फर्रुखाबाद में शिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहन चालकों के लिए ज़रूरी जानकारी 

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 श्रावण मास की शिवरात्रि पर्व को देखते हुए जनपद फतेहगढ़ में यातायात की सुगमता व सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी माल वाहनों (जैसे ट्रक, टैंकर, डीसीएम, डंपर, लोडर आदि) के लिए विशेष रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यह डायवर्जन 22 जुलाई 2025 को सायं 6:00 बजे से 23 जुलाई 2025 को सायं 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार निम्नलिखित मार्गों पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है…

फर्रुखाबाद की बेटी रौनक शाक्य ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में रचा इतिहास, अब नेशनल गेम्स की तैयारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद की होनहार बालिका रौनक शाक्य ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। मुरसां कन्याखेड़ा निवासी एवं चिकित्सक डॉ. विपिन शाक्य की बेटी रौनक ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय और 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रौनक न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं, बल्कि खेलों में भी शुरू से ही उनकी गहरी रुचि रही है। बचपन से ही अनुशासन और…

कन्नौज:गैंगस्टर एक्ट में दोषी अभियुक्त को कोर्ट ने सुनाई सजा ,पुलिस की प्रभावी पैरवी लाई रंग

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 कानून-व्यवस्था के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए जनपद कन्नौज की अदालत ने एक चिन्हित गैंगस्टर को कठोर सजा सुनाई है। थाना कोतवाली छिबरामऊ में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 355/22 अंतर्गत गैंगस्टर एक्ट की धारा 3(1) के तहत दर्ज अभियोग में अभियुक्त को दोषी पाते हुए माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / फास्ट ट्रैक कोर्ट-प्रथम द्वारा 03 वर्ष 07 दिन का कठोर कारावास एवं ₹5,000/- के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: अभियुक्त राहुल उर्फ शाकाल पुत्र कुंवर पाल…

कन्नौज:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया इत्र पार्क व एक्सप्रेस-वे पुलिस चौकी का संयुक्त निरीक्षण।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार को ठठिया क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन इत्र पार्क एवं एक्सप्रेस-वे पर स्थापित पुलिस चौकी का संयुक्त निरीक्षण किया। यह दौरा औद्योगिक विकास एवं क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा के उद्देश्य से किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इत्र पार्क के निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यह परियोजना जनपद के औद्योगिक विकास के लिए मील का…

कन्नौज:विशुनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता,अवैध देशी तमंचे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद कन्नौज की विशुनगढ़ पुलिस ने अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक आरोपी को देशी तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ सुरेश कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने ग्राम नगला दुर्गा निवासी शिवम पुत्र राजू (उम्र लगभग 20 वर्ष) को एक अवैध देशी…

फर्रुखाबाद:समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

फर्रूखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में परीक्षा के दौरान नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं केंद्र पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में लोक सेवा आयोग के अधिकारियों द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने से…

नई दिल्ली:भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति को भेजा भावुक पत्र।

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 भारत के उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति को संबोधित एक औपचारिक पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के कारण तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने की घोषणा की। यह इस्तीफा संविधान के अनुच्छेद 67(क) के अंतर्गत दिया गया है। धनखड़ ने राष्ट्रपति के नाम अपने त्याग पत्र में भावुक शब्दों में आभार व्यक्त किया। उन्होंने राष्ट्रपति के “अटूट समर्थन और सौहार्दपूर्ण कार्य संबंधों” के लिए धन्यवाद दिया…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने अमृतपुर विधानसभा में किया शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी फर्रुखाबाद के पदाधिकारियों द्वारा आज अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में जनचेतना मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर पड़ रहे असर तथा शिक्षा क्षेत्र में हो रहे कटौतीपूर्ण निर्णयों के विरोध में जन जागरूकता फैलाना रहा। मीटिंग में पार्टी पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की नीति प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है। खासतौर पर गांवों के सरकारी स्कूलों को बंद…

लखीमपुर खीरी : जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र प्रिंसिपल के खिलाफ हड़ताल पर,लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी – मितौली जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और खुद को कमरे में बंद कर भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोमवार को विद्यालय के छात्र अपने साथियों के साथ अभद्र व्यवहार,अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं छात्रों ने पत्र लिखकर विद्यालय के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद विद्यालय में छात्र अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में लामबंद हो गए हैं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल के निलंबन और विद्यालय…

लखीमपुर खीरी : सावन माह के दूसरे सोमवार पर बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का जनसैलाब

लखीमपुर खीरी – सावन माह के दूसरे सोमवार को बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का जन सैलाब उमड़ पड़ा मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई मंदिर के कपाट 5 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए और जब जलाभिषेक शुरू हुआ तो बाबा टेढ़ेनाथ मंदिर मे शिव भक्तों ने घंटा और घड़ियालों की धुनों से मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया कांवड़ियों ने बाबा टेढ़ेनाथ की जय, हर हर…

लखीमपुर खीरी : सावन माह के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का अपार जनसैलाब

सावन माह के दूसरे सोमवार पर छोटी काशी गोला में जलाभिषेक के लिए उमडा शिव भक्तों का अपार जनसैलाबगोला गोकर्णनाथ – सावन माह के दूसरे सोमवार को छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ में भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का अपार जन सैलाब उमड़ पड़ा रविवार को आधी रात के बाद से ही मंदिर के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगी नजर आई मंदिर के कपाट 4:00 बजे दर्शन के लिए खोल दिए गए और जब जलाभिषेक शुरू हुआ तो छोटी काशी गोला मंदिर भोले नाथ के जयकारों से गुंजायमान हो…

