प्रयागराज- मकर संक्रांति के पावन अवसर व माघ मेला के प्रथम मुख्य स्नान पर्व पर सायं 06ः00 बजे तक लगभग 20 लाख 90 हजार स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट तथा गंगा जी के तट पर बनाये गये विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी

दिनाँक 15.01.2024 को मकर संक्रांति के पावन अवसर व माघ मेला के प्रथम मुख्य स्नान पर्व पर सायं 06ः00 बजे तक लगभग 20 लाख 90 हजार स्नानार्थियों व श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम तट तथा गंगा जी के तट पर बनाये गये विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगायी एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी। माघ मेला क्षेत्र…

इकोनॉमी आज दुनिया की टॉप फाइव कंट्रीज में है: राजनाथ सिंह

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज में स्थित देवलोक लॉन में आयोजित व्यापारी स्नेह मिलन कार्यक्रम शामिल हुए। व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि इकोनॉमी के मामले में हमारा देश गरीबों के देशों में कहा था पर आज दुनिया की टॉप फाइव कंट्रीज में है और जल्द ही देश दुनिया के टॉप 3 कंट्री बनकर खड़ा होगा । यह विश्व की जानी मानी फाइनेंशियल फॉर्म का मानना है। 2047 आते आते प्रधानमंत्री मोदी जी का टारगेट है कि…

26 दिन से लापता अभिषेक का शव सोमवार देर शाम गुडंबा थाना क्षेत्र में नहर में मिला

लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र से 26 दिन से लापता अभिषेक (27) का शव सोमवार देर शाम गुडंबा थाना क्षेत्र में नहर में मिला। युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर शव नहर में फेके जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने देर रात में शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी परिजनों ने कोई तहरीर थाने पर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बीकेटी के मदारीपुर गांव निवासी अभिषेक 20 दिसंबर 2023 को आईआईएम रोड निवासी अपने…

अब दूसरे देशों के इमाम फ्रांस में काम नहीं कर सकेंगे

फ्रांस में अब दूसरे देशों के इमाम काम नहीं कर सकेंगे। इसके लिए प्रेसिडेंट एमैनुएल मैक्रों की सरकार ने नया कानून लागू कर दिया है। जो विदेशी इमाम पहले से मौजूद हैं, उन्हें भी वापस भेजा जाएगा या लोकल मस्जिदों में उन्हें कोई छोटा काम दिया जा सकता है।फ्रांस सरकार ने ‘फोरम ऑफ इस्लाम इन फ्रांस’ नाम की एक संस्था बनाई है। इसमें सभी मजहबों के लीडर्स रहेंगे। इस संस्था की जिम्मेदारी देश के मुस्लिमों को सही राह दिखाना और कट्टरपंथ से दूर रखना होगी।मैक्रों ने फरवरी 2020 में पहली…

मुंबई ने आंध्र प्रदेश को 10 विकेट से हरा दिया

रणजी ट्रॉफी के इस सीजन के दूसरे राउंड के आखिरी दिन सोमवार को मुंबई ने आंध्र प्रदेश को 10 विकेट से हरा दिया। मुंबई के शम्स मुलानी ने दोनों पारी में 5-5 विकेट लिए और 10 विकेट हॉल पूरा किया। मुंबई की टीम फिलहाल एलिट के ग्रुप बी के टॉप मौजूद है।ग्रुप सी में गुजरात ने कर्नाटक को 6 रन से हराया। दूसरे राउंड के मैच 12 जनवरी से शुरू हुए थे, जिसका सोमवार को आखिरी दिन था।एलीट ग्रुप बी में मुंबई के शरद पवार क्रिकेट अकादमी में खेले गए…

आयरा खान ने बीते 10 जनवरी काे उदयपुर में फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे से शादी की

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने बीते 10 जनवरी काे उदयपुर में फिटनेस एक्सपर्ट नुपुर शिखरे से शादी की है। यह डेस्टिनेशन वेडिंग 3 दिनों तक चली थी जिसमें 8 जनवरी को मेहंदी और 9 जनवरी को संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी।अब इस वेडिंग सेरेमनी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन्हीं में से एक वीडियो में आमिर अपनी बेटी की शादी में अपने ही गानों पर डांस करते नजर आ रहे हैं।वीडियो में आमिर पहले तो अपनी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के गाने ‘मस्ती की…

आज 46 साल के हो गए हैं विजय सेतुपति, शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ में विलेन काली गायकवाड़ के रोल में दिखे

