जांजगीर: पंतोरा चौकी क्षेत्र में सोमवार की रात हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। चरित्र शंका पर पति देवेंद्र सोनी ने ही अपने घर में काम करने वाले प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति सोनी की हत्या की थी। पुलिस ने देवेंद्र के अलावा प्रदीप की पत्नी को हिरासत में लिया है, वहीं प्रदीप की तलाश में देर शाम पुलिस की टीम मुंगेली रवाना हुई। सोमवार की देर रात पंतोरा-कोरबा रोड में फॉरेस्ट बैरियर के पास रात 10.30 बजे…
Category: राज्य
कोरबा : अब रविवार को खुलेगी दुकाने… कलेक्टर ने जारी किया आदेश
(ज़िला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
कोरबा: बांकी मोंगरा में बिजली कटौती को लेकर होगा हल्ला बोला
कोरबा।बिजली की आंख मिचौली को लेकर बांकी मोंगरा सब स्टेशन से जुड़े शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में जबरदस्त आक्रोश वयाप्त है। बिजली कटौती के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने हल्ला बोलते हुए सहायक अभियंता दर्री जोन को ज्ञापन सौंप कर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है।बांकी मोंगरा सब स्टेशन से जुड़े शहरी क्षेत्र बांकी मोंगरा,मोंगरा बस्ती,गजरा, जंगल साइड, बनवारी साईड में बार बार लंबे समय तक और ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत मड़वाढ़ोढा,घुड़देवा, डबरीपारा, रोहिना, पुरैना आदि गांव में 15 घंटे और कई बार दो दिन तक बिजली कटौती से…
कोरबा:तालाब में तब्दील हुआ सड़क, लोगो के आने जाने में हो रही दिक्कतें
कोरबा कुसमुंडा मार्ग कितना जर्जर है ये किसी से छिपा नहीं नहीं। रोड में गड्ढे है या गड्ढों में रोड समझना बहुत कठिन हो गया है।आए दिन होने वाले हादसे इस मार्ग की दुर्दशा का बखान करते है, बावजूद सड़क मरम्मत।को लेकर निगम और एसईसीएल एक दूसरे का मुंह ताकते है। लेकिन इन सब के फेर में आम आदमी पीस कर रह गया। कुसमुंडा कोरबा मार्ग में चलना वैसे भी मुश्किल था, रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। पहली बारिश के साथ ही सड़क जलमग्न हो गया। जिससे…
कोरबा: पंतोरा में हुए लूट और हत्या के मामले में पुलिस का मिला अहम सुराग
जिले के पंतोरा में हुए लूट और हत्या के कथित मामले को लेकर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है किन परिस्थितियों में घटना हुई और आरोपियों द्वारा केवल महिला की हत्या की गई। पुलिस को मामला संदिग्ध इसलिए लग रहा है क्योंकि ना तो इस लूट में आरोपियों द्वारा पैसे और गहने पर हाथ साफ किया गया है और ना ही घटना के दौरान किसी प्रकार के संघर्ष करने का निशान मिला है। इस घटना के बाद प्रथम दृष्टया पुलिस को भी मामला संदिग्ध लग रहा है जिसे…
कोरबा : नगर निगम के सड़क डामरीकरण में हो रहे भ्रष्टाचार
कोरबा : नगर निगम के द्वारा कुछ दिन पूर्व ही करोड़ों रुपए खर्च कर शहर के सड़कों का कायाकल्प करने की योजना बनाई गई थी.जिसमें काम भी शुरू हुआ लेकिन सड़क डामरीकरण में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण मानसून की पहली बारिश में ही कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से रिसदी तक जो डामरीकरण किया गया था वह पूरी तरह से उखड़ गया है.नेता प्रतिपक्ष हीतानंद अग्रवाल के द्वारा पूर्व में भी सड़क डामरीकरण में भ्रष्टाचार को लेकर शंका जाहिर की गई थी जिस पर बारिश ने अपनी मुहर लगाते हुए नेता…
बिहार: अनिता सिन्हा बनीं सम्यक पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष
बहुसंख्यक आम जनता की राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनने के इरादे को लेकर आगे बढ़ रही सम्यक पार्टी ने अनिता सिन्हा को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। अनिता सिन्हा ने बताया कि सम्यक पार्टी की लोकतांत्रिक विचारधारा से प्रभावित होकर इस पार्टी से जुड़ी हैं| सम्यक पार्टी लोकतांत्रिक संगठन और सोच की पार्टी है। सामाजिक न्याय के नाम पर बनीं पिछड़े और दलितों की पार्टियों में व्यक्तिवाद, परिवारवाद, जातिवाद और क्षेत्रवाद के कारण यह पार्टियां मजबूत होने के बजाय कमजोर होती जा रहीं हैं। इन्हीं कमियों के कारण आज…
छत्तीसगढ़ : CM भूपेश बघेल जिलेवासियों को देंगे विकास कार्यों की सौगात।
छत्तीसगढ़ कोरबा-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 18 जून को जिले वासियों को विभिन्न विकास कार्यों का सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में रायपुर स्थित अपने निवास स्थल से वर्चुअल रूप से सीधे जुड़ेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के द्वारा जिले के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री राज्य शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद भी करेंगे। यह कार्यक्रम टीपी नगर स्थित इंदिरा स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से…
कोरबा-रायपुर हंसदेव एक्सप्रेस बंद, बिलासपुर आने जाने में दिक्कत
रायपुर से नागपुर जाने के लिए रात में कोरबा से इतवारी जाने वाली शिवनाथ, बिलासपुर-इतवारी इंटरसिटी और टाटा-इतवारी इंटरसिटी तीनों का परिचालन अभी बंद है। इसी तरह से रायपुर-कोरबा के बीच चलने वाली हंसदेव एक्सप्रेस को भी कैंसिल किया गया है। इस ट्रेन के शुरू नहीं होने से रायपुर-बिलासपुर व कोरबा के बीच छोटे-छोटे स्टेशनों तक जाने-आने वालों की दिक्कत बढ़ गई है। बिलासपुर रुट से शाम को एक भी लोकल नहीं आ रही है। इस वजह से काम के सिलसिले में बिलासपुर आने जाने वालों को परेशानी हो रही…
कोरबा : बुजुर्गों का किया गया सम्मान
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री अभिषेक मीना के द्वारा आज दिनांक 15 जून 2021 को बुजुर्ग दिवस के अवसर पर बुजुर्ग व्यक्तियों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान करने वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने के सम्बंध में निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया था ।उपरोक्त निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवम नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी लेमरू उप निरी कृष्णा साहू द्वारा थाना लेमरू क्षेत्र में बुजुर्ग व्यक्तियों से मिलकर हालचाल जाना गया । कोरोना संक्रमण…
कोरबा: मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा ने कलेक्टर का स्वागत किया
कोरबा। मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष गोपाल ऋषिकर भारती,जिला सचिव कु. रंजीता ,समाज सेवी अहमद खान,युवा नेता लोकेश साहू,ने कोरबा की नई कलेक्टर रेणुका साहू जी का गुलदस्ता देकर स्वागत और भेट ली।साथ ही कोरबा आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त एस के वाहने को भारतीय संविधान की प्रस्तावना कापी देकर अभिनन्दन किया गाया ! (जिला संवाददाता उत्सव कुमार यादव कोरबा छत्तीसगढ़)
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बनाया प्लान, सचिन पायलट समर्थकों को मिलेगी सत्ता की फ्लाइट?
राजस्थान में सचिन पायलट खेमे का दबाव अब रंग लाता दिख रहा है। सीएम अशोक गहलोत ने अपने मंत्रियों के बीते दो साल का रिपोर्ट कार्ड मांगा है। इसमें किसी का प्रदर्शन यदि संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो फिर उसकी छुट्टी की जा सकती है। कैबिनेट विस्तार और फेरबदल के बीच सीएम अशोक गहलोत का यह कदम अहम है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंत्रिमंडल सचिवालय को इस संबंध में निर्देश दिए हैं, जिस पर मंत्रिमंडल सचिवालय मंत्रियों के कामकाज की परफॉर्मेंस रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। सीएम…
बिहार :नीतीश ने किए एक तीर से कई वार, लोजपा को साधकर केंद्र और बिहार में हुए मजबूत
नीतीश की सियासी चालें सफल रही तो, वह भाजपा के ही वोट बैंक में सेंधमारी करेंगे लोक जनशक्ति पार्टी की नाराजगी की वजह से बीते विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को कम से कम 30 सीटों का नुकसान हुआ था। चिराग पासवान अगर एनडीए के साथ रहते और भाजपा जदयू के नेताओं के साथ मंच पर खड़े हुए। होते तो शायद बिहार में भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी होती और जदयू दूसरे नंबर की। मतलब साफ है कि लोजपा को साधकर नीतीश ने सिर्फ चिराग पासवान को…
कोरबा : बालको प्रबंधन की तानाशाही दादागिरी एवं स्थानीय बेरोजगार युवाओं के साथ किए जा रहे खिलवाड़
