आज कुछ बड़ा और दिलचस्प होने वाला है : शादी की अनाउंसमेंट करने वाले हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 6 फरवरी को कियारा आडवाणी के साथ शादी करने वाले हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।अब हाल ही में सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो आज एक अनाउंसमेंट करने वाले हैं। उनके इस पोस्ट के बाद कुछ यूजर्स ये कयास लगा रहे हैं कि वो अपनी शादी के बारे में खुलासा करेंगे। वहीं कुछ का ये भी मानना…

सुकेश चंद्रशेखर अब जैकलीन-नोरा के बाद चाहत खन्ना के बारें में कहा- जेल में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया; दो लाख रुपए भी दिए

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ठग सुकेश के साथ फंसी टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना ने हाल ही में कई खुलासे किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सुकेश ने उन्हें धोखे से जेल में मिलने बुलाया था। तब उसने खुद का परिचय तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के भतीजे के रूप में दिया था। जेल में ही शादी के लिए प्रपोज भी किया था।चाहत ने कहा, ‘मैं 18 मई, 2018 को दिल्ली गई थी। मुंबई एयरपोर्ट पर मैं एक महिला एंजल खान से मिली, जिसने कहा कि…

7 टन रंगोली पाउडर से बनाई सोनू की 87,000 वर्ग फीट बड़ी फोटो, वर्ल्ड रिकॉर्ड

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लॉकडाउन के बाद से जनता के फेवरेट एक्टर बन गए हैं। वहीं सोनू सूद भी जनता की मदद करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। जहां सोनू फैंस को उनकी मुंह मांगी चीज देकर खुश कर रहे हैं, वहीं फैंस भी अपने हीरो के लिए कुछ न कुछ खास करते ही रहते हैं। हाल ही में गणतंत्र दिवस को मौके पर सोनू सूद के एक फैन ने उन्हें बेहद खूबसूरत सरप्राइज दिया है, जिसका एक वीडियो सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया…

एक्टर की वापसी और उनकी फ्लॉप फ़िल्में, पूरी खबर पढ़िए

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म पठान से धमाकेदार वापसी की है। शाहरुख की बतौर हीरो 4 साल से कोई फिल्म नहीं आई थी। इनकी आखिरी फिल्म 2018 की जीरो थी जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। जीरो के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने ब्रह्मास्त्र, रॉकेट्रीः द नाम्बी इफेक्टस जैसी फिल्में जरूर कीं, लेकिन इनमें वो महज चंद मिनटों के कैमियो रोल में थे। अब शाहरुख की कमबैक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 110 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड…

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा कमाई पठान ने की पहली ओपनिंग, पढ़िए खबर

शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 55 करोड़ की बंपर ओपनिंग की। बॉलीवुड के इतिहास की फर्स्ट डे पर सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’ ने 51.6 करोड़ का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था।उधर, पठान ने दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। 250 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को दुनियाभर में 8000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। रिलीज से पहले पठान काफी ज्यादा विवादों में थी। फिल्म के गाने…

तेज बुखार में भी करते थे सोहराब मोदी शूटिंग, मुगल-ए-आजम बनाने से कर दिया था इनकार

आज 30-40 के दशक के फेमस डायरेक्टर-एक्टर सोहराब मोदी की 39वीं पुण्यतिथि है। ये वो थे जिन्होंने हिंदी सिनेमा को शुरुआत से ही देखा। पुकार, झांसी की रानी और जेलर जैसी फिल्में उन्हीं का देन हैं। पारसी परिवार में जन्में सोहराब मोदी का रुझान बचपन से ही फिल्मों की तरफ था। बड़े होकर बेहतरीन फिल्में बनाकर उन्होंने अपना ये शौक पूरा किया और आज उनके शौक को लोग करियर बनाकर आगे बढ़ते हैं।शुरुआती सफर में उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ घूम-घूम कर ट्रैवलिंग एग्जिबिटर का काम और लोगों को…

आज पढ़िए सबसे शरीफ खलनायक नांबियार के बारे में, जिनकी वजह से अमिताभ को सात किलोमीटर पैदल चलना पड़ा

