कन्नौज: युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

कन्नौज। पच्चीस वर्षीय एक युवक ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। तिर्वा कोतवाली के गांव बरुआ निवासी रोहित पुत्र नरेंद्र कुमार ने बीती रात जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान देने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पर भाई सुरेंद्र और परिजनों ने रोहित को आनन फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां डाक्टरों द्वारा रोहित का उपचार जारी था। समाचार लिख जाने तक युवक की हालत में सुधार था।घटना का कारण पता नहीं चल सका है। कन्नौज से संवाददाता पूनम शर्मा

कन्नौज: एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटी कार आधा दर्जन घायल

कन्नौज। लखनऊ से इटावा जा रहे कार सवार आधा दर्जन लोग आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार अनियंत्रित होकर पलटने से घायल हो गये। दुर्घटना में चार घायलों को उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इटावा जिले के गांधी नगर/ अशोक नगर मोहल्ले के मकान नंबर 13 निवासी अर्चना पत्नी नरेश उम्र 30 वर्ष, ख्याति पुत्री नरेश उम्र 8 वर्ष, मेताली पुत्री नरेश उम्र 14 वर्ष, अर्चिता पुत्री अनुराग उम्र 6 वर्ष सहित दो अन्य लोग कार से लखनऊ से एक्सप्रेस वे होते हुये इटावा वापस…

कन्नौज: इत्र नगरी के देवी मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

कन्नौज।नवरात्रि की अष्टमी पर मॉं भगवती के दर्शनार्थ हेतु इत्रनगरी के देवी मन्दिरों में गुरुवार को भारी भीड़ जुटी।श्रद्धालुओं ने मॉं दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि व सौभाग्य की कामना की।इस दौरान शहर स्थित मॉं फूलमती देवी मंदिर,मकरन्द नगर स्थित सिद्धपीठ मां सिंह वाहिनी देवी मन्दिर,मां भद्रकाली मंदिर,काली दुर्गा मन्दिर, क्षेमकली मन्दिर, चौधरी सराय स्थित बाबा मनकामेश्वर मंदिर,भुजिया देवी मंदिर, तिर्वा स्थित माता अन्नपूर्णा देवी मन्दिर,नगर कोट स्थित मां राजेश्वरी पीताम्बरा मन्दिर समेत अन्य देवी मन्दिरों में भोर होते ही श्रद्धालुओं की कतार लगने…

फर्रुखाबाद:संचारी रोग नियंत्रण विशेष अभियान के अन्तर्गत चूहे/छयूँदर से फैलने वाले रोग, सावधानियों तथा नियंत्रण के उपाय

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10अक्टूबर 2024 चूहे फसलों को बुवाई से लेकर अन्न भण्डारण तक किसी न किसी तरह से नुकसान पहुंचाते रहते है। इनके नियत्रण के लिए समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये जाते है। चूहे फसल के अलावा हमारे दैनिक उपयोग की वस्तुओं को कुतर कर क्षति ग्रस्त करते हैं इसके अलावा चूहे / छछूदर अनेक प्रकार के रोगों को फैलाने के लिए कारक का भी काम करते है, जो निग्नयत है:- 1-रोडेन्टस स्कव टाइफसः यह बीमारी चूहों के बालों व कानों में पाये जाने वाले पिस्सू…

फर्रुखाबाद:जनपद को दो दिवस में मिल रही इफको, चम्बल फर्टि० कम्पनी की डीएपी एवं एनपीके की 44000 बोरी।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10अक्टूबर 2024 बी०के० सिंह जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया है कि 2 दिवस में जनपद को इफको एवं चम्बल फर्टि० कम्पनी की डीएपी, एनपीके की 44000 बोरी मिल रही हैं, इसके अतिरिक्त सभी सहकारी समितियों पर पीसीएफ वफर गोदाम में रिजर्व एनपीके 34000 बोरी को प्राथमिकता पर समितियों पर भेजने के आदेश जिलाधिकारी डा० वी० के० सिंह द्वारा दिया गया है। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में समितियों पर रिजर्व एनपीके लगातार भेजी जा रही है, जैसे सहकारी समिति खुदागंज 500 बोरी, रजीपुर 800 बोरी,…

फर्रुखाबाद:प्रदूषण जांच केंद्रों की जांच की गईं 12 वाहन सीज 26 का चालान

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ वी के सिंह के निर्देशन में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के नवम दिवस परिवहन विभाग द्वारा कठोर कार्यवाही करते हुए प्रदूषण फैलाने वाले तथा बिना कर जमा किए संचालित पाए गए 12 वाहनों को थाना राजेपुर में सीज कर दिया गया तथा इन पर रूपये 1,92,000 का जुर्माना लगाया गया । सीज वाहनों में लगे प्रेशर हॉर्न की भी जांच की गई तथा सीज किए गए वाहनों में 5 में प्रेशर हॉर्न लगे पाए गए। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत…

