पीलीभीत में जमुनिया में पकड़ी गई बाघिन को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में छोड़ा, गेस्ट हाउस में रातभर दहाड़ती रही

पीलीभीत में जमुनिया गांव से पकड़ी गई बाघिन को 24 घंटे बाद पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के जंगल में छोड़ दिया गया। बुधवार को माला गेस्ट हाउस में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद अफसरों और चिकित्सकों की निगरानी में बाघिन को रेस्क्यू वाहन से ले जाकर जंगल में छोड़ा गया। बाघिन के पूरी तरह स्वस्थ होने का दावा किया जा रहा है। वहीं पूरी रात माला गेस्ट हाउस में बाघिन की दहाड़ गूंजती रही। वन अफसर बाघिन की उम्र साढ़े तीन साल बता रहे हैं। माधोटांडा क्षेत्र में तीन माह से…

पीलीभीत में मंडी समिति परिसर में सुखाने के लिए फैलाया धान, किसान परेशान

पूरनपुर की मंडी समिति परिसर में व्यापारियों, आढ़तियों ने धान सुखाने के लिए फैला रखा है। ऐसे में खरीद केंद्र पहुंचने वाले किसानों को धान उतारने और सुखाने में असुविधा हो रही है। बिजली आपूर्ति न होने और खरीद केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था न होने से किसानों का धान घंटों साफ न होने से बिक्री में भी अड़चन आ रही है। किसानों ने मंडी समिति सचिव से शिकायत की है। मंडी में धान साफ करने को डस्टर की सुविधा दी गई है। इसमें किसान स्वयं भी धान साफ कर…

पीलीभीत में डीएम को पता नहीं, उनके आदेश पर हो गई वसूली

पीलीभीत के गांवों में रहने वाले लोगों के घरों पर नंबर प्लेट लगाने के लिए पूरनपुर ब्लॉक कार्यालय से सभी प्रधानों को आदेश जारी कर दिया गया। आदेश में जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देकर रोजगार सेवक, आशा आदि का सहयोग लेने की बात कही गई। मामला जब डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने पूरनपुर बीडीओ को तलब किया है। फिलहाल आदेश निरस्त कर दिया गया है। पूरनपुर ब्लाॅक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों को खंड विकास अधिकारी कार्यालय से सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से…

पीलीभीत में दो दिन के बाद बुधवार को खिली धूप

पीलीभीत: सोमवार को हुई बारिश एवं मंगलवार को भी दिनभर बादलों के छाए रहने के बाद बुधवार को दोपहर में धूप खिली तो तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को बारिश व ओले पड़ने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लोगों ने एसी व पंखे चलाना बंद कर दिए थे। मंगलवार को भी बादल छाए रहे और ठंडी हवा चलती रही।बुधवार की सुबह तेज हवा चलने से लोगों को ठंड का एहसास हुआ किंतु जैसे-जैसे सूरज चढ़ता गया तापमान में बढ़ोतरी वृद्धि होने से फिर…

फर्रुखाबाद मे जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आज पं. दुर्गा प्रसाद वद्री प्रसाद उ०मा० विद्यालय फर्रुखाबाद में जनपदीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें की जनपद के कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रभारी प्रधानाचार्य श्री आशीष कुमार एवं मुख्य अतिथि डॉ विष्णु दत्त शर्मा ने रिवन काट कर दिया) प्रतियोगिता में सीनियर वालक जूनियर वालक सीनियर कालिका एवं जूनियर कलिका के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ। विजेता वर्ग के छात्र-छात्राले मंण्डलीय प्रतियोगिता हेड 21/10/013 के मौज जाएग प्रतियोगिता में सीनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान…

प्रयागराज : समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धन मेघावी को छात्रों आवासीय सुबिधा उपलब्ध

समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धन मेघावी छात्रों को आवासीय सुबिधा उपलब्ध, कराने के उदेश्य से स्नातक क्षात्रों हेतु संचालित डा0 भीमराव आंबेडकर छात्रावास (बालक) चाँदपुर सलोरी, परस्नातक छात्रों हेतु राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक) चैथम लाइन व आई0ई0आर0टी0 से बी0टेक0 एवम डिप्लोमा छात्राओ हेतु अनुसूचित जाति छात्रावास (बालिका) आई0ई0 आर0टी0 परिसर प्रयागराज की 70 प्रतिशत सीटो पर अनुसूचित जाति एवम जनजाति तथा 30 प्रतिशत सीटो पर अन्य पिछड़े वर्ग एवम सामान्य वर्ग के छात्रों के प्रवेश के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। प्रयागराज विश्वविद्यालय एवम संघटक विश्वविद्यालयो…

