बरेली : मझगांव ब्लाक के ग्राम बेहटा बुजुर्ग के महिपाल यादव ने अपने बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड बनवाने के लिए कुछ कागज तहसील से तैयार करवाए थे । महिपाल यादव यह कागज एडीओ पंचायत ओम प्रकाश सागर के पास लेकर गए 22 मार्च से पहले ओम प्रकाश सागर ने यह कागज इनके जमा कर लिए और यह बोला आप फिर आ जाना। महिपाल यादव ने ब्लॉक के कई चक्कर लगाये एडीओ साहब से बहुत दुखी होकर अपने गांव के देवस्थान पर रह रहे विजय देव नाथ…
Category: राज्य
सिल्ली/रांची: सिल्ली में बहुत ही तेजी से चल रहा है धान रोपाई
सिल्ली में धान रोपाई बहुत ही तेजी से चल रही है .ऐसे तो धान रोपाई अभी तक किसानों का हो जाता है लेकिन इस बार बारिश लगातार हो रही है. इसके चलते किसानों का धान बिहान रेडी नहीं हुआ था .इसके चलते थोड़ा लेट हुआ.
सिल्ली/रांची: सिल्ली में सुबह से आज रुक रुक के हो रही है बारिश
सिल्ली में सुबह से ही रुक रुक के हो रहा है बारिश और बारिश के साथ-साथ वज्रपात भी हो रहा है (सिल्ली रांची झारखंड)
कटघोरा-अम्बिकापुर NH130 पर ढाई साल मे 104 लोगो की मौत
कोरबा -जिले की बदहाल सड़कों के बीच सिर्फ एक सड़क ऐसी है, जिसकी स्थिति ठीक है. वह है कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे. लेकिन समस्या यह है कि इस सड़क पर पिछले ढाई साल में 104 लोगों की मौत हो चुकी है. मौत का कराण वाहन की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है. पिछले 6 महीने में इस सड़क पर हुए हादसों में 25 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इन हादसों को रोकने के लिए पुलिस ने कटघोरा अंबिकापुर में हाईवे पर 20 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए हैं. पुलिस अधीक्षक के…
कोरबा : 22 जुलाई सुबह 6 बजे से लॉकडॉउन शुरु..
कोरबा : कोविड संक्रमण चेन को तोड़ने के लिए सामाजिक प्रशासनिक और व्यक्तिगत स्तर पर क्रियान्वयन के लिए कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने सतर्कता आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार के सभी कार्यालयों को बंद किया जा रहा है, और ज़िला अथवा डिवीजन स्तर के प्रमुखों के कार्याल यदि खुले भी रहेंगे तो वहाँ आम नागरिकों को प्रवेश पूर्व अनुमति की आवश्यकता होगी। इनमें पुलिस थाना और चौकी भी शामिल है, यदि आम नागरिक यहाँ प्रवेश करना चाहते हैं तो कार्यालय…
जौनपुर:-मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टण्डन के निधन पर भाजपा ने जताया शोक
जौनपुर:- भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के कार्यालय पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए शोक सभा हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते है, उनके निधन के चलते देश ने एक लोकप्रिय नेता, योग्य प्रशासक और प्रखर समाजसेवी को खोया है, जनसंघ से लेकर भाजपा को शिखर तक पहुंचाने में महती भूमिका निभाये। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने विस्तार से उनके जीवन पर चर्चा करते हुये कहा कि उनका जन्म 12 अप्रैल 1935 को लखनऊ में…
कोरबा: जुआ खेलते सांसद प्रतिनिधि गिरफ्तार,तत्काल हटाया गया
कोरबा। कनकी के जंगल से जुआ खेलते सांसद प्रतिनिधि को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पांच आरोपी से 2 लाख 1 हजार रुपए नगद जब्त किया गया है। उरगा पुलिस ने ये कार्रवाई की है। वहीं इसकी सूचना लगने के बाद सांसद ज्योत्सना महंत ने प्रतिनिधि को हटा दिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक कबाड़ का बड़ा कारोबारी है, तो एक अन्य सांसद प्रतिनिधि। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पकड़े गए आरोपियों में हृदय शंकर को तत्काल प्रभाव…
