बरेली:कोरोना से लगातार हो रही मौंतो का काफिला 28 तक पहुंचा

-बरेली में आज फिर मिले 47 कोरोना पॉजिटिव-आईवीआरआई से आई रिपोर्ट में 47लोगो की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव -बरेली में नगर निगम कर्मचारी की कोरोना से मौत-नगर निगम के कर्मचारी संजय कश्यप की हुई कोरोना से मौत-नगर निगम को 3 दिनों के लिए किया गया बंद-एक 70 साल की महिला की भी कोरोना से हुई मौत-24 घण्टे में 6 मरीजो की हुई कोरोना से मौत-अब तक कोरोना से 28 लोगो की हो चुकी है मौत-जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने दी जानकारी। बरेली ब्यूरो रिपोर्ट–नंद किशोर मौर्य

बरेली-बिथरी चैनपुर के चैनामुरारपुर में किया गया सैनाटाइजेशन,और की गई सफाई

सरकार ने भले ही कितने ही इंतजाम किए हों कितने ही प्रयास पर प्रयास कर रही है. सरकार की हम कोरोना को हराने में सक्षम हो जाए पर हम ही सरकार का सहयोग करना नही चाह रहे. तभी तो हर दिन बरेली में कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 3 दर्जन को पार कर जाता है.अगर हम खुद में जागरूक हों जाए तो कोरोना जैसी बीमारी खुद हमारे देश को छोड़ कर भाग जाएंगी. और हम पहले की तरह महामारी मुक्त जीवन जीने लग जाएंगे,न कोई खौफ होगा न कोई भय बस…

औरैया: कुदरकोट में मिला एक और कोरोना संक्रमित

औरैया : जिले में बिधूना तहसील के ग्राम कुदरकोट में सप्ताह का दूसरा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है।जो कि एक 25 वर्षीय महिला है।ग्राम में सात दिन के भीतर दूसरा संक्रमित पाए जाने से दहशत का माहौल है।बताया जाता है कि महिला को कुछ दिनों से बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी।जिसका सैंपल लिया गया था।आज उसकी रिपोर्ट में कोराना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई।स्वास्थय विभाग की टीम ने संक्रमित को एंबुलेंस से दिवियापुर औरैया में भर्ती करवाया है। चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह ने संक्रमित के आसपास के क्षेत्र…

सिल्ली/रांची: सिल्ली के किसानों ने लॉक डाउन की वजह से किया सब्जी खेती में बदलाव

सिल्ली के किसान बरसात में खीरा,बोधी कद्दू, करेला, नैनवा, झींगी का खेती करते हैं. लेकिन इस बार 50 परसेंट मकई का खेती किसानों ने किया है .ऐसे तो मकई का खेत सिल्ली में 2 परर्सेंट होता है. लॉकडाउन के चलते इस बार मकई का खेती ज्यादा हुआ है. 2020 के जनवरी महीना में किसानों ने जो सब्जी खेती किया था . सब्जी जब हुआ तो लॉकडाउन हो गया. उसके चलते किसानों को सब्जी का सही दाम नहीं मिला. इसीलिए बरसात में मकई का खेती किसानों ने ज्यादा किया है. अगर…

रायपुर: राज्य ओपन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ओपन बोर्ड की लिखित परीक्षाएं रद्द कीं

छत्तीसगढ़: राज्य ओपन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए ओपन बोर्ड की लिखित परीक्षाएं रद्द कर दी है, अब राज्य ओपन बोर्ड में शिक्षारत छात्रों की परीक्षाएं भी नहीं ली जाएंगी। उन्हे असाइनमेंट के आधार पर ही नंबर दिए जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य ओपन बोर्ड ने यह फैसला कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। इसके पहले भी राज्य में सभी घरेलू परीक्षाएं व बोर्ड की शेष परीक्षाएं नहीं कराने का फैसला लिया गया था।