छात्र छात्राओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया, पढ़िए खबर

अगर आप डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के एमबीए मार्केटिंग के छात्र छात्राएं हैं तो यह खबर खास आपके लिए है. दरअसल, विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आ गया है. अगर आपमें प्रतिभा है तो विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट में हिस्सा लेकर रियल इस्टेट के क्षेत्र में काम करने वाली नामी कंपनी इंफो एज 99 एक्रेस से जुड़ सकते हैं. कंपनी न केवल चयनित छात्र छात्राओं को आकर्षक पैकेज देगी बल्कि बेहतर पद भी मिलेगा.कुलपति…

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आईसीसी क्रिकेट विश्व कप (World Cup) में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. रोहित की कप्तानी टीम इंडिया लगातार 3 मैच जीत चुकी है. बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को टीम इंडिया (IND vs BAN) जीत का चौका लगा सकती है. भारत और बांग्लादेश की टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (MCA Stadium) में भिड़ेंगी. अच्छी बात यह है कि रोहित का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में जमकर रन उगलता है. रोहित वनडे विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेश के…

बॉक्स ऑफिस पर हिट रहने वाले शाहरुख को नहीं मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

अभी हाल ही में शाहरुख की फिल्म ‘जवान’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। किंतु, बॉक्स ऑफिस पर हिट रहने वाले शाहरुख को राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला है।बॉलीवुड की महंगी एक्ट्रेस दीपिका ने अभी तक एक भी राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीता है।आमिर को मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से जाना जाता है। किंतु, उन्हें अभी तक कोई राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं मिला है। हालाँकि वो पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं, किंतु, किसी अन्य आमिर ने अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीता है।यहां तक ​​कि रानी को अभी तक…

फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री जीनत अमान ने किया खुलासा

जीनत अमान फिल्म इंडस्ट्री की ग्लैमरस क्वीन कही जाने वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से 80 के दशक में अपना दबदबा कायम रखा। आज भी उनकी फिल्में दर्शक दिलचस्पी से देखते हैं।उस दौर की टॉप अभिनेत्रियों में जीनत का नाम सबसे आगे लिया जाता है।खास बात यह है कि उन्होंने अपने अब तक के करियर में सफलता, दौलत और शोहरत हासिल की है. हालाँकि, वह आज भी किसी पार्टी में जाते वक्त दूसरे से मांग कर कपड़े पहनती हैं। हाँ ये सुनकर आप लोगों को हैरानी…

सरकार ने गेहूं समेत 6 फसलों की बढ़ाई MSP, जानिए

मोदी सरकार खेती किसानी करने वालों की आय और वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में अब सरकार ने देश के किसानों को बड़ी सौगात दी है।सरकार ने दशहरा-दिवाली के दौरान 6 रबी फसलों के लिए MSP यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया है।कैबिनेट ने MSP को 2% से बढ़ाकर 7% करने की मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मीटिंग में सरकार के इस फैसले पर मुहर लगी।केंद्र ने गेहूं और सरसों समेत कुल 6 फसलों की MSP बढ़ाने का निर्णय लिया है।…

14 विधानसभा क्षेत्रों मेंAAP ने किन नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

आगामी इलेक्शन से पहले आम आदमी पार्टी ने विधानसभा क्षेत्र स्तर पर बड़े फेरबदल किए हैं. चार दिन पहले आम आदमी पार्टी ने ब्लॉक प्रभारी और मंडल प्रभारी के सभी पद तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए थे.जिसके बाद अब AAP ने पंजाब विधानसभा के 14 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी नियुक्त किए हैं.इसी सलसिले में सुजानपुर से अमित सिंह मंटो, पठानकोट से विभूति शर्मा, गुरदासपुर से रमन बहल, दीनानगर से शमशेर सिंह, कादी से जगरूप सिंह सेखवां, फतेहगढ़ चूड़ीड़ी से बलबीर सिंह पन्नू, डेरा बाबा नानक से…

कुदरत का चमत्कार, 4 महीने की प्रेग्नेंसी में बच्ची का जन्म, वजन देख डॉक्टर भी हुए हैरान

ब्रिटेन के वेल्स से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां महज 4 महीने की प्रेग्नेंसी में एक महिला ने बच्ची का जन्म दिया है. नन्हीं जान का वजन 328 ग्राम है. बच्ची का वजन देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं. क्योंकि मासूम का जन्म तय समय से करीब 5 पहले हो गया, जो एक तरह से कुदरत का करिश्मा है. बच्ची को फिलहाल अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है. डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, 23 हफ्तों की प्रेग्नेंट महिला को अचानक ज्यादा दर्द हुआ था. परिजनों…

स्पोर्ट्स बाइक, हीरोइन लुक, जोमैटो डिलीवरी गर्ल की वीडियो ने मचाई सनसनी

इंदौर की सड़कों पर सुपर बाइक से जोमैटो की डिलीवरी गर्ल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है. वीडियो शेयर करते हुए लोग कई तरह के सवाल करने लगे. इस बीच जोमैटो के CEO दीपिंदर गोयल ने जवाब दिया. उन्होंने उन ख़बरों का खंडन किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उनके फूड डिलीवरी स्टार्टअप ने प्रमोशनल स्टंट के तौर पर इंदौर के आसपास बाइक चलाने के लिए एक लड़की को हायर किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक…

यात्री ने टू व्हीलर को डिवाइडर पर चढ़ाने की कोशिश की, मुंबई पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

सड़क पर लोग स्टंटबाजी दिखाने के चक्कर में या फिर जल्दबाजी की वजह से ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं. कई बार लोग इसकी वजह से गंभीर हादसे का शिकार भी हो जाते हैं लेकिन उसके बावजूद भी इस तरह की हरकतें करने वाले लोगों में कमी नहीं आ रही है. ऐसे में सोशल मीडिया के जारी ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक किया जाता है. इस बीच मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक शख़्स डिवाइडर पर टू व्हीलर गाड़ी चढ़ाता नजर आ रहा…

प्रयागराज- दि0,17 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग प्रयागराज में किया गया,

प्रयागराज- दि0,17 अक्टूबर 2023 को मिशन शक्ति के अन्तर्गत महिला उत्थान विषयक अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार संस्कृति विभाग प्रयागराज में किया गया,अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती कविता यादव त्रिपाठी प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा बीजेपी द्वारा किया गया। महिला सशक्तिकरण और जागरूकता से संबंधित महिला कानून, दंड संहिता तथा घरेलू हिंसाऔर महिला उत्थान से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रमों का संयोजन राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक क्षेत्रीय अभिलेखागार प्रयागराज द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीरेश कुमार उपनिदेशक पर्यटन प्रयागराज, रंग बली पटेल, श्याम बिहारी गौड़, श्रीमती…

मैनपुरी में वृद्धा को टक्कर मारकर भागा बाइक सवार

मैनपुरी: थाना बरनाहल क्षेत्र में दिहुली जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वहां से भाग गया। सिरसागंज निवासी विद्या देवी सुबह टेंपो से बरनाहल दिहुली मार्ग पर उतरीं थीं। वह सड़क पार कर रहीं थीं। तभी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोग एकत्र हुए तब तक बाइक सवार वहां से भाग चुका था। लोगों ने वृद्धा को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।

मैनपुरी में घर के बाहर खड़ी थी किशोरी, पीछे से आई बाइक ने मार दी टक्कर, हो गई मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। घरवालों ने देखा तो रोने बिलखने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके जानकारी जुटाई। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। घटना कोतवाली क्षेत्र के उद्दैतपुर अभई गांव की है। गांव निवासी राम खिलाड़ी वर्तमान में देवी रोड माता शीतला देवी मंदिर के पास परिवार के साथ मकान…

मैनपुरी में दबंगों ने बीच सड़क भाई-बहन को गिराकर पीटा, दहशत में बच्चे व परिजन, मुकदमा वापस लेने का बना रहे दबाव

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने के लिए दबंगों ने युवक के बेटे-बेटी को बीच सड़क पीटा। इससे दोनों बच्चे दहशत में हैं। वह घर में कैद होकर रह गए हैं। पढ़ाई भी नहीं कर पा रहे हैं। महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव संसारपुर रोड का है। गांव निवासी ममता शुक्ला ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनका बेटा शौर्य (11) और बेटी उन्नति शुक्ला (13) सोमवार…

मैनपुरी में तीन बच्चों के बाप को हुआ प्यार, गांव आकर कर ली दूसरी शादी, हकीकत सामने आई तो परिवार में आया भूचाल

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को महिला थाने पहुंची। वह पति और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रही है। कुछ दिन पहले गांव आए पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने के बाद जब वह गांव स्थित घर पर आई तो उसे घर में नहीं घुसने दिया। परेशान पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। मामला किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर गांव का है। गांव निवासी मालती देवी ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस को बताया कि उसकी शादी रामनगर…