बहराइच,(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसम्बर 2024 बाबासाहेब के महापरिनिर्वाण दिवस पर हम संविधान और सामाजिक न्याय के प्रबल समर्थक के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वतंत्रता, समानता, बंधुत्व और न्याय के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। इकाई बहराइच अंबेडकर पार्क में प्रगतिशील विश्व मौर्य परिषद अखंड भारत के प्रदेश अध्यक्ष आशीष मौर्य ने शोक संवेदना व्यक्त किया बाबा साहेब के विचारों के बारे में बताए। इस मौके पर जिला महामंत्री दीपक मौर्य, जिला सोशल मीडिया प्रभारी सम्राट सर्वेश मौर्यवंशी,…
Category: देश
जनपद कासगंज में अपर जिला अधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने आई जी आर एस शिकायतों के निस्तारण के संबंध में ली बैठक
कासगंज: मुख्य विकास अधिकारी सचिन व अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार पटेल की अध्यक्षता मंे कलेक्टेªट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न हुई।मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुये कहा कि जनशिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री जी द्वारा शिकायत निस्तारण में आवेदकों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखे जाने एवं उनके असंतोषजनक फीडबैक का संज्ञान लेकर शिकायतों को सावधानी से गुणवत्तापरक…
फर्रुखाबाद: सौ दिवसीय सघन टीबी अभियान उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों और समूहों पर रहेगा विशेष ध्यान
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 06 दिसम्बर 2024 राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में सात दिसम्बर से 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान शुरू हो रहा है जो की 24 मार्च 2025 तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनींद्र कुमार का कहना है प्रधानमंत्री द्वारा 2025 तक टीबी उन्मूलन हेतु निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में बस कुछ महीने ही शेष रह गए हैं। अतः इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विशेष अभियान चलाने कि आवश्यकता है इसी क्रम में नए टीबी रोगियों को खोजने, टीबी मरीजों की…
फर्रुखाबाद:दो सगे भाइयों सहित चार को आजीवन कारावास ?
(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसम्बर 2024 अदालत ने कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला ग्राटगंज निवासी अजय सक्सेना पुत्र बालक राम एवं राजू वर्मा, राज कपूर पुत्रगण स्व0 गंगाराम को वर्ष 2003 में हुई हत्या के मामले में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सजा दी है। राजू वर्मा को 25 आर्म्स एक्ट में 3 साल व अजय सक्सेना को 30 आर्म्स एक्ट में 6 माह की सजा हुई है। अदालत ने कोतवाली मोहम्मदाबाद के ग्राम ईसेपुर निवासी शिवकुमार पुत्र श्याम सिंह को वर्ष 2009 में हत्या कर साक्षय मिटाने के…
फर्रुखाबाद: भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर आजाद समाज पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पितकर किया नमन।
(द दस्तक 24 न्यूज़), 06 दिसम्बर 2024 महान समाज सुधारक, शोषितों,वंचितों के नायक सामान्य सद्भाव और सामाजिक परिवर्तन में अतुलनीय योगदान देने वाले भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न परमपूज्य बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के 69वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश देने वाले, संविधान के रचयिता, शोषितों वंचितों एवं महिलाओं के मुक्तिदाता, ज्ञान के प्रतीक “भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर” जी के परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें शत-शत नमन। आप थे,…
फर्रुखाबाद:समावेशी समाज के निर्माण में अपना अभूतपूर्व योगदान देने वाले डॉ आंबेडकर सदियों तक याद किए जाएंगे-डॉ रामशंकर
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 दिसम्बर 2024 दिन शुक्रवार को भारत रत्न डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के 69वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रबुद्ध महासंघ के अंतर्गत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर सिंह कठेरिया एवं विशिष्ट अतिथि जॉइंट कमिश्नर पंकज कुमार सिंह एवं प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय चंद्रकांता माथुर ने आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए व्यक्ति सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कायमगंज के पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक ने की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए मेहरबान , केंद्र सरकार ने एमपी में 11 केंद्रीय विद्यालय को मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रि-मंडलीय समिति ने 85 केन्द्रीय विद्यालय (केवी) स्थापित करने को मंजूरी दी है। इसमें 11 केन्द्रीय विद्यालय मध्यप्रदेश के हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मध्यप्रदेश के लिये 11 केन्द्रीय विद्यालय की सौगात देने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा दी गई यह सौगात मध्यप्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र को नई ऊंचाई देगी। मध्यप्रदेश को मिले 11 केन्द्रीय विद्यालयों में अशोक नगर जिला अशोक नगर , नागदा जिला उज्जैन, मैहर जिला सतना,…
