लखीमपुर खीरी – मितौली जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रधानाचार्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और खुद को कमरे में बंद कर भूख हड़ताल पर बैठे हैं सोमवार को विद्यालय के छात्र अपने साथियों के साथ अभद्र व्यवहार,अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे हैं छात्रों ने पत्र लिखकर विद्यालय के प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद विद्यालय में छात्र अभद्र भाषा और मारपीट के विरोध में लामबंद हो गए हैं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों ने प्रिंसिपल के निलंबन और विद्यालय में कार्यरत चपरासी कमाल अहमद को हटाने की मांग की है कमरे में कैद बच्चे प्राचार्य को सस्पेंड करने की जिद पर अड़े हुए हैं छात्रों का आरोप है कि प्रधानाचार्य का रवैया तानाशाह जैसा है जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाने पर विवश होना पड़ा है छात्र दावा करते है प्रिंसिपल द्वारा आए दिन बच्चों के साथ मारपीट की जाती है और विरोध करने पर टीसी देकर विद्यालय से हटाने की धमकी दी जाती है छात्रों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया प्रिंसिपल अपने जन्मदिन पर विद्यालय में पढ़ रही छात्राओं से नृत्य करवाते हैं। छात्रों ने आत्महत्या को लेकर धमकी देते हुए विद्यालय प्रशासन को आगाह किया है जिसका वीडियो भी शोशल मीडिया पर वायरल हुआ है मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कमरे को तोड़कर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला है। मौके पर विद्यालय के सहायक आयुक्त,मोहम्मदी सीओ, एसडीएम मितौली,तहसीलदार सहित इंस्पेक्टर और भारी पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है सभी अधिकारी छात्रों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन छात्र मानने को तैयार नहीं है और अधिकारियों की कोशिश नाकाम होती दिख रही हैं। सूचना मिलते ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर जोरदार नारेबाजी की और प्राचार्य को हटाए जाने की मांग की है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस प्रशासन ने एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम भी मौके पर बुलवा ली है।
संवाददाता – अनुज कुमार गुप्ता