फर्रुखाबाद:”नारी शक्ति की प्रहरी” महिला पुलिस पंचायत: पुलिस अधीक्षक की नई पहल।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए फतेहगढ़ पुलिस ने “नारी शक्ति की प्रहरी- महिला पुलिस पंचायत” कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इस पहल का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने किया, जिन्होंने ग्राम निनौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय में इस जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यशाला में कोतवाली फतेहगढ़, महिला थाना तथा थाना साइबर क्राइम की सहभागिता रही। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी अमृतपुर क्राइम अजय वर्मा, तथा डॉ. साक्षी दुबे सीएचसी…

फर्रुखाबाद:चलो गांव की ओर चलें अभियान के तहत जन अधिकार पार्टी का जनसंपर्क अभियान जारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी के “चलो गांव की ओर चलें” अभियान के अंतर्गत आज एक महत्वपूर्ण जनसंपर्क यात्रा का आयोजन विधानसभा कायमगंज के पश्चिमी क्षेत्र में किया गया। इस जनजागरूकता अभियान का नेतृत्व जन अधिकार पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष वैद्य के०पी०सिंह शाक्य व महिला मोर्चा की विधानसभा अध्यक्ष सुनीता सिंह शाक्य ने किया। जनसंपर्क के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को जन अधिकार पार्टी की नीतियों और उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महा बोधि महाविहार बोधगया आंदोलन की चर्चा करते हुए सामाजिक…

फर्रुखाबाद:जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन की परिचय बैठक सम्पन्न, भ्रष्टाचार व किसान उत्पीड़न के खिलाफ बड़ा आंदोलन संभव।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 आज जय जवान जय किसान लोकशक्ति संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक जनपद के भिडौर गांव में जोगराम राजपूत के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अखंड उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव श्री अवनीश तोमर ने की। इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया तथा सभी को संगठन के उद्देश्यों और कार्यशैली से परिचित कराया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष कानपुर श्री रणजीत सिंह चौधरी ने संगठन के संविधान की विस्तार से जानकारी दी और संगठन को हर…

कन्नौज:थाना सौरिख पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना सौरिख पुलिस टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार अभियुक्त अहिबरन पुत्र स्व. हरसहाय जोशी, निवासी ग्राम रुर, थाना सौरिख, जनपद कन्नौज, उम्र लगभग 62 वर्ष है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सौरिख में मु0अ0सं0 298/2025 धारा 75(2)/351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज था। घटना का विवरण: वादी अनीता पत्नी ओमशिव शर्मा, निवासी ग्राम रुर, थाना सौरिख ने 20 जुलाई 2025…

कन्नौज:थाना विशुनगढ़ पुलिस ने वांछित वारन्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, भेजा जेल।

कन्नौज:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद कन्नौज की थाना विशुनगढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमा संख्या 50/20 धारा 138 EC एक्ट से संबंधित वांछित वारन्टी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण: गिरफ्तार किए गए अभियुक्त की पहचान गिरन्द पुत्र नन्दराम उम्र करीब 42 वर्ष, निवासी ग्राम असालताबाद, थाना विशुनगढ़, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है।…

भारत की पहचान सिर्फ तथागत गौतम बुद्ध से है: सोशल मीडिया स्टार शिवानी कुमारी ने विदेशी फिटनेस कोच को भेंट की बुद्ध प्रतिमा

नई दिल्ली:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को दुनियाभर में फैलाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया स्टार शिवानी कुमारी ने एक विशेष पहल की। उन्होंने हाल ही में भारत भ्रमण पर आए एक विदेशी फिटनेस कोच को तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट की और कहा कि “भारत की असली पहचान सिर्फ तथागत गौतम बुद्ध से है, जिन्होंने पूरी दुनिया को शांति, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाया।” यह मुलाकात एक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां भारत के विविध योग, ध्यान…

फर्रुखाबाद:जन अधिकार पार्टी ने “मिशन 2027 – चलो गांव की ओर” के तहत किया बूथ गठन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 जन अधिकार पार्टी ने अपने संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा अमृतपुर के एक गांव में “मिशन 2027 – चलो गांव की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत बूथ गठन किया। यह आयोजन पार्टी के आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस मौके पर जन अधिकार पार्टी के कई ज़िला पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष सूबेदार राजवीर सिंह शाक्य, जिला सचिव धर्मेंद्र कुशवाहा और सेक्टर अध्यक्ष बृजेश कुशवाहा ने बूथ स्तर पर संगठन को…

जूनागढ़:शिवराज सिंह चौहान की छोटी सी भूल बनी सुर्खियों का कारण, पत्नी को ही भूल बैठे पूर्व सीएम!

जूनागढ़:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 जुलाई 2025 मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों गुजरात दौरे पर थे, लेकिन उनका यह दौरा एक अनोखी वजह से चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, वो अपने सरकारी दौरे की आपाधापी में अपनी पत्नी साधना सिंह को ही पीछे छोड़ गए। यह वाकया जूनागढ़ जिले का है, जहां शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ सोमनाथ मंदिर दर्शन और गिर राष्ट्रीय उद्यान के भ्रमण के बाद मूंगफली शोध केंद्र पहुंचे थे। यहां उन्होंने किसानों और ‘लखपति…

लखीमपुर खीरी : गोला क्षेत्र के अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

गोला गोकर्णनाथ – तहसील गोला के अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान में शनिवार रात 9 बजे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी इस घटना में दुकान स्वामी विशाल वर्मा को लगभग ₹200000 का नुकसान हुआ है जानकारी के मुताबिक विशाल वर्मा कुइयां डीह का निवासी है विशाल वर्मा की अजान कस्बे में रेडीमेड कपड़े की दुकान है रोजाना की तरह विशाल वर्मा अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था अजान कस्बे में रहने वाले लोगों ने व राहगीरों ने दुकान में आग लगने की सूचना दुकान मालिक…