पटनाः 14 मई को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा पहुंचे थे. मुख्यमंत्री अपनी पत्नी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की 16वीं पुण्यतिथि के मौके पर कल्याण बिगहा गांव पहुंचे थे. इस दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय कल्याण बिगहा में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को वो सुन रहे थे. इसी कार्यक्रम में अपनी बात लेकर 11 साल का सोनू कुमार भी पहुंच गया जिसने सीएम से बेहतर शिक्षा की मांग की. अब उसकी मांग नालंदा से मुंबई तक पहुंच गई है. बड़े-बड़े लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं. दरअसल, बच्चे…
Category: बिहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध, बिहार के नालंदा में सीएम के सामने पटाखा फेंका
बिहार के नालंदा में मंगलवार की दोपहर जन संवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया। आयोजन के दौरान लोगों से मिल रहे नीतीश कुमार के समीप ही एक युवक ने तेज आवाज वाला पटाखा फोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पटाखा नीतीश कुमार से करीब पांच से छह फीट दूर गिरा। इस पटाखे के कारण कार्यक्रम स्थल पर लगी कारपेट थोड़ी दूर तक जल गई। पटाखे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों के साथ ही सुरक्षा बल भी हरकत में…
अधिकारी बनकर आए और चुरा ले गए 60 फीट लंबा लोहे का पुल!
बिहार के रोहतास जिले में एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. कुछ चोर 60 फीट लंबा और 20 टन वजनी लोहे का पुल चुरा कर चलते बने. चोरों ने इस हैरतअंगेज चोरी की घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया. बताया जाता है कि कुछ लोग खुद को सिंचाई विभाग का अधिकारी बताकर आए और नहर पर बने लोहे के पुराने पुल को काटना व उखाड़ना शुरू कर दिया. चोरों ने पुल को गैस कटर से काट दिया और जेसीबी से उसे उखाड़ कर गाड़ी पर लाद लिया और आराम से…
5 डीएम सहित 50 आईएएस अफसर रडार पर , खबर पढ़ें
बिहार के पांच डीएम, छह डीडीसी व छह एसडीओ समेत कुल 50 आईएएस ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सामान्य प्रशासन विभाग को अभी तक नहीं दिया है। विभाग ने इस पर आपत्ति जताई है। संपत्ति का ब्योरा न देने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को इसके लिए अब 15 दिन की मोहलत दी गई है। साथ ही संबंधित डीडीओ से पूछा गया है कि ब्योरा न देने वाले अधिकारियों का वेतन रोका गया है या नहीं। संपत्ति का ब्योरा न देने वाले अधिकारियों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग ने…
लालू यादव को एम्स दिल्ली ने नहीं किया भर्ती! डॉक्टरों ने दी रांची लौटने की सलाह
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल एक दिन पहले ही मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स से दिल्ली के एम्स भेजे गए लालू प्रसाद यादव को एम्स दिल्ली ने भर्ती नहीं किया है. मिली जानकारी के अनुसार कल रात को लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को देखते हुए एम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती नहीं किया. बताया जा रहा है कि उनका मेडिकल टेस्ट करवाने के बाद रिपोर्ट देखते ही एम्स के डॉक्टरों ने उन्हें वापस रांची लौटने…
जानिए किसके कहने पर उपेन्द्र ने लगाना शुरू किया अपने नाम में ‘कुशवाहा’
बिहार के जिला वैशाली के जन्दाहा में एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे उपेन्द्र कुशवाहा बिहार के शीर्ष नेताओं में से एक हैं। जिस तरह से नीतीश कुमार, राम विलास पासवान, लालू यादव की राजनीतिक शुरुआत जेपी आंदोलन से हुई उसी तरह उपेन्द्र कुशवाहा की भी राजनीतिक पाठशाला वहीं से शुरू हुई। उपेन्द्र कुशवाहा ने पटना के साइंस कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी की उसके बाद मुजफ्फरपुर के बी. आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से राजनीति में एम. ए. किया। राजनीति में पढ़ाई पुरी करने के बाद उपेन्द्र कुशवाहा ने जन्दाहा कॉलेज…
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का दुसरा दिन ।
कटिहार: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का दूसरा दिन वही कटिहार में 39 परीक्षा केंद्र है। जिसमें शहरी क्षेत्र में 28 केंद्र बनाए गए हैं और प्रशासन की भी कड़ी निगरानी देखी जा रही है। हवाई अड्डा उच्च विद्यालय कटिहार की कुछ तस्वीरें हैं। संवाददाता: सागर कुमार
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से शुरू
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(बीएसईबी) द्वारा आज यानी 1 फरवरी, 2022 से बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो गई है. बोर्ड परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है. बोर्ड के द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक, परीक्षाएं समय और तारीख पर हो गई है. बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं की पहली परीक्षा सभी स्ट्रीम: आर्ट्स, साइंस, वोकेशनल और कॉमर्स के लिए आयोजित की जाएगी. बोर्ड दो पालियों में बीएसईबी इंटर परीक्षा 2022 आयोजित करेगा. परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए…
कटिहार- कटिहार में एक व्यक्ति के खाते में आया 30 लाख रुपए ।
कटिहार- कटिहार जिला के एक व्यक्ति के खाते में आया 30 लाख रुपए तो व्यक्ति हक्का बक्का रहा गया. उसके परिजन चिंतित हो गए. इसके बाद व्यक्ति ने ईमानदारी की मिसाल पेश की और बैंक को बताया.