छत्तीसगढ़ :सावधान! अब लापरवाही से होगी सकती के साथ कार्यवाही , सचेत रहें ,सजग रहें

छत्तीसगढ़ में कोरोना महामारी के भयावह को देखते हुए सरकार के तरफ से कड़ा कदम उठाया जा रहा है।सार्वजनिक स्थलों पर थूकने वाले मास्क ,फेस कव्हर नही लगाने वाले सावधान । राज्य सरकार ने महामारी अधिनियम के तहत इस प्रकार नियम को तोड़ने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा सार्वजनिक स्थलों पर मास्क,फेस कवर नहीं लगाने, थूकने पर-100- 100 रूपए, ब्यावसायिक संस्थानों पर फिजिकल डिस्टेंस का पालन नहीं करने पर 200 और होम क्वारंटीन के निर्देशों के उल्लंघन पर लगेगा एक हजार रुपए का जुर्माना। कोविड-19 के…

सिल्ली / रांची: सिल्ली सब्जी बाजार में हो रहा है पानी जमा सब्जी खरीदने में एवं बेचने में हो रहा है लोगों को भारी दिक्कत

सिल्ली सब्जी बाजार में पिछले कई सालों से बरसात का पानी जमा होता है ,जिससे यहां समस्या विकराल हो जाती है. यहां कोई भी अधिकारी इस बाजार को साफ सुथरा बनाने का संकल्प नहीं लेता है . देश में स्वछता अभियान चलता है लेकिन यहां इसका असर शून्य है. आप सभी को बता दें सिल्ली सब्जी बाजार साल के 365 दिन लगता है और यहां सोमवार को सबसे ज्यादा भीड़ होती है. सिल्ली के लोगों के लिए यह बाजार एक पैसा कमाने का जरिया है, इस वजह से हजारों लोगों…

कोरबा : बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़ा

कोरबा -:  जिले में बारिश होने से बांध का जल स्तर बढ़ गया है. जिले में स्थित मिनीमाता बांगो बांध भी लबालब हो चुका है. हांलाकि अभी बांध को पूरा भरने में थोड़ा वक्त है. लेकिन फिलहाल बांध में प्रशासन के अनुमान से ज्यादा पानी है. लगभग 4 से 5 दिनों की मूसलाधार बारिश बांध को पूरा भर सकती है. समय से पहले बांध के भर जाने की स्थिति को देखते हुए जलसंसाधन विभाग अलर्ट हो गया है. बांगो बांध के नीचे बसे गांव को इसकी सूचना भी दे दी…

कोरबा : निगम क्षेत्र में खुलेंगी पचास नयी राशन दुकानें

कोरबा 17 जुलाई 2020 / राज्य शासन के निर्देश के बाद कोरबा नगर निगम क्षेत्र में राशन दुकानों का युक्तियुक्त करण किया जा रहा है। राशनकार्ड धारकों की संख्या के आधार पर नगर निगम क्षेत्र में पचास नयी शासकीय उचित मूल्य की दुकाने खुलेंगी। नयी दुकानो के आबंटन के लिए जिला खाद्य अधिकारी कार्यालय द्वारा 27/07/2020 पाॅच बजे तक आवेदन मंगाए गए है। आवेदन कलेक्टोरेट खाद्य शाखा कमरा नम्बर 25 से प्राप्त किए जा सकते है। नई दुकानो के आबंटन के आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट से भी डाउनलोड…

मैनपुरी:कोविड वार्ड में भोजन वितरण हेतु अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय

मैनपुरी: जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचकर कोविड वार्ड, इंस्टीट्यूशनल क्वारन्टीन हाउस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोविड वार्ड, इंस्टीट्यूशनल क्वाॅरन्टीन हाउस में उपलब्ध मरीजों को अच्छी क्वालिटी का खाना समय से उपलब्ध कराया जाए। प्रातः 08 बजे तक चाय, दोपहर 01 बजे तक दोपहर का खाना उप जिलाधिकारी भोगांव अपनी देख-रेख में उपलब्ध करवाएं। शाम का खाना तहसीलदार भोगांव की देख-रेख में उपलब्ध कराया जाए।उन्होंने कहा कि खाना पैक करके नहीं वरन परोस कर वितरित किया जाए यदि किसी मरीज के द्वारा…

