एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र में 6 अक्तूबर की सुबह एक महिला का शव बाजरे के खेत में पड़ा मिला था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार महिला ने अपनी बेटी के चाल-चलन से परेशान होकर उसकी हत्या की सुपारी दी थी, लेकिन कांट्रेक्ट किलर और बेटी के संबंध होने के बाद दोनों ने मिलकर मां को ही मार डाला। कहानी किसी फिल्म की लगती है। मगर हकीकत है। एटा के थाना नयागांव के अल्लाहपुर के महिला की नाबालिग बेटी कुछ माह पूर्व गांव के…
Category: देश
JPNIC विवाद : अखिलेश को रोककर योगी सरकार को क्या मिलेगा?
उत्तर प्रदेश में जेपीएनआईसी में जय प्रकाश नारायण जयंती मनाने का अखिलेश यादव का मंसूबा इस बार कामयाब नहीं हो पाया। योगी सरकार की ‘घेरेबंदी’ की वजह से पिछली बार की तरह वह गेट फांदकर भी जेपीएनआईसी कैंपस में नहीं पहुंच पाए। इस बार गेट पर न सिर्फ टिनशेड लगा दिया गया बल्कि सेंटर के बाहर बैरिकेडिंग लगाकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई। इस दौरान भारी संख्या में समाजवादियों ने सड़क पर इकट्ठा होकर जमकर प्रदर्शन किया। बाद में अखिलेश ने विक्रमादित्य मार्ग पर सड़क…
हरियाणा चुनाव के परिणाम को लेकर फिर चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस, जयराम बोले- शिकायतों का लिया जाए संज्ञान
हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर कांग्रेस असंतुष्ट है। कांग्रेस नेताओं ने एक बार फिर शुक्रवार को चुनाव आयोग को ज्ञापन सौंपा। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि हमने नई शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी हैं। उम्मीद है कि चुनाव आयोग शिकायतों का संज्ञान लेगा। कांग्रेस महासचिव ने एक्स पर पोस्ट किया कि शुक्रवार को हमने चुनाव आयोग को नया ज्ञापन सौंपा है। इसमें हमने 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया में की गईं अनियमितताओं को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि 20 विधानसभा क्षेत्रों में…
इन जांबाज पायलट्स ने बचाई 140 लोगों की जान, तकनीकी समस्या के चलते 2.30 घंटे तक हवा में रहा भारतीय विमान
तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद जांबाज पायलटों ने बड़ा साहस दिखाया, जिसके चलते विमान में सवार 140 यात्रियों की जान बचाई जा सकी। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में रहा। पायलट इकरोम रिफाडली फहमी जैनल और सह-पायलट मैत्रेई श्रीकृष्ण शितोले के काफी प्रयासों के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो सकी। विमान को सुरक्षित लैंड कराने के बाद दोनों पायलट तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे से रवाना हुए। एयरपोर्ट प्रबंधन के मुताबिक, 140 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया…
कासगंज: पटियाली विधान सभा क्षेत्र के गांव नगला नरपति में 22वर्षीय युवक गंगा में डूबा
कासगंज जनपद के थाना सिकंदरपुर वैस्य के अंतर्गत पढ़ने वाले गांव नगला नरपति में उपेंद्र पुत्र श्यामलाल जिनकी उम्र लगभग 22वर्ष रही होगी सुबह के समय बह अपनी भैस को चराने के लिए ले गया नगला हंसी पार कर लगभग 11 बजे के आस पास गंगा में पानी पीने के लिए गया हुआ था और अचानक गंगा में पानी अधिक होने की वजह से उपेंद्र का पैर फिसल गया और गंगा में डूब गया यह आस पास के लोगों ने देखा की एक युवक गंगा में डूब रहा है उन्होंने…
पुलिस आयुक्त प्रयागराज ने साइबर क्राइम थाना प्रयागराज, साइबर सेल तथा क्राईम ब्रांच कार्यालय का औचक निरीक्षण किया
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा दिनांक 11-10-2024 को साइबर क्राइम थाना प्रयागराज, साइबर सेल तथा क्राईम ब्रांच कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय अभिलेखों की जांच की गयी तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस उपायुक्त अपराध व सहायक पुलिस आयुक्त अपराध मौजूद रहे।
रायबरेली: मेला देखने आये युवक को कार सवार ने मारपीट कर किया घायल
ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी में मेला देखने गए युवक की कार सवार बेखौफ दबंगों ने की पिटाई कार लेकर । पुलिस और सीआइएसएफ की नाक के नीचे से उत्पाद मचाते हुए तेज़ रफ्तार कार दौड़ा कर गेट से निकल गए। पुलिस ने पीड़ित समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित मेले की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पूरे चौहान मजरे ऊंचाहार देहात निवासी एक युवक नवरात्रि के अवसर पर एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित एक विद्यालय में लगा मेला देखने गया था। मेले…
पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित एम0सी0आर0 बिल्डिंग में पुलिस कन्ट्रोल रुम प्रयागराज में गंगानगर तथा यमुनानगर संचार ग्रिड का उद्घाटन किया गया
