जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओपी मिश्रा ने अवगत कराया है कि जनपद स्तर पर 29 नवम्बर तथा 07 व 16 दिसम्बर 2023 को पूर्व सैनिकों/शहीदों के परिजनों को सम्मानित एवं शहीद सैनिक की शहादत तिथि पर श्रंद्वाजंलि अर्पित कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।उन्होने बताया कि 29 नवम्बर 2023 को शांतिकाल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘‘अशोक चक्र‘‘ से सम्मानित ले0 कर्नल हर्ष उदय सिंह गौर के शहादत दिवस पर श्रद्वांजलि कार्यक्रम पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जायेगा और 07 दिसम्बर 2023 को सशस्त्र सेना…
Category: देश
बरेली – शुल्क का भुगतान कर पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस का प्रमाण पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं प्राप्त।
बरेली – बरेली में बैठक के दौरान उप श्रमायुक्त डॉ0 दिव्य प्रताप सिंह ने बताया कि श्रम आयुक्त, संगठन की सेवाओं यथा ऑनलाइन पंजीयन, नवीनीकरण लाइसेंस, ऑनलाइन पेमेंट आदि की व्यवस्था निवेश मित्र पोर्टल पर की गयी है। श्रम आयुक्त संगठन के अंतर्गत प्रदान की जा रही उपरोक्त सेवाओं के अंतर्गत आवेदनकर्ता द्वारा पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करते हुए अपने प्रतिष्ठान का ऑनलाइन पंजीयन कर अपने पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस हेतु ऑनलाइन जनरेट निर्धारित शुल्क का भुगतान कर पंजीयन/नवीनीकरण/लाइसेंस का प्रमाण पत्र निवेश मित्र पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने…
बरेली – 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं मॉडल कॅरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन दिनांक 29 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय स्टेशन रोड़ में प्रातः 10ः00 बजे किया जायेगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की टेक्निकल एवं नॉन टेक्निकल प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा प्रतिभाग करेंगी। रोजगार मेले को सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक प्रशिक्षित बेरोजगारों तथा कंपनियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिये। इस रोजगार मेले में जनपद के बेरोजगार युवक सेवायोजन पोर्टल https://sewayojan.up.nic.in एवं एन0सी0एस0 पोर्टल https://www.ncs.gov.in पर पंजीकृत कर रोजगार मेला आई0डी0-8552 पर आवेदन कर…
बरेली – जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में एनआईसी द्वारा विकसित किया गया मोबाइल एप।
शासन से सामाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों पर प्रशासन स्तर से रिपोर्ट अथवा जांच आख्या मांगी जाती है। जिस हेतु जिला स्तर एक एप बनाया गया है। इस एप के माध्यम से प्रशासन द्वारा सम्बंधित अधिकारी से आख्या मांगी जाएगी और शासन को उपलब्ध कराई जाएगी। उक्त समस्त कार्य अब इस एप के माध्यम से होगा।जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि शासन द्वारा भेजी गयी समाचार पत्र की खबरों का संज्ञान लेकर जवाब दिये जाने की प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट, पारदर्शी व सहज बनाने के उद्देश्य से यह एप विकसित किया…
फर्रुखाबाद:विधुत वितरण खण्ड विच्छेदन टीम जसमई विद्युत वितरण खण्ड एसडीओ-टू को कनेक्शन धारक पर अभद्र भाषा का प्रयोग पढ़ सकता है महंगा
फर्रुखाबाद,28 नवंबर 2023 को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र में कहां कि मैं संगीता शाक्य पत्नी प्रमोद शाक्य निवासी टिलिया बीबीगंज थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद की रहने वाली है। उनके नाम बिजली कनेक्शन संख्या -१९५२४९८६४१ है। दक्षिणाचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड (विधुत वितरण खण्ड फर्रुखाबाद) विच्छेदन टीम जसमई विद्युत वितरण खण्ड SDO २ को २३ नवंबर २३ को मेरे घर पर टीम आई उस समय मेरे पति घर पर नहीं थे। मेरे पति प्रमोद शाक्य के अनुपस्थित में विच्छेदन टीम जसमई ने मेरे और मेरे बच्चो के…
कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य को भाड़े का पहलवान बताया
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य लगातार रामचरितमानस पर विवादित बयान देते रहे हैं । वही अब स्वामी प्रसाद मौर्य ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को ड्रामा बताया है। इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य में साधु संतों को आतंकवादी भी कहा है। स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर एक बार फिर यूपी में सियासत गरमा गई है। सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य…
विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा के विधायक काले कपड़े पहन कर सदन पहुंचे
उत्तर प्रदेश सरकार का अनुपूरक बजट बुधवार को पेश किया जाएगा। बजट पेश करने के दौरान मुख्य विपक्षी दल के नेता सपा के विधायक काले कपड़े पहनकर विरोध दर्ज कराएंगे। चार दिनों तक चलने वाले विधानसभा सत्र के पहले दिन सपा के विधायक काले कपड़े पहन कर सदन पहुंचे थे।पहले दिन 53 मिनट की सदन की कार्यवाही के दौरान दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नेता सदन योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी मौजूद रहे। योगी सरकार की…
हर फ्रेम में उनकी मौजूदगी का एहसास है : यश जौहर को याद कर बोले करण
फिल्म ‘कल हो ना हो’ के 20 साल पूरे होने पर फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट शेयर किया है।इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता यश जौहर को याद किया। साथ ही फिल्म की पूरी टीम और उनके हार्ड वर्क की जमकर तारीफ की।यह फिल्म मेरे लिए ही नहीं, हम सभी के लिए एक इमोशनल जर्नी रही है। किसी दिल की तरह धड़कती हुई इस स्टोरी पर इतनी जबरदस्त स्टारकास्ट को साथ लेकर आना आसान नहीं था पर मैं फिल्म से जुड़ी पूरी टीम की तारीफ…
टाइगर-3 इस साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है
सलमान खान की 12 नवंबर को रिलीज हुई फिल्म टाइगर-3 इस साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म की कमायबी पर सलमान खान ने एक कॉन्फ्रेंस रखी थी, जिसमें उन्होंने एक बड़ी जानकारी दी है। सलमान ने बताया है कि वो जल्द ही शाहरुख खान के साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म की तैयारी शुरू हो चुकी है और वो जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगे। अगर ये खबर कन्फर्म होती है तो दोनों 1995 की फिल्म करण-अर्जुन के 28 साल बाद किसी बड़ी फिल्म…
टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को 5 विकेट से हराया। मंगलवार को भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में ही 223 रन का टारगेट चेज कर लिया।गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में ऋतुराज गायकवाड और ग्लेन मैक्सवेल की रिकॉर्ड ब्रेकिंग पारियां देखने को मिलीं। मैक्सवेल ने बॉलिंग में भी रिकॉर्ड बनाया।
7 अक्टूबर को हमास तीन सैनिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गया था, इन तीनों सैनिकों की मौत
इजराइली सेना ने कहा कि 7 अक्टूबर को हमास तीन सैनिकों को बंधक बनाकर गाजा ले गया था। इन तीनों सैनिकों की मौत हो गई है। सेना ने कहा कि हमें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक इन सैनिकों की 7 अक्टूबर को ही मौत हो गई थी। इनके शव हमास के पास ही हैं। जंग में अब तक 395 सैनिक मारे जा चुके हैं।इधर, सीजफायर के 5वें दिन हमास ने 10 इजराइली और दो थाई बंधकों को रिहा किया। इजराइल भी 30 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया। इनमें 15…
पीलीभी : बीसलपुर के दो युवकों की कश्मीर में हादसे में मौत
बीसलपुर : कश्मीर के आगंतीपुरा में सोमवार को सुबह हुए हादसे में बीसलपुर के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक वहां भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी सागरा बेगम ने बताया कि उनका पुत्र सईद अहमद (26) और मोहल्ले का ही आशिक (27) कश्मीर के आगंतीपुरा के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। दोनों लोग सोमवार सुबह लगभग छह बजे आगंतीपुरा बस स्टैंड पर टहलने गए थे। तभी विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार कार की टक्कर से दोनों युवकों की मौत हो गई। बताते हैं…
पीलीभीत शहर की सड़कों पर रात का सफर दूभर
पीलीभीत में जिले की खस्ताहाल सड़कें तो दूर शहर के अंदर की सड़कें भी गड्ढों से अछूती नहीं है। अगर आप रामा इंटर कॉलेज की सड़क से रात में जा रहे हैं तो यहां के गड्ढों को देखकर चलें। गैस चौराहे वाली सड़क भी हादसे को दावत देने में पीछे नहीं है। यहां पर पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क को ठीक करने में औपचारिकता निभाई गई। यहां गड्ढे जस के तस बने हुए हैं। शहर की अन्य सड़कें भी लोगों को परेशानी दे रही हैं। बीच में…
मैनपुरी: दहेज में कार नहीं मिली… तो पत्नी, साली और सास के अश्लील फोटो कर दिए वायरल
मैनपुरी में ससुरालीजन ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में कार की मांग की। जब मांग पूरी नहीं की तो पति ने सोशल मीडिया पर पत्नी, साली और सास की अश्लील फोटो वायरल कर दीं। पीड़िता की तहरीर पर पति, देवर व अन्य परिजन के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी 2023 को शहर निवासी एक युवक के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त…
मैनपुरी: एसपी ने 16 दरोगाओं की तैनाती किया फेरबदलमैनपुरी:
मैनपुरी। एसपी ने शनिवार की शाम दरोगाओं की तैनाती में फेरबदल किया। काफी समय से अस्थाई इंचार्ज के सहारे चल रही रेलवे गेट चौकी का इंचार्ज एसआई दर्शन को बनाया गया है। इसके अलावा शहर की महत्वपूर्ण चौकियों सहित देहात क्षेत्र में 16 उप निरीक्षक इधर से उधर किए हैं।कानून व्यवस्था को मजबूत जाने को लेकर एसपी विनोद कुमार ने जनपद की 16 चौकियाें, थाने में 16 उप निरीक्षक तैनात किए हैं। शहर में रेलवे गेट चोकी अलावा करहल गेट चौकी पर अरविंद कुमार, आगरा गेट पर योगेश कुमार, विजय…
63 साल के आदमी की आंत में पहुंच गई मक्खी, जांच के बाद दंग रह गए डॉक्टर
अमेरिका से एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया. यहां कोलोनोस्कोपी के दौरान डॉक्टर को 63 वर्षीय व्यक्ति के आंत में जिंदा मक्खी दिखी. जिसके बाद डॉक्टर के होश उड़ गए. डॉक्टर का कहना है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी व्यक्ति के आंत में जिंदा मक्खी पहुंच गई हो. अमेरिकन जर्नल ऑफ गेस्ट्रोएंटोरोलॉजी में निकली इस खबर ने डॉक्टर और मरीज को हैरान कर दिया. नियमित चेकअप कराते रहते हैं और अपनी बीमारी का इलाज कर रहे हैं. ऐसे में वह अपनी…
प्रयागराज:पुलिस आयुक्त द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, करछना अजीत सिंह चौहान को सराहनीय सेवा हेतु महामहिम राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अंलकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।
आज दिनांक 27/11/2023 को पुलिस आयुक्त द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त, करछना अजीत सिंह चौहान को सराहनीय सेवा हेतु महामहिम राष्ट्रपति के पुलिस पदक से अंलकृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी। उल्लेखनीय है कि अजीत सिंह चौहान द्वारा वर्ष 1997-98 में उपनिरीक्षक के तौर पर पुलिस सेवा प्रारम्भ की गयी। वर्ष 2005 में इनकी पदोन्नति निरीक्षक के पद पर तथा वर्ष 2015 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति हुई। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858
बरेली : कैलाश गिरि राम गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दोनों थानों की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त।
बरेली/आंवला – सिरौली-मीरगंज जनपद बरेली के राम गंगा घाट से लेकर देहात तक श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ गंगा स्नान पर पहुंची जहां पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई तो वहीं पर सुरक्षा की खास इंतजाम भी किए गए बताया गया की थाना सिरौली और थाना मीरगंज दो थानों की पुलिस कैलाश गिरी गंगा घाट पर मौजूद रहे जहां पर दुर्घटना को देखते हुए प्रशासन द्वारा गंगा स्नान को पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग भी कराई गई दुर्घटना को देखते हुए खतरा बचा जाने के लिए बैरिकेडिंग…
बरेली – जनपद न्यायालय में न्यायमूर्ति द्वारा किया गया पांच बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन।
बरेली – बरेली जनपद न्यायालय बरेली के न्यायालय प्रबंधक शीतल प्रसाद द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद न्यायालय बरेली में जनपद बरेली के प्रशासनिक न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अजित कुमार उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में पांच बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया गया l प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अजित कुमार उच्च न्यायालय इलाहाबाद के कर कमलों द्वारा न्यायालय परिसर में 200 किलो वाट क्षमता का ग्रेड कनेक्टेड सोलर रूफटॉप पावर प्लांट, अभिलेखागार भवन के प्रथम मंजिल पर डिजिटाइजेशन एंड स्कैनिंग सेंटर का लोकार्पण किया गया।…
गाजीपुर से लखनऊ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वैष्णो टूर एंड ट्रेवल्स बस की शुरुआत, यात्रियों में ख़ुशी की लहर
गाजीपुर से लखनऊ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वैष्णो टूर एंड ट्रेवल्स बस की सेवा प्रारंभ हुई है। यह बस ,गाजीपुर लंका बस स्टैंड से प्रातः 5:00 AM बजे , मऊ से 6:00 AM बजे और आजमगढ़ से 7:15 AM बजे वाया पुरुवंचल एक्स्प्रेस वे होते हुए,और लखनऊ अहिमामऊ चौहरा से शाम 4:15 PM बजे से आजमगढ़, गोहना मोहमदाबाद,मऊ होते हुए गाजीपुर के लिए है जाती है , यह जनपद के लिए बड़ी खुशी की बात है, बस का किराया मात्र ₹450 प्रति व्यक्ति है।यह बस लखनऊ मे PGI शहीद…
