बहराइच में रविवार को हुई हिंसा के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है. कुछ लोग सड़कों पर लाठियां तथा लोहे की छड़ें लिए घूमते दिखे. कुछ दुकानों और वाहनों में आगजनी की गई है. एक दिन पहले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक हिंसा में 22 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. पुलिस ने करीब 30 लोगों को हिरासत में लिया है. हिंसा के विरोध में कई जगहों पर प्रदर्शन हुए और पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारे लगाए गए. पुलिस बलों ने इलाके…
Category: देश
सिर के बालों के बाद अभिनेत्री हिना खान की अब झड़ी पलकें भी, कैंसर के दर्द से जूझ रहीं एक्ट्रेस ने शेयर किया इमोशनल मैसेज
एक्ट्रेस हिना खान आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट शेयर करती रहती हैं। उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर (Hina Khan Cancer) है। जब से एक्ट्रेस ने फैंस के साथ इस बात को शेयर किया है कि वह कैंसर से जूझ रही हैं, उनके चाहने वाले हर दिन इस बात की कामना करते हैं कि एक्ट्रेस जल्द से जल्द पूरी तरह से रिकवर कर लें। हिना खान ने कुछ दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिये बताया था कि उन्हें न्यूरोपैथिक पेन है। इस कारण उनका एक…
केंद्र ने राष्ट्रपति शासन हटाने का एलान किया, नए CM की नियुक्ति पर बदलेगा निजाम
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर से राष्ट्रपति शासन हटाने की घोषणा की। इस फैसले के बाद प्रदेश में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। रविवार देर रात गृह मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के संबंध में 31 अक्टूबर, 2019 को जारी आदेश तुरंत निरस्त हो जाएगा। बयान के मुताबिक जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 54 के तहत मुख्यमंत्री की नियुक्ति से पहले ही नए नियम प्रभावी हो जाएंगे। बता दें कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में…
हरियाणा में 9 विधायकों संग हो गए बागी, सीएम पद की मांग पर अड़े? राव इंद्रजीत सिंह ने खुद बताई सच्चाई
हरियाणा में नई भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 17 अक्टूबर को होना है। इससे पहले ऐसी खबरें आईं कि पार्टी के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान चल रही है। कहा गया कि गुरुग्राम से बीजेपी सांसद राव इंद्रजीत सिंह बागी हो गए हैं।मीडिया में कहा गया कि इंद्रजीत के साथ 9 विधायक हैं और वे सीएम पद की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि, राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट करके खुद ही चीजों को साफ कर दिया। उन्होंने इस तरह की खबरों को…
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से डरे सलमान खान ने लिया बड़ा फैसला! हॉस्पिटल से वापस आने के बाद रात भर करते रहे ये काम
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मुंबई में सरेआम गोली मार दी गई, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली। उधर, बाबा सिद्दीकी मौत ने सलमान खान को झकझोर कर रख दिया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया है, ‘हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। लेकिन जो सलमान खान की हेल्प करेगा, वह अपना हिसाब कर ले। हमारे किसी भी भाई को कोई…
कन्नौज: रासलीला का शुभारंभ कृष्ण जन्म की लीला
कन्नौज। हसेरन कस्बा के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला कार्यक्रम में रात्रकालीन बेला में वृंदावन धाम से आए बाल कलाकारों ने रासलीला का मनमोहक कृष्ण जन्म की लीला का मंचन किया। बाल कलाकारों ने कृष्ण स्वरूप के दर्शन कराए। रासलीला में भक्तों की भीड़ रहीं। रविवार दोपहर रामलीला मैदान में चल रही रामलीला कार्यक्रम में सीता हरण की लीला दिखाई गई। लंका नरेश दशानन ने साधु का भेष धारण कर मरीच को सोने का मृग बनने को कहा। इधर साधु वेश में पहुंचे दशानन सीता का हरण किया। सुरक्षा…
कन्नौज: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
हसेरन। गांव के बाहर सड़क पर साइकिल चलाते समय अज्ञात वाहन ने बालक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बालक घायल हो गया। आनंन फानन में घर के लोगों ने उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया। रविवार की बीती रात बालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं इसकी सूचना हसेरन चौकी पुलिस को दी। रविवार सुबह चौकी पुलिस ने पहुंचकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। घर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। हसेरन क्षेत्र के जोगनीपुर्वा गांव निवासी अभिनव…