ट्रक में फिल्मी स्टाइल में छिपाया लाखों का माल , मैनपुरी पुलिस ने फ्लॉप किया प्लान
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कंटेनर और उसमें बैठे दो युवकों को पकड़ा। पुलिस ने सैफई बाईपास पर कंटेनर को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उन्हें अंदर छिपाकर रखा गया 50 किलो गांजा मिला जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि कंटेनर में ड्राइवर साइड के पीछे केबिन बनाया गया था। शातिर तस्करों ने इस केबिन को प्लाई और अन्य सामग्रियों से ढककर ऐसा तैयार किया कि बाहर से यह सामान्य कंटेनर जैसा लगे। इसी केबिन…
DNA वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री योगी को दी ये बड़ी चुनौती
उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल की हिंसा का जिक्र करते हुए डीएनए की बात कही. उनके इस बयान पर सियासी हंगामा मचा हुआ है. सीएम के इस बयान पर चहुंओर सियासी बयानों का दौर जारी है. इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने सीएम को अपना डीएनए टेस्ट कराने की चुनौती भी दी. उन्होंने कहा कि मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं, आप डीएनए की बात न किया करें. डीएनए की बात मुख्यमंत्री…
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टैंकर से जा भिड़ी डबल डेकर बस, 8 सवारियों की मौत, 40 घायल
पीलीभीत और चित्रकूट के बाद अब यूपी के कन्नौज में बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर भीषण लखनऊ से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी डबल डेकर बस से टैंकर की टक्कर हो गई। दोनों वाहन तेज टक्कर के बाद डिवाइडर से टकरा कर पलट गए। इस हादसे में 40 यात्री घायल हो गए, और 8 सवारियों की मौत हुई । इस दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने काफिला रुकवाकर हादसे की जानकारी ली और घायलों को अस्पताल पहुंचवाया। घायलों…
पटना: खान सर को बिहार पुलिस ने किया गिरफ्तार,जानें वजह
पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों के साथ प्रदर्शन कर रहे पटना के जाने-माने शिक्षक खान सर को लेकर पुलिस ने धरना-स्थल से हटा दिया. शुक्रवार शाम पुलिस ने भीड़ के बीच से पुलिस खान सर को गर्दनीबाग थाने लेकर गई, हालाँकि बाद में खान सर को पुलिस ने छोड़ दिया .. अभ्यर्थी 70वीं बीपीएससी पीटी में नॉर्मलाइजेशन का विरोध कर रहे हैं. खान सर को पुलिस कस्टडी में लिए जाने को लेकर पटना पुलिस का बड़ा बयान सामने आया है. एसएसपी पटना राजीव मिश्रा ने बताया, ‘खान सर को न…
रायबरेली : अधिवक्ताओं ने दवाई व्यासाय के विरूद्ध खोला मोर्चा ?
रायबरेली करोड़ों रुपए की नगदी गत्ते में भरे जाने व सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के बाद जहां मेडिकल संचालक ने एक मीडिया कर्मी को टारगेट बनाकर गंभीर आरोप लगाते हुए मीडिया कर्मियों को धमकी दी है वही जनपदीय पत्रकारों सहित अधिवक्तागण मेडिकल संचालक के खिलाफ लामबंद बंद हो गए हैं। शुक्रवार को दीवानी कचहरी के अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी दफ्तर पहुंचकर मेडिकल संचालक के खिलाफ जांच करने और काला धन सार्वजनिक करने की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं का कहना था कि एक मेडिकल संचालक के पास इतना बड़ा धन कैसे…
रायबरेली : मकान मे दबने से मजदूर की मौत पर परिजनो ने काटा हंगामा ?
ऊंचाहार नगर के रेलवे क्रासिंग पर एक निर्माणाधीन मकान में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर की मौत हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है, बताया जा रहा है।कि मजदूर को बुलाकर ले गया युवक उसे सीएचसी में छोड़कर फरार हो गया, परिजनों ने मजदूर की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी नहीं हुए। आपको बता दे कि हसनगंज मजरे ऊंचाहार देहात गाँव के रहने वाले अनूप कुमार…
प्रयागराज- परिवहन आयुक्त ने स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान , चलाने के दिये निर्देश
उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त चन्द्रभूषण सिंह ने सभी संभागीय/सहायक संभागीय अधिकारी (प्रवर्तन) एवं समस्त यात्री/मालकर अधिकारी को 12 दिसम्बर से 24 दिसम्बर, 2024 तक स्कूली वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये हैं। प्रदेश के अधिकांश जनपदों में मानकों के विपरीत बिना फिटनेस या स्कूल के नाम बिना पंजीकृत/अनुबंधित स्कूल वाहनों का संचालन किया जा रहा है। ऐसे वाहनों के विशेष जांच किये जाने की आवश्यकता है।परिवहन आयुक्त ने बताया कि जिला मुख्यालय से दूर स्थित विद्यालयों में मारूति वैन, मैजिक, आटो, ईरिक्शा में बच्चों…
प्रयागराज- मनरेगा योजना दे रही हैं, आंगनबाड़ी केन्द्रों को पहचान ?