छत्तीसगढ़: गोधन न्याय योजना के लोगो का हुआ विमोचन

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वकांक्षी योजना ” गोधन न्याय योजना” का शुभारंभ छत्तीसगढ़ का प्रथम त्योहार “हरेली ” से शुरू करने जा रही है , जिसके लिए मुख्य मंत्री श्री भूपेश बघेल एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने मुख्यमंत्री निवास से प्रतीक चिन्ह जारी किया है । लोगो मे गाय का चित्र एवं हरे रंग का छत्तीसगढ़ का नक्शा है ।इस अवसर पर मुख्य सचिव आर पी मंडल , एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

इटावा में अवैध असलाह फैक्टरी पर छापा

थाना इकदिल पुलिस ने अवैध असलाह की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देशन में थाना इकदिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध असलाह बनाकर बेचने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार ,एक हुआ फरार,,,। साथ ही भारी मात्रा में अवैध असलाह बनाने की सामग्री व कई देशी तमंचे इकदिल पुलिस ने किए बरामद।

मैनपुरी: सफाई कर्मचारी नही करते परिषदीय विद्यालयों की सफाई।

शौचालय सहित विद्यालय की सफाई हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के लिए किया आदेश।शिक्षकों की गरिमा के विपरीत बी एस ए द्वारा जारी आदेश हो वापस अन्यथा संघ करेगा आंदोलन।परिषदीय विद्यालयों की साफ सफाई के संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा कड़ा रोष व्यक्त किया गया है। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के शौचालय सहित पूरे भवन व प्रांगण की साफ सफाई शिक्षकों के सहयोग से किए जाने का आदेश निर्गत किया गया है। इस संबंध में जिला अध्यक्ष राजीव यादव…

सिल्ली/रांची : बारिश ज्यादा होने से किसानों को धान रोपाई करने में हो रही परेशानी

सिल्ली के किसानों का खेत पानी से है भरे हुए हैं. इसी के चलते धान पौधा तैयार नहीं है . उइस कारण किसान अपना खेत में धान नहीं रोप पा रहे हैं. अभी तक हर साल धान रोपाई का कार्य हो जाता था लेकिन इस साल नहीं हुआ है . किसान भाई इस बात से चिंतिंत हैं की कोरोना मरोजी रोटी खत्म होती जा रही है और अगर समय से फसल नहीं हुई तो संकट और बढ़ जायेगा.

कोरबा : डकैती की योजना बनाते हरियाणा का मेवाती गैंग पकड़ा

कोरबा जिले के कटघोरा थाना पुलिस ने पांच माह पूर्व कटघोरा व बिलासपुर में हुई चोरियों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। फिर से शहर में आकर डकैती की योजना बना रहे इस गिरोह को पकड़कर होने वाली वारदात को रोकने का काम किया है ।वहीं ,पुरानी चोरी को भी सुलझाया है।  मामले में आशिक पिता शेर मोहम्मद, शाहिद पिता यूनूस दोनों 28 वर्ष निवासी ग्राम नुह, मेवात हरियाणा एवं आरिफ पिता कासम 26 वर्ष निवासी ग्राम आधांकी जिला नुह, मेवात हरियाणा को पकड़कर चोरी व डकैती में…

