उत्तर प्रदेश पीलीभीत थाना माधोटांडा की पुलिस चौकी शाहगढ़ के क्षेत्र ग्राम अटकोना में कच्ची शराब की तस्करी कर रहे दो व्यक्तियों को पुलिस चौकी शाहगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जयदेव पुत्र डालचंद व छोटेलाल पुत्र डालचंद निवासी गण वार्ड नंबर 1 कलीनगर आए दिन दोनों व्यक्ति कच्ची शराब की तस्करी किया करते थे. यह दोनों व्यक्ति कलीनगर से कच्ची शराब लाकर ग्राम अटकोना में बेचा करते थे .सूचना मिलने पर शाहगढ़ चौकी इंचार्ज सतवंत सिंह व कांस्टेबल प्रर्वेश कुमार वहां पहुंच गए और दोनों व्यक्तियो…
Category: राज्य
पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ मिलकर पुलिस लाइन पीलीभीत में किया वृक्षारोपण।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत जय प्रकाश एवं अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी द्वारा रिक्रूट आरक्षियों के साथ पुलिस लाइन पीलीभीत में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन प्रमोद कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक निरोत्तम सिंह, पेशकार अजय चौहान भी मौजूद रहे। रि. हरिओम राठौर
जौनपुर : जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष।
जौनपुर – शुक्रवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जिले के मछली शहर तहसील में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । जिसमें उन्होंने जिले की कार्यकर्ताओं से जिले में पार्टी की गतिविधियों पर गहन विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिया । माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से चलकर मछली शहर हरिशंकर मौर्य के आवास पर पहुंचे । जहां विश्राम के बाद वे जिले के सक्रिय कार्यकर्ताओं से मिले इसके बाद उन्होंने जिले के विभिन्न गांव का दौरा किया जिसमें बरईपार , कमालपुर ,…
जौनपुर: क्षेत्र पंचायत सोंधी (शाहगंज)की बैठक सोमवार को, कोरोना के कारण तीन शिफ्टों में होगी बैठक
जौनपुर: विकास खण्ड शाहगंज सोंधी में क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए सोमवार को क्षेत्र विकास समिति बीडीसी की बैठक का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है लेकिन यह बैठक तीन शिफ्टों में होना तय है।विकास खण्ड के सभागार में 27 जुलाई सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक तीन पालियों में होना सुनिश्चित है। जिसमें से 10 बजे से 12 बजे प्रथम पाली में न्याय पंचायत कोपा, बड़ागांव, भादी, ताखा, सबरहद व रानीमऊ। द्वितीय पाली 12:30 से 2:30…
कोरबा : किसानों को राहत की खबर लॉकडाउन में भी खुलेगी खाद की दुकानें
कोरबा: कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिले के नगरीय क्षेत्रो में लागू प्रतिबंधात्मक नियम के दौरान अब खाद-बीज और कीटनाशक के साथ कृषि से संबंधित मशीनरी, स्पेयर पार्ट्स की दुकानें भी खुलेंगी. जिला प्रशासन ने कृषि संबंधित दुकानों को सुबह 6 से 10 बजे तक खोलने के लिए समय सीमा तय किया है. कलेक्टर ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.
कोरबा। अटल आवास में शराब पीते पकड़ाए सात युवक
कोरबा। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए एक तरफ एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं तो दूसरी ओर तमाम नियम कायदों को दरकिनार करने वाले भी पीछे नहीं हैं. कोरबा पुलिस द्वारा दी गई दबिश में 7 युवकों को पुलिस ने नवनिर्मित अटल आवास से धर दबोचा है। प्राप्त सूचना के अनुसार कोरबा के 7 रईसजादों को दर्री पुलिस ने जमनीपाली स्थित नवनिर्मित अटल आवास में शराब पीते गिरफ्तार किया है। कल देर रात खाली पड़े अटल आवास में रईसजादों की महफ़िल जमी थी और पार्टी चल रही थी।…
अनगड़ा/रांची: अनगड़ा प्रखंड में 85% धान रोपाई हुई
सिल्ली विधानसभा के अनगड़ा प्रखंड में धान रोपाई 85% किसानों ने कर लिया है. अनगड़ा प्रखंड पहाड़ी क्षेत्र से आता है . आसपास के क्षेत्र में जगह-जगह धान की रोपनी में किसान जुटे हुए हैं. वहीं खेतों की जोताई व मेढ़बंदी का काम चहुंओर दिखाई देने लगा है. किसानों में चहल-पहल बढ़ गई है. किसान कुदाल के साथ खेतों पर अपनी उपस्थिति मौजूद करवा रहे हैं.