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों का गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराया जा रहा है। मनरेगा योजनांतर्गत मनरेगा, बाल विकास विभाग,पंचायती राज विभाग के माध्यम से अभिसरण कर वित्तीय वर्ष 2019-20 से अब तक 13,360 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है।किराये के भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को खुद की छत देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। ऐसे आंगनबाड़ी केंद्र जो किराये के मकान में चल रहे हैं उनके लिये मनरेगा योजना से भवन तैयार करने की…
हेमंत सोरेन कैबिनेट में 5 मंत्री रिपीट, JMM-कांग्रेस ने 50% मंत्रियों को किया ड्राप ?
हेमंत सोरेन ने कैबिनेट में पुराने चेहरे दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, हफीजुल हसन, इरफान अंसारी और दीपिका पांडेय को जगह दी है. करीब 50 प्रतिशत मंत्री नए बनाए गए हैं. इनमें शिल्पी नेहा तिर्की, योगेंद्र महतो, सुदिव्य सोनू, राधाकृष्ण किशोर, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा का नाम शामिल हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 5 दिन बाद हेमंत सोरेन ने अपना कैबिनेट फाइनल कर लिया है. आज सभी मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो रहा है. सोरेन कैबिनेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा से 6, कांग्रेस से 4 और आरजेडी…
महाराष्ट्र के फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के CM बने ?
महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई है। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। फडणवीस के बाद एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली। शपथ से पहले उन्होंने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया। PM मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। वे राज्य के दूसरे नेता हैं, जो CM के बाद डिप्टी CM बने। शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की…
फर्रुखाबाद: डीएम एवं एसपी ने शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों का भ्रमण किया,अतिक्रमणकारियो को चिन्हित कर एफआईआर करने को दिए निर्देश
(द दस्तक 24 न्यूज़) , 05 दिसम्बर 2024 जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा प्रातः 05:00 बजे शहर के मुख्य चौराहों व मुख्य मार्गों का भ्रमण किया गया, जिलाधिकारी द्वारा फतेहगढ़ चौराहा से रोड़वेज बस स्टैंड,लालगेट चौराहा, चौक चौराहा, टाउन हॉल, रेलवे रोड पर, ठंडी सड़क मार्गो का भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर के मुख्य चौराहों/ तिराहों की सुबह सड़क खाली होने पर वीडियोग्राफी कराई जाये, बाजार खुलने के बाद भी सभी की वीडियोग्राफी कराई जाये, तत्पश्चात…
फर्रुखाबाद:स्पेशल पाक्सो कोर्ट ने दुष्कर्मी को 20 साल की सजा एक लाख का लगाया जुर्माना
फर्रुखाबाद,(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 दिसम्बर 2024 स्पेशल पाक्सो कोर्ट ने कोतवाली कायमगंज के मोहल्ला बगिया सोहनलाल निवासी शेष कुमार मिश्रा के बेटे गणेश मिश्रा को दुष्कर्म के मामले में दोषी पाये जाने पर 20 साल की सजा देकर 01 लाख का जुर्माना किया है। वर्ष 2021 में गणेश के विरुद्ध धारा 376 (डी) व 3/4 पाक्सों एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
प्रयागराज- पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने प्रदेश में निवासरत वैश्य जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित करने के अनुरोध पर सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने प्रदेश में निवासरत सनमाननीय वैश्य जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में सम्मिलित करने के अनुरोध पर सर्वेक्षण कराने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के तहत सनमाननीय वैश्य जाति के सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक और राजनैतिक स्तर का अध्ययन किया जाएगा। आयोग का शोध दल 9 दिसंबर 2024 से 13 दिसंबर 2024 तक हरदोई जनपद का भ्रमण करेगा और विभिन्न तहसीलों, कस्बों व गांवों में जाकर सनमाननीय वैश्य जाति से संबंधित आंकड़े और जानकारी एकत्र करेगा। इस शोध…