आगामी महाकुम्भ -2024-25 व गंगानगर एवं यमुनानगर में बेहतर संचार व्यवस्था के दृष्टिगत दिनांक 10-10-2024 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित एम0सी0आर0 बिल्डिंग में पुलिस कन्ट्रोल रुम प्रयागराज में गंगानगर तथा यमुनानगर संचार ग्रिड का उद्घाटन किया गया। जिससे महाकुंभ में संचार व्यवस्था बेहतर होगी एवं पुलिस का रिस्पांस और त्वरित गति से होगा। विभिन्न इकाइयों में समन्वय की गुणवत्ता बढ़ेगी।इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त अपराध/गंगानगर/यमुनानगर/मुख्यालय/लाइन्स, अपर राज्य रेडियो अधिकारी प्रयागराज जोन प्रयागराज, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स, सहायक रेडियो अधिकारी कमिश्नरेट प्रयागराज/परिक्षेत्र प्रयागराज व अन्य पुलिस अधिकारीगण…
प्रयागराज:रोजगार मेले का आयोजन 14 अक्टूबर को
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, प्रयागराज द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नैनी परिसर में दिनांक 14.10.2024 को प्रातः 10ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है। इस मेले में निजी क्षेत्र की डस्की स्टैलिन प्रा0लि0, हिन्डालको लिमिटेड(विजन इण्डिया), अमास स्किल वेंचर्स प्रा0लि0, मेराकी वेंचर्स प्रा0लि0 आदि कम्पनियों द्धारा लगभग 500 विभिन्न रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही की जायेगी। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल/इण्टर/स्नातक/आई0टी0आई0/ डिप्लोमा उत्तीर्ण, आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल तवरहंतेंदहंउण्नचण्हवअण्पद पर अपना पंजीयन करके अपने समस्त अंक-पत्र एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति…
लखनऊ: कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने मॉडल जेल और नारी बंदी निकेतन का किया निरीक्षण,
प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रमुख सचिव कारागार अनिल गर्ग और पुलिस महानिदेशक कारागार पी. वी. रामाशास्त्री के साथ लखनऊ स्थित मॉडल जेल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान जेल में हेल्थ एटीएम, टेलीमेडिसिन सेवाएं, प्रिंटिंग प्रेस के उन्नयन, हस्तनिर्मित कागज उद्योग, सिलाई उद्योग, और पावर लूम इकाई की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। मंत्री ने इन सभी उद्योगों के उन्नयन और गुणवत्ता सुधार के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। बंदियों के पारिश्रमिक में वृद्धि पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान गोशाला का…
प्रयागराज:अग्रणी बैंक द्वारा बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की समन्वय बैठक का आयोजन
जिले के अग्रणी बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा विकास भवन स्थित सभागार में मुख्य विकास अधिकारी महोदय गौरव कुमार की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज में कार्यरत प्रमुख बैंकों के क्षेत्रीय प्रमुखों एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की समन्वय बैठक का आयोजन किया गया|इस बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी बैंक प्रबंधक मणि प्रकाश मिश्रा जी ने बैठक के एजेंडा के अनुसार सर्वप्रथम जनपद प्रयागराज स्थित बैंकों के ऋण-जमानुपात के 39.98% होने पर चिंता व्यक्त करते हुए यह सुझाव दिया गया कि सभी बैंक इस सम्बन्ध में अपना मोनिटरेबल…
उत्तर प्रदेश: शादी के 3 साल बाद पत्नी गायब, किडनैप-मर्डर का सोचकर बैठा पति फेसबुक देख हुआ घनचक्कर
लखनऊ: शादी के तीन साल बाद 23 वर्षीय एक विवाहिता लापता हो गई। पति और रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए या तो हत्या या अपहरण का दावा किया। कोर्ट का आदेश भी आया। हालांकि, कई रास्ते तलाशने के बाद, पुलिस को फेसबुक से एक महत्वपूर्ण सुराग मिला। मामला उत्तर प्रदेश के गोंडा का है। कविता नाम की युवती ने 17 नवंबर, 2017 को ददुआ बाजार निवासी विनय कुमार से शादी की। परिवार के साथ रहने के दौरान 5 मई, 2021 को कविता अचानक लापता हो गई। तब…
दिल्ली में नमकीन के पैकेट में 2000 करोड़ की ड्रग्स हुआ बरामद
दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर को 2,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स बरामद की है. पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी की, जिसमें 200 किलो कोकीन जब्त हुई. ये ड्रग्स नमकीन के पैकेट में छिपाकर रखी गई थी. पिछले एक हफ्ते में ये दूसरी बार है जब दिल्ली पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स की जब्ती की है. बीती 2 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने 562 किलो ड्रग्स बरामद की थी, जिसकी कीमत 5 हजार करोड़ से ज्यादा बताई गई थी. अधिकारियों…
