लखनऊ :(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई, 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। अन्नदाता किसानों की खुशहाली और समृद्धि के बिना देश में खुशहाली व समृद्धि की कल्पना भी नहीं की जा सकती। भारत में कृषि और पशुपालन क्षेत्र एक दूसरे से अन्योन्याश्रित सम्बन्ध रखते हैं। विगत 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में इस क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय कार्य किये गए हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश दुग्ध…
Category: देश
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आर्थिक सलाहकार समूह की भेंट: ‘नए भारत’ के ‘नए उत्तर प्रदेश’ के लिए मिल रहे क्रांतिकारी सुझाव।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर नियोजन विभाग के अंतर्गत नवगठित आर्थिक सलाहकार समूह ने शिष्टाचार भेंट की। यह बैठक राज्य के समग्र आर्थिक विकास, रोजगार सृजन और वैश्विक छवि निर्माण के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश आज ‘नए भारत’ के ‘ग्रोथ इंजन’ की भूमिका निभाने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा, “प्रदेश के सभी विभाग एकजुट होकर समन्वय…
प्रयागराज में वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद के शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित 22 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर मानदेय पर आधारित नियुक्ति हेतु
शासनादेश संख्या 19/2023/3975/58-1-2022/1 (22) 10 टी.सी. दिनांक 21.03. 2023 में वर्णित व्यवस्थानुसार जनपद के शहरी एवं ग्रामीण परिक्षेत्रों में संचालित 22 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों पर मानदेय पर आधारित नियुक्ति हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रयागराज के विज्ञापन सं० सी-3899 दिनांक 15.10.2024 के द्वारा सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत दैनिक समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करते हुए विभागीय वेब साइट http://upanganwadibharti.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र दिनांक 05.11.2024 तक प्राप्त किये गए। चयन समिति द्वारा अंतिम रूप से 452 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का चयन कर लिया गया है। जिसके परिणाम…
जौनपुर :श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से कराया जाए दर्शन- जिलाधिकारी
श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किया जाएगा, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ के द्वारा जलालपुर स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देशित किया गया कि श्रावण मास, कावड़ यात्रा, जलाभिषेक सहित अन्य आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त करा ली जाए जिससे कि श्रावण मास में पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं…
जौनपुर :171.49 लाख की छह सड़क परियोजना का किया गया शिलान्यास – राज्यमंत्री
शनिवार को राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण श्री गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित / मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रु 104.41 लाख की लागत से चार सड़क परियोजना का एवं चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन में एक मुश्त योजना के अंतर्गत दो संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इन दोनों संपर्क मार्ग के पुनः निर्माण कार्य की अनुमानित लागत लगभग रुo 67.08 लाख है। जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से परमानतपुर में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग…
आजमगढ़ में गैस पाइप लाइन लीक, सड़क निर्माण के दौरान हो गयी घटना।
आजमगढ़ में कर्तालपुर बाईपास से रोडवेज बस स्टैंड वाली रोड पर ज्योति निकेतन स्कूल के पास टोरेंट गैस प्राइवेट लिमिटेड की गैस पाइप लाइन में रोड निर्माण के दौरान टोरेंट गैस की पाइप लाइन टूट गयी और वहां पर जोरदार गैस लीकेज शुरू हो गया तुरंत ही प्रशासन को सूचना दी गयी तो फायर स्टेशन आजमगढ़ से तत्काल फायर ब्रिगेड की गाड़ी और प्रशासनिक आला अधिकारी तथा टोरेंट के पाइप लाइन इंजीनियर भी मौके पर पहुंचे। रोड चौड़ीकरण के दौरान जे सी बी से खुदाई से रोड पर पाइप लाइन…
जौनपुर :एक वृक्ष माँ के नाम”के आधार पर स्कूल के बच्चों द्वारा रोपण किया गए छायादार पेड़
जौनपुर :वृक्ष धरा के भूषण करते दूर प्रदूषणएक वृक्ष माँ के नाम”के आधार पर स्कूल के बच्चों द्वारा रोपण किया गए सैकड़ों पौधेजौनपुरश्रावण मास के पहले दिन पार्थ ग्लोबल एकेडमी सहकारी कालोनी पूर्वी रुहट्टा जौनपुर शहर के सभी छात्र छात्राओं एवं अध्यापिकाओं ने स्कूल कैम्पस में छायादार वृक्षों का रोपण किया। सभी बच्चों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल के निर्देशन में, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन “एक वृक्ष माँ के नाम” पर बढ़-चढ़ कर वृक्षारोपण किया, तथा शपथ ली, कि जब तक इस विद्यालय में रहूँगा,…
