एलन मस्क पुराने ऑफर पर ट्विटर खरीदने को तैयार ? 54.20 डॉलर शेयर के भाव पर हो सकती है डील

दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क ने एक बार फिर से ट्विटर खरीदने का इच्छा व्यक्त की है। मस्क ने अपने पुराने ऑफर को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस मामले से परिचित सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। जैसे ही एलन मस्क द्वारा ट्विटर खरीदने के प्रस्ताव से जुड़ी खबर सामने आई वैसे ही इस सोशल मीडिया फर्म के शेयरों में भी उछाल देखने को मिली। एलन मस्क और ट्विटर में कई महीनों से कानूनी लड़ाई जारी है। ऐसे में मस्क द्वारा टि्वटर के अधिग्रहण के…

सारा अली खान ने फिल्म का किया ऐलान, स्वतंत्रता सेनानी का निभाएंगी किरदार

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन(Varun Dhawan) को हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो ने अपना BAE घोषित किया था। इवेंट के दौरान वरुण धवन ने अपने फैन्स और सिनेमा लवर्स से ये वादा किया था कि वो अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) के राज पहले ही खोलते रहेंगे और सबसे पहले इस बारे में जानकारी दिया करेंगे। ऐसे में वरुण ने अपना वादा निभाया है और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की अपकमिंग फिल्म ऐ वतन मेरे वतन (Ae Watan Mere Watan) का ऐलान किया है। वरुण ने वीडियो…

पोन्नियिन सेलवन 1और विक्रम वेधा की कमाई पांचवे दिन कितनी हुई?

अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) की बॉक्स ऑफिस पर मणिरत्नम की मल्टी स्टारर फिल्म ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ (Ponniyin Selvan 1) से टक्कर देखने को मिल रही है। विक्रम वेधा एक ओर जहां हिंदी पट्टी के दर्शकों के लिए बनी फिल्म है तो दूसरी ओर ‘पोन्नियिन सेलवन 1’ एक पैन इंडिया फिल्म है। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि रिलीज के पांचवे दिन कौनसी फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म…

अरविन्द त्रिवेदी से सच में लोग करने लगे थे नफ़रत, सैफ से पहले भी कई स्टार्स ने निभाए हैं रावण का किरदार

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा (Dussehra) के त्योहार को लेकर इस बार सभी में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। ये कहना गलत नहीं होगा कि कोविड काल के बाद पहली बार पूरी तरह से बिना किसी पाबंदी के ये त्योहार मनाया जा रहा है। एक ओर जहां दशहरा की धूम है तो दूसरी ओर फिल्म आदिपुरुष में रावण (Ravana) का किरदार निभा रहे सैफ अली खान भी काफी चर्चा में हैं। सैफ अली खान के साथ ही साथ फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को सोशल मीडिया पर…

पीलीभीत: पंचायत सचिव रत्नेश सोनकर पर बीते दिनों ग्राम प्रधानों ने लगाया था आरोप मुख्य विकास अधिकारी से की थी लिखित शिकायत ,मुख्यविकास अधिकारी के आदेशों की हुई अनदेखी, मामले में लीपापोती कर डकारे जाने की आशंका

पूरनपुर: स्थानीय विकास खंण्ड में अन्य विकास खंण्डों से ट्रांसफर होकर पहुंचे सचिव रत्नेश सोनकर अब पूरनपुर की विकास खंण्ड के गांवों में भ्रष्टाचार को बढावा प्रदान करने के मामले में प्राईवेट कर्मचारी के नाम फर्जी फर्म बनाकर फर्जीबाड़े की शिकायतें उजागर हुईं थी। जिसकी शिकायत क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी से की थी। सीडीओ ने मामले की जांच वीडीओ के आदेश पर विकास खंड के कर्मचारियों द्वारा की जा रही थी लेकिन मामला लीपापोती के चलते ठंडे बस्ते में चला जाना बड़ा सवाल है। वहीं क्षेत्रीय…