फर्रुखाबाद:एडीजे/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर 2024 को संजय कुमार एडीजे/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागार फतेहगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाल बैरक, जेल अस्पताल एवम नवीन आमद के बंदियों की बैरक के साथ साथ अन्य बैरेको में भी बंदियों की परेड का अवलोकन किया। बंदियों से उनके अधिवक्ता होने या ना होने की जानकारी की गई । जिन के अधिवक्ता नही है। उनको सरकारी खर्च अधिवक्ता दिलाने हेतु कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। बाल बैरक में बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं के…

फर्रुखाबाद:केंद्रीय विद्यालय की कक्षा 12 में टॉप बालिका गौरी तिवारी को सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया।

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़)10 अक्टूबर 2024 “मिशन शक्ति अभियान” फेज-5 के अंतर्गत आयोजित किया गया। “एक दिन की मुख्य विकास अधिकारी” कार्यक्रम। केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में वर्ष 2024 की कक्षा 12 में विद्यालय से टॉप कर 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली बालिका गौरी तिवारी पुत्री शैलेंद्रनाथ तिवारी निवासी मोहल्ला संगत, फतेहगढ़ को एक दिन की सांकेतिक मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया। जिलाधिकारी डा0 वी0 के0 सिंह के निर्देश के क्रम मे जनपद में  मिशन शक्ति विशेष अभियान फेस 5 के अंतर्गत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक…

फर्रुखाबाद:पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर राजेपुर में आयोजित हुआ किशोर स्वास्थ्य मंच 

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अक्टूबर  2024 जनपद में ब्लॉक राजेपुर में स्थित पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर  में गुरुवार को किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया l  इस दौरान पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज कनकापुर में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के तहत आयोजित हुई पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता में मुस्कान को प्रथम, काजल को दूसरे और समृद्धि को तीसरे पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।किशोर स्वास्थ्य मंच के माध्यम से किशोरों को सोशल साइट से भी बढ़ रहे यौन शोषण व बाल अपराध, कुपोषण, एनीमिया, माहवारी और उनमें…

रतन टाटा को नापसंद थीं बॉलीवुड फिल्में! खून-खराबा देख हो जाते थे परेशान, सिमी ग्रेवाल को बताई थी वजह ?

दिग्गज उद्योगपति और समाज सेवक रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं हैं. 9 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 साल की उम्र में रतन टाटा का निधन हो गया. देश के विकास में रतन टाटा के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए हर फील्ड से लोग से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा. एक्ट्रेस संग उनका एक पुराना इंटरव्यू भी एक बार फिर चर्चा में आ गया है. सिमी ग्रेवाल संग इंटरव्यू में रतन…

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पुण्यतिथि आज, सिर्फ दंगल में ही नहीं राजनीतिक अखाड़े में भी चलता था मुलायम सिंह यादव का ‘चर्खा दांव’

छात्र राजनीति हो या फिर राष्ट्रीय राजनीति। मुलायम सिंह यादव ने अपने नाम का ऐसा सिक्का जमाया कि कोई उनकी चाहकर भी अनदेखी नहीं कर सकता था। राजनीति में उनकी औपचारिक एंट्री तो 70 के दशक में हुई थी, लेकिन बहुत ही कम समय में उन्होंने मुख्यमंत्री तक का सफर तय कर लिया। एक मौका ऐसा भी आया कि जब उनका नाम प्रधानमंत्री पद की रेस में भी शामिल हो गया था, हालांकि उनका यह सपना अधूरा रह गया।गुरुवार 10 अक्टूबर को दूसरी पुण्यतिथि पर जानते हैं कि अखाड़े में…

भारत छोड़कर चली गईं शेख हसीना, नया पता भी हो गया लीक?