बरेली – आँवला तहसील में रहटुईया विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के गांव रम्पुरा देवकोला में 11000 हजार लाइन का तार टूटने से एक महिला जल गई, लाइट बंद कराने पर महिला की बची जान
आँवला – रहटुईया विद्युत उप केंद्र की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते रम्पुरा देव कोला में एक महिला बाल बाल बची ।परिजनों ने बताया के मेरी मां नल पर पानी लेने गई ऊपर तारों में फाल्ट हो रहा था। तारों में फाल्ट होते ही जो तार हमारे घर के ऊपर से गुजरता है। वह खंबे से कटकर नीचे मेरी माता जी के ऊपर गिर गया। गिरते ही तुरंत रहटुईया उप केंद्र पर फोन किया और लाइट बंद कराई तब जाकर…
मैं यहां सब्जी बेचने नहीं आया हूं, मैं सीएम बनने आया हूं : अशोक गहलोत
राजस्थान में CM अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच जारी सियासी खींचतान के बीच सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से कांग्रेस नेता सचिन पायलट पर जोरदार हमला किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, गहलोत ने कहा, ‘वह (सचिन पायलट) भाजपा के समर्थन से पिछले छह महीने से साजिश रच रहे थे. जब मैं कहता था कि सरकार गिराने की साजिशें रची जा रही हैं तब कोई मुझ पर विश्वास नहीं करता था. कोई नहीं जानता था कि इतना मासूम चेहरा लेकर कोई…
सिल्ली/रांची: सिल्ली ब्लॉक के सामने रांची पुरलिया मेन रोड है बहुत ज्यादा खराब
सिल्ली: ब्लॉक के मेन गेट के सामने रांची पुरलिया मेन रोड बहुत ज्यादा खराब है। इसी रास्ते से सिल्ली ब्लॉक के सीओ वीडियो भी पार होते हैं और ब्लॉक के तमाम अधिकारी भी पार होते हैं और रास्ता खराब होने के चलते बड़े वाहनों को पार होने में काफी दिक्कत होती है। इस जगह पर दुर्घटना भी हो सकती है । (सिल्ली रांची झारखंड)
सिल्ली/रांची: सावन महीने के सोमवार में दल बड़ा शिव मंदिर में काफी कम दिखाई दिए भक्त
सिल्ली: दलबड़ा शिव मंदिर में सावन महीने में हजारों लोग जल चढ़ाने के लिए आते हैं लेकिन इस साल लॉकडाउन और कोविड-19 के चलते शिव भक्त नहीं आ रहे हैं और जो शिव भक्त आ रहे हैं वह मंदिर में एक-एक करके घुसकर बूढ़ा बाबा को जल चढ़ा रहे हैं। यह मंदिर स्वर्णरेखा नदी के तट पर मारदूं गांव में स्थित है ।
जौनपुर: डीएम ने जनता से की अपील
जौनपुर । जिले की जनता से वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी ने अपील कि है की जिस भी व्यक्ति को खांसी ,बुखार ,जुखाम, गले में खराश और सांस लेने में दिक्कत है वह किसी भी विलंब किए बिना अपने नजदीकी ब्लॉक स्तरीय सीएससी या पीएससी में या जिला अस्पताल मे पहुंचकर अपनी कोरोना की जांच करा ले।जांच बिल्कुल मुफ्त होगी ।केवल उसी व्यक्ति की की जाएगी जिसको उपरोक्त लक्षण हो।सभी सीएससी और पीएचसी के प्रभारियों को निर्देशित किया गया है और उन्हें जांच के लिए एंटीजेंन किट…
बरेली-सावन में कुंए में शिव का नंदी,जेसीवी से निकाला बाहर
बरेली-सावन का महीना यूँ तो शिव का सबसे खास महीना माना जाता है और अगर उसी महीने में उनके वाहन माने जाने वाले वाहन को ही परेशानी का सामना करना पड़ जाए तो भला किसे न दुख हो। ऐसा ही एक नजारा बरेली के गाँव महमूदपुर के जंगल मे देखा गया बताया गया है कि वहा एक पुराना कुंआ है। जो अब तकरीबन 30 फिट गहरा ही रह गया है। उसमे अक्सर जंगली पशु गिर जाते हैं।कल भी एक सांड उस कुंए में गिर गया,लेकिन अफसोस कि उसका पता तब…
पीलीभीत: शारदा नदी में जलस्तर बढ़ने से लोगों के उड़े होश
उत्तर प्रदेश /पीलीभीत: कलीनगर में बरसाती मौसम के चलते मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होने से शारदा नदी का जलस्तर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है । सके चलते कलीनगर तहसील क्षेत्र के नगरिया खुर्द कला ग्राम पंचायत भूड़ा गोरख डिब्बी के शारदा नदी से सटे ग्रामीणों की धड़कनें तेज होती जा रही हैं। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है । यहां के लोगों को फसलों सहित जमीन का कटान होने की चिंता सताने लगी है…