एम.एन. नांबियार ने पत्नी रुक्मिणी को अपने पास बुलाकर बैठा लिया। उन्होंने पत्नी से बातों ही बातों में कहा, तुमने जिंदगी भर मेरा खूब ख्याल रखा, इसके लिए तुम्हारा शुक्रिया। अब मेरी वजह से तुम्हें और परेशान नहीं होना पड़ेगा। पत्नी उनकी कही बात नजरअंदाज कर अपने कामों में लग गई।दोपहर के 1 बजे थे। नांबियार की पत्नी चाय लेकर आई और उनके पैरों के नजदीक बैठ गई। चाय खत्म करते ही एम.एन.नांबियार अपनी पत्नी को एकटक देखने लगे। देखते हुए कुछ समय के बाद आंखें बंद कीं और फिर…

हमारी भाभी कैसे हो, सारा भाभी जैसी हो, मैच के दौरान फैंस जोर से चिल्लाए

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का नाम बीते कुछ समय से क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें क्रिकेट मैदान पर फैंस शुभमन गिल को सारा अली खान के नाम से चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, हालही में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच इंदौर में खेला गया। ये वीडियो उसी दौरान का है जहां मैच में भी…

आइये जानते हैं पहली इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन नाज के बारे में , पूरी खबर पढ़िए

क्या ट्रांसजेंडर्स भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेते हैं? जवाब है हां। दुनिया की पहली इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर ब्यूटी क्वीन भारत की ही हैं। नाम है नाज जोशी। नाज 7 इंटरनेशनल और 2 नेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट जीत चुकी हैं। मॉडल हैं, ट्रांसजेंडर फैशन आइकॉन भी हैं और एक फिल्म में भी भूमिका निभा चुकी हैं।मगर, यहां तक का नाज का सफर सिहरन पैदा करने वाला था। जब ये पैदा हुईं तो माता-पिता ने खुशियां मनाई कि घर में बेटा हुआ है। ये खुशियां ज्यादा दिन नहीं टिक सकीं। जैसे-जैसे बड़ी हुईं,…

भाई सनी देओल से खाई बॉबी ने मार , पिता धर्मेंद्र के कहने पर करना पड़ा था नीलम कोठारी से ब्रेकअप

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज पूरे 52 साल के हो चुके हैं। बॉबी ने साल 1995 में आई फिल्म बरसात से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। बादल का किरदार निभाकर पहली ही फिल्म से बॉबी को देशभर में पहचान मिली और साथ मिला फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड। शुरुआती करियर में बेहतरीन फिल्मों में नजर आए एक्टर को कुछ ही समय बाद साइड रोल मिलने लगे। अच्छे ऑफर ना मिलने से बॉबी काफी परेशान रहने लगे और उन्हें शराब की लत लग गई। बच्चों की फिक्र थी तो बॉबी ने…

सेल्फी के ट्रेलर लॉन्च के बाद साईं बाबा का अक्षय कुमार ने लिया आशीर्वाद, फैंस से भी की मुलाकात

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सेल्फी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले अक्षय फिल्म के प्रमोशन में लगातार बिजी हैं। इसी बीच एक्टर शिर्डी पहुंचे हैं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। जहां उन्होंने साईं बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद भी लिया। अक्षय को देखने के लिए वहां फैंस की भारी भीड़ जुट गई। इस दौरान उन्होंने गाड़ी से निकल कर फैंस से मुलाकात भी की।सेल्फी का ट्रेलर रिलीज हो गया है।…

पठान फिल्म को देखने के बाद थियेटर में डांस कर रहे लोग, इतना क्रेज कभी नहीं दिखा

शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही इस फिल्म के लिए गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। शाहरुख के फैंस देश के कई हिस्सों में पठान की रिलीज को सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें फैंस फिल्म के गानों पर थिएटर में ही डांस करते दिखाई दे रहे हैं।फैंस फिल्म के गाने बेशरम रंग और झूमे तो पठान पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। जाहिर है कि शाहरुख के फैंस काफी समय से अपने…

‘किसी का भाई किसी की जान’ साउथ इंडियन लुक में दिखीं शहनाज गिल, सलमान की वापसी

सलमान खान के फैंस लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच भाईजान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म के टीजर में सलमान जबरदस्त एक्शन करते दिखे। साथ ही एक्ट्रेस पूजा हेगड़े के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। वहीं, शहनाज गिल भी साउथ इंडियन स्टाइल में दिखाई दे रही हैं। कुल मिलाकर कहा जाए तो ‘किसी का भाई किसी की जान’ का ये टीजर काफी धमाकेदार है, जिसे देखकर आपको मजा…

करियर पर अमिताभ बच्चन की पोती नव्या क्या बोली – आज तक नहीं मिला है एक भी फिल्म का ऑफर

