वह ना तो कोई राजनेता ना ही कोई सेलेब्रिटी, लेकिन फिर भी चौबीसों घंटे उसके आसपास पुलिसवाले तैनात रहते हैं। आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि वह दो महीने का एक बच्चा है। गुजरात के गांधीनगर के अदालज इलाके का यह बच्चा 2 महीने में दो बार अगवा हो चुका है। शायद वह गुजरात का सबसे कम उम्र का शख्स है, जिसको 24X7 पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। बच्चे के माता-पिता अदालत के त्रिमंदिर के पास झुग्गियों में रहते हैं। अप्रैल में जब वह महज दो दिन का था तब…
Category: राज्य
महिला विधायक ने हेड कॉन्स्टेबल को जड़ दिया थप्पड़
राजस्थान की एक महिला विधायक पर हेड कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मारने का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि कॉन्स्टेबल ने विधायक के भतीजे की बाइक रोककर उसका चालान काट दिया था. इससे गुस्साईं विधायक ने कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने महिला विधायक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामला बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ का है. यहां से निर्दलीय महिला विधायक रमिला खरिया को भतीजे की गाड़ी रोक चालान काटना इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने हेड कॉन्स्टेबल को थप्पड़ जड़…
शहडोल: नगर सेवा अभियान अन्तर्गत नगर पालिका धनपुरी द्वारा वार्ड क्र0 – 22, 23 में चलाया गया विषेष सफाई अभियान
शहडोल। शहडोल संभाग के कमिष्नर राजीव शर्मा की पहल पर पूरे शहडोल संभाग में वर्षा ऋतु के पूर्व दिनांक 30 मई 2021 से 15 जून 2021 तक विषेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है । नगर पालिका धनपुरी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं प्रषासक नगर पालिका धनपुरी के निर्देषानुसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के मार्गदर्षन एवं स्वयं की देखरेख में दिनाॅक-13 जून 2021 को अभियान के सोलहवें दिन नगर पालिका धनपुरी के वार्ड क्र0-22 एवं 23 में नगर सेवा अभियान संचालित किया गया । वार्ड के सभी…
Shahdol: Special cleanliness drive conducted by Municipality Dhanpuri in Ward No. 22, 23 under City Service Campaign
शहडोल। कलेक्ट्रेक्ट कार्यालय के विराट सभागार में कोरोना महामारी से दिवंगत हुए लोगो की आत्मा की शांति के लिए कलेक्टर डाॅ0 सतेन्द्र सिंह की उपस्थिति में शोक सभा का आयोजन कर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत हुए लोगो के आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थाना की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर शेर सिंह मीणा, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर धर्मेन्द्र मिश्रा, जिला आपूर्ति नियंत्रक कमलेश टाण्डेकर, उपायुक्त सहकारिता श्रीमती शकुन्तला ठाकुर, जीएम सहकारिता वाई0के0 सिंह,…
शहडोल: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल द्वारा आनलाइन के माध्यम से किया गया बैठकों का आयोजन
शहडोल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शहडोल ने जानकारी दी है कि प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष आर. के. सिंह के मार्गदर्शन में ए.डी.आर भवन शहडोल में प्रशिक्षित मध्यस्थगण एवं पैरालीगल वालेन्टियरर्स को सम्मिलित करते हुये मध्यस्थता जागरूकता शिविर, आगामी नेशनल लोक अदालत एवं विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के संबंध में आॅनलाईन माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि मीडियेशन एवं लोक आदालत का एक उदद्ेश्य है- प्रथम न्यायालयों में निरंतर बढ़ते हुये प्रकरणों के भार का कम करना एवं द्वितीय-राजीना में के माध्यम से…
कोरबा: पिकनिक स्पॉट से एक दर्जन मोबाइल की चोरी
कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फुटहामुड़ा के पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए युवा मोबाइल चोरी का शिकार हो गए। यहां कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर दुरपा रोड निवासी राहुल कुर्मी, मुकेश मंडल, आकाश, नंदलाल, संजय साहू, रूपेश मंडल, विपिन मंडल आदि पिकनिक मनाने के लिए गए हुए थे। एक अन्य कार में दीपक रमानी भी पिकनिक मनाने पहुंचा था। राहुल और उसके साथियों ने एक एक्टिवा में अपने सभी मोबाइल, पर्स आदि को रखकर लॉक कर दिया और नहाने चले गए। इसी तरह दीपक रामानी की कार भी…
कोरबा: बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति निगम की सफाई व्यवस्था खुली पोल