भारत अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड अंडर वेदांता ग्रुप की मनमानी दादागिरी एवं स्थानीय बेरोजगारों के साथ किए जा रहे नाइंसाफी एवं संपूर्ण जिले को संयंत्र द्वारा उत्सर्जित किए जा रहे अपशिष्ट पदार्थों से प्रदूषित किए जाने के खिलाफ में आज युवा कांग्रेस द्वारा भारत एल्युमिनियम कंपनी संयंत्र के मेन गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया गया। मेरी मानो तो यह बाल्को प्रबंधन के लिए बहुत ही शर्म की बात होनी चाहिए कि अब युवा पढ़ लिख कर अपने दो वक्त की रोटी कमाने हेतु उन्हें आंदोलन करना पड़ रहा है।और बालको…
कोरबा : बाइक सवारों ने ठोका रेलवे फाटक
बंद होते रेलवे फाटक को जल्दी पार करने के चक्कर में दो युवकों ने बाइक से ठोक दिया। फाटक क्षतिग्रस्त हाेने पर आरपीएफ ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना रविवार शाम उरगा-भैंसमा मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर हुई, जहां रजगामार निवासी संजय व हेमंत बाइक से जा रहे थे। मालगाड़ी आने का संकेत मिलने पर गेट मैन रेलवे फाटक बंद कर रहा था। सायरन सुनने के बाद भी युवकाें ने जल्दी फाटक पार करने के चक्कर में बाइक तेजगति से चलाई। इससे बाइक फाटक से टकरा…
उमरिया: अवैध अतिक्रमण हटाया गया,छात्र एवम खेल प्रेमी थे प्रभावित
उमरिया: मुख्य बाजार में उत्कृष्ट विद्यालय के बगल से लंबे समय किए गए अतिक्रमण को संजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा हटाया गया।इस दौरान भारी पुलिस बल एवम नगरीय अधिकारी एवम कर्मचारी मौजूद रहे।विदित हो कि लंबे समय से मुख्य बाजार मार्ग से स्टेडियम जाने वाले मार्ग को स्थानीय व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था,जिस वजह से स्थानीय जन के अलावा उत्कृष्ट छात्रों एवम स्पोर्ट प्रेमी छात्रों को दिक्कत हो रही थी,इस बाबत पूर्व में स्थानीय लोगो ने शिकायते भी की है,परन्तु किन्ही कारणों से कार्यवाही…
कटिहार: 70 वर्षीय वृद्ध की गोली मारकर हत्या
कटिहार: जिले के बरारी प्रखंड अंतर्गत जरलाही पंचायत के मधेली गांव में 70 वर्षीय वृद्ध कपिल देव यादव की बीती रात लगभग 12:00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई. हत्या का कारण विवाद बताया जा रहा है .वही बताया जा रहा है कपिल देव यादव बीती रात तेज बारिश के कारण अपने घर के बाहर एक मचान पर सोए हुए थे. वही कुछ गोली चलने की आवाज आई. जब बाहर निकले तो पता चला तब तक हत्या हो चुकी थी. जब ग्रामीण को पता चला तो शोर-शराबा सुनकर घर…
शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न हुई
शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आज सम्पन्न हुई। बैठक में सभी व्यापरिक प्रतिष्ठानांे से गहन विचार-विमर्श करते हुए उनकी राह ली गई, गहन विचार-विमर्श के पश्चात् निर्वाचित जन-प्रतिनिधि, जिला आपदा प्रबंधन के सदस्य एवं व्यापरिक प्रतिष्ठानों की सहमति से समिति में निर्णय लिया गया कि, जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लाक मुख्यालय एवं बड़े कस्बों में स्थापित व्यापरिक प्रतिष्ठान प्रातः 9 बजे से सांय् 05 बजे तक कोविड नियमों का पालन करते हुए खोले जाएं तथा दुकानों में वैक्सीन नही तो प्रवेश नही…
कोरबा: बिलासपुर जा रहे दंपति के साथ लूटपाट
कोरबा। बीती रात कार क्रमांक CG10 AU 6761 से कोरबा से बिलासपुर जा रहा एक दम्पति लूट के शिकार हो गया। आरोपियों ने विरोध करने पर पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार बलौदा थाना क्षेत्र के पंतोरा चौकी अंतर्गत छाता जंगल के चौराहे के पास बीती रात्रि करीब 10 बजे कोरबा से बिलासपुर जा रहे दम्पति से पैतालीस हजार नगद ,एक लैपटॉप,और दो मोबाइल को लूटने के बाद कार सवार दम्पति में से पत्नी की रस्सी से गला दबा कर हत्या कर अज्ञात आरोपी भाग निकले।…
चाचा को पद से हटाना और बयान बदलवाना चिराग पर पड़ा भारी, आ गया राजनैतिक संकट
लोजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद से ही पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच खाई बन गई थी। रामविलास पासवान के निधन के बाद चिराग की इच्छा के विरुद्ध मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देकर पारस ने इस खाई को और चौड़ा कर दी। तब चिराग की नाराजगी के कारण उन्होंने अपना बयान तो बदल दिया लेकिन ‘अपमान’ की चिंगारी सुलगने लगी, जो अब ज्वाला बन चुकी है। लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद से ही चिराग पासवान बिहार की…