कोरबा : शाम मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़

कोरबा जिले में देर शाम क़ोरोना के 4 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को 4 प्रवासियों की क़ोरोना रिपोर्ट पाजीटिव आई है। 18 व 19 वर्ष की दो युवतियों सहित 4 प्रवासी क़ोरोना संक्रमित निकले हैं ।ये सभी पिछले दिनों तमिलनाडु के काँचीपुरम, राजस्थान के सीताबड़ीपारा और उत्तरप्रदेश के कानपुर से लौटे हैं। इसके साथ ही अब तक कोरबा ज़िले में कुल क़ोरोना संक्रमितों की संख्या 349 पहुंच गई है। इलाज के बाद 328 मरीज ठीक हुए हैं और 21 एक्टिव केस हैं।(ज़िला संवाददाता उत्सव यादव कोरबा छत्तीसगढ़)

पीलीभीत : लाखों ,करोड़ों की संख्या में टिड्डियों के एक झुंड ने सेहरामऊ क्षेत्र में किया हमला

पीलीभीत: जनपद में टिड्डी दल के आने की कई दिनों से अफवाह फैल रही थी। इन अफवाहों के बीच गुरुवार को पूर्वांचल की ओर से लाखों करोड़ों की संख्या में टिड्डियों का एक झुंड सेहरामऊ क्षेत्र के गांव कुरैया, चलतुआ, सपह, महुआ गुंदे के खेतों में मंडराने लगा। किसानों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह खेतों की ओर बर्तन और धुआं करने की सामग्री आदि लेकर दौड़ पड़े। टिड्डी खेतों में लगी धान और गन्ने के अलावा अन्य फसलों पर बैठकर उसे चट कर रही थी। किसानों ने खेतों…

छत्तीसगढ़: एसईसीएल की खदानों से करोड़ों की चोरी रुकवाने के लिए ननकीराम ने केन्द्रीय गृहमंत्री, कोयला मंत्री व प्रदेश के गृहमंत्री को लिखा पत्र

कोरबा: भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम कोल इंडिया की सहायक कंपनी एसईसीएल की खदानों से कोयला, डीजल, कीमती कलपुर्जे तथा स्क्रेप की सुनियोजित तरीके से प्रतिदिन चोरी हो रही है। चोरी का आंकड़ा प्रतिमाह करोड़ों रुपयों में है। पूर्व गृहमंत्री एवं रामपुर विधायक ननकीराम कंवर ने इन चोरियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए केन्द्र व राज्य सरकार को पत्र लिखा है।केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी एवं छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को प्रेषित पत्र में ननकीराम कंवर ने कहा है कि कोरबा जिले में ही एसईसीएल के…

छत्तीसगढ़: पाली के नानपुलाली में तेज रफ्तार ट्रेलर ने आधी रात मकान को तोड़ते हुए सो रहे मां बेटी की ली जान

कोरबा पाली:- जिले के पाली थाना अन्तर्गत एक हृदय विदारक घटना सामने आई है । जिसमे एक तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कच्चे मकान को आधी रात तोड़ते हुए और भीतर गहरी नींद में सो रहे माँ व दुधमुही बेटी को बेदर्दी से रौंद दिया।जिससे मौके पर दोनों की मौत हो गई। घटना के पश्चात ट्रेलर का चालक वाहन छोड़ भाग निकला। वहीं इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली से पोड़ी-सिल्ली मुख्यमार्ग पर पोड़ी व पाली के मध्य नानपुलाली ग्राम स्थित है।जहां बीती रात लगभग…

बरेली – अतिहर्ष पांडे ने 92.8% अंक हासिल कर सिरौली का किया नाम रोशन

आँवला – सिरौली नगर के केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने हाल ही में 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं इसी कड़ी में हाई स्कूल (Central Board of Secondary Education) की परीक्षा में सिरौली के छात्र अतिहर्ष पांडे ने मुरादाबाद गांधी नगर पब्लिक स्कूल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। छात्र अतिहर्ष पांडे के रिजल्ट के बाद से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। अति हर्ष पांडे के पिता रविदत्त पांडे सिरौली राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज में अध्यापक हैं बेटे की इस कामयाबी पर…