पीलीभीत:परिवार में कलेश से परेशान किशोरी ने नहर में लगाई छलांग
पूरनपुर। शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग किशोरी ने हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। जिससे हड़कंप मच गया। राहगीरों की मदद से किशोरी को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी उससे ली है। शिकायत सही पाए जाने पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।तहसील कलीनगर क्षेत्र की निवासी एक किशोरी ने शराबी पिता के उत्पीड़न से तंग आकर हरदोई ब्रांच नहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देख लोग नहर की तरफ दौड़ पड़े। राहगीरों की सूझ-बूझ से किशोरी की जान बच…
फर्रुखाबाद:ग्राम गुतासी में कायाकल्प की नई कहानी: विद्यालय सौंदर्यीकरण कार्य युद्धस्तर पर जारी
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 जनपद के बढ़पुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुतासी एक बार फिर विकास की नई मिसाल पेश कर रही है। गांव को नाली मुक्त, स्वच्छ और पक्की सड़कों से सुसज्जित करने के बाद अब ग्राम प्रधान श्री आशीष मिश्रा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। विद्यालय के मुख्य द्वार को भव्य रूप देने का कार्य जारी है, वहीं पूरे परिसर में सौंदर्यीकरण और संरचनात्मक विकास की योजना तेजी से क्रियान्वित की जा रही है। शिक्षा के बेहतर माहौल…
फर्रुखाबाद:फिक्सिंग के नाम पर लाखों की ठगी, पोस्टमास्टर समेत तीन पर मुकदमा
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 जनपद में फिक्सिंग के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित वीरेंद्र चतुर्वेदी पुत्र लक्ष्मी शंकर निवासी गालटोली, फतेहगढ़ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में अपने अधिवक्ता के माध्यम से सरजीत प्रधान पोस्टमास्टर, डाक अधीक्षक दीनबंधु पांडेय और दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ याचिका दाखिल की है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि 09 मई 2025 को पोस्टमास्टर सरजीत ने उसके बेटे से वकालत में फिक्सिंग कराने के नाम पर दो लाख रुपये लिए। चार…
फर्रुखाबाद:थाना कम्पिल पुलिस की बड़ी सफलता, चोरी की दो वारदातों का खुलासा, तीन शातिर चोर गिरफ्तार
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 थाना कम्पिल पुलिस ने दो बड़ी चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार एवं क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री संजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना कम्पिल पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की। पकड़े गए अभियुक्तों के नाम हैं: 1. विकास उर्फ गौरव चौहान, पुत्र रामवक्श ठाकुर, निवासी हरिपुर थाना किशनी, जनपद मैनपुरी…
फर्रुखाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस सतर्क, एएसपी डॉ. संजय सिंह ने की पैदल गश्त।
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 जनपद में आगामी श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न त्योहारों के मद्देनज़र कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) डॉ. संजय सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया गया। एएसपी डॉ. संजय सिंह ने क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय तथा थाना मऊदरवाजा प्रभारी निरीक्षक बलराज भाटी के साथ नगर के मुख्य मार्गों, बाजारों, मंदिर परिसरों एवं भीड़भाड़ वाले संवेदनशील…
लखनऊ:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘श्री गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा’ का किया स्वागत।
लखनऊ:(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जुलाई 2025 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर श्री गुरु तेग बहादुर संदेश यात्रा का भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। यह ऐतिहासिक यात्रा श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को समर्पित है और श्री गुरु सिंह सभा, लखनऊ से गुरुद्वारा श्री शीशगंज साहिब, दिल्ली तक निकाली जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी न केवल सनातन धर्म बल्कि सम्पूर्ण मानवता के रक्षक थे। उन्होंने अपने…
फर्रुखाबाद के तीनों पुल जर्जर, विकास राजपूत बोले—“वड़ोदरा जैसी अनहोनी से पहले जागे प्रशासन