पीलीभीत: ग्रामीण क्षेत्र में नवरात्र पर्व पर गौरा-गौरी का विवाह धूमधाम से मनाया गया। महिलाएं और बच्चे कागज और मिट्टी के चौकलों के साथ कुएं पर एकत्र हुए।

पूरनपुर मालूम हो कि हिन्दू धर्म में नवरात्र में गौरा-गौरी के विवाह होने के पश्चात ही शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू होता है। जब तक गौरा-गौरी का विवाह नहीं होता है, तब तक हिन्दू धर्म में शादियों का शुभारंभ नहीं होता है। क्षेत्र में यह परंपरा प्राचीन काल से निरंतर चली आ रही है। गांव की महिलाएं, पुरुष एवं सभी बच्चे शाम को एक निश्चित स्थान पर एकत्र होते है, जिसमें पुरुष कागज व मिट्टी के चौकला तथा बच्चे मिट्टी के हुक्के और महिलाएं मिट्टी के गौरा-गौरी सजाकर-सजाकर बनाकर लाते…

मैनपुरी: ब्लॉक सुल्तानगंज के गांव औरंध में मेला का हुआ भव्य उद्घाटन

आजादी से पहले का लग रहा औरंध गांव में मेला।अंग्रेजों ने भी यहां खेले हैं खेल ।1944 से लगातार गांव के लोग लगवा रहे मेला।बिछवा : औरंध मै मां सती मेला प्रांगण में 78 वर्षों से लगातार मेले का आयोजन किया जा रहा है 1944 में अंग्रेजों के समय गांव के लोगों ने इस मेले का शुभारंभ कराया था साथ ही इस मैले गांव के मुख्य खेल आयोजित होते हैं जिसमें कबड्डी दौड़ खो वॉलीबॉल भाला व गोला फेंक वह दंगल आदि मशहूर है। मेले का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामनरेश…

पीलीभीत : 40 लीटर शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

पूरनपुर। अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर लगाम कसने को लेकर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कई गांव में छापेमारी की। कई जगह लहन और शराब बनाने के उपकरण नष्ट किए गए। वहीं एक गांव में टीम ने दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ लिया। उनके पास 40 लीटर शराब बरामद की गई। महिलाओं के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया है। छापेमारी होने से शराब बनाने और बिक्री करने वालों में खलबली मची रही।घुंघचाई चौकी क्षेत्र के गांव उदरहा, सिमरया, गोपालपुर, दिलावरपुर, सिमरिया, मटेहना…

पीलीभीत : गन्ने के खेत से निकले बाघ ने गाय को बनाया निवाला।

पूरनपुर।खेत में चर रही पालतू गाय को गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर निवाला बना लिया।गाय के चीखने चिल्लाने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर पहुंचे।शोर-शराबा कर बमुश्किल बाघ को खदेड़ा। सूचना मिलने पर बन बिभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर पदचिन्हो को ट्रेस किए।कोतवाली क्षेत्र के गांव जटपुरा में बाघ की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।मंगलवार की सुबह गांव के रहने वाले सुनील सिंह की पालतू गाय गांव से बाहर स्थित खेत पर चर रही थी।इसी दौरान गन्ने के खेत…

पीलीभीत :हवन पूजन कर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की,की कामना

पीलीभीत पूरनपुर।नगर निवासी सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष उमाशंकर यादव के द्वारा बीमार चल रहे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के शीघ्र स्वथ्य होने एवं दीर्घायु होने के लिए हवन पूजन कर महामृत्युंजय जाप कर उनके स्वस्थ होने की कामना की।इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुखअजय भारती,अवधेश शर्मा,पवन यादव,रजत सक्सेना, महेश आजाद,मुकेश यादव,कैलाश यादव,सचिन वर्मा, दिनेश शर्मा,जवाहर लाल शर्मा,नन्हे लाल शर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पीलीभीत :राष्ट्रीय किसान मजदूर के दिल्ली में 6 से 8 अक्टूबर को होने वाले अधिवेशन मे शामिल होने के लिए की गई बैठक

