या के बाद एक छात्र ने अपने परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया। फर्रुखाबाद के देवकी नन्दन शाक्य के सुपुत्र विनय दीप रतन शाक्य ने छह वर्षों की कठिन मेहनत और अनुशासन के बल…

फर्रुखाबाद:कायमगंज में ड्रोन मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया कब्जे में

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गाँव घसिया चिलौली स्थित बीआरसी ऑफिस के पास देर रात एक ड्रोन गिरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। रोशनी से जगमगाते ड्रोन को देखकर लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ड्रोन को कब्जे में ले लिया। इसके बाद वे ड्रोन को लेकर पुलगालिब चौकी पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा को पूरी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस बनी “एंजेल्स इन खाकी”, नवजात शिशु की जान बचाई।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जनपद की फतेहगढ़ पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक नवजात शिशु की जान बचाकर समाज में भरोसे और विश्वास की नई तस्वीर पेश की है। मामला थाना राजेपुर क्षेत्र का है, जहाँ ग्राम प्रहरी डबकी बीरपाल ने सूचना दी कि रामगंगापुर की तरफ़ बरेली-इटावा हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में पड़ा है। सूचना मिलते ही थाना राजेपुर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुँची और शिशु को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पुलिस ने संवेदनशीलता और मानवता…

फर्रुखाबाद: फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई , कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अभियुक्तों के पास से अवैध असलहे बरामद

(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 जिले में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने दो अलग-अलग मुकदमों में अवैध असलहे बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में कोतवाली कायमगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 179/25 धारा 3/25/35 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त पृथ्वीराज पुत्र हरिश्चन्द्र तथा उसकी पत्नी रानी यादव निवासी ग्राम रानापुर गौरे को गिरफ्तार किया।…

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन” के तहत की 18 लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 अगस्त 2025 फतेहगढ़ पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे “Operation Clean” अभियान के अंतर्गत थाना कमालगंज परिसर में लावारिस मोटरसाइकिलों की नीलामी की गई। कुल 18 मोटरसाइकिलों की नीलामी की प्रक्रिया पुलिस प्रशासन की निगरानी में पूरी हुई। इस नीलामी की कार्यवाही अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्री आलोक सिंह के निर्देशन, पुलिस महानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री हरीश चन्द्र के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह की देखरेख में सम्पन्न हुई। नीलामी की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी…