मुख्य कोषाधिकारी प्रत्यूष कुमार के माध्यम से बताया गया है कि कलेक्ट्रेट, कोषागार के समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया है कि यद्यपि अब जीवित प्रमाण पत्र पूरे वर्ष भर किसी भी कार्यदिवस में प्रस्तुत/प्रेषित किये जाने की व्यवस्था है, जो कि आगे 01 वर्ष के लिए मान्य रहता है, अतः जिन पेंशनरों का जीवित प्रमाण-पत्र सितम्बर-2023 में जमा होना अपेक्षित है, उन पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन अवरूद्ध हो गयी है। ऐसे समस्त पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों को सूचित किया जाता है कि कोषागार में उपस्थित होकर प्रत्येक कार्यदिवस में पूर्वान्ह 10ः00…
Category: देश
प्रदेश भर में कांग्रेस नौ अक्तूबर को बसपा संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि आयोजित करेगी
बिहार में जातीय जनगणना के आंकड़ें सामने आने के बाद कांग्रेस दलित वोटबैंक को साधने में जुट गई है। इसके लिए कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्तूबर से दलित गौरव संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके जरिये दलितों के बीच जनजागरण करेगी, उनकी बातों को सुनने के साथ ही एक लाख दलित अधिकार पत्र भी भरवाएगी।प्रदेश में 80 के दशक तक दलित वोटबैंक कांग्रेस के पाले में रहा। बसपा के उभार होते ही वह कांग्रेस से छिटक गया। नतीजतन कांग्रेस सत्ता से बेदखल हुई। उसके साथ जुड़ीं अन्य जातियां भी छिटक…
VIP सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नवरात्रि में होगी, आगामी चुनाव की तैयारियां
आगामी चुनावों को लेकर प्रत्याशियों को चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। VIP सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नवरात्रि में होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि नवरात्रि पर सपा VIP माने जानी वाली सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा शुरू कर देगी।उन्होंने बताया कि नवरात्र में करीब एक दर्जन सीटों पर नामों की घोषणा होगी।बीजेपी की VIP सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम देखने को मिलेंगे। अखिलेश यादव ने इशारों इशारों में कहा कि वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, मथुरा, प्रयागराज जैसी सीटें लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा…
5 अक्टूबर से 10 टीमें हिस्सा लेंगी विश्व कप के लिए
विश्व कप के लिए 5 अक्टूबर से 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 46 दिनों तक क्रिकेट प्रेमियों को रंगा-रंग मुकाबलों की दावत मिलेगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि टूर्नामेंट में भाग लेने वाली दस टीमों के कप्तानों में से सबसे अमीर कप्तान कौन है।2023 वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली 10 टीमों के कप्तानों में से शीर्ष कप्तान का नाम पढ़कर आप भी चौंक जाएंगे। सबसे अमीर कप्तानों की सूची में शीर्ष पर रहने वाले कप्तान के नाम एक भी बड़ा टूर्नामेंट खिताब नहीं…
यूक्रेन को मिल रहा अमेरिकी सरकार से मिलिट्री सपोर्ट बाधित हो सकता है, वजह जानिए?
रूस यूक्रेन जंग में नाटो यूक्रेनी फौज को बड़े पैमाने पर हथियारों की सप्लाई कर रहा है ताकि वो रूसी सैनिकों का डटकर सामना कर पाए और रूस द्वारा कब्जाए गए इलाकों को फिर से आज़ाद करा पाएं।मगर इसी बीच बड़ी खबर आई थी कि अमेरिकी सरकार के शटडाउन की वजह से यूक्रेन को मिल रहा मिलिट्री सपोर्ट बाधित हो सकता है, जिसे अमेरिकी संसद ने शॉर्ट टर्म फंडिंग बिल पारित करके नवंबर 2023 के मध्य तक जारी रखा है।अब ब्रिटेन को लेकर एक ऐसी ही खबर आई है जो…
‘जब वी मेट’ का सीक्वेल बन सकता है या नहीं, जानिए
शाहिद कपूर और करीना कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ सुपरहिट रही थी। 2007 में रिलीज हुई इस मूवी ने फैन्स को दीवाना बना दिया था. इस फिल्म में करीना और शाहिद की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया।18 साल बाद ‘जब वी मेट’ के सीक्वल की चर्चा चल रही थी। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत में शाहिद ने कहा कि वह जब वी मेट के निर्देशक इम्तियाज अली के साथ दोबारा काम करेंगे। इसके बाद ‘जब वी मेट 2’ की चर्चा जारी है।अब इम्तियाज अली ने…
पहली बार साथ आएंगे सलमान, शाहरुख और ऋतिक, अक्टूबर में शुरू होगी इस मूवी की शूटिंग
फिल्म जवान ने बॉलीवुड में एक बार फिर जान फूंक दी। इस मौके पर एक्शन हीरो एक बार फिर बड़े पर्दे पर लौट आए हैं. इसके चलते एक्शन फिल्मों की कतार लग गई है. इनमें सबसे ज्यादा उत्सुकता फिल्म ‘वॉर 2’ को लेकर है।यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा इस मूवी की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी.वहीं इस मूवी में पहली बार शाहरुख, सलमान और ऋतिक एक साथ नजर आएंगे। इस मूवी का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं और इसमें बड़ी स्टारकास्ट होगी.‘वॉर 2’ बॉलीवुड की अब तक…
रणबीर मुसीबत में फंस गए हैं, उन्हें ईडी से मिला है समन
एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों मूवी एनिमल के कारण सुर्खियों में हैं। मगर उससे पहले रणबीर मुसीबत में फंस गए हैं. उन्हें ईडी से समन मिला है.रणबीर को 6 अक्टूबर को सवाल जवाब के लिए पेश होने का आदेश दिया गया है।यह समन महादेव ऑनलाइन लॉटरी मामले में भेजा गया है. रणबीर कपूर और कुछ अन्य बॉलीवुड अभिनेता ईडी के रडार पर होने की संभावना है।आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ईडी ने महादेव ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर छापा मारा था. इसमें 417 करोड़ रुपये तक जब्त किये गये…
मैनपुरी में बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान, खेत में पेड़ से लटका मिला शव, परिजन नहीं बता पाए आत्महत्या का कारण
मैनपुरी के थाना क्षेत्र के गांव में एक अधेड़ का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। शव देखते ही सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचायत नामा की कार्रवाई कर मौत के कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम को भेजा है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन अधेड़ द्वारा की गई आत्महत्या के कारणों को नहीं बता पाए। मामला किशनी थाना क्षेत्र के गांव नगथरा से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार, गांव…
मैनपुरी में दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत, घायल महिला की इलाज के दौरान मौत
मैनपुरी के थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार दो बाइकों में आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। भिड़ंत होते ही बाइक सवारों में चीख पुकार मच गई। हादसे में घायल हुई एक महिला ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सड़क हादसे का मामला कुरावली थाना क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, एटा के…
मैनपुरी में रोजगार सेवक बोले- हमारी मांगें पूरी नहीं हुईं तो होगा बड़ा आंदोलन, सरकार को वादे याद दिलाने के लिए निकाली तिरंगा यात्रा
मैनपुरी के रोजगार सेवको ने ग्राम रोजगार सेवक एकता संघर्ष समिति के तत्वाधान में सरकार द्वारा किए गए वादों को को याद दिलाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। जिसको लेकर रोजगार सेवकों ने बताया कि सरकार ने उनके साथ जो वादा किया था, वह अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सरकार को याद दिलाने के लिए रोजगार सेवकों द्वारा आज फिर से 4 अक्टूबर को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। सरकार ने उनकी जायज मांगों को नहीं माना तो इसके बाद आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा…
पीलीभीत में बाघ न पकड़े जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, अफसरों ने बदला वनमंत्री का रूट
पीलीभीत के कलीनगर क्षेत्र के बासखेड़ा गांव में ट्रेंकुलाइजर गन से डॉट मारने के दो दिन बाद भी बाघ को पकड़ने के लिए दोबारा प्रयास नहीं हुए हैं। इससे मंगलवार को बांसखेड़ा और आसपास गांवों के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जाम लगा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग पर अडे हुए थे। जब ग्रामीणों को वनमंत्री अरुण कुमार सक्सेना के आने की भनक लगी तो भीड़ और बढ़ गई। देखते…
पीलीभीत के दो परिवार के आठ लोगों की मौत, बनारस में ट्रक में कार घुसने से हुआ हादसा
पीलीभीत के रहने वाले दो परिवार पितृपक्ष में अपने परिजनों की अस्थियां विसर्जित करने के लिए वाराणसी गए थे। विसर्जन के बाद कार में सवार दो परिवार जौनपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो परिवार के 8 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के दौरान कार में सवार 3 साल का बच्चा ही जिंदा बच पाया। हादसे में घायल हुए 3 साल के मासूम का अस्पताल में इलाज जारी है। दुखद हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन…
पीलीभीत में भाजपा ने शुरू की नए चेहरों की तालाश, कट सकता है वरुण गांधी और मेनका गांधी का पत्ता
श में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कई सारी बातें सामने आ रही है या यूं कहे कि, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रही है वैसे वैसे देश की राजनीति में गर्माहट बढ़ती जा रही है। जिसके बाद एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बातें ये हो रही है कि, अब भापजा पीलीभीत से नए चेहरे खड़े करने का सोच रही है। जिसके बाद से मेनका गांधी और वरुण गांधी के सीट को लेकर संकट बढ़ता ही जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बता…
पीलीभीत के घर में बंधक बनाकर किशोरी से दुष्कर्म, SP के आदेश पर FIR दर्ज; पुलिस ने क्या कहा?