पीलीभीत / पूरनपुर; पूरनपुर की ग्राम पंचायत मे 4 अक्टूबर को ग्राम पंचायत शेरपुर कला के मजरा पजावा में किसान नेता प्रीतम सिंह जी के आवास पर दिल्ली के गांव पंजाब खेड़ दिल्ली मैं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का 6.7.8 अक्टूबर तक तीन दिवसीय अधिवेशन संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व विधायक बी एम सिंह जी के नेतृत्व में होने जा रहा जिसमें पूरे भारत के सभी प्रदेश से किसान एवं अन किसानों संगठनों की भी भागीदारी होगी जिसमें भाग लेने के लिए एक बैठक कर किसानों को संबोधित करते…

फर्रुखाबाद:नौ वर्ष पुरानी मेजर कौशलेंद्र सिंह सीएचसी पर पहली बार हुआ सुरक्षित प्रसव-सीएमओ

फर्रुखाबाद 4 अक्टूबर 2022 सीएमओ ऑफिस के पीछे बनी सीएचसी मेजर कौशलेंद्र सिंह में पहला प्रसव केस हुआl फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।सीएमओ डॉ अवनीन्द्र कुमार ने बताया कि इस सीएचसी को 25 जून 2013 को तत्कालीन सरकार की ओर से जनता को समर्पित किया गया था। कोविड के शुरू में ही इस सीएचसी को एलटू बना दिया गया था। अब कोविड कम हो गया। इसलिए डीएम ने दो अक्टूबर को सीएचसी के प्रसव कक्ष का शुभारंभ किया। मंगलवार को एक बच्चे का जन्म हुआ l सीएमओ ने…

पीलीभीत :जयगुरुदेव सत्संग के अनुयायियों द्वारा शाकाहारी रैली का आयोजन किया गया ।

पूरनपुर घुंघचाई। जयगुरुदेव सत्संग के अनुयायियों द्वारा शाकाहारी रैली का आयोजन किया गया गांव की विभिन्न गलियों में घूम कर उन लोग सदाचार से जुड़े और शाकाहारी रहने का व्रत ले इसको लेकर के घर घर पहुंच कर लोगों ने सत्संग की बात पहुंचाई इस दौरान कई जगह कार्यक्रम का भव्य रुप से स्वागत किया गया और भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। जय गुरुदेव संगत के लोगों द्वारा क्षेत्र के कई गांव में विशेष कार्यक्रम चलाकर शाकाहारी हो जाओ जैसे कार्यक्रम निरंतर चलाए जा रहे हैं यह कार्यक्रम…

पीलीभीत :एसडीएम को दिया पत्र, सप्ताह में तीन दिन का अवकाश की उठाई मांग।

पीलीभीत पूरनपुर। विकासखंड पूरनपुर स्कूल में फुल टाइम बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के बाद बीएलओ और सुपरवाइजरों को घर-घर जाकर आधार एकत्रीकरण का कार्य करना पडता है। इससे उनको कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर एसडीएम को पत्र दिया है। ताकि मतदाताओं के आधार कार्ड एकत्रीकरण का कार्य पूरा करने में आसानी मिले विकासखंड पूरनपुर क्षेत्र में 422 बीएलओ और 42 सुपरवाइजर हैं। पिछले कई माह से चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाताओं के आधार कार्ड को वोटर कार्ड से जोड़ने का कार्य चल रहा है। इसको…

पीलीभीत : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी त्यौहार बारावफात जुलूस के शांति पूर्वक आयोजन के संबंध में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पीस कमेटी मीटिंग का किया गया आयोजन।

पीलीभीत : आज दिनाँक 04-10-2022 को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत दिनेश कुमार पी0 के निर्देशन में नगर मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी नगर/प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा मोहल्ला शेर मोहम्मद, फीलखाना एवं अल्लाह मियां की दरगाह पर आगामी त्यौहार बारावफात जुलूस के शांति पूर्वक आयोजन के संबंध में धर्मगुरुओं व संभ्रान्त व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित लोगों से आगामी त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने एवं अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।

फर्रुखाबाद: जहानगंज थाना अध्यक्ष ने चलाया चेकिंग अभियान

द दस्तक 24 न्यूज फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर में ट्रैक्टर ट्राली दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई मौतों को देखते हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा एक्शन मोड़ में आ गये हैं। उन्होंने फर्रुखाबाद के सभी पुलिस अफसरों वह थाना अध्यक्षों को सख्त चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिसके बाद से थाना जहानगंज प्रभारी बलराज भाटी ने क्षेत्र में सख्त चेकिगं अभियान चलाया। अभियान में 16 ट्रैक्टरों के चालान किए गए। चालान करते हुए श्री भाटी ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ट्रैक्टर चालकों को रोककर…

पीलीभीत : पेड़ काटने के आरोप को प्रधान ने बताया निराधार

पूरनपुर।सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव गोरा में स्थित कर्बला शरीफ में ग्राम समाज की जमीन पर कुछ पेंड खडे हुए थे।जिसका कटान छटान कर उन्हें नष्ट कर दिया गया।आरोप है कि ग्राम प्रधान के द्वारा पेड़ों का कटान किया गया।लेकिन जब इस मामले में ग्राम प्रधान से बात की गई तो ग्राम प्रधान ने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को बेबुनियाद बताया।वही गांव के कुछ ग्रामीणों से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने भी गांव के ग्राम प्रधान पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार…

रायबरेली में देवी-देवताओं के अश्लील फोटो, अभद्र कमेंट पर केस, माहौल बिगड़ने की हो रही साजिश

रायबरेली जिले में माहौल बिगड़ाने की साजिश की गई। क्षेत्र के गांव कुटकुरी मजरे बकुलिहा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर देवी देवताओं के अश्लील फोटो के साथ उनके विरुद्ध अभद्र टिप्पणी वायरल की है। देवी देवताओं के अश्लील चित्र के साथ अभद्र टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को खीरों पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार अवस्थी ने बताया कि कुटकुरी मजरे बकुलिहा निवासी ऋषभ कुमार ने सीता…

मरीजों को लोहिया संस्थान में सस्ते इलाज का तोहफा, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें

दिवाली बाद लोहिया संस्थान में मरीजों को सस्ते इलाज का तोहफा मिल सकता है। भर्ती मरीजों को सस्ता इलाज मिलेगा। नई दरें संस्थान के तीनों परिसर में लागू होंगी। अधिकारियों ने जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की उम्मीद जाहिर की है।संस्थान में करीब 1000 बेड हैं। तीन अलग-अलग स्थानों पर मरीजों की भर्ती की व्यवस्था है। हॉस्पिटल ब्लॉक, सुपर स्पेशियालिटी और शहीद पथ स्थित मातृ शिशु एवं रेफरल हॉस्पिटल में मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। लोहिया अस्पताल का संस्थान में विलय हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ…

रूसी सेना के ऊपर मंडरा रहा मौत का संकट क्या करेंगे पुतिन?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन द्वारा यूक्रेन के कई इलाकों पर कब्जा किए जाने के बाद से यूक्रेनी सेना आक्रामक रुख अपना रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेनी बलों ने देश के दक्षिण में अपनी सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को यूक्रेनी सेना ने रूसी डिफेंस लाइन को भेदते हुए नीप्रो नदी के किनारे तेजी से बढ़त हासिल की है। यूक्रेनी सेना की इस बढ़त से हजारों रूसी जवानों पर भूख से और हथियारों की कमी से मरने का संकट मंडरा रहा है। दरअसल यूक्रेनी सेना ने…