नगर निगम कोरबा के द्वारा सफाई व्यवस्था के लिए जिसने भी दावे कर ले मानसून के पहली बारिश में सब खोखले साबित हो गए,कोरबा जिले में हो रही मूसलाधार बारिश से कई बस्तियों और शहर की सड़कों पर पानी भर गया है। इस तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है वहीं किसानों खुश नजर आ रहे हैं। शहरी क्षेत्र के पंडित रविशंकर शुक्ला नगर डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर.शिवाजी नगर.बुधवारी.पावर हाउस रोड सहित अन्य कालोनियों में पानी लबालब हो गया है। जिसकी वजह से लोगों के घरों में पानी घुस…
कोरबा: एसईसीएल में काेराेना से 194 कर्मचारियाें की माैत
एसईसीएल की कंपनी संचालन समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता एसईसीएल के सीएमडी एपी पंडा ने की। बैठक में कोविड से जान गंवाने वाले कर्मियों का मुद्दा भी उठा। देश की ऊर्जा जरुरताें काे पूरा करने के लिए काेयला कर्मचारी जान जाेखिम में डालकर काम करते रहे। संचालन समिति के सदस्य एसईकेएमसी के अध्यक्ष गाेपाल नारायण सिंह ने कहा कि पूरे एसईसीएल में काेराेना के कारण 194 कर्मियों की मौत हुई है। इसमें से अब तक करीब 101…
कोरबा: एसीबी कंपनी दीपका का राखड़ डेम से ग्राम कसाइपाली डूबा ग्रामीणों में भारी ग़ुस्से मैं
कोरबा जिला के दीपका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कसाईपाली में लगातार 24 घंटे हुई बारिश के कारण एसीबी कंपनी दीपका के राखड़ डेम के टूटने से ग्राम कसाईपाली में कृषि भूमि व गांव के मकान में पानी घुस गया,पानी घूस जाने के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया ,और ग्रामीणों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है इसे कारण ग्राम कसाइपाली के समस्त ग्रामवासियों द्वारा इस कंपनी के मेन गेट में आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है
शहडोल: सीएम ने की शहडोल जिले में किये जा रहे वैक्सीनेशन कार्य की सराहना
शहडोल। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के जिलों की जिलेवार कोविड-19 महामारी की स्थितियांे की जानकारी ली। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि, कोरोना महामारी की तीसरी लहर को हरहाल में रोकना हमारी पहली प्राथमिकता है तथा प्रत्येक जिलों के प्रत्येक समितियों द्वारा वैक्सीनेशन अभियान चलाएं, बिना टीके के व्यापारी व ग्राहक घर से बाहर न घूमें और मेरा गांव कोरोना मुक्त गांव स्लोगन से सभी को वैक्सीनेशन कराएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहनों में माइक से कोरोना…
शहडोल: नगर सेवा अभियान नगर पालिका धनपुरी द्वारा चलाया गया विषेष अभियान
धनपरी । शहडोल संभाग के कमिष्नर राजीव शर्मा की पहल पर पूरे शहडोल संभाग में वर्षा ऋतु के पूर्व दिनांक 30 मई 2021 से 15 जून 2021 तक विषेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है । नगर पालिका धनपुरी द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं प्रषासक नगर पालिका धनपुरी के निर्देषानुसार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रविकरण त्रिपाठी के मार्गदर्षन एवं स्वयं की देखरेख में दिनाॅक-13 जून 2021 को अभियान के पन्द्रहवें दिन नगर पालिका धनपुरी के वार्ड क्र0-21 में नगर सेवा अभियान संचालित किया गया । वार्ड के सभी नालियों,…
क्या उपेंद्र कुशवाहा में अपना विकल्प देखते हैं नीतीश कुमार?
बिहार की सियासत को देखें तो अभी दो बातें चौंका रही हैं. पहला नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अति आक्रामक होना. दूसरा यह कि जो सभी के लिए अचरज का विषय है, पर चौंकाती कम है और उलझाती अधिक है. वह है उपेंद्र कुशवाहा की एंट्री के बाद से बिहार जनता दल यूनाइटेड की बदलती सियासत. कुशवाहा के जेडीयू में एंट्री के चंद महीने ही हुए हैं, लेकिन नीतीश की पार्टी में उनके लिए नंबर 2 की हैसियत की बातें होने लगी हैं. हालांकि, कुशवाहा खुद…
कोरबा: खाली कुएं में बैठे अजगर को लोगों ने पत्थरों से मारकर किया अधमरा, स्नेक रेस्क्यू टीम ने बचाया
कोरबा। कोरबा में एक घायल अजगर के रेस्क्यू का मामला सामने आया है। मामला जिले के गेवरा बस्ती गांव का है, जहां कुछ लोगों ने खाली कुएं में बैठे एक अजगर को पत्थरों से मारकर अधमरा कर दिया। लेकिन एक अश्विनी मिरी नाम के युवक ने मानवता दिखाते हुए इसकी जानकारी स्नेक रेस्क्यू टीम के जितेंद्र सारथी को दी। जिसके बाद इस घायल अजगर का रेस्क्यू किया जा सका और उसकी जान भी बच गई। जंगल में वापस छोड़ा गया जितेंद्र सीढ़ियों के सहारे कुएं में उतरते हैं। फिर अजगर…
शहडोल: पुलिस ने नशीली सिरप की एक बड़ी खेप जप्त की