पीलीभीत के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने एसपी को शिकायती पत्र दिया जिसमें कहा गया कि 26 सितंबर को सुबह साढ़े चार बजे उसकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान गांव की भानुमति आई और उसकी पुत्री को बहलाकर घर के सामने रहने वाले छक्कन के घर के अंदर ले गई। यूपी के पीलीभीत में किशोरी को मकान में बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के आदेश पर आरोपित…
बरेली – भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया।
मीरगंज – फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में भाजपाइयों ने पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा का जन्मदिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी के भाजपा नेता व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल के कार्यालय प्रतिष्ठान पर भाजपाइयों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ के डायरेक्टर राजकुमार शर्मा का जन्मदिन केक काटकर भाजपाइयों ने बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं व्यापारियों ने भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा को शुभकामनाएं एवं बधाई देकर उनकी दीर्घायु की…
बरेली – आंवला नगर पालिका के सभागार में लगाया गया परामर्श केंद्र आए 13 प्रार्थना पत्र तीन में हुआ आपसी समझौता।
बरेली/आंवला – आंवला नगर पालिका परिषद के सभागार में परामर्श केंद्र लगाया गया जिसमें थाना सिरौली से चार प्रार्थना पत्र, थाना आंवला से चार प्रार्थना पत्र और थाना बिशारतगंज से तीन प्रार्थना पत्र तथा थाना भमौरा से दो प्रार्थना पत्र आए। जिसमें पुलिस और कांउसलर के प्रयास के बाद थाना सिरौली से दो प्रार्थना पत्रों में जिसमें दीपा चौधरी और जितेन्द्र चौधरी और दूसरे प्रार्थना पत्र में आरती देवी और शिवम तथा थाना आंवला से एक प्रार्थना पत्र अंजलि और अतुल शर्मा में आपसी समझौता हो गया। इस दौरान परामर्श…
बरेली – ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार और उत्पीड़न को लेकर उन्होंने तहसील पर प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ब्राह्मण समाज के लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा बरेली/आंवला – आंवला नगर में ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोविंद मौर्य को देते हुए बताया कि हमारे समाज के ब्राह्मण समाज के सदस्यों की निरंतर हो रहे जघन्य हत्याओं तथा उत्पीड़न की तरफ ध्यान आकर्षित कराना है। उत्तर प्रदेश की पुलिस अपराधों को रोकने में विफल हो रही है। अपराधों में निरंतर हो रही वृद्धि इसका घोतक है। समाज के सदस्यों की जघन्य हत्याओं एवं उत्पीड़न से ब्राह्मण समाज में अत्यंत आक्रोश…
बरेली – पूर्व ब्लॉक प्रमुख मीरगंज पर युवक ने लगाया मारपीट करने का आरोप , पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज I
बरेली/मीरगंज – पूर्व ब्लाक प्रमुख पर युवक ने लगाया मारपीट करने का आरोप , पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज I मामला जिला बरेली के थाना मीरगंज का है जहां सुधीर कुमार गुप्ता पुत्र रोशन लाल गुप्ता निवासी मोहल्ला राजेन्द्र नगर थाना मीरगंज निवासी ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब वह आज बरेली से इन्टरव्यू देकर अपने घर आ रहे थे तब सुबह करीब नौ बजे बस स्टैण्ड से उतरकर घर की तरफ जा रहे थे तब तिराहे से करीब सौ मीटर की और रास्ते पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजीव…
बरेली – 5 हजार की रिश्वत लेते अमीन हिरासत में, बिजली की आरसी में तारीख बढ़ाने के लिए मांगे रुपये।
बरेली – एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते अमीन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। अमीन तहसील से जारी हुई बिजली की आरसी की तारीख बढ़ाने के लिए रिश्वत ले रहा था। अमीन को कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई का खौफ दिखाया, मांगी रिश्वत एंटी करप्शन के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने बताया कि किला थाना क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबपुरा के रहने वाले मोहम्मद याकूब खान पुत्र मोहम्मद मियां के खिलाफ तहसील से बिजली…