बांग्लादेश में मची उथल-पुथल आए दिन पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी रहती है। यहां पर सारा कांड तब शुरू हुआ था जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सबकुछ छोड़छाड़ कर भागना पड़ा था। उन्होंने अपना देश छोड़कर भारत में पनाह ली थी। वहीं, इसके बाद बांग्लादेश से बार-बार हसीना को वापस भेजने की मांग होती रही…गीदड़ भभकियां भी मिलीं लेकिन भारत ने उन्हें सुरक्षित रखा। अब शेख हसीना को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि वो भारत छोड़कर जा चुकी हैं।…

दिल्ली का मुख्यमंत्री आवास हुआ ‘सील’, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान ‘बाहर निकाला’ गया

दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. 9 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी (AAP) ने आरोप लगाया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के आधिकारिक आवास से उनके सामान हटवाए जा रहे हैं. AAP का कहना है कि ऐसा दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना के आदेश पर हो रहा है. दो दिन पहले ही आतिशी इस आवास में शिफ्ट हुई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों ने सरकारी आवास को सील कर दिया है. 6 फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल…

नहीं रहे रतन टाटा, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 वर्ष की उम्र में 09 अक्टूबर की रात निधन हो गया है। रतन टाटा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं। रतन टाटा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। रतन टाटा का नाम सुनते ही हमारे मन में भारतीय उद्योग जगत का एक ऐसा चेहरा उभर आता है, जो न केवल अपनी कारोबारी कुशलता के लिए जाना जाता है बल्कि अपने समाजसेवा और विनम्रता के कारण भी लोगों के दिलों में एक…

प्रयागराज: माह सितम्बर-2024 की IGRS रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में कमिश्नरेट प्रयागराज को प्रथम स्थान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनता की समस्याओं की त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं समाधान हेतु एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल का संचालन किया जा रहा है। जिसमें पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन में माह सितम्बर 2024 में IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायत सम्बन्धी आवेदनों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कमिश्नरेट प्रयागराज ने उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है एवं कमिश्नरेट प्रयागराज के 27 थानों ने भी संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। द दस्तक 24प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने महाकुम्भ -2025 के दृष्टिगत प्रभागीय वन अधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया

प्रयागराज-जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ ने बुधवार को महाकुम्भ -2025 के दृष्टिगत कराये जा रहे सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहे पेड़ो को ग्रीन महाकुम्भ की अवधारणा को साकार किये जाने हेतु कम से कम व अत्यावश्यक होने पर ही स्थानांतरित / पातन किये जाने हेतु प्रभागीय वन अधिकारी के साथ स्थलीय निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था को ज्यादा से ज्यादा पेड़ो को बचाये जाने के निर्देश दिये।जिलाधिकारी ने अलोपीबाग चौराहा, परेड रोड स्थित फोर्ट चौराहा के पास व त्रिवेणी सड़क पर सड़क चौडीकरण के मुख्य कैरिजवे में आ रहे…

प्रयागराज:निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश आश्रय स्थल की जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवम् समीक्षा समिति की बैठक संपन्न

आज दिनांक 9.10.2024 को निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश आश्रय स्थलों की अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने की, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी, समिति के सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद के गोवंश आश्रय स्थलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करना, उनकी देखरेख के प्रबंधन की स्थिति का आकलन करना और भविष्य में सुधार हेतु आवश्यक कदम उठाने पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर…

फर्रुखाबाद:डीएम ने महिला हॉस्टल, वर्किंग वूमेन हॉस्टल व महिला रैन बसेरों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को दिए आदेश

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में शासकीय/गैर शासकीय महिला छात्रावास, वर्किंग वूमैन हॉस्टल, महिला रैन बसेरा की सुरक्षा व्यवस्था के सम्वन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।      बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी एसडीएम व क्षेत्राधिकारी अपने अपने क्षेत्र मे महिला हॉस्टल, वर्किंग वूमेन हॉस्टल व महिला रैन बसेरों में 07 दिन के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगवाना सुनिश्चित करे, जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि महिला हॉस्टल व महिला रैन बसेरों में केवल महिला वार्डन…

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी ने रामधुन गायन करने बाली छात्राओं को वाद्य यंत्र प्रदान किये

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा 02 अक्टूबर गाँधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार परिसर में राम धुन का गायन करने बाली राजकीय बालिका इंटर कालेज की बालिकाओं से किये गये वायदे के अनुरूप बालिकाओ को वाद्य यंत्र प्रदान किये गये।   इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी,अपर उपजिलाधिकारी सदर, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज व संवंधित बालिकायें मौजूद रही।

फर्रुखाबाद:दुर्गा नारायण पीजी कॉलेज में सड़क सुरक्षा प्रतियोगिता संपन्न विजेताओं को किया गया सम्मानित

फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अक्टूबर 2024 जिलाधिकारी डॉ वीके सिंह के निर्देशन में मनाये जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आज दुर्गा नारायण पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में ’सड़क सुरक्षा’ के अन्तर्गत निबन्ध, पोस्टर, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य, डॉ0 मनोज गर्ग  की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती  की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर स्वागत के बाद प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ (प्रशासन) फर्रूखाबाद  वीएन चौधरी एवं…