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्मों में न काम करने के बारे में बात की है। नव्या ने कहा है कि उन्हें एक्टिंग में बिल्कुल भी इंट्रेस्ट नहीं है। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उन्हें आज तक एक भी फिल्म ऑफर नहीं हुई है।नव्या ने ब्रूट इंडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘मुझे नहीं पता कि लोगों को ऐसा क्यों लगता है कि मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले होंगे। मुझे आज तक एक…

भारत की ‘नाटू नाटू’ सांग भी ऑस्कर की लिस्ट में शामिल, पूरी खबर पढ़िए

ऑस्कर 2023 के फाइनल नॉमिनेशन की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इसमें भारतीय फिल्म RRR के गाने नाटू-नाटू को बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इस गाने को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। पिछले दिनों नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड में बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी का अवॉर्ड अपने नाम किया था। जबकि क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड में RRR ने बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म और नाटू-नाटू गाने ने बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड जीता था। नाटू-नाटू को एम एम कीरवानी ने कंपोज किया है। पिछले दिनों इस…

भारती सिंह बेटे गोला के साथ एयरपोर्ट पर दिखीं , फैंस ने कहा- ये तो तैमूर से भी ज्यादा सुंदर है

कॉमेडी क्वीन यानी की भारती सिंह जब से बेटे गोला की मां बनी हैं, तब से वह काम के साथ-साथ अपने मां होने के फर्ज को भी बखूबी निभा रही हैं। भारती को अक्सर अपने बेटे गोला के साथ स्पॉट किया जाता है, इसी बीच भारती हाल ही में उनके बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जिसका एक वीडियो सामने आया है। इस दौरान भारती पैपराजी के साथ मस्ती- मजाक करती हुई दिखाई दीं। इस वीडियो में कॉमेडियन व्हाइट कुर्ता के साथ ब्लू जींस पहने हुए नजर आ…

राजकुमार संतोषी ने पुलिस को लिखा खत ‘अगर मुझे सुरक्षा नहीं मिली जान से हाथ धो बैठूंगा’

फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने मुंबई के जॉइंट कमिश्नर को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वालों का कहना है कि अगर उन्होंने अपनी फिल्म गांधी गोडसे एक युद्ध की रिलीज नहीं रोकी तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा।अभी दो दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने राजकुमार संतोषी को काले झंडे दिखाए थे। विरोध कर रहे लोगों का…

फैन ने बुक किया पूरा थिएटर, विवाद, बायकॉट और बंपर एडवांस बुकिंग

शाहरुख खान की फिल्म पठान कल बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। फिल्म के पहले टीजर से शुरू हुए बायकॉट ट्रेंड, फिर बेशरम रंग गाने में दीपिका की भगवा बिकिनी पर विवाद ने फिल्म को काफी सुर्खियों में रखा। पहली बार ऐसा हुआ है कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने अपनी किसी फिल्म के प्रमोशन में हिस्सा नहीं लिया। दोनों एक्टर्स ने ना तो मीडिया को इंटरव्यू दिए, ना ही टीवी चैनल्स के किसी शो में पठान को प्रमोट करते दिखे। सारे विवाद और बायकॉट के बीच 20…

सोशल मीडिया पर अथिया ने शेयर की शादी की फोटोज, एक दूसरे का हाथ थामें नजर आया कपल

फिल्म एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल सोमवार को शादी के बंधन में बंध गए। अथिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कपल एक-दूसरे का हाथ थामकर सात फेरे लेते नजर आ रहा है। अथिया ने लिखा है, ‘तुम्हारी रोशनी में मैंने प्यार करना सीखा है।’ उन्होंने अपनी शादी की पोस्ट के साथ आगे लिखा है, “आज हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ हमने उस घर में शादी की है जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है। हम दिल से इस…

क्यों टूटी सलीम-जावेद की जोड़ी, सफलता मिलते ही बढ़ी दूरियां

एक समय पर सलीम-जावेद की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री में काफी ज्यादा पॉपुलर थी। दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्मों का लेखन किया है। सलीम-जावेद की जोड़ी ने बतौर राइटर सिनेमा को करीब 22 फिल्में दीं। करीब 11 साल काम करने के बाद दोनों की जोड़ी टूट गई। अब जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में इस बात से पर्दा उठाया है कि उनकी और सलीम खान के रास्ते क्यों अलग हो गए।जावेद अख्तर का कहना है कि जब तक वो दोनों स्ट्रगल कर रहे थे तब तक दोनों के बीच…