कन्नौज: सौ मीटर दौड़ में नव्या और बलराम रहे प्रथम
कन्नौज। यूनिटी फाउंडेशन द्वारा सरदार पटेल इंटर कॉलेज, कचटीपुर में दशहरा के शुभ अवसर पर वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता और वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का निर्देशन लेफ्टिनेंट डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने किया, जिसमें सचिव शिवांग श्रीवास्तव, जिन्होंने खेल जगत में जुड़ने के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक फायदों पर विशेष जोर दिया, ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। शिवांग श्रीवास्तव ने कहा कि खेल न केवल एक स्वस्थ शरीर का निर्माण करता है। बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व कौशल…
कन्नौज: एम्बुलेंस कर्मियों ने मिठाई बांट कर मनाया दशहरा पर्व
कन्नौज। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण इमरजेंसी 108/102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दशहरा पर्व मनाया। प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल ने बताया कि जिले में 24 एंबुलेंस 108 की और 23 एंबुलेंस 102 की 24 घंटे कार्यरत हैं। जो कि गंभीर मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। एंबुलेंस में कार्यरत ईएमटी एवम पायलट की त्योहारों के दौरान ड्यूटी और अलर्ट मोड में होती है। इसलिए ज्यादर त्योहार ऑनड्यूटी ही मनाना होता है। जिला प्रोग्राम मैनेजर विकास पटेल…
रायबरेली: नवदुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ओवरलोड लोडर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया
ऊंचाहार/रायबरेली। नवदुर्गा पूजा के समाप्ति के बाद प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ओवरलोड लोडर तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।लोडर पलटने से वृद्ध , वृद्धा और युवक युवतियों समेत 23 लोग दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुची एम्बुलेंस की मदद से ग्रामीणों ने सभी घायलों को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया,जहां डॉक्टरों ने उनका ईलाज किया ह। 7 की हालत गम्भीर होने पर उन्हें डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।मामला कोतवाली क्षेत्र के किसुनदास…
जापान की संस्था निहोन हिडानक्यो को इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार मिला ,ये संस्था ‘परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया’ की वकालत करती है
मिडिल ईस्ट में जारी जंग और यूक्रेन-रूस के युद्ध के बीच नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का ऐलान किया गया. जापान की संस्था निहोन हिडानक्यो को इस बार शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है. यह संस्था ‘परमाणु हथियारों से मुक्त दुनिया’ की वकालत करती है. जापानी संगठन निहोन हिडानक्यो का गठन साल 1956 में हुआ. इसे हिबाकुशा के नाम से भी जाना जाता है. इसका मिशन परमाणु हथियारों से होने वाले नुकसान को लेकर दुनिया भर में जगरूकता फैलाना है. हिबाकुशा एक जापानी शब्द है जिसका अर्थ है, ‘बम से बचने…
रजनीकांत की ‘कुली’ में आमिर खान की एंट्री, जानें क्या होगा रोल
लोकेश कनगराज पूरे भारत में चर्चित निर्देशक हैं। निर्देशक लोकेश कनगराज की रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ है। रजनीकांत की ‘कुली’ फिल्म की खबर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म में एक अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। कमल हासन द्वारा लिखे गए गीतों वाला संगीत एल्बम, अब निर्देशक लोकेश कनगराज एक अभिनेता के रूप में भी सामने आए हैं। श्रुति हासन ने संगीत दिया है। लोकेश कनगराज अभिनीत ‘इनिमेल’ का निर्देशन द्वारकेश प्रभाकर ने किया है। छायांकन भुवन गौड़ा ने किया है। प्रोडक्शन डिज़ाइन श्रीराम अयंगर…
नहीं रहे बाबा सिद्दीकी खबर सुनते ही देर रात अस्पताल दौड़े चले आए ये सितारे, देखते ही आंखें हुईं नम
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत 12 अक्टूबर की रात को गई थी है। दरअसल शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन कई राउंड फायरिंग के किए गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। बम पटाखों की आवाज के साथ सीने पर दागीं गोलियां बाबा सिद्दीकी का हालत बेहद गंभीर थी और उन्हें इसी हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था, डॉक्टर्स की बड़ी टीम ने बाबा सिद्दीकी का तुरंत ट्रीटमेंट शुरू…
हरियाणा में कांग्रेस ने चली ऐसी चाल, 20 सीटों पर फिर से होंगे चुनाव!