1965 से 1976 के बीच बने पुल अब अपनी आयु सीमा पार कर चुके, आए दिन मरम्मत से परेशान जनता ने उठाई आवाज़”फर्रुखाबाद, 12 जुलाई 2025 —फर्रुखाबाद जनपद की तीन प्रमुख नदियों — काली नदी, गंगा नदी एवं रामगंगा नदी — पर बने पुराने पुल अब अपनी आयु सीमा पार कर चुके हैं और लगातार मरम्मत के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर समाजसेवी एवं भाजपा नेता विकास राजपूत ने चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन को चेताया है।उन्होंने बताया कि: • काली नदी…
बरेली : कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य सेवा सुविधा मुहैया कराने को लेकर बैठक की
दिन शुक्रवार को थाना सिरौली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आदेश अनुसार पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कांवड़ यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर एक मीटिंग की गई जिसमें सी एस सी रामनगर प्रभारी सुनील कुमार मौजूद रहें संवाददाता :पुष्पेन्द्र गौड़
आजमगढ़ःभाजपा नेता को इंसाफ दिलाने के लिए दिया धरना
खुद की ही सरकार में जब भाजपा नेता अरविंद गुप्ता को इंसाफ नहीं मिला तो व्यापारियों ने आवाज बुलंद की। कुछ दिन पूर्व उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ था। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर किया मुकदमा दर्ज किया है। एक महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई तो थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी सहित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कमिश्नर कार्यालय के समक्ष वैश्व समाज ने लोगों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उल्टा फर्जी केस लादकर सुलह के लिए दबाव बनाया जा रहा है। अखिल भारतीय हमारा…
प्रयागराज : मुविवि में जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के समाज विज्ञान विद्याशाखा द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्व जनसंख्या नियंत्रण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम के निर्देश पर आयोजित रैली का शुभारम्भ कुलसचिव कर्नल विनय कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया । रैली में विभिन्न प्रकार के स्लोगन के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण का संदेश दिया गया। रैली में शामिल लोग जनसंख्या एक विपत्ति है, विनाश की उत्पत्ति है तथा जनसंख्या वृद्धि है श्राप, सतत विकास का करती नाश जैसे स्लोगन हाथ में लेकर…
नई दिल्ली:भारतीय मूल के ट्रैपित बंसल को मेटा से मिला 854 करोड़ रुपये का पैकेज, सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में शामिल होकर रच दिया इतिहास।
नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में भारत की प्रतिभा एक बार फिर वैश्विक मंच पर चमकी है। भारतीय मूल के एआई विशेषज्ञ ट्रैपित बंसल ने टेक दिग्गज कंपनी मेटा (पूर्व में फेसबुक) की सुपरइंटेलिजेंस लैब्स में शामिल होकर न केवल एक बड़ा मुकाम हासिल किया है, बल्कि पूरी टेक इंडस्ट्री को चौंका दिया है। मेटा ने उन्हें रिकॉर्ड तोड़ 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 854 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज देकर अपनी टीम में शामिल किया है। ट्रैपित बंसल कौन हैं? ट्रैपित…
फर्रुखाबाद में 14 जुलाई को लगेगा बृहद रोजगार मेला: 2100 से अधिक नौकरियों का सुनहरा अवसर।
(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 जुलाई 2025 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठंडी सड़क, फर्रुखाबाद में दिनांक 14 जुलाई 2025 को एक बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY) के सहयोग से आयोजित हो रहा है। इस मेले में देश की 25 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं, जिनमें प्रमुख हैं – हीरो मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, श्रीराम पिस्टन, वाल्वो आयशर, स्वराज इंजन लिमिटेड, न्यू होलैंड ट्रैक्टर, एशियन, हायर एप्लायंसेज, सोलर…
प्रयागराज : कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रथम एवं द्वितीय प्रांगण में आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण का किया गया आयोजन
कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रथम एवं द्वितीय प्रयागराज प्रांगण में नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा दिनांक 9 जुलाई 2025 से 11 जुलाई 2025 तक आपदा प्रबंधन संबंधित प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 40 अधिकारी कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया मुख्य रूप से प्राथमिक सहायता विषय जिसमें कृत्रिम श्ववसन सीपीआर,घायल को फर्स्ट एड देकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना, बचाव की आपातकालीन विधियों का प्रयोग तथा आग के विषय में सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई, अंतिम दिवस दिनांक 11 जुलाई को मॉक ड्रिल के माध्यम से अधिकारी कर्मचारियों…