सिल्ली/रांची: सिल्ली दल गोविंद चौक से मेदनी पीसका जाने वाली रास्ता पिछले 2 साल से खराब ,बनाने वाला कोई नहीं
सिल्ली: यह रास्ता पिछले 2 साल से है खराब आने जाने के लिए लोगों को होती है भारी दिक्कत । आप सभी को बता दें की इस रास्ते में सिल्ली भारत गैस सिहो इंडियन गैस का गोदाम है। यहां लोग गैस लेने के लिए आते जाते हैं और इस रास्ते से 5 गांव के लोग आते जाते हैं । गांव का नाम मेदनी पीसका केटी ,गुड़गांव ,मोदी डी, राजा घोड़ा, खर्चा बड़ा के लोग आते जाते हैं । (सिल्ली रांची झारखंड)
बरेली:बीती रात पड़ोस का ही एक लड़का नाबालिग लड़की को गलत नियत से पकड़ कर अपने घर ले गया , पुलिस ने लड़के को पकड़ कर भेजा जेल
बरेली/ आँवला : थाना कस्बा सिरौली में बीती रात पड़ोस का ही एक युवक गलत नियत से घऱ के बाहर खेल रही नाबालिग लडक़ी को बहला फुसलाकर एक मकान में ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। लड़की के विरोध करने पर उसने लड़की का गला दबाना शुरू कर दिया ।लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग जब मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी भाग गया था ।जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया ।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज…
इटावा :फूटा कोरोना बम ,एक साथ निकले 38 नये मामले
इटावा में आज निकले एक साथ 38 कोरोना संक्रमित 3 कटरा शमशेर खान6 उदी बढ़पुरा4 गिरधारीपुरा भरथना2 विजयनगर1 शाह कमर कोतवाली1 शिवा कालोनी1 फर्रुखाबाद फाटक इटावा1 डीपीएस इटावा2 फ्रैंड्स कालोनी1 जगसौरा, इटावा1 जसवन्तनगर1 भरथना3 सब्जी मंडी हनुमान गली,भरथना1 लालपुरा2 कोठी कोठी कैस्त, जसवन्तनगर1 जवाहर रोड, भरथना1 आरटीसी पुलिस लाइन1 पक्का बाग1 पथवारिया1 अड्डा सियाराम भरथना1 नियर ओल्ड बस अड्डा, इटावा1 पुरबिया टोला1 अशोकनगर चौहान कॉलोनी
कोरबा: ऑनलाइन गेम खेलने के चक्कर नाबालिग ने उड़ाये लाख रुपए
कोरबा टेक्नोलॉजी के इस दौर में बच्चों पर इसका कितना बुरा असर पड़ रहा है. इसकी बानगी कोरबा जिले में देखने को मिली. जहां एक आठवी पढ़ने वाले बच्चे ने अपने पिता के एकाउंट से डेढ़ लाख की खरीदारी की. दरअसल आठवीं में पढ़ने वाला बच्चा ऑनलाइन पढ़ाई करने के नाम पर मोबाइल में गेम खेलने लगा था. इसकी उसे ऐसी लत लगी कि फ्री फाइटर गेम खेलने के लिए उसने ऑनलाइन खरीदी करनी शुरू कर दी. छात्र ने मोबाइल में पेटीएम करने अपने पिता के खाते से हजारों रुपए…
बरेली – अन्टुआ बिजली उप केंद्र से बिजली कटौती से परेशान किसानों ने विद्युत उपकेंद्र का किया घेराव
बिजली कटौती होना हर दिनआम बात हो चुकी है. किसानों की फसलें सूखे या किसान बर्बाद हो बिजली विभाग पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला .हद तो जब होती है सरकारी शेड्यूल के अनुसार किसानों को 10 घंटे सप्लाई का टाइम टेबल है लेकिन हकीकत में लाइट की सप्लाई 4 या 6 घंटे से ज्यादा चलती ही नहीं है. इस बीच में भी तार टूट जाते हैं. साहसा गांव के किसान कमल पाठक ने बताया की हमारी लाइन पर तार को जोड़ने में ढाई से 3 घंटे का समय लाइनमैन…
बरेली-आंवला के सासंद की कार रोकने पर सिपाही को मांगनी पड़ी माफी!
बरेली। आगरा से लौट रहे आंवला सांसद की गाड़ी सुभाष नगर में हूटर बजाते हुए दाखिल हुई तो वहां तैनात सिपाही ने रोक ली। सिपाही ने पूछा इतनी रात को कहां जा रहे हो? सांसद के गनर ने कार से उतर कर परिचय दिया। इस पर सिपाही ने उन्हें जाने को कहा। हालांकि सांसद ने इस दौरान एसएसपी को फोन कर दिया। इस पर इंस्पेक्टर सुभाष नगर मौके पर पहुंचे। बाद में सिपाही ने सांसद को माफी मांगी। बुधवार देर रात करीब तीन बजे आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप अपने परिवार…