हरियाणा चुनाव के नतीजे 8 अक्तूबर को घोषित किए गए. चुनाव परिणामों में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया. विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी की ओर से सरकार बनाने की कवायद भी चल रही है. 17 अक्तूबर को पार्टी की ओर से शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है, लेकिन इस बीच कांग्रेस की ओर से एक ऐसी चाल चली गई है जिसने बीजेपी के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. हरियाणा चुनाव में कांग्रेस ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए 20 विधानसभा क्षेत्रों से निर्वाचन आयोग…
भारत ने 297 रन बनाकर बना डाले इतने रिकॉर्ड्स की गिनते-गिनते थक जाएंगे आप
भारत ने हैदराबाद में दशहरा वाले दिन टी20आई में वो कमाल किया जो इससे पहले नहीं हुआ था। इस मैच में भारत ने संजू सैमसन की शतकीय पारी (111 रन) साथ ही कप्तान सूर्यकुमार यादव की (75 रन) अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट पर 297 रन ठोक डाले। इस मैच में ऐसा लग रहा था जैसे भारतीय बल्लेबाज पहले से ही प्लान करके आए थे कि बांग्लादेश का बुरा हश्र करना है और ऐसा हो भी गया। आइए जानते हैं इस मैच में भारतीय टीम…
कन्नौज: यौन उत्पीड़न निवारण को लेकर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन
कन्नौज। शुक्रवार को जिला जज चंद्रोदय के आदेश पर अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में सर्विकल कैंसर के रोकथाम एवं कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न निवारण के संबंध में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । जिस कार्यक्रम कि अध्यक्षता अपर ज़िला जज लवली जयसवाल के ने की चिकित्सा अधिकारी डा. जीतेन्द्र नाग, डा. रश्मि कमल पी जी आई सैफ़ई, डा. रेनू जीतेन्द्र नाग के द्वारा महिलाओं में सर्विकल कैंसर के विषय में जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से इस कैंसर…
कन्नौज: मथुरा से लखनऊ साइकिल यात्रा पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं ने तिर्वा में किया प्रदर्शन
कन्नौज तिर्वा। मथुरा से लखनऊ तक साइकिल यात्रा पर जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता लगा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा उनके आवास के बाहर रोक लिया गया है। वैसे ही सभी कार्यकर्ताओं ने तिर्वा तहसील के समीप सड़क पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन कार्यकर्ता नहीं माने, इस बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी नोकझोंक भी हुई। शुक्रवार…
हरदोई: धूमधाम से मनाई गई अशोक विजयदशमी
हरदोई जनपद की विकासखंड भरखनी में स्थित ग्राम पंचायत मुंडेर के मजरा गद रिया में स्थित बुद्ध विहार पर कुशवाहा मौर्य समाज के सैकड़ो लोगों ने आज अशोक विजयदशमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जिसमें समाज के कई बुद्धिजीवी लोगों ने भगवान बुद्ध तथा सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प समर्पित किए गए उसके बाद आयोजक पूर्व प्रधान सर्वेश सिंह कुशवाहा व जयपाल सिंह कुशवाहा के द्वारा खीर दान कराया गया इस अशोक विजयदशमी के मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सब इंस्पेक्टर जगरूप सिंह कुशवाहा…
फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के जनरल वार्डों का किया निरीक्षण
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ. वी. के. सिंह ने आज डॉ राममनोहर लोहिया चिकित्सालय के जनरल वार्डों का निरीक्षण किया व मरीजों को ही जाने वाली दवाओं, इंजेक्शन व चिकित्सा विषयक सुविधाओं के विषय में मरीजों से जानकारी प्राप्त की। इसके पश्चात उन्होंने NRC वार्डों का भी निरीक्षण किया। वहाँ पोषण प्राप्त कर रहे बच्चों की माताओं को चॉकलेट युक्त माल्ट ड्रिंक, केले आडि फल, दही व जलेबी तथा पेन्सिल बॉक्स आदि प्रदान किए। बच्चों को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं व उनके अभिभावकों को दिए जा…
फर्रुखाबाद:उर्वरक प्रतिष्ठानों पर छापा चार निलम्बित एक प्रतिष्ठान सील, उर्वरकों की आपूर्ति प्रतिवन्धित
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अक्टूबर 2024 को जिलाधिकारी द्वारा कृषकों को सुगमतापूर्वक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु जनपद में उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापा / जाँच की कार्यवाही करायी गयी। जिला कृषि अधिकारी ने अवगत कराया कि आज शाम तक चम्बल फर्टि० एवं कल शाम तक इफको की रैक जनपद को प्राप्त हो रही है जिसमें कृषकों को 44000 बोरी डीएपी/एनपीके एवं 8000 बोरी पोटास प्राप्त होगी। इसी सप्ताह आरसीएफ एवं कोरोमण्डल की रैक से पर्याप्त मात्रा में डीएपी/एनपीके जनपद को प्राप्त होगी। साथ ही पीसीएफ वफर…