रायपुर-: करवा चौथ पर अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा व्रत
सौरभ यादव:- तिल्दा-नेवरा -: ग्राम बहेसर में पावन पर्व करवाचौथ पर जिले रायपुर की महिलाओं ने भी अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत सज सवरकर महिलाओं ने दिया चंद्र को अर्ज। पतियों ने पानी पिलाकर पूरा कराया पत्नियों का व्रत। कहीं हाथों में मेहंदी और कहीं वालों में सिंदूर लगाकर पहली बार व्रत रखती दिखी महिलाएं। उत्साह के साथ पूरा किया नई नवेली दुल्हनों ने अपना व्रत
बिहार उपचुनाव में लालू का मुकाबला करने के लिए राजग ने मांझी, सहनी को आगे किया
लालू प्रसाद का मुकाबला करने के लिए राजग ने राज्य में होने वाले उपचुनाव के दौरान लालू उनके परिवार पर प्रहार करने के लिए हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी को आगे किया है। कुशेश्वर स्थान तारापुर सीटों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है 2 नवंबर को नतीजे आएंगे। राजग के घटक जदयू ने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो राजद का सामना करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 लालू प्रसाद के बिना लड़ा गया था,…
शुभम बने यूपीएससी टॉपर, बोले, नहीं था यकीन की इस बार कर पाऊंगा
यूपीएससी ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी किया है। बिहार के कटिहार जिले के निवासी शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। उन्होंने बताया कि, मुझे यकीन नहीं था कि मैं कर पाऊंगा।रिजल्ट आने के बाद शुभम बेहद खुश हैं, वहीं उनके परिवार के सभी सदस्य बेहद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शुभम कुमार ने आईएएनएस से खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मैं बेहद खुश हूं बहुत अच्छा भी लग रहा है क्योंकि जितना हो सकता था मैंने उतना अपनी तरफ से दिया,…
खुलेआम बीजेपी से पंगा लेने के मूड में नहीं नीतीश, इसलिए ओमप्रकाश चौटाला के कार्यक्रम से बना ली दूरी!
तीसरे मोर्चे के गठन की कवायद के बीच इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेता ओम प्रकाश चौटाला पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल की जयंती के मौके पर 25 सितंबर को हरियाणा के जींद में किसान सम्मेलन का आयोजन करने जा रहे हैं। इस सम्मेलन में मुलायम सिंह यादव, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा और शिरोमणि अकाली दल के चीफ प्रकाश सिंह बादल एक मंच पर आएंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस कार्यक्रम से दूरी बना ली है। हालांकि, अब नीतीश कुमार के इस कार्यक्रम…
तेज प्रताप यादव ने बनाया नया संगठन, भाजपा ने लालू को घेरा
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपना अलग संगठन बना लिया है। जिसका नाम उन्होंने ‘छात्र जनशक्ति परिषद’ रखा है। तेजप्रताप ने यह संगठन तब बनाया है जब कुछ दिनों पहले आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और उनके बीच तनातनी हो गई थी। तेजप्रताप ने प्रशांत प्रताप को इस संगठन का अध्यक्ष घोषित किया है। आर्यन राय उपाध्यक्ष बनाए गए और पीयूष को महासचिव का पद मिला। शिक्षक दिवस के अवसर पर रविवार को तेजप्रताप यानव ने अपने सरकारी आवास…
जेडीयू ने लॉन्च किया मूल्यांकन ऐप, नेताओं को देना होगा हर दिन का रिपोर्ट कार्ड
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड देश की पहली राजनीतिक पार्टी बन गई है जिसने एक ऐसा ऐप लॉन्च किया है जिससे वह अपने नेताओं के काम पर नजर रख सकेगी और उसका मूल्यांकन भी करेगी.जेडीयू ने जिस ऐप को लॉन्च किया है उसका नाम ‘जदयू मूल्यांकन’ ऐप है इसके तहत पार्टी के तमाम नेताओं को अपने रोजाना के काम की जानकारी इस ऐप पर अपलोड करनी पड़ेगी. जनता दल यूनाइटेड द्वारा बनाया गया यह ऐप पूरी तरीके से आंतरिक है. जानकारी के मुताबिक पार्टी के इस नए…
जातीय जनगणना पर कल नीतीश करेंगे PM मोदी से बात
जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 23 अगस्त को मिलने वाला है। इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहा है कि हर कोई प्रधानमंत्री या किसी अन्य व्यक्ति से मिलने के लिए आजाद है। बोम्मई ने आगे कहा कि यह मामला कोर्ट के साथ-साथ वर्ग आयोग के सामने लंबित है। हम इसकी जांच कर रहे हैं।इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा था कि जातीय जनगणना…
नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के सहयोगी हैं या दास: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
जाति आधारित जनगणना को लेकर बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समय नहीं दिए जाने पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है, “नीतीश कुमार प्रधानमंत्री के सहयोगी हैं या दास?” बकौल तेजस्वी, “हम…4 अगस्त से प्रधानमंत्री को लिख रहे हैं लेकिन उनके पास नीतीश कुमार से मिलने का समय नहीं है।”
जमानत के बाद लालू लाएंगे बिहार की सियासत में नया रंग
चारा घोटाले में 23 दिसंबर, 2017 को जेल जाने के बाद से राजद प्रमुख लालू प्रसाद चुप रहकर लगातार पर्दे के पीछे से ही राजनीति करते आ रहे थे। अब जमानत मिलने के बाद तमाम बंदिशों से मुक्त और मुखर होकर हस्तक्षेप करेंगे। लालू करीब साढ़े तीन साल तक रांची की जेल से रहने के बाद बाहर आएंगे। कोरोना के खतरे और खराब सेहत के कारण फील्ड में सक्रियता तो नहीं दिखेगी, लेकिन लालू की मौजूदगी मात्र से ही विपक्ष की राजनीति को नई धार जरूर मिलेगी। बिहार विधानसभा में…
क्या उपेंद्र कुशवाहा फिर से दिखाने लगे तेवर
जद (यू) के बड़े नेता औपचारिक तौर पर भले ही कह रहे हैं कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है, लेकिन आज केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के स्वागत समारोह में यह खुलकर सबके सामने आ गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा के साथ-साथ उनके समर्थकों ने आरसीपी के स्वागत समारोह से दूरी बना ली। जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आरसीपी के पटना पहुंचने से पहले ही यह कहते हुए जहानाबाद निकल गए कि उन्हें स्वागत समारोह की कोई जानकारी नहीं दी गई है।उपेंद्र…
रोहतास में खुल्ला खेल फर्रुखाबादी, 93 करोड़ का जब्त बालू ही हो गया चोरी
बिहार में कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिसे अजब ही कह सकते हैं। यहां चूहे कभी बांध में छेद कर देते हैं तो कभी मालखाने में रखी शराब ही गटक जाते हैं। हालांकि इस बार कारनामा चूहों ने नहीं बल्कि चोरों ने किया। रोहतास में बालू चोरी का खेल शुरू हो गया है। दो दिन पहले ही एक लाइसेंसधारी की हिरासत से 63 करोड़ रुपये मूल्य की जब्त बालू की कथित चोरी के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की गई थी। अब इसके बाद शुक्रवार को रोहतास जिले…