कोरबा: फल विक्रेता और उसके परिजन निकले कोरोना पॉजिटिव,मचा हड़कंप
कोरबा । नगर पालिक निगम के कोरबा जोन कार्यालय में पदस्थ अधिकारी- कर्मचारी उस वक्त सदमे में आ गए जब पता चला कि कुछ जोन कर्मियों ने जिस फल विक्रेता से फल खरीदा था, उसके गांव से लौटे परिजन कोरोना पॉजिटीव निकले हैं। हालांकि मरीज पहले से कोरेन्टीन सेंटर में थे लेकिन उसके गांव से लौटने के बाद संपर्क में आये परिजन भी होंम क्वारन्टीन न हो कर दुकान लगा रहे थे। अब ये सभी निगम कर्मी फल विक्रेता के संपर्क में आ चुके हैं और संक्रमण की आशंका से…
कोरबा: जिस स्कूल में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पढ़े उसका होगा कायाकल्प
कोरबा। शहर के बीच स्थित आदिवासी गवर्नमेंट हायर सेकंडरी स्कूल का नया तीन मंजिला भवन जल्द ही बनेगा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रयास से एसईसीएल ने सीएसआर मद से इसके लिए 7 करोड़ 11 लाख रुपए की राशि गुरुवार को स्वीकृत की है। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इसी स्कूल में मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पायी। इसके पुराने हो चुके भवन को देखकर एक पीड़ा होती थी। मगर अब जल्द ही यहां तीन मंजिला सुविधायुक्त भव्य भवन बनकर तैयार होगा। इसके लिए कलेक्टर किरण कौशल ने भी…
कोरबा :ट्रक और हाईवा के बीच आमने सामने की भिड़ंत
कोरबा। जिले के कटघोरा अंबिकापुर मुख्य मार्ग का नवनिर्माण जब से हुआ है तब से या मार्ग खूनी मार्ग में तब्दील हो गया है शनिवार की सुबह बांगो थाना क्षेत्र के बंजारी के समीप एक ट्रक व हाईवा के बीच आमने सामने भिड़ंत हो जाने से एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं।
कोरबा : मुड़ापार दीपक स्वीट में प्रशासन एवं खाद्य विभाग की सयुक्त छापामार कार्यवाही
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रो मे एक सप्ताह का लाॅकडाउन जारी है। इस दौरान लोगो को जरूरत की चीजें पर्याप्त मात्रा में निर्धारित नियंत्रित मूल्य पर उपलब्ध कराने के लिए खाद्य विभाग की जिला लाॅजिस्टिक टीम सक्रिय है। कोरबा के जिला खाद्य अधिकारी श्री आशीष चतुर्वेदी के निर्देश पर आज सहायक खाद्य अधिकारी श्री जितेंद्र सिहं और खाद्य निरीक्षक श्री शुभम के दल ने शहर की होटलो तथा मिठाई दुकानों की अचानक चेकिंग की । इस चेकिंग के अभियान के दौरान मुड़ापार स्थित दीपक…
कोरबा : पाली की गाजर नदी उफान पर
कोरबा :- जिले में दो दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है. इससे पहले शहर में हो रही तेज धूप से लोग काफी परेशान थे. जिसके बाद बुधवार की शाम से अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई. इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है. इधर दो दिनों से हो रही बारिश के कारण गाजर नदी लबालब है. पाली से रतनपुर के बीच ग्राम पोड़ी से बहने वाली गाजर नदी में जलस्तर बढ़ गया. इससे पुल के 2 से 3 फीट ऊपर से पानी…
कोरबा :- कटघोरा मीरा टॉकीज के पास अज्ञात ट्रक ने पांच गाय को अपने चपेट में लिया
कोरबा :- राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई रोका-छेका योजना ग्राम पंचायतों में नगर पालिका परिषद के लिए मुसीबत बन गई है। संकल्प पत्र भरने के बावजूद पशु पालक नहीं सुधरे। नगर पालिका परिषद ने कार्रवाई शुरू की तो मवेशियों को रखने की दिक्कत आ रही है। ऐसे में कार्रवाई करके मवेशियों को पकड़ो और छोड़ो वाली स्थिति बनती जा रही है। राज्य शासन ने पशुओं की व्यवस्थित देखभाल, फसलों को बचाने और दुर्घटना में कमी लाने के लिए रोका-छेका योजना शुरू की है। एनएच कटघोरा से अंबिकापुर मार्ग…
फर्रुखाबाद/कायमगंज: विधायक अमरसिंह खटीक भी हुए कोरोना पॉजिटिव
फर्रुखाबाद: जनपद में शुक्रवार को सुबह कोरोना के पांच नये मरीज संक्रमित निकले है| दोपहर बाद कायमगंज विधायक सहित आधा दर्जन और कोरोना पॉजिटिव निकल आये है| जिससे अब संख्या 373 हो गयी है|शुक्रवार को सुबह आयी रिपोर्ट में शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला लकुला निवासी 20 वर्षीय विवाहिता, कोतवाली कायमगंज के रेलवे रोड़ निवासी 63 वर्षीय वृद्धा, कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम खिमसेपुर निवासी 60 वर्षीय वृद्ध, कोतवाली फतेहगढ़ के पुल मंडी निवासी युवक कोरोना संक्रमित निकले है|दोपहर बाद आयी रिपोर्ट में कायमगंज 65 वर्षीय कायमगंज विधायक अमर सिंह…
