गाजा पर लगातार हमले कर रहीं हैं इजराइल डिफेंस फोर्सेस

इजराइल और हमास की जंग को एक महीने से ज्यादा हो चुका है। इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) गाजा पर लगातार हमले कर रहीं हैं। रविवार को इजराइली एयरफोर्स ने यूनाईटेड नेशन्स यानी UN के एक कंपाउंड पर हवाई हमला किया।UN ने एक बयान में कहा- गाजा में हमारी फैसेलिटी पर हमला हुआ है। इसमें कई लोग मारे गए हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। ये सभी फिलिस्तीनी रिफ्यूजी थे, जिन्होंने यहां पनाह ली थी। इजराइल ने अब तक इस बारे में कोई रिएक्शन नहीं दिया है।हमास के कब्जे…

वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज के अपने सभी 9 मैच जीते

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लीग स्टेज के अपने सभी 9 मैच जीते। रविवार को दीपावली के शुभ अवसर पर टीम ने नीदरलैंड को हराकर लीग स्टेज खत्म किया। भारत ने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराने के बाद आखिरी मुकाबले में नीदरलैंड को 160 रन से हराया।9 मुकाबलों में भारत के 6 अलग-अलग खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच रहे, यानी टीम के एकतरफा दबदबे में किसी एक प्लेयर नहीं बल्की पूरी टीम का साथ रहा। भारत अब 15 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ…

लक्ष्मी पूजा के बाद अनिल ने रवीना से अपने दिल की बात कही थी

रवीना टंडन को अनिल थडानी ने 2003 में दिवाली के मौके पर ही प्रपोज किया था। लक्ष्मी पूजा के बाद अनिल ने रवीना से अपने दिल की बात कही थी। इस खास दिन पर दोनों के पेरेंट्स भी मौजूद थे। फिर अगले साल दोनों ने 2004 में शादी कर ली थी।फिल्मों में आने के बाद रवीना का अक्षय कुमार से साथ अफेयर था। दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे, लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद रवीना ने दो बेटियों छाया और पूजा को गोद ले लिया था।…

कैसी रही सेलिब्रिटीज की दिवाली

फेमस फैशन डिजाइनर और एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रोहित वर्मा ने सेलिब्रिटीज की दिवाली लुक पर रिएक्शन दिया है।बॉलीवुड में हर साल दिवाली पार्टी की खूब चर्चा होती है। चाहे वो मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी हो या एकता कपूर की। रमेश तौरानी से लेकर कई बड़े प्रोड्यूसर्स ,फैशन डिजाइनर और एक्टर्स अपने घर पर दिवाली पार्टी रखते हैं।इस बार मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान कैजुअल लुक में पहुंच गए थे। इसके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह सिंपल लुक में नजर आईं। इस दिवाली दिशा…

मैनपुरी :-कोतवाली भोगॉव में  समाधान दिवस पर शिकायतों में आई कमी , कोतवाली प्रभारी ने की सुनवाई ।

मैनपुरी:- दिवाली के त्योहार पर  समाधान दिवस का आयोजन कोतवाली भोगांव में किया गया ।  जिसमें कोतवाली प्रभारी हरबेद्र कुमार मिश्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना । समाधान दिवस पर कुल पांच प्रार्थना पत्र आए जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे । जिनके  निराकरण के लिए कोतवाली  प्रभारी हरबेद्र कुमार मिश्रा ने संबंधित लेखपालों को निर्देशित किया ।  दिवाली के त्यौहार के कारण  समाधान दिवस पर फरियादियों की संख्या में भारी कमी आई ।राजस्व विभाग के अतिरिक्त कोई अन्य शिकायती पत्र समाधान दिवस पर नहीं आया ।

शाहजहांपुर में हुआ उल्लू पूजन, जानिए आखिर क्यों

आमतौर पर हिंदू धर्म में उल्लू को बहुत अशुभ माना जाता है. इसके बावजूद उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिवाली से पहले उल्लू की पूजा की जाती है. खास बात यह है कि यहां के पढ़े-लिखे और डिग्री साल के कई प्रोफेसर मिलकर यह अनोखी पूजा करते हैं. हर बार पूजा का कारण भी अलग होता है. इस बार यह पूजा इजरायल और हमास के युद्ध को लेकर की गई है. पूजा करने वाले प्रोफेसर्स ने कहा कि हमास की बुद्धि पर उल्लू बैठ गया है. इस पूजा के बाज…

हरदोई: रेलवे स्टेशन का बदला नक्शा, नए रूप में नजर आएगा

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्थानीय स्टेशन को शामिल किया गया है। इससे तहत स्टेशन का पुनर्निर्माण किया जाना है। योजना के शुभारंभ के दौरान स्थानीय स्टेशन का माॅडल रेलवे की ओर से जारी किया गया था, जिस पर जन प्रतिनिधियों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद रेलवे में नक्शे में परिर्वतन कर नया मॉडल के तहत निर्माण कार्य कराया जाएगा। स्टेशन तक आसान पहुंच, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, आवश्यकतानुसार लिफ्ट/ एस्केलेटर, स्वच्छता, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी। जिसका मास्टर प्लान…

पीलीभीत : बाघ के हमले से किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम

पीलीभीत जिले में बाघ हमले से एक किसान की मौत हो गई। घटना से गुस्साए किसानों ने शव को जंगल की सीमा से उठाकर माधोटांडा-पीलीभीत हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। महोफ जंगल से सटे इलाके में पशुओं को चराने पहुंचे जमुनिया के किसान को बाघ ने मार दिया। शव को जंगल में खींचकर ले जा रहे बाघ को देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। वहीं, घटना से गुस्साए किसानों ने शव को जंगल की सीमा से उठाकर माधोटांडा-पीलीभीत हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वन…

पीलीभीत: तेज गति में अब तक 74 लोगों ने गवां दी अपनी जान?

यातायात नियमों के उल्लंघन में अब तक 74 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं वर्ष 2023 में अब तक कुल 141 घटनाएं हो चुकी हैं। इसके अलावा 81 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए तो वहीं जिले के 74 लोगों ने अपनी जान तक गवां दी।जान गंवाने वाले लोगों में अधिकांशत: युवा ही थे। विभाग नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई भी करता है। फिर भी लोग नियमों की अनदेखी करते है। अधिकांश दुर्घटनाएं बरखेड़ा, बिलसंडा और बीसलपुर मार्ग पर होती है। बावजूद…

मैनपुरी में लौकी, गोभी फेंककर घर लौटे किसान

मैनपुरी में शनिवार को सब्जी मंडी के भाव ने किसानों को निराश किया। हताश, निराश किसान मंडी में सब्जी फेंककर वापस लौट गए। घिरोर सब्जी मंडी में किसानों ने अपना दुखड़ा बताया। कहा कि उम्मीद थी कि फूलगोभी और लौकी की बिक्री करने के बाद दिवाली पर्व ठीक से हो जाएगा। लेकिन मंडी भाव ने निराश किया। लौकी को किसान बिना बिक्री के ही छोड़कर चले गए। फूलगोभी का भाव इतना कम था कि किसानों का मंडी में वाहन द्वारा लाया गया किराया तक नहीं निकला।घिरोर के सब्जी मंडी में…

मैनपुरी:शादी के बाद नशीला खाना खिलाकर भाग गई थी लुटेरी दुल्हन

शहर कोतवाली के गांव धारऊ निवासी शिशुपाल सिंह कई साल से थाना घिरोर के गांव रामगंज में अपने जीजा नीतेश कुमार के साथ रह रहे हैं। जनवरी 2023 में संदीप निवासी बेवर ने नीतेश से संपर्क किया और कहा कि यदि 80 हजार रुपये खर्च करो तो मैं तुम्हारे साले शिशुपाल का विवाह करा दूंगा। एक गरीब लड़की मेरी नजर में है। नीतेश ने संदीप को 80 हजार रुपये दे दिए। आठ फरवरी 2023 को बेवर स्थित कपिल मुनि आश्रम में शिशुपाल का विवाह रेनू नाम की युवती से करा…

मध्यप्रदेश बिधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बजाए इस बार बीजेपी ने ज्यादा टिकट काटे

‘मैं तो अब फ्री हो गया हूं। राजनीति के साथ-साथ अब समाजसेवा भी करूंगा।’ टिकट काटे जाने के सवाल पर पूर्व मंत्री पारस जैन का ये जवाब है। पारस जैन 73 साल के हैं। उज्जैन उत्तर सीट से लगातार 6 बार विधायक रहे। इस बार पार्टी ने उनकी जगह 59 साल के अनिल कालूहेड़ा को टिकट दिया है। पारस जैन कहते हैं संगठन ने जो फैसला लिया मैं उसके साथ हूं। जो समाज के बीच रहता है उसका राजनीतिक करियर खत्म नहीं होता।मध्य प्रदेश के चुनाव में इस बार बीजेपी-कांग्रेस…

युवक ने फेका तेजाब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात सर्राफ की दुकान पर काम करने वाले आयुष और राहुल के बीच मारपीट हो गई। राहुल ने आयुष के सिर पर हथौड़े मार दिया। जिसे देख चचेरा भाई शनि वर्मा बीच बचाव करने लगा। इस पर राहुल ने दुकान में रखा तेजाब फेंक दिया। जिससे शनि का चेहरा झुलस गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गन्ने का पुरवा निवासी शनि के मुताबिक चचेरा भाई आयुष वर्मा भिठौली क्रासिंग के पास सर्राफ की दुकान…

आज दिपावली के अवसर पर भारत का सामना नीदरलैंड से होगा

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज दिपावली के अवसर पर भारत का सामना नीदरलैंड से होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोपहर 2:00 बजे से मैच शुरू होगा, टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा। दोनों टीमें लीग स्टेज का 45वां और आखिरी मैच खेलेंगी।टीम इंडिया टूर्नामेंट में लगातार 8 मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है, टीम एक वर्ल्ड कप में पहली बार लगातार लगातार 9 मैच जीतना चाहेगी। दूसरी ओर नीदरलैंड आज का मैच जीतकर 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई होना चाहेगी।मेजबान और टेबल टॉपर भारत टूर्नामेंट की…

हमने रियल टाइम खतरे टाले, लेबनान बॉर्डर पर हालात खतरनाक : इजराइल डिफेंस फोर्सेस

इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है। इस बीच इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) ने शनिवार रात कहा कि उसने गाजा पर करीब 5 हजार एयर स्ट्राइक की हैं और ये रियल टाइम थ्रेट (खतरे) को देखते हुए की गईं।दूसरी तरफ, लेबनान बॉर्डर पर हालात खतरनाक होते जा रहे हैं। यहां लगातार अलर्ट सायरन बज रहे हैं। हिजबुल्लाह चीफ ने कहा है कि अगर इजराइल के हमले रोकने हैं तो अमेरिका पर दबाव बनाना जरूरी है।IDF ने एक बयान जारी कर कहा है कि गाजा के अल शिफा हॉस्पिटल के…

शाहरुख पास हो तो दिमाग में बजने लगते हैं गाने, ऋतिक और कटरीना डांस सीखने में मेहनती

वैभवी मर्चेंट बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर हैं। इन्होंने कई फेमस फिल्मों में कोरियोग्राफी की है। उनसे पूछा गया कि बॉलीवुड में कौन से एक्टर और एक्ट्रेस सबसे जल्दी डांस सीखते हैं और कौन डांस सीखने में सबसे ज्यादा समय लगाते हैं। वैभवी ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा कि सलमान खान बहुत जल्दी डांस सीखते हैं। वो लगातार एक से दो बार डांस स्टेप देखते हैं फिर कहते हैं चलो टेक करते हैंबाकी एक्टर्स के बारे में वैभवी ने कहा, ‘माधुरी दीक्षित और रानी मुखर्जी बहुत जल्दी डांस सीख…

पहले बेटे और अब बाप के लिए लखनऊ बना पाकिस्तान, नवाबी नगरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे है धर्मेंद्र

भारतीय सिनेमा के पहले हीमैन धर्मेंद्र मौजूदा समय नवाबी नगरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे है। 87 साल के धर्मेंद्र पिछले 6 दशक से भारतीय सिनेमा में काम कर रहे हैं लेकिन यह पहला मौका है जब उनकी कोई फिल्म लखनऊ में शूट हो रही है। उससे भी बड़ी बात यह है कि बेटे सनी की तरह उनकी भी फिल्म में लखनऊ को पाकिस्तान के तौर पर दिखाया गया है। इससे पहले सनी देओल की फिल्म गदर और गदर-2 की शूटिंग भी लखनऊ में हो चुकी है। दोनों…

प्रयागराज- तहसील कोरांव के मांडा ब्लाक व थाना क्षेत्र मांडा अंतर्गत हाटा चौराहे पर 78 गाँव के किसानों ने उपरौध राजवहा में पानी न आने के वजह से विशाल धरना प्रदर्शन कर दीपावली न मानने का लिया निर्णय

प्रयागराज जनपद के तहसील कोरांव के ब्लाक मांडा व थाना क्षेत्र मांडा के अंतर्गत हाटा चौराहे पर उपरौध क्षेत्र के करीब 80 गांव के किसानों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन कर दि0, 12.11.2022 को दीपावली ना मानने का निर्णय लिया गया है। जिसका मुख्य उदेश्य है कि उपरौध रजवाहा नहर में पानी न आने की वजह से किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है लगभग 80 गाँव के किसान भुखमरी के कगार पर हैं। क्योंकि बरसात न होने के कारण धान की भी रोपाई कुछ किसानो ने किसी किसी तरह…

हरदोई : सरकारी तालाब पर भूमाफियाओं का अवैध कब्ज के बाद भी प्रशासन मूल दर्शक बना

मल्लावां कोतवाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर में रात्रि में सरकारी तालाब को भू माफिया कब्जा कर रहे पहले बचत की जमीन में चार दुकान बनवाकर फिर तालाब की जमीन पर पर मिट्टी डलवाने का कार्य हो रहा है व, तालाब के पीछे दुकान बनवाने के बाद फिर निकालने के लिए तालाब को मिट्टी डालकर बंद कर दिया , 2 दिन बीत गए किसी ने कार्रवाई नहीं की फिर गांव के लोगों के द्वारा पता हुआ इस समय लेखपाल से पूछा गया लेखपाल ने भी तालाब की ही जमीन बताई…

सहायक निदेशक सेवा योजन प्रयागराज

क्षेत्रीय वायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा विधान सभा क्षेत्र कोरांव स्थित गोस्वामी तुलसीदास कृषक इ0का0 कोरांव, प्रयागराज परिसर में दिनांक 17.11.2023 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस मेले में हाई-स्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थी रिक्तियों से सम्बन्धित विस्तृत विवरण सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in पर प्राप्त कर सकते है। इस मेले में प्रतिभाग हेतु यात्रा भात्ता देय नहीं होगा।…