विजय सेतुपति आज 46 साल के हो गए हैं। इन्हें आपने शाहरुख खान स्टारर फिल्म ‘जवान’ में विलेन काली गायकवाड़ के रोल में देखा होगा। 12 जनवरी, 2024 को इनकी एक और फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ रिलीज हुई है। इसमें वो कटरीना कैफ के अपोजिट नजर आए हैं। इन दो हिंदी फिल्मों के अलावा विजय ने साउथ की कई बड़ी फिल्मों में काम किया है; जैसे विक्रम वेधा, सुपर डीलक्स आदि। वो तमिल सिनेमा के चर्चित सुपरस्टार्स में से एक हैं।उन्होंने अपने 10 साल लंबे करियर में तकरीबन 50 फिल्मों में…

सीतापुर में शुगर मिल में टैंक फटने से 3 लोगों की मौत, 5 से ज्यादा मजदूर घायल

सीतापुर जिले के रामकोट थाना क्षेत्र में स्थित जवाहरपुर चीनी मिल में सोमवार को स्ट्रीम टैंक फटने से तीन लोगों की मौत हो गयी और कई अन्‍य घायल हो गये। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट रामकोट थाना क्षेत्र के जवाहरपुर चीनी मिल में उस समय हुआ जब फैक्ट्री में बॉयलर के रखरखाव का काम किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने इस हादसे का संज्ञान लेते हुए गहरा दुख प्रकट किया है। इस घटना में कम से कम पांच लोग घायल भी हो गए हैं…

राजस्तरीय जु जुत्सु प्रतियोगिता में रायबरेली के खिलाड़ियों ने लगाई पदकों की झड़ी

रायबरेली। जु-जुत्सु एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा एक दिवसीय राज्य स्तरीय जु-जुत्सु प्रतियोगिता का आयोजन रास फील्ड अकादमी कल्याणपुर लखनऊ में किया गया जिसमें जुजुत्सु एसोसिएशन ऑफ रायबरेली के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी जिसमें आशीष जायसवाल, शिवानी साहू, अंजलि साहू, रितिका गुप्ता, शुभम सोनकर, निखिल गुप्ता, गौरव पटेल ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया तो वहीं आंचल, मोहम्मद हुसैन ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया टीम कोच मास्टर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यह खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे । इस…

रायबरेली ; मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य ने अपने जन्मदिन पर असहाय लोगों को वितरण किए कंबल

राही ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सकरा अशोक नगर गांव मे मौर्य बंधुत्व क्लब के सदस्य व (ए के ग्रुप ) के डायरेक्टर आशीष मौर्य ने अपना जन्मदिन अलग अंदाज मे मनाया है। नवयुवक ने जन्मदिन के अवसर पर विकलांग, विधवा बेसहारा लोगों के साथ मनाते हुए विकलांगों, विधवा महिलाओं व बेसहारों का सहारा बनते हुए कम्बल मिठाई इत्यादि भेंट कर अपना जन्मदिन मनाया।बताते चलें कि राही ब्लॉक के ग्राम सकरा अशोक नगर निवासी आशीष मौर्य ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विकलांगों, बेसहारा व विधवा महिलाओं के…

हरदोई में 10 हजार के इनामी गोतस्कर को लगी गोली

हरदोई जिले में मुठभेड़ में 10 हजार रुपये का इनामी गोतस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पैर में गोली लगने से घायल गोतस्कर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर भेजा गया है। 26 नवंबर को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक ट्रक लावारिस अवस्था में खड़ा मिला था। ट्रक में बड़ी संख्या में मवेशी थे। इनमें से कुछ मवेशियों की मौत भी हो गई थी। घटना का खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र की टीम को लगाया गया था। टीम ने 19 दिसंबर को उक्त मामले में…

हरोई जिले में एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत, पत्नी- बेटा घायल

हरदोई के बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहुला मार्ग पर तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक चालक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी छगन (35) खेती करता था। उसकी ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अलियापुर गांव में है। रविवार की शाम वह पत्नी आरती (32) व पुत्र मनवीत (5) के साथ बाइक से ससुराल जा…

हरदोई में कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, कई लेट

इटावा : पिछले कई दिनों की अपेक्षा रविवार को सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे का असर ज्यादा देखने को मिला। इसका यातायात पर काफी असर पड़ा। दिन में भी चालक वाहन की हेड लाइट जला कर निकले। शताब्दी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। यात्रियों को ठंड के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे धूप निकलने पर राहत मिली। दिल्ली की ओर से आने वाली ट्रेनें काफी विलंब से आ रही हैं। इनमें स्वर्ण शताब्दी ढाई घंटे, पूर्वा एक्सप्रेस 14 घंटे,…

हरदोई में तीन ज्वैलरी शॉप से आठ लाख रुपये के नकदी जेवर चोरी

जिला हरदोई के कस्वा साडी में घने कोहरे के बीच पड़ रही कड़ाके की सर्दी में चोरों ने एक ही रात में सराफा की तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर इन दुकानों से कई लाख रुपये के जेवर ले गए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का जायजा लिया और दुकान मालिकों से पूछताछ की। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धोंधी निवासी मधुर द्विवेदी की सांडी तिराहा पर सराफा की दुकान है। उन्होंने बताया कि रात में चोरोें ने दुकान को निशाना बना लिया। मधुर का…

मैनपुरी में सड़क हादसों में युवक सहित दो की मौत

फिरोजाबाद, 14 जनवरी . जनपद में Sunday को अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत मैनपुरी के युवक सहित दो लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई. Police ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम अस्पताल में कराया है. जनपद मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सत्येंद्र (36) पुत्र वृंदावन खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. वह थाना सिरसागंज के गांव बहादुरपुर पैदल जा रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसमें टक्कर मार दी. जिसमें मौत हो गई. वही, दूसरी घटना में थाना नगला खंगर…

मैनपुरी के खेत में पड़ा मिला बच्चे का भ्रूण, पुलिस कर रही जांच; ग्रामीण बोले- कोई यहां फेंक गया

मैनपुरी के कस्बा भोगांव के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम कुछ ग्रामीणों ने एक खेत में बच्चे का भ्रूण पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में भिजवाया। थाना क्षेत्र के गांव द्वारिकापुर में शनिवार की शाम को कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे, तभी बच्चे के भ्रूण को एक खेत में पड़ा देख कर रुक गए। किसी…

मैनपुरी में सीजन का सबसे सर्द दिन, 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा; अभी नहीं राहत के आसार

मैनपुरी में रविवार सीजन का सबसे सर्द दिन रहा। सुबह घने कोहरे के साथ ही बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान अब तक के सबसे निचले स्तर 4.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दोपहर बाद कहीं कोहरा छटा तो धूप का हल्का अहसास होने से राहत मिली। शाम को लोग सर्दी से फिर ठिठुरते नजर आए। सर्दी में अब तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं गया था। इसी कारण लोगों को दिन में सर्दी से राहत महसूस होती थी। लेकिन रविवार को…

पीलीभीत में रात में चारपाई के पास बैठी बाघिन को बकरी समझ सहलाती रही महिला, पता चला तो सर्दी में छूट गए पसीने

पीलीभीत में बाघिन लगातार आबादी के बीच घूम रही है। अब यह बाघिन सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा में पहुंच गई, जहां उसने घर में बंधी एक बकरी मार डाला। हैरत की बात ये है कि बाघिन काफी देर तक घर में रही। चारपाई के पास बैठी रही। चारपाई पर लेटी महिला ने रात में एक-दो बार बाघिन को बकरी समझ सहलाया। तड़के हल्की रोशनी होने पर महिला की नजर पड़ी तो चीखकर कमरे में भागी। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी, मगर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर…

बीसलपुर के किशनी गांव में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से हो रही खेती

बीसलपुर के अधिकारियों की अनदेखी से गांव किशनी में देवहा नदी किनारे की लगभग 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से आसपास के लोग खेती कर रहे हैं। तहसील कर्मचारियों व अधिकारियों को इस बात की जानकारी है पर वे कार्रवाई नहीं करते। गांव किशनी में करीब 600 एकड़ सरकारी जमीन पर कई दशकों से अवैध कब्जा है। मौजूदा और इससे पहले रहे प्रधानों ने संबंंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार आकर्षित कर सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने की मांग…

पीलीभीत में पत्नी की हत्या का मलाल नहीं, गीत गाते गया जेल

जहानाबाद में पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को शनिवार को जेल भेज दिया गया। आरोपी पति को घटना का जरा से भी मलाल नहीं था। जेल ले जाते समय आरोपी गाने गुनगुनाता हुआ गया। जहानाबाद थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिलक सरैंदा निवासी हर स्वरूप ने अवैध संबंधों के शक में 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी की सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी रात-रात…