कासगंज जनपद के बाड़ पीड़ित क्षेत्र जैसे इंदा जसनपुर मिहौला गांव में आज खाद्य एवं रसद विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण गोपाल और नायब तहसीलदार अरविंद गौतम क्षेत्रीय लेखपाल लावस्तर
Category: देश
फर्रुखाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अचानक फर्रुखाबाद में दौरा
यूपी के फर्रुखाबाद में प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का कल अचानक दौरा लगने से हड़कंप मच गया जिले में सीएम योगी आदित्यनाथ 1 महीने से अधिक समय से चल रही बाढ़ के प्रभावितों को राहत सामग्री बाटकर उनके जख्मों पर मरहम लगाने सीएम योगी आदित्यनाथ स्वयं फर्रुखाबाद पहुंच रहे हैं जिले में सीएम का कार्यक्रम लगने के बाद जिला प्रशासन समेत कानपुर मंडल के कमिश्नर आईजी फर्रुखाबाद पहुंच गए और सामग्री वितरण स्थल का कमिश्नर आईजी डीएम एसपी समेत जिले के आला अधिकारियों ने निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं…
जूनियर डाक्टर को अपर निदेशक के पद पर किया गया तैनात, डाक्टरों में रोष
उत्तर प्रदेश में ट्रांसफर पोस्टिंग में मनमानी एक फैशन बनता जा रहा है। लखनऊ के प्रतिष्ठित SGPGI के निदेशक आरके धीमान पर वहीं के फैकल्टी फोरम ने मनमानी का आरोप लगाया है। SGPGI में अपर निदेशक का पद आईएएस का होता है। इस पर प्रदेश सरकार किसी आईएएस अफसर की तैनाती करती है, लेकिन SGPGI निदेशक ने नियमों को दरकिनार करते हुए वरिष्ठता क्रम में बहुत ही नीचे डॉ. नारायण प्रसाद को अपर निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया, जोकि नियम विरुद्ध है। डॉ. नारायण प्रसाद के नए कार्यभार को…
LBS छात्रावास के कमरे में भरभरा कर गिरा प्लास्टर, छात्र घायल
लखनऊ विश्वविद्यालय के LBS यानी लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास की कमरा नंबर 118 में रविवार की दोपहर प्लास्टर टूटकर छात्र के ऊपर गिर पड़ा। जिससे छात्र के पैर में चोट आई है। छात्र को अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया।LBS के प्रथम तल के कमरे में की छत से प्लास्टर गिरने से पीड़ित छात्र के पैर में काफी चोट आयी। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमरे का प्लास्टर भरभरा कर गिरने से स्टूडेंट्स में चिंता है। छात्रों ने कहा कि घटना बड़ी थी। ऐसी लापरवाही से किसी…
यूपी में अखिलेश यादव ने पटेल, मौर्य, चौहान, बिंद, निषाद और राजभर का हक छीना है।” – ओम प्रकाश राजभर
घोसी उपचुनाव में दिए गए ओम प्रकाश राजभर के इस बयान ने सूबे में जातीय सियासत की चिंगारी सुलगा दी है। सवर्णों के खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्या की जहरीली जुबान तो आग बरसा ही रही थी, अखिलेश यादव के PDA और जातीय जनगणना ने इसे और हवा दी।इसके काउंटर में उतरे राजभर ने अहीरों की बुद्धि पर सवाल खड़े कर दिए। घोसी से शुरू हुए इस सियासी घमासान से संकेत साफ है कि 2024 तक जातीय जहर और ज्यादा घोला जाएगा। प्रदेश की 80 सीटों की सियासत इसी के इर्द-गिर्द…
युद्धाभ्यास के दौरान ऑस्ट्रेलिया में US मिलिट्री हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 सैनिकों की मौत
ऑस्ट्रेलिया में युद्धाभ्यास के दौरान रविवार 27 अगस्त को अमेरिकी मिलिट्री का वी-22 ऑस्प्रे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार 23 सैनिक बुरी तरह घायल हो गए। जिनमें से 3 सैनिकों की बाद में मौत हो गई। बाकियों की हालत गंभीर है।सैनिकों को बचाने के लिए कई घंटों तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। हादसा स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर डार्विन शहर के तिवि आईलैंड के तट पर हुआ। मिलिट्री एक्सरसाइज में फिलिपींस और इंडोनेशिया भी शामिल थे।ऑस्ट्रेलियन डिफेंस फोर्स यानी ADF ने बताया कि इस…
4 अक्टूबर को वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी : नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही आयोजित कराने की चर्चाएं
भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी 4 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगी। ओपनिंग सेरेमनी शहर में कहां होगी, ये अब तक तय नहीं है, लेकिन इसे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही आयोजित कराने की चर्चाएं चल रही हैं।इसी स्टेडियम में अगले दिन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच ओपनिंग मैच भी खेला जाएगा। दोनों टीमें 2019 के पिछले वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी भिड़ी थींवर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक भारत के 10 शहरों में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग और फाइनल मैच…