शहडोल। पुलिस कप्तान अवधेश गोस्वामी के निर्देश में लगातार बड़ी बड़ी कार्यवाही देखने को मिल रही है। पुलिस ने शनिवार को नशीली सिरप की एक बड़ी खेप जप्त की है। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन रोड स्थित एक मेडिकल फार्म से पुलिस ने नशीली सिरप लगभग 1 पेटी फार्म से जप्त कर पूछताछ पर बड़ी खेप सोहागपुर थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड से आरोपित के घर से बरामद की है सूत्रों के अनुसार पुलिस कप्तान की स्पेशल टीम द्वारा इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया है। जिसमें 4 पेटी…
गरियाबंद– बड़ा सड़क हादसा 5 महिलाओं की मौके पर ही मौत,5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़/ गरियाबंद– नेशनल हाइवे 130 सी पर एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. हादसे में एक ही परिवार के 5 महिलाओं की मौत मौके पर हो गई. हादसा शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात की बताया जा रहा है. मालगांव के लोग रायपुर के ढोररा कोनारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे. इको वेन में सवार होकर सभी लौट रहे थे, करीबन रात 12: 30 बजे कोपरा मोड़ के पास वेन नीलगिरी के पेड़ से जा टकराई.हादसा इतना जबर्दश्त था की मौके पर ही 5 महिलाओं की मौत हो…
पहले नासिक फिर राजनांदगांव और अब रायपुर में भी चिपक रहे सिक्के और चम्मच
छत्तीसगढ़ /रायपुर: जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान में हर दूसरे दिन कोई न कोई नई खबरें या अफवाहें सामने आ रही है। ऐसी ही एक चर्चा बीते कुछ दिनों से चल रही है कि वैक्सीन लगवाने के बाद लोगों के हाथों में कई प्रकार के धातु चिपकने लगे हैं। इस तरह के कुछ केस देशभर में सामने भी आ चुके हैं। ऐसा ही एक मामला राजनांदगांव से प्रकाश में आया है, जहां एक महिला के शरीर में वैक्सीनेशन के बाद सिक्के, चम्मच व अन्य धातु चिपकने लगे। यह जानकारी…
शहडोल: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
शहडोल। थाना देवलोंद में फरियादिया द्वारा रिपोर्ट लिखाया गया कि आरोपी राजकुमार यादव निवासी बिजुरिहा फरियादिया को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जिस पर थाना देवलोंद मे आरोपी के विरूद्ध दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं आरोपी राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी।
शहडोल: नगर सेवा अभियान का चक्र पहुंचा वार्ड नंबर 18
शहडोल । कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा की पहल पर एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला कटारे के निर्देशन में शहडोल नगर पालिका द्वारा नगर सेवा अभियान चलाया जा रहा हैं। नगर सेवा अभियान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री अमित कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में तिथि एवं क्रमानुसार वार्ड जन सुविधा के कार्य कराए जा रहे हैं इसके साथ साथ मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा वार्डों का भ्रमण कर प्रतिदिन कार्यों का निरीक्षण भी किया जा रहा है जिसके अंतर्गत वार्ड नंबर 18 में नगर सेवा अभियान अंतर्गत के तहत नाला नाली…
बिलासपुर -:पुलिस ने एक करोड़ क़ीमत का नौ सौ किलो गाँजा पकडा, कोविड इमरजेंसी गाड़ी में था गांजा
बिलासपुर -: बिलासपुर जिले के तखतपुर SDOP रश्मित कौर चावला की टीम ने खपरी स्थित एक गोदाम से नौ सौ क्विंटल गाँजे की बरामदगी की है। पुलिस ने मामले में मोपका निवासी हरीश साहू को गिरफ़्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल होने वाली कार भी पुलिस ने जप्त किया है।पुलिस का दावा है कि हरीश साहू सब्ज़ी व्यवसाय की आड़ में गाँजे की तस्करी में लिप्त था और कोविड काल में कार पर कोविड इमर्जेंसी ड्यूटी लिख कर उड़ीसा से गाँजे की तस्करी करता था।2016 में भी हरीश साहू को…
रायपुर :रमन सिंह का बड़ा आरोप- 500 किसानों ने की है आत्महत्या
रायपुर -:छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामी बताने के लिए बीजेपी सड़क पर उतरेगी । आज पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेंस कर कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। रमन सिंह ने कहा कि ढ़ाई साल में नाकामी का कीर्तिमान बना है, ..इनका श्लोगन था- वक्त है बदलाव का…अब लोग कहने लगे हैं ये वक्त है पछतावे का। अब वक्त आ गया है सवाल पूछने का, कि जो चुनाव के वक्त 36 वादे किये गये थे, उनका क्या हुआ। स्कूल, सड़क और अस्पतालों का क्या हुआ। रमन सिंह ने कहा कि ये पहली…
