कासगंज विश्व हिंदू महासंघ कासगंज द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

कासगंज, 12 सितंबर 2026। विश्व हिंदू महासंघ, कासगंज द्वारा शनिवार को प्रातः 11 बजे प्रभु पार्क मंदिर पर हवन-पूजन के उपरांत भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा जिलाध्यक्ष श्री अनिल कुमार गुप्ता जी के नेतृत्व में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संत, मातृशक्ति एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रेनू गौड़ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रभु पार्क मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी के स्वरूपों की आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री श्री पंकज मिश्रा जी ने कहा कि शोभायात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति एवं धार्मिक आस्था के प्रति जनजागरण करना है। उन्होंने “अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी—कन्हैया और नंदी कब तक रहेंगे बंदी?” का संदेश भी दिया।

शोभायात्रा प्रभु पार्क से प्रारंभ होकर गांधी मूर्ति, बृहद्वारी एवं सोरों गेट होते हुए शीतला माता मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्तिभाव देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष श्री गोपाल मराठा जी, श्री राजेश शर्मा जी, श्री भुवनेश भारद्वाज जी, श्री विनय कुमार उपाध्याय जी, श्री जय राठौर जी, श्री संजीव शर्मा जी, श्री सुशील उपाध्याय जी, श्री देवेन्द्र साहू जी, श्री संजीव साहू जी, श्री नितेश गुप्ता जी, श्री भास्कर गौड़ जी सहित विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment