पीलीभीत में ट्रक लेकर जा रहे ड्राइवर को रोककर कुछ लोगों ने उस पर लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया। हमलावर चालकों की हड़ताल के दौरान ट्रक चलाने से मना कर रहे थे। सुनगढ़ी पुलिस ने अब छह दिन बाद हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की नगर पंचायत नौगवां पकड़िया के रहने वाले सुरेंद्र ने बताया कि वह ड्राइवर है। आठ जनवरी की रात साढ़े नौ बजे वह मंडी समिति से अपना ट्रक लोड कर जा रहा था। इस दौरान नगर पंचायत…
Category: देश
पीलीभीत में कोहरे ने रोकी रफ्तार, हाईवे पर रेंगे वाहन, शीतलहर ने भी सताया
पीलीभीत में शनिवार को दिन में धूप खिलने के बाद रविवार को एकदम मौसम पलट गया। सुबह से ही घना कोहरा रहा जो दोपहर 12 बजे तक बना रहा। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने के बाद तेज हवाओं ने मौसम को और सर्द कर दिया। पूरे दिन जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रविवार को मौसम बिलकुल बदला रहा। सुबह से ही घने कोहरे ने पूरी तरह तराई को चपेट में ले लिया था। कोहरा लगातार बढ़ता गया। इससे हाईवे पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। दोपहर…
बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर जानिए कुछ खास
दिल्ली में रहने वाली 10 साल की एक लड़की। उसकी मां ने एक बेटे को जन्म दिया। दो दिन बाद उस बच्चे को निमोनिया हो गया। बच्चे को इलाज के लिए 6 किलोमीटर दूर, राजेंद्र नगर की डिस्पेंसरी में ले जाना था। उस वक्त लड़की के पिता घर में नहीं थे। मां बिस्तर से उठने की हालत में नहीं थीं। ऐसे में उस लड़की को कुछ समझ नहीं आया।वो अचानक उठी। अपने पिता का डिस्पेंसरी कार्ड उठाया। एक बोतल पानी भरा और बच्चे को उठाकर पैदल चल पड़ी। रास्ते में…
71 साल की उम्र में शायर मुनव्वर राणा ने लखनऊ में अंतिम सांस ली
शायर मुनव्वर राणा का दिल का दौरा पड़ने की वजह से रविवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में लखनऊ में अंतिम सांस ली। उन्हें लंबे समय से किडनी की बीमारी थी। वे मां पर लिखी गईं अपनी शायरियों की वजह से आम लोगों में खूब लोकप्रिय थे।पिछले 2 साल से उनकी किडनी खराब होने के कारण डायलिसिस चल रही थी। साथ में फेफड़ों की गंभीर बीमारी सीओपीडी से भी परेशान थे। 9 जनवरी को हालत खराब होने पर पीजीआई के आईसीयू वॉर्ड में एडमिट किया…
सिमियु क्षेत्र में एक खदान ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई
तंजानिया के सिमियु क्षेत्र में एक खदान ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा 13 जनवरी को दोपहर 11 बजे हुए था। तंजानिया हादसे के बाद खदान में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसी समय 22 लोगों के शव बरामद किए गए। रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है।सिमियु रीजनल फायर एंड रेस्क्यू कमांडर ने बताया कि ये सभी लोग खदान में अवैध खनन के इरादे से गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारी बारिश के बीच खनन के कारण खदान का…
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला भारत ने 6 विकेट से जीता
भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला 6 विकेट से जीता। टीम ने इंदौर के होलकर स्टेडियम में 173 रन का टारगेट 15.4 ओवर में 4 विकेट पर हासिल कर लिया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 172 रन बनाए थे।मुकाबले के दौरान एक फैन मैदान में घुस गया और विराट को गले लगा लिया। लगातार सीरीज के दूसरे मुकाबले में कप्तान रोहित जीरो पर आउट हुए। वहीं, नवीन उल हक ने विराट कोहली का विकेट लिया। गुलबदीन नाइब ने अर्धशतक…
बच्चन परिवार का यह रिवाज है कि घर पर काम से जुड़ी बातें नहीं की जाती हैं
अगस्त्य नंदा के अनुसार बच्चन परिवार का यह रिवाज है कि घर पर काम से जुड़ी बातें नहीं की जाती हैं। यही वजह रही है कि उन्हें बचपन में नाना अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा नहीं था। जब एक दिन बिग बी उनके स्कूल गए, तो सभी लोग उनसे मिलने के लिए दौड़ पड़े। इस वक्त अगस्त्य को समझ में आया कि नाना का असल स्टारडम क्या है। बाद में फिल्में देखने के बाद उन्हें समझ में आ गया है कि क्यों बिग बी को महानायक कहा जाता है।दूसरी…
एक्टर नहीं बनना चाहते थे वेदांग
आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा में वेदांग रैना नजर आ सकते हैं। फिल्म में उन्हें आलिया के भाई के रोल में देखा जा सकता है। हालांकि, मेकर्स या वेदांग की तरफ में इस खबर को सही करार नहीं किया गया है। वेदांग रैना का कहना है कि उन्हें खुशी होगी, अगर वो इतने बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनेंगे। मगर, उन्हें भी इससे जुड़ी जानकारी नहीं है।वेदांग को हाल ही में फिल्म आर्चीज में देखा गया था। इस डेब्यू फिल्म की शूटिंग के पहले दिन वो बहुत नर्वस थे। इस बात…
5जी क्या है?
जानते हैं कि ये 5जी, 4जी से कैसे अलग है और ये नेटवर्क क्या कर सकता है.मोबाइल फोन में 3जी नेटवर्क के साथ इंटरनेट ब्राउजिंग की शुरुआत हुई. मोबाइल पर वेबसाइट्स खोली जाने लगीं, मैप भी दिखने लगा. SMS से भरी 2जी नेटवर्क की दुनिया धीरे धीरे खत्म होने लगी. नई और हाई स्पीड प्रोसेसिंग चिप के विकास, ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क और वायरलेस नेटवर्क के विस्तार के साथ फोर्थ जेनेरेशन या 4जी नेटवर्क आया. यह तकनीकी छलांग थी. स्मार्टफोन और टैबलेट्स में बिना किसी तार के हाई स्पीड डाटा आने…
फर्रुखाबाद:स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने पांडेश्वर नाथ मंदिर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया
फर्रुखाबाद,आज दिनांक 14 जनवरी 2024 दिन रविवार को जनपद के सभी मंडलों में स्थित मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया यह स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक चलेगा। इस स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में स्थित देव स्थलों पर सफाई करेंगे। आज स्वच्छता पखवाड़ा के प्रथम दिन भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर में नगर पश्चिम मंडल…
गाजीपुर:महात्मा बुद्ध स्मृति ट्रस्ट बिरनो के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया।
बिरनो ।शीतलहरी व सर्द पछुआ हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए महात्मा बुद्ध स्मृति ट्रस्ट बिरनो के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु रहे। सर्व प्रथम भगवान बुद्ध व मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर व पुष्पाजली अर्पित कार्यक्रम की शुरुआत की । सुबह से ठंड से ठिठुरते गरीब,असहाय, निर्धन लोगों के बीच लोगों के बीच पहुंचकर 501 लोगों को कंबल वितरण किया । ठंड में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल देकर मदद…
इटावा: नाली नहीं बनने से सड़क पर गिर रहा घरों का गंदा पानी, जलभराव से लोगों को हो रही परेशानी
ताखा। घरों का गंदा पानी बहने से मुख्य सड़क पर तालाब जैसा नजारा बना हुआ है। घरों से निकलने वाला गंदा व दूषित पानी राहगीरों की परेशानी का सबब बनता जा रहा है।ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ताखा क़े कस्वां ताखा में पिछले एक वर्षों से सड़क पर घरों का गंदा पानी बह रहा है। जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इस समस्या से लोगों को निजात नही मिल पा रही है। मुख्य सड़क के किनारे काफी संख्या में घर…
हरदोई में 330 रुपये में करें रोडवेज बस से वृंदावन का सफर
हरदोई में 16 जनवरी से चार धर्म नगरी के लिए शुरू हो रही रोडवेज बस सेवा को लेकर जनपदवासियों में उत्साह है। राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों ने बस संचालन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। हरिद्वार, वृंदावन, अयोध्या और मेहंदीपुर बालाजी के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। हरदोई से वृंदावन तक का सफर रोडवेज बस 330 रुपये में कराएगी। पिछले कुछ वर्ष में हरदोई से वृंदावन बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ी है। हरदोई से वृंदावन ही…
हरदोई में स्थानांतरण सूची आते ही रिलीविंग के लिए दौड़े शिक्षक
हरदोई में काफी समय से जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का इंतजार कर रहे शिक्षकों की सूची जारी होते ही शिक्षक ब्लॉक संसाधन केंद्र पर रिलीविंग व ज्वाइनिंग के लिए दौड़ गए। शिक्षकों ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर पहुंच कर रिलीविंग व ज्वाइनिंग ली। जिले के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों में तैनात शिक्षकों को जिले के अंदर पारस्परिक स्थानांतरण का मौका दिया गया था। जिसके तहत जिले के 223 शिक्षकों की पत्रावली विभाग में जमा की गई थी। पत्रावलियों का मिलान करने के उपरांत 196 शिक्षकों की सूची जारी…
मैनपुरी में आवारा कुत्तों का आतंक, एक गांव में पांच को तो दूसरे में दो लोगों को नोचा, दहशत में ग्रामीण
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शनिवार की सुबह एक गांव चीत्कार मच गई। यहां एक आवारा कुत्ते ने एक के बाद एक पांच लोगों पर हमला करके नोचा। वहीं एक अन्य गांव बबीना में भी एक दूसरे आवारा कुत्ते ने हमला बोल दिया। इससे दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बिछवां थाना क्षेत्र के सिमरई गांव की है। गांव निवासी सुघर सिंह की पत्नी पुष्पा देवी शनिवार की सुबह पांच बजे अपने घर पर सो रही थीं कि अचानक उनके ऊपर…
मैनपुरी में मौत बनकर आ रही हार्ट और अस्थमा की बीमारी, छह ने तोड़ा दम, तीन मरीजों की हालत नाजुक, मेडिकल कॉलेज रेफर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच हार्ट और अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी अस्थमा के तीन और हार्ट के तीन मरीजों सहित छह मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी बारेलाल शर्मा को रविवार को हार्ट अटैक पड़ा परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दन्नाहार…
मैनपुरी में घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की हो गई मौत, घरवालों ने जताई शंका, पुलिस कर रही जांच
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार की शाम घर से खेत जाने के लिए निकले किसान की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी होने पर भागकर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भंत निवासी किसान मकरंद सिंह (50) शुक्रवार की शाम घर से अपने खेत पर पैदल ही जा रहे थे। रास्ते में वह अचेत होकर गिर गए। जब ग्रामीणों ने उन्हें…
पीलीभीत में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की टक्कर से ग्रामीण की मौत
गजरौला में गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ग्रामीण बिजली का बिल जमा करके घर लौट रहा था। धर्मपाल (45) की पत्नी राजेश्वरी देवी ने बताया कि शनिवार को उनके पति सुबह 10 बजे बाइक से बिजली का बिल सही कराने के लिए माधोटांडा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर गए थे। वहां से लौटते वक्त बिनौर गुरुद्वारे के निकट उनकी बाइक गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे उनकी…
पीलीभीत में बीसलपुर में निकाली गई जागरूकता यात्रा
बीसलपुर में एकल अभियान के तहत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जागरूकता यात्रा निकाली। मंडी द्वार से शुरू हुई यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने रास्ते में मिलने वाले लोगों को 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्रीरामलाला की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सिलसिले में अपने घरों में दिवाली जैसा जश्न मनाने के लिए प्रेरित किया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई यात्रा का रास्ते में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। प्रमुख मार्गों से निकलने के बाद यात्रा का रामलीला मैदान में…
पीलीभीत में तीन करोड़ ज्यादा का बनाकर भेज दिया एस्टीमेट
पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग के लिए पिछले माह लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को 26 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। प्रस्ताव में पूरी सड़क को ही खराब दिखा दिया गया। जब जांच हुई तो पता चला कि छह किलोमीटर सड़क पूरी तरह से ठीक है। सामने आया कि करीब तीन करोड़ रुपये ज्यादा का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को अब इस मामले में कोई जवाब देते नहीं बन रहा है। खस्ताहाल हो चुकी पीलीभीत- माधोटांडा मार्ग को ठीक करने के लिए लोक…