कभी हाथ जोड़कर लोगों से काम मांगा : अनु मलिक
सिंगर की मानें तो वे आज जिस मुकाम पर हैं उसका श्रेय उनके पिता सरदार मलिक को जाता है। बता दें, सरदार मलिक उर्फ सारंगा मेन अपने वक्त के जाने माने इंडियन फिल्म म्यूजिक डायरेक्टर थे। हालांकि उनके बुरे वक्त में किसी ने उनका साथ नहीं दिया था। अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए अनु मलिक कहते हैं- मैं अपनी सक्सेस का श्रेय अपने पिताजी को देता हूं क्योंकि उनके आंसुओं ने अनु मलिक को बनाया। उन्होंने बहुत दर्द देखा था, उनके पास पैसे नहीं थे, काम नहीं…
35 साल 35 दिन की तरह बीत गए : मेगा स्टार सलमान खान
मेगास्टार सलमान खान ने 26 अगस्त को फिल्म इंडस्ट्री में अपने 35 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर भाईजान ने सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर करते हुए, फैंस को शुक्रिया कहा है। सलमान खान ने शनिवार को अपनी फिल्मों के आइकॉनिक सीन्स, डायलॉग और डांस स्टेप्स का कोलाज शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- ’35 साल 35 दिनों की तरह बीत गए, आपके प्यार के लिए शुक्रिया।’सलमान खान के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट…
कौन हैं दीपक तिजोरी जिसे आप सभी जानते हैं, पढ़िए उनकी जिंदगी के कुछ किस्से
90 के दशक की बॉलीवुड फिल्मों ‘आशिकी’, ‘खिलाड़ी’, ‘जो जीता वही सिकंदर’, ‘सड़क’ या ‘कभी हां कभी ना’, जैसी सभी फिल्मों में आपने बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी को तो देखा ही होगा। इन फिल्मों में भले ही वे हीरो के रोल में नहीं थे, लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से फिल्मों के हीरो को बराबर की टक्कर दी थी। कम ही फैंस यह बात जानते होंगे कि दीपक तिजोरी मूल रूप से गुजराती हैं।दीपक तिजोरी के पिता गुजराती वैष्णव थे जबकि उनकी मां पारसी ईरानी थीं। परिवार में तीन भाइयों में…
हरदोई: पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
हरदोई: हरदोई पत्रकार एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वैभव लाल में संपन्न हुई। बैठक में नई कमेटियों के गठन,सदस्यता अभियान सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों में आपसी सामान्य स्थापित करना और एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहने का है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का किसी भी दशा में किसी भी स्तर पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।वरिष्ठ…
हरदोई :मेला महोत्सव का पोस्टर हुआ लांच, दिसम्बर में आयोजित होगा भव्य हरदोई मेला महोत्सव
हरदोई : सांस्कृतिक चेतना को जगाने के उद्देश्य से विगत सात वर्षो से लगातार आयोजित हो रहे हरदोई मेला महोत्सव के आठवें सीजन का पोस्टर लांच हुआ।जिसमे शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।रविवार को शहर के नमः लान में दिसम्बर में आयोजित होने वाले हरदोई मेला महोत्सव 2023 का भव्य पोस्टर लांच किया गया। जिसमें जनपद के ऐतिहासिक ,धार्मिक व सांस्कृतिक स्थल के साथ मेला का लोगो अंकित है। इस अवसर पर बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा की हरदोई मेला महोत्सव जनपद की सांस्कृतिक चेतना को जगाए…
रायबरेली:तीस किलोग्राम अवैध गांजा के साथ दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार
रायबरेली: मिल एरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ/द्रव्यों की बिक्री/तश्करी के विरुद्ध कृत कार्यवाही में थाना पुलिस तथा थाना एन्टीनारकोटिक जनपद बाराबंकी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्तगण राजेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ पिंटू मिश्रा पुत्र रामकौशल मिश्रा निवासी मंगली मिश्र का पुरवा थाना मिलएरिया रायबरेली तथा आदर्श कुमार चौरसिया पुत्र महेश कुमार निवासी टेकारी दांदू थाना डीह रायबरेली को कुल-30 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ थाना क्षेत्र के शारदा नहर ओवर ब्रिज के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिनके विरूद्ध थाना स्थानीय…
फर्रुखाबाद:क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ 144 बनखडिया पर पीएम मोदी के मन की बात को सुना
फर्रुखाबाद,आज फतेहगढ़ में क्षेत्रीय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ बूथ 144 बनखडिया पर मोदी जी के मन की बात को सुना । मोदी जी ने देश के वैज्ञानिकों को चांद पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी । देश के युवाओं को खेल जगत में आगे आने का आवाहन किया।शशांक शेखर क्षेत्र मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है महिलाओं को हर प्रकार की सुविधा को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही…