अमित शाह बोले सरकार पर 10 साल में भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं, विपक्ष ने भी स्वीकार की यह बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ पिछले 10 साल में भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है। यह बात विपक्ष ने भी स्वीकार की है। सरकार ने नीतिगत निष्क्रियता को खत्म किया और भारत को पांच कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से बाहर निकालते हुए एक आकर्षक स्थान में बदल दिया। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की राह पर अग्रसर है। शाह नई दिल्ली स्थिति विज्ञान भवन में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा,…
यूपी विधानसभा उपचुनाव में सपा-कांग्रेस का जारी रहेगा गठबंधन:अखिलेश यादव
बीते कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुलायम सिंह यादव की समाधि पर पुष्प अर्पित करने पहुचे थे । इसके साथ-साथ परिवार के अन्य लोग भी समाधि पर पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सपा का कांग्रेस से प्रदेश के उपचुनाव में गठबंधन रहेगा और वे आइएनडीआइ गठबंधन का हिस्सा रहेंगे। बता दें समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश की छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें अखिलेश यादव ने करहल…
कन्नौज: रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कोतवाल ने की जन समूह के साथ की बैठक
कन्नौज। रेलवे ट्रैक पर हो रही दुर्घटनाओं को लेकर पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया । कन्नौज के जसोदा चौकी पर गुरसहायगंज कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने जन समूह के साथ बैठक की। रेलवे ट्रैक पर अराजकतत्वों के द्वारा रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक किया गया और बताया कि जैसे पुलिस विभाग पुलिस मित्र का गठन किया गया । उसी प्रकार से रेल दुर्घटनाओं को रोकने के रेल मित्रो का गठन किया जाएगा। इस मौके पर सतेंद्र कटियार , उदय कटियार,रामप्रकाश सक्सेना,सचिन पाठक,लालू कटियार,जसोदा चौकी…
कन्नौज: सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते हैं नवरात्रि के नौ दिन
कन्नौज। नवरात्रि में हमे जहां मातारानी का आशीर्वाद मिलता है। वहीं यह दिन सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते है । जिससे हमारे मन की कलुषित भावनाएं का दमन होता है। समाजसेवी श्यामसिंह भदौरिया उर्फ छोटे भदौरिया ने ग्राम ग्यासपुर में मां भगवती सेवा समिति द्वारा नवदुर्गा महोत्सव में कहीं। उन्होंने मां के दरबार की आरती उतारते हुए कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में एकरूपता की भावना और सकारात्मक सोच पैदा होती है। प्रधान प्रतिनिधि अवनीश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से हमे अपनी संस्कृति की ओर आकर्षित करते…
कन्नौज: बिना रजिस्ट्रेशन चल रही मानकविहीन शिव पैथोलॉजी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेखबर
कन्नौज । जिले के तिर्वा कस्बे में फर्जी तरीके से बिना रजिस्ट्रेशन के पैथोलॉजी का संचालन खुलेआम किया जा रहा है। कस्बे के मंडी समिति के पास स्थित एक पैथोलॉजी लैब बिना किसी रजिस्ट्रेशन के खुलेआम संचालित है। जहां मरीज को गुमराह कर रिपोर्ट देने का मामला सामने आया है। जिसमें लैब संचालक द्वारा खुद को रजिस्ट्रेशन करा कर लैब चलाने की बात बोलकर रिपोर्ट थमा दी गई। जबकि हकीकत में मानकविहीन पैथोलॉजी बिना किसी रजिस्ट्रेशन के संचालित है। बदलते मौसम के चलते इन दोनों क्षेत्र में वायरल बुखार की…
कन्नौज: पुनः मिली जिम्मेदारी, किया राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त
कन्नौज। जिलाध्यक्ष ने की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष की घोषणा, पुनः निवर्तमान जिलाध्यक्ष को सौंपी जिम्मेदारी। बृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ तालग्राम के ग्राम किस्तियापुर में निवर्तमान सुभासपा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा निर्मला राठौर के आवास पर पहुंचकर पुनः महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप घोषणा की एवं नियुक्ति पत्र दिया। निर्मला राठौर के पुनः महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने की घोषणा सुन उनके समर्थकों में खुशी का माहौल उमड़ पड़ा और बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं व बधाइयां…
कन्नौज: उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मनाई द्वितीय पुण्यतिथि
कन्नौज। समाजवादी पार्टी कन्नौज के कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मविभूषण श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम हवन पूजन के साथ हुई जिसके बाद नेताओं नें नेता जी मुलायम सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नेता जी के जीवन और उनके संस्मरण पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान एवं पूर्व विधायक अरविन्द सिंह यादव नें कहा की नेता…