छत्तीसगढ़: करंट के चपेट से हाथी की मौत
जशपुर :मिली जानकारी के अनुसार जशपुर जिला के तपकरा के समीप एक हाथी अचानक करेंट के चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी ।इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कंप मच गया और बड़े अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे । छत्तीसगढ़ में हाथी की मौत रुक ही नही रही है जो एक चिंता का विषय है। अरविन्द सूर्यवंशी स्टेट ब्यूरो छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या:आरोपी मानसिक रोगी……
छत्तीसगढ़ बिलासपुर: बिलासपुर जिला के ग्राम मटियारी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक युवक ने अपने ही परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या करके आरोपी ने आत्म हत्या कर लिया । मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रोशन ने अपने पिता रूपदास , मां संतोषी बाई भाई रोहित , बहन कामिनी , भाई रिषि की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दिया। उसके बाद आरोपी ने खुद गाड़ी के नीचे आकर आत्म हत्या कर लिया। पुलिस अभी इस घटना का जांच कर रही है। ” मृतक आरोपी…
बरेली :ब्राह्मणों के उत्पीडन से भड़का अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा
बरेली।अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक श्री अभिषेक तिवारी जी ने अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा की वर्चुअल संवाद बैठक के राष्ट्रीय संयोजक पद से बोलते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे ब्राह्मण समाज के उत्पीड़न में लगी हुई है, अगर उत्पीड़न ना रुका तो अखिल भारतीय ब्राह्मण युवा मोर्चा सड़कों पर उतर कर जवाब देगा. महानगर अध्यक्ष पीयूष मिश्रा विभु के संयोजन में हुए संबाद मे राष्ट्रीय संयोजक जी ने कहा कि ब्राह्मण किसी भी तरीके से उत्पीडन बर्दास्त नहीं करेगा. जिस ब्राह्मण ने…
बरेली :सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में पट्टे की जमीन पर 27 साल के बाद मिला कब्जा
आँवला – गांव केसरपुर में एक पट्टे की जमीन पर 27 साल में पट्टेधारक को कब्जा मिल पाया। अधिकारियों ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में कब्जा दिलवाया है। गांव में पुलिस बल लगा दिया गया है। गांव केसरपुर के रमेश लोधी को 1993 में नसबंदी के दौरान गांव में ही पट्टे की जमीन दी गई थी। पट्टा होने के बाद ही उस जमीन पर गांव के ही दूसरे समुदाय के साबिर ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। रमेश ने जिसकी शिकायत पुलिस से की तो निर्माण कार्य तो…
कोरबा: वन महोत्सव के रूप में गेवरा के गोल्फ ग्राउंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया
कोरबा: सर्वाधिक कोयला उत्पादन करने वाले SECL गेवरा क्षेत्र में वन महोत्सव के तहत वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. गोल्फ ग्राउंड गेवरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर और विशिष्ट अतिथि के रूप में कटघोरा DFO शमा फारुखी उपस्थित रही. कार्यक्रम की अध्यक्षता गेवरा क्षेत्र के CGM संतोष कुमार पाल ने किया. इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया. पूरे देश भर में कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केंद्रीय कोयला…
बरेली-:-एसएसपी से जानलेवा हमला करने वालों के बिरोध में लगाई गुहार
बरेली-:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे बरेली से मिलकर पत्र देकर पीड़ित की पत्नी ने न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने पीड़ित की पत्नी को कार्यवाही करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है । प्रार्थिनी श्रीमती कंचन लता पत्नी पुष्पेन्द्र कुमार निवासी सिठौरा थाना सुभाष नगर जनपद बरेली की है। दिनाक 05.07.2020 को रात्रि में पीड़ित पुष्पेंद्र कुमार को गाँव के धीरेन्द्र कनौजिया उर्फ धीरू , हरेन्द्र कनौजिया , कृष्ण वीर सिंह ने मेरे पति को जान से मारने की नियत से गोली मार दी…