फर्रुखाबाद:-कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगणों को चोरी की 82 मिक्सर ग्राइंडरो सहित किया गिरफ्तार ।
फर्रुखाबाद:-पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ विकास कुमार के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डा० संजय सिंह व क्षेत्राधिकारी कायमगंज सोहराब आलम के नेतृत्व में अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा चोरी के माल सहित दिनांक 27 अगस्त 2023 को 03 अभियुक्तगण कुलदीप पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम बराहिमपुर थाना मेरापुर जनपद फतेहगढ़ उम्र 22 वर्ष, विपिन पुत्र रामविलास निवासी ग्राम लुखुरपुरा बक्तावर थाना मिर्जापुर जनपद शाहजहांपुर उम्र 28 वर्ष तथा विनोद यादव पुत्र कुमार निवासी ग्राम बरना खुर्द थान जहानगंज जनपद फतेहगढ़ उम्र…
हरदोई : गूगल शीट पर प्रतिदिन भरी जाये आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति:- जिलाधिकारी
हरदोई: विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य मे तेजी लाई जाए। कार्ड बनाने की प्रगति गूगल शीट पर प्रतिदिन भरी जाए। विकास खण्ड की भाँति ग्राम स्तर पर भी डाटा को पासवर्ड प्रोटेक्टेड बनाया जाए तथा सूचना पूर्ण सावधानी के साथ भरी जाए। खण्ड विकास अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य की निरंतर निगरानी करें। कार्य की धीमी प्रगति वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।…
हरदोई : बालीबाल प्रतियोगिता में सहारा स्पोर्टिस, शाहाबाद व पायका ए ने जीते मैच:-मन्जू शर्मा।
हरदोई : उप क्रीड़ा अधिकारी मन्जू शर्मा ने बताया है कि विगत दिवस 26 मार्च 2023 को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट स्टेडियम बालक वर्ग की आयोजित बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन यातायात निरीक्षक अनिल कुमार यादव ने किया।उन्होने बताया कि प्रथम मैच सहारा स्पोर्टिग व पायका के मध्य खेला गया जिसमें सहारा स्पोर्टिग विजय हुआ, दूसरे मैच में शाहाबाद टीम ने अलमामैटार्स को हरा विजय प्राप्त की तथा तीसरे मैच में पायका ए ने कौढ़ा टीम को हराकर विजय हासिल की और इसके उपरान्त विजय टीमों को यातायात…
बेसिक शिक्षा निदेशक ने किया जवाब तलब, 38 जिलों के BSA से मांगा गया खर्च का ब्यौरा
बेसिक शिक्षा निदेशक ने प्रदेश के 38 BSA से वित्तीय वर्ष 2022-23 में परिषद द्वारा संचालित प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूलों में कराई गई परीक्षाओं के दौरान किए गए व्यय और भुगतान से जुड़ी जानकारी तलब की हैं। साथ ही बाकी बची धनराशि का भी ब्यौरा मांगा गया हैं।बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से 38 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि परीक्षाओं में उपभोग की गई धनराशि का प्रमाण पत्र एवं अवशेष राशि के लिए मांग पत्र निर्धारित प्रारूप अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया…
CM योगी समेत भाजपा पदाधिकारी होंगे शामिल, भाजपा कार्यालय में सुनेंगे ‘मन की बात’
लखनऊ में रविवार को भाजपा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यशाला का शुभारंभ करेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, CM योगी सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। 28 अगस्त से 15 सितंबर तक भाजपा 75 जिलों में जिला स्तरीय कार्यशाला अभियान चलाएगी। इससे पहले भाजपा कार्यालय में सभी लोग पीएम मोदी के मन की बात सुनेंगे।भाजपा अपने सोशल मीडिया नेटवर्क को बढ़ाने के लिए शंखनाद अभियान शुरू करेगी। अभियान की सफलता के लिए सोशल मीडिया और IT विभाग की प्रदेश स्तरीय संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में पार्टी…
शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे, NSUI छात्रों ने किया जोरदार स्वागत
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार को लखनऊ विश्वविद्यालय पहुंचे। इस दौरान NSUI के छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया। विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर अजय राय ने सबसे पहले सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद छात्रों ने उन्हें काशी विश्वनाथ प्रतिमा भेंट की।दरअसल, शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हनुमान सेतु में बजरंग बली का दर्शन करने पहुंचे। फिर उन्होंने गोमती तट पर बने हनुमंत धाम जाकर दर्शन किया। इसके बाद NSUI छात्रों के साथ उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर का रुख किया।परिसर पहुंचकर सबसे पहले उन्